Breaking News

प्रोटीनेक्स पाउडर के 10 लाभ और यूज करने का तरीका जानें

Proteinex Powder का बाजार में बहुत नाम है। 400 ग्राम की पैकिंग में आने वाले इस वेज प्रोटीन के बारे में कई लोग सवाल करते हैं कि प्रोटीनेक्स के फायदे (Benefits of Proteinex) क्या हैं और इसका नॉर्मल हेल्थ के अलावा बॉडी बिल्डिंग में क्या यूज है। इसमें कोई दो राय नहीं कि वेज प्रोटीन में इसकी क्वालिटी अच्छी है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाले सबसे पुराने हेल्थ सपलिमेंट्स में से एक है। मगर हमें इस बात पर जरूर सोचना होगा कि यह प्रोडक्ट किसके लिए सही और किसके लिए नहीं है।

10 health benefits of Proteinex powder in hindi
10 health benefits of Proteinex powder in hindi

सबसे पहले हम इसकी न्यूट्रीशन वैल्यू की बात करते हैं। 100 ग्राम Proteinex में 56 ग्राम प्रोटीन, 54.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 31 ग्राम शुगर और कुल 350 कैलोरी होती है। 100 ग्राम में 32 ग्राम का सीधा सा मतलब है कि इसमें 56 % प्रोटीन होता है। इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स।

प्रोटीन एक्स में विटामिन ए, डी, ई, के, सी, बी1, बी2, बी6, बी12 के अलावा फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता है। इन्हीं की वजह से डॉक्टर ऐसी महिलाओं को प्रोटीन एक्स लेने की सलाह देते हैं जो कमजोर होती हैं। अब हम बात करते हैं प्रोटीन एक्स के फायदों की।

 

Benefits of Proteinex प्रोटीनेक्स के लाभ

1 इसका प्रोटीन पेट के लिए बहुत हल्का होता है। जिन लोगों को लेक्टोस इनटॉलरेंस हो, यानी दूध से बनी चीजों से जिनका पेट बिगड़ जाता हो उनके लिए यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। आप तो जानते हैं कि हमारे मसल्स प्रोटीन से बनते हैं। प्रोटीन की कमी से कई तरह की कमियां और बीमारियां हो जाती हैं। भारतीय महिलाओं की डाइट में खासतौर पर प्रोटीन की कमी होती है। उसी को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है।

2 यह वेज प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा प्रोटीन ढूंढना आसान नहीं होता। आमतौर पर जो नेचुरल शाकाहारी प्रोटीन होते हैं उनमें वो सभी अमीनो एसिड नहीं होते हैं जो नॉन वेज प्रोटीन में होते हैं। प्रोटीन एक्स इस कमी को पूरा करता है।

3 जिन लोगों में आयरन या प्रोटीन की कमी हो वो इसे यूज करें तो बहुत हद तक उनकी यह कमी पूरी हो जाती है।

4 इसमें हर जरूरी विटामिन होता है, जो इसे और फूड सपलीमेंट से अलग करता है। इसमें विटामिन ए, डी और कैल्शियम सबसे ज्यादा होता है। जो आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

5 यह हर उम्र के लोगों के लिए ठीक है। इसे बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बूढे़ सभी यूज कर सकते हैं और यह हर छोटे बड़े मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है।

6 प्रोटीन एक्स का प्रोटीन दूसरे प्रोटीन से अलग है। इसमें hydrolyzed protein होता है। इस तरह के प्रोटीन को बॉडी बड़ी आसानी से इसे यूज कर लेती है। इसके अलावा डाइजेशन के दौरान इसमें वेस्‍टेज बहुत कम होती है यानी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन इस्तेमाल हो जाता है।

Related : व्हे प्रोटीन के बारे में सबकुछ जानें 

7 इस प्रोटीन पाउडर से इम्‍युनिटी और स्टेमिना बढ़ता है। इससे रेड और व्‍हाइट ब्लड सेल्स बनाने में मदद मिलती है जो सीधे हमारे इम्‍यून सिस्टम को इफेक्‍ट करती है।

8 प्रोटीन पाउडर मसल्स को ग्रो करने में मदद करता है। हमारी बॉडी में जो भी टूटफूट होती है उसकी मरम्‍मत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन से ही हमारे मसल्स बनते हैं। जो लोग खाने से अपनी प्रोटीन की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते उनके लिए प्रोटीन पाउडर कई बार जरूरी हो जाता है।

9 प्रोटीन एक्स को यूज करने के लिए यह जरूरी नहीं कि आप जिम जाएं और वर्कआउट करें। जो लोग जिम नहीं जाते वो भी इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10 अन्य प्रोटीन पाउडर की तरह प्रोटीन एक्स के यूज से कॉन्‍सिटिपेशन की प्रॉबलम नहीं होती। इससे भूख बढ़ती है।

How to use Proteinex प्रोटीनेक्स कैसे यूज करें

इसे यूज करना बड़ा ही आसान है। सबसे सही होता है इसे दूध के साथ लेना। हल्के गर्म दूध या हल्के गर्म पानी में एक से दो चम्‍मच पाउडर को मिलाएं और इस्तेमाल करें। इसे यूज करने का सबसे अच्छा समय रात को होता है। रात को इसे पीकर सोएंगे तो बॉडी में प्रोटीन का लेवल बना रहेगा। जब आप सो रहे होते हैं तभी आपके मसल्स बनने और बॉडी में हुई टूट फूट की मरम्मत का काम होता है। वैसे आप सुबह शाम दोनों टाइम इसे ले सकते हैं। अगर दिन में एक ही टाइम लेना है तो शाम के टाइम ही लें।

Related –  डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवाएं

किनको यूज करना चाहिए प्रोटीनेक्स

ऐसी महिलाएं और पुरुष जिनमें प्रोटीन की कमी हो वो प्रोटीन एक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि बॉडी बिल्डिंग में इस प्रोटीन का बहुत रोल नहीं है। इसमें प्रोटीन की जरूरत के हिसाब से देखें तो आपको हर सप्‍ताह प्रोटीन एक्स का एक डिब्‍बा लाना होगा। बल्‍कि एक लेवल पर इतने से भी काम नहीं चलने वाला। हालांकि जिन लोगों को अच्‍छा प्रोटीन या असली प्रोटीन नहीं मिल रहा वो उसे यूज कर सकते हैं। जिम जाने वाली महिलाएं भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Side effects of proteinex प्रोटीनेक्स के साइड इफेक्ट

– प्रोटीन एक्स भी है तो एक तरह का प्रोटीन ही तो जो साइड इफेक्ट प्रोटीन से होते हैं उनमें से कई इससे भी होते हैं। यह पेट पर तो भारी नहीं होता मगर फिर भी इससे कई लोगों के पेट में गैस बन सकती है। हर किसी को बाहरी प्रोटीन हजम नहीं होता और फिर इसका प्रोटीन मूंगफली से लिया गया होता है। जिन लोगों को मूंगफली से परेशानी है उन्हें प्रोटीन एक्स से भी परेशानी हो सकती है।

– इसमें शुगर, कार्ब और फैट भी होता है तीनों ही वेट गेन करने का काम करते हैं। ऐसे लोग जो वैसे तो मोटे हैं मगर उनमें प्रोटीन की कमी है उनके लिए यह ठीक नहीं है क्योंकि इससे वेट गेन हो सकता है।

– बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर भार पड़ता है। क्योंकि उसे ही सारे वेस्ट को बॉडी को बाहर निकालना होता है। लंबे समय तक ज्यादा प्रोटीन पाउडर के इस्तेमाल के चलते किडनी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

– डीहाइड्रेशन भी प्रॉबलम बढ़ जाती है। आप जितना ज्यादा प्रोटीन लेंगे उतना ही आपकी बॉडी वेस्ट को बाहर निकालने के लिए मेहनत करेगी और उसके लिए उसे पानी की जरूरत पड़ेगी। अगर आप मेहनत वाला काम करते हैं तो वैसे ही आपकी बॉडी का काफी पानी उसमें खर्च हो जाता है। ऐसे में प्रोटीन पाउडर से डीहाइड्रेशन की प्रॉबलम हो सकती है।

– proteinex का टेस्ट बहुत ही शार्प होता है। दो चम्‍मच डालते ही यह बहुत कड़वा हो जाता है। अगर आपको ज्यादा क्वांटिटी में प्रोटीन चाहिए तो यह उसके लिए वाजिब सपलीमेंट नहीं है।

हमने इस लेख में आपको प्रोटीन एक्स के फायदे Benefits of Proteinex बता दिए हैं। इसके साथ हमने इसे यूज करने का तरीका और पाउडर के साइड इफेक्ट की जानकारी भी दी है। अब इसे इस्तेमाल करने या न करने का फैसला आपको लेना है। हमारी सलाह यही है कि एक नॉर्मल हेल्थ सपलीमेंट के तौर पर बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए यह अच्छा है मगर जिन लोगों को बॉडी बिल्डिंग करनी है उनके लिए यह कुछ खास काम का नहीं है। उस हिसाब से इसमें प्रोटीन की परसेंटेज भी कम है और उसका वजन भी कम है। अगर आपको वेट गेनिंग में इसका इस्तेमाल करना है तो भी मैं इसे लेने की सलाह नहीं दूंगा। इस काम के लिए तो गेनर ही बेहतर रहेगा। ये सप्लीमेंट थोड़ी बहुत कमी को पूरा करने के मकसद से बनाया गया है। सेहत बनाने के मकसद से नहीं।

Check Also

100 ग्राम राजमा यानी प्रोटीन और आयरन का महासंगम

प्रोटीन का नाम सुनकर जिन चीजों की तस्वीरें दिमाग में आती हैं उनमें से एक …

133 comments

  1. Sir hmko aisa powder batao jiska side effect na ho or Continue usko use karte rahe

    • अगर आपने किसी भी अच्दी कंपनी का सपलीमेंट लिया है तो आमतौर पर उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। असली चुनौती असली सपलीमेंट हासिल करना होता है क्योंकि ये इंडिया है।

  2. I started gym since 2 month. should i have to use protien now or some time latter

    • yes you can use it now.

    • actually my mother is very weak she is feeling sick & tied now a day . so can i suggest this to my mother. pls tell me soon.

      • IF she has no medical condition she can use it.

        • Sir Mera wait 45 k ka hi sir mi apna wait bdhana chahta hu mine bahot koshis ki bdhane ki sir mera wait lagbhg 2year de 45 k ka hi hi sir mi aap de request krta hu ki sir mughe kuch aisa btaye jiska sevan krne se mera wait bhad jaye sir aap se ye meri request hi please sir ye mera number hi

          • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
            https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  3. sir pahle to me aapse sory kahunga jo humne bar bar wahi sawal puchha tha., to sir me ye puchhna chahta hu ki beginer ko her roj mix ex karni hoti hai to kya use her roj her part ki excs karni hogi. aur kahte hai ki her roj ek jaisi exes nahi karni hai iska matlab bataye. aaj kya kare kal kya kare aur rest kab rakhe

    • अगर कोई जिम में नया है तो उसे शुरू में एक दो महीने मिक्स कसरत कराई जा सकती है, ताकि उसकी बॉडी कसरत के लिए तैयार हो सके। इसमें ग्रोथ वगैरा नहीं देखी जाती। इसमें बस ये देखा जाता है कि उसकी बॉडी कसरत करने के लायक बन रही है या नहीं। इसमें सप्ताह में एक दिन का रेस्ट दिया जाता है।

      • sir mera ye kahna tha ki mix exesice ke liye ek din me kitne part ki exersise karni chahiye. kitne round aur kitne set .kyonki mere dost ne 8 din pahle gym shuru kiyi hai.

        • थाई को छोड़कर हर बॉडी पार्ट की कम से कम एक कसरत और ज्यादा से ज्यादा दो कसरत करें। थाई एक सप्ताह में दो दिन ही करें उसे दिन एक बॉडी पार्ट कम कर दें। कुल मिलाकर 7 कसरत से ऊपर न जाएं। कसरतें बदलते रहें।

  4. Sir mera name amit kumar h or ma haryana se hu meri age 21 years h or mera wet 46kg h ab ap btao ma apne wet ko kase badau

  5. Hello air mai ye phuchana chatha hu ki gym jaane se pehle kya khaaye yaa piye jisse stamina increse ho jaaye

  6. DEVANSHU khandelwal

    Helo sir mai ye phuchna chatha hu ki gym jaane se pehle kya khaaye ya piye jisse stamina bd ske

  7. sir m jld hi apna Gym lgane wala hu..or m spplement m.mass gainer chlana chahta hu gym.membrs k liye..to kon sa prodct use kru jo sasta b ho.or efective b..or kya aap wo provide krva skte ho..agr aisa ho.skta h to best spplement bta k price b bta dena plz..or intruction b..muje aapke.rply ka.intzar rhega

    • थोड़ा टाइम दें हम आपको जवाब देंगे। एक मेल bodylabindia@gmail.com पर कर कर दें। उसमें ये लिखना न भूलें कि जिम कहां लगाना चाहते हैं।

  8. sir daliya or oats ek hi chez hoti hai ya alg alg agr alg hai toh aap in dknk k nutrition facts bataye…

    • ओट्स का मतलब होता है जई और दलिया आमतौर पर गेहूं का होता है। गेहूं और जई अलग अलग हैं। 100 ग्राम ओट्स में 17 ग्राम प्रोटीन और 100 ग्राम दलिया में 14 ग्राम प्रोटीन होता है। कार्ब करीब करीब दोनों में बराबर ही होता है।

  9. sir kya mai fish oil ki tablet lu kya aur suplment ko soyamilk me milakar rat ko sonese pahle lu kya.

    • हां आप फिश ऑयल की टेबलेट यूज कर सकते हैं मगर इसे सोया मिल्क के साथ यूज न करें। अलग अलग टाइम पर यूज करें।

    • Sir ma gym karta hu to Mara liya body banana ka liya protinx sahi rahata kya

      • नहीं नेचुरल डाइट लें और जरूरत पड़े तो व्हे प्रोटीन लें। प्रोटीन एक्स बीमारों और महिलाओं के लिए ठीक है बॉडी बनाने के लिए यह उतना सही नहीं है।

  10. Sir proteinX lu ya muscle blaze

  11. सर मुझे अन्क्लुसिंग स्पोंडलाइटिस है तो क्या मैं जिम जा सकता हु और मैं प्रोटीन ले सकता हु मेरा बजन 56 kg है

    • हां, मगर यह किस डिग्री का है और आपको क्या परहेज रखना है इसके बारे में डॉक्टर से बात जरूर कर लें।

  12. sir muje weight kam nahi karna pr pet andar karna h kya kru

    • sir me weight gainer le raha hu uska nam “blak mass” hai to aap bta skte h m wo lu ya nahi

      • इसके बारे में ज्यादा कुछ सुना नहीं यूज कर रहे हैं तो करते रहें।

    • पेट कम होगा तो वेट भी कम होगा।

    • Sar merko komjori si lagthi aor aakho niche Kala ho rha protein ki kami ho chi ki aor mere sir ke ball bhi ghir rhi kya me protein ka istmal kar saktha hu piz Ripley

      • भाई पहले तो डॉक्टर को दिखाएं। अगर आपको वाकई लगता है कि आपकी बॉडी में प्रोटीन की कमी है तो भइया दूध, अंडे खाओ न सीधे सपलीमेंट पर क्यों जा रहे हैं।

  13. Sir namste! Kya proteinx powder ko post workout me le sakte hain? & sugar free proteinx kaisa rahega??

    • ले सकते हैं, मगर प्रोटीन एक्स आम लोगों के लिए है जिम जाने वालों के लिए यह बहुत काम का नहीं है।

  14. Sir meri umr 27 or waight 56 Mujhe bhukh km lgti he or bjn bhi km he 4 saal se vjn ni bd raha he mere liye kya behtar ho sakta he kya kru pls btaye

    • आप कोई वेट गेनर यूज कर सकते हैं, मगर तब भी आापकी डाइट सही नहीं होगी तो नतीजे नहीं आएंगे। भूख बढ़ाने के लिए हाजमा ठीक रखने वाली कोई आयुर्वेदिक दवा या सिरप यूज कर सकते हैं।

  15. Sir pls help me how will be increase wait

  16. Sir pls help me how will be increase wait what protinex help in wait gain

  17. sir, me kana to khata hu par Wait increase nhe hora

  18. Hello sir
    Sir Meri age 28 h or Mera weight 100 h height 5.9″ h Kya mujhe protinex Lena chaiye jabki m koi excersise nh karta or weight bhi thoda jyada h to mujhe aap Kya Rai Dena pasand karenge or Kya koi esa diet plan mujhe batayenge ki jisse ki Mera weight 75 kg k aas pass aa Jaye please guide me

    • हां सर आप इसे येज कर सकते हैं यह आपको वेट कम करने में मदद देगा। आप रात का खाना बंद करें और उसके बदले पानी में प्रोटीन एक्स लिया करें। वैसे शाम के वक्त आप चाहें तो इसके अलावा अंडे का सफेद हिस्सा या चिकन चेस्ट या सोयाबीन चंक्स में से कुछ खा सकते हैं। साथ में सलाद या पपीता भी ले सकते हैं।

  19. Himanshu Kumar

    Sir mene kafi sare supplement use kiye par kisi se koi fayeda ni Hua. To aap bataiy m kon sa powder lu.. Jisse meri body m fulaw ho saky…

    • जब सपलीमेंट से कोई फायदा हुआ ही नहीं तो आप क्यों फिर इसे यूज करना चाहते हैं। सर डाइट लें ढंग की डाइट से बॉडी बनाएं। डाइट सही नहीं होगी तो कोई सपलीमेंट काम नहीं करेगा।

  20. Sir mere height or weight dono hi km hn to mujhe kya lena chaye
    plz reply sir

  21. Me ise body banane ke liye use kr sath hu kya…

  22. sir protinex powdar ki taseer garm hoti h ya thandi plz sir jrur batae meri mail id par reply kre plz

  23. Sir mera 75 kg h or mera pet nikl aaya h muje pet km krne ke liye protinex shi rhega kya or kuch bhi kr skta hu pet km krne k liye

    • पेट का प्रोटीन एक्स से कुछ लेना देना नहीं है। कसरत करें और कार्बोहाइड्रेट से परहेज करें।

  24. सर मेरी मामी थोड़ी हेल्थी हे पर उनको कमजोरी चक्कर ये एते हे तो किया प्रोटिनेक्स उनके लिये सही रहेगा

    • सर ये भी हो सकता है कि उनमें आयरन या विटामिन बी की कमी हो एक बार चेक कर लें। वैसे प्रोटीनएक्स ले सकते हैं।

  25. DEAR SIR
    IS SE SARIR BHI GROW HOTA HAI KYA

  26. Sir my name is surendra ….my height 6ft 1inch….my weight 60 kg …and sir m army ke liye teyari kr rha hu……but sir mera body fula hua nhi h jisse m kmjor sa dikhta hu ….to sir aap muje aise body grain ke baare me btaye jisse mera body or muscles ful jaye…..or sir meri age 18 yrs h….or m rajasthan ka rhne walahu……plz sir tell me ….

    • सर जिम जाएं और कसरत करें इससे आपके मसल्स चमकने लगेंगे और मजबूत दिखेंगे। वैसे आर्मी में इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप दिखते कैसे हैं बस आपको फिजिकल पास करना होगा।

  27. Sir m danabol le raha hu uske sath protien le sakta hu

  28. Mera weight kam h (Age-21, Weight-50.3kg) Weight gainer without side effects suggests keejiye. Plzzz……..

  29. Sir. Mera ko waat badaana h koi podwer bato

    • सिर्फ पाउडर खाने से वेट नहीं बढ़ेगा फिर भी खाना चाहते हैं वेट गेनर यूज करें।

  30. hlo sr mai 24 saal ka hu pr mera wt. 50 kg hi hai . mai apna wt. gain krna chahta hu. mai gym bhi jaata hu aap btao mai kya kru

    • अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  31. sir me gym jata hu or mujhe abhi koi hawy supliment nahi lena to normal protein lene ke liye protein x le skta hu

  32. Hloo Sir , wight gain ke liye protinx shi hoga ki nhi

  33. Sir protein x a ka sahi istemal yani lena subah theek rehta hai ya raat ko theek rahta hai

  34. Unchai badhane ke liye fayademand hain kya

  35. Sir Mera accident ho gya Tha 1 month pahle toh sir mere per me facture h or me abhi bed rest pe hu Dr. Ne mujhe protinex Diya h subh sham milk ke sath lene ke liye toh sir mujhe ye btaye ki accident ke baad Meri Heath or Mera dono Kam ho gye h toh ye protinex se waps recover ho jayegi na or kab Tak hogi

    • ये अच्छा सपीलमेंट है मगर ऐसा नहीं है कि आपकी जो हेल्थ पहले थी वो बनी रहेगी या ये वापस बना देगा। उसके लिए जब आप पूरी तरह से ठीक हो जाएं तो कसरत करें और डाइट लें।

  36. सर मुझे