Breaking News

Mota Hone ke Liye Kya khaye

Question – सर Please bataye ke mota hone ke liye kya khaye or kya karna chaiye. Me bahut patla hun. Maine weight gainer bhi liya tha 2 Kg magar mera weight nai badha. Ab main vo nai lena chahta hun pls aap muje koi natural tarika bataye. – Gaurav

Answer – गौरव मुझे लगता है कि मैं पहले भी आपके सवाल का जवाब दे चुका हूं। मगर अब आप पूछ रहे हैं तो पहले तो मैं ये बता दूं कि वेट गेनर वेट बढ़ाने की गारंटी नहीं होता। अगर आपकी डाइट सही नहीं है या आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर रहे हैं तो भी वेट गेन करना आसान नहीं होता।
गौरव अभी जितना आपका वजन है आपको कम से कम उतने ग्राम प्रोटीन लेना होगा। जितना आप प्रोटीन लेंगे उसका चार गुना आप कार्बोहाइड्रेट लें और जितने ग्राम प्रोटीन ले रहे हैं उसका आधा फैट लें। अगर आप ये कैलकुलेशन कर सकते हैं तो बहुत अच्छी बाता है। नहीं कर सकते तो इतना समझ लें कि गेनिंग करने के लिए जिम जाने वाले नार्मल शख्स की डाइट में 3 से 4 आलू, 4 से 5 केले, छह से आठ अंडे का सफेद पार्ट, 100 से 200 ग्राम चिकन और 2 से 3 चम्मच ऑलिव ऑयल, सलाद वगैरा होता है।

एक दो चम्मच सपलीमेंट पी लेने से अगर बॉडी बन जाती तो सड़क पर चल रहा हर दूसरा आदमी बॉडी बिल्डर होता। अगर इतने पर आपको बात समझ में आ गई तो अच्छी बात है नहीं तो आप हमसे अपना डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं।

Question –Namskar sir ji……….. my age 28 saal hai mera weingh 62 kg hai or hight 5.6 inches hai. sir main apne muscle banana chahta hun, muscle gain karna chahta hun. meri tummy thoda sa jyada bahar nikla hua hai, mere tangein patli hain. biceps bhi patle hain… sir main chahta hun k meri body achi ho jaye….. mujhe workout ka schedule or diet plan bhi likh kar bhej do…..Shekhar Sharma September 23, 2016 at 3:20 pm

Answer –7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 6:20 pm

Question –sir merit chest mai khadda nhi padata air miri cuting nhi nikalati mujhe koi tareeka batao – ajay September 23, 2016 at 7:35 am

Answer –बारबेल फ्रंट शोल्‍डर प्रेस और इंक्लाइन फ्लाई लगाया करें। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 6:17 pm

Question –Sir..meri age 18 hai.height 5feet-3inches h …and weight 75kgs h…muje apni body mai cutting and six abs banana h.toh mai kya kru..?? – Sunny September 18, 2016 at 5:58 pm

Answer –कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए।

आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। एब्स की एबीसी-सिक्स पैक के सारे जवाब  पढ़ें इससे आपको मदद मिलेगी। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 5:38 pm

Question –Hlo sir .maine nutra care ka creatine liya h 200gm bta skte ho yh shi h ya bkr or isko use kaise kiya jaye jo bicep grow ho – Pal shaab September 10, 2016 at 9:51 am

Answer –अगर आपने बाइसेप्स ग्रो करने के लिए क्रेटीन लिया है तो माफ करें आपको बॉडी बिल्‍डिंग के नियमों से पूरी तरह से अनजान हैं। बाइसेप्स एक छोटा सा बॉडी पार्ट है आप बड़े पार्ट की कसरत करें और डाइट लें उसके साथ छोटा मसल डेवलप होगा। बहरहाल आपके सवालों के जवाब क्रेटीन के बारे में सबकुछ जानें में मिलेंगे। – BodyLab Admin September 13, 2016 at 9:30 am

Question –Sar mari chest 75 hi mai indain army join krna chata hu jiske liye mujh normal chest 77-82 or 5cm expsnd chahiye plz koi exsize bta digiye Maine pichle 1 months se jym bhi join kiya hi or morning mai pusup ke set or running bhi krta hu food 2 egg milk banana or chsnne le raha hu weight 53 hi hight 170 – Sanjay September 9, 2016 at 1:45 am

Answer –खाने पीने के अलावा दिन में आठ अंडे जिनमें से चार पूरे चार का सफेद हिस्सा और दो लीटर दूध लें दिनभर में। चेस्ट की कसरत सप्ताह में बस एक बार करें। बैक पर मेहनत करें जब चेस्ट नापी जाती है तो उसमें बैक भी आती ही है। बैक बहुत जल्दी निकल जाती है। – BodyLab Admin September 13, 2016 at 10:04 am

Question –Sir mera name wasim h sir m ek saal se gym kr rha hu or ek to muscle nhi ban rhe h or mere weight 73 h height 5.7 inch or m aaj kl shubhe 5 km running krta hu uske bad 30 minute bad gym m muscle banane ki excrice krta hu sir mera Etna mtlb h ki mujhe fat kam krna h or mujhe muscle ki size badani h or gym krne k bad m pantbutter k 2 chemch or nutrella k 1 chemch 1 Kella thoda dud milakar sikh benata hu kya sahi h kya apto mujhe fat kam krna or muscle ki size badani h help me….reply – wasimkhan September 7, 2016 at 3:05 am

Answer –रनिंग बंद करें। कसरत करने बाद पांच से दस मिनट की रनिंग करें। पहले थोड़े मसल्स गेन करें उसके बाद कटिंग करें यही तरीका होता है लीन मसल्‍स बनाने का आप गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं चला सकते। आपकी डाइट बहुत कम है आपको कर दिन करीब 200 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। – BodyLab Admin September 7, 2016 at 3:11 pm

Question –Sr m jab workut krta hu to mujhe jda weight ni uth pata …..aesa phle ni hota ta phle m bhut weight utha ta …ta but kch tym se mujh s bilkul b weight ni uth ta h aesa ku hora h ye btao or mujhe apni bicep ka size b bdana h vo kese badau mujhe gym krti hue bhut tym ho gya h but bicep ka size ni bhdta h or sari body sahe h but bicep he km h – Rajneessh kumar September 6, 2016 at 9:01 am

Answer –आप डेड लिफ्ट और स्क्वेट में हैवी वेट लगाने की कोशिश करें इससे आपकी पावर बढ़ेगी। भले ही चार रैप ही निकलें मगर इन कसरतों में हैवी वेट लगायें। . BodyLab Admin September 6, 2016 at 2:32 pm

Question –ghar par hi leen body workout ke trike btaie ; akash September 3, 2016 at 3:15 pm

Answer –जो भी बॉडी पार्ट करें उसकी पांच कसरतें करें, चार चार सेट रखें और रैप की गिनती 25, 20, 15, 5 रखें। कभी कभी तो रैप की गिनती 100 तक भी ले जायें। हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें। रेस्ट कम रखें। ठंडा पानी जितना हो सके एवॉइड करें। –  BodyLab Admin September 4, 2016 at 8:02 am

 

Question –सर मेरा वेट गेन होता है लकिन कुछ टाइम के लिए और जब में प्रोटीन और गेनर खाना बंद कर देता हूं तो मेरा वजन नही टिकता क्या करूँ कोई सलाह दो।। और आपसे ये भी पूछना चाहता हूँ की ये ———- जो दिल्ली से कोरियर के जरिये आता है वो खाने में कैसा है मेरे कुछ दोस्तों ने खाया है रिजल्ट तो काफी अच्छा है लकिन कमजोरी आती है ऐसा क्यों है अगर इसकी आपको नॉलिज हो तो plz tell me और मुझे कोई अच्छा सा प्रोडक्ट रिकमेन्ट करो जो मेरा वजन रोक सके अभी मेरा वजन 60kg है और जब प्रोडक्ट खाता हूं तो 80तक पहुच जाता है – Akhil Ahluwalia HARYANA August 27, 2016 at 11:59 am

Answer –अब भाई आप ऐसे प्रोडक्‍ट खाकर बदन फुलाएंगे तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। आपको एक उम्दा किस्म का वेट गेनर तीन से पांच किलो और उम्दा डाइट लेनी है। आप समझ ही नहीं पाते कि डाइट के बिना कुछ नहीं होगा। – BodyLab Admin August 29, 2016 at 12:21 pm

Question –pet ki exercise karne Ke baad pet aur fool jata hai aur poore din pet bhara huaa sa lagta hai
aisa mahsoos hota hai ki pet bajaye ghatne Ke aur barh jata hai
sir aap hi kuchh bataye ki mai kiya karun ??????
Jim sabse achchhi personality meri hi hai magar pet se maat kha jata hun
ek baat par Maine notice kiya hai ki jab se mai whey protein le raha hun tab se hi pet barhna suru huaa hai kahin sirji mujhe whey protein nuksaan to nahi pahuncha raha hai?
plz sir hamari problem KA samadhan Karen thank you sir ; Anis Ahmad September 3, 2016 at 2:45 am

Answer – हां ये कई लोगों के साथ होता है। दो वजह है या तो गैस बनती है या पेट में सूजन आती है। बेहतर होगा आप पेट को डायरेक्‍ट हिट करने की बजाये। कार्डियो करें। माउंटेन क्लाइंबर, रनिंग, बर्पी, केटल बैल स्विंग, प्लैंक जैसी कसरतें ज्‍यादा करें। हर रोज पेट की कसरत न करें। पेट के तीन हिस्से होते हैं एक एक करके उनकी कसरत करें जैसे अपर एब्स, लोवर एबस और साइड्स। एक दिन में एक ही हिस्‍से को ही डायरेक्ट हिट करेंगे तो बाकी के दो हिस्सों को रेस्ट मिल जायेगा इससे उनमें सूजन नहीं आएगी। – BodyLab Admin September 4, 2016 at 8:16 am

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

Leave a Reply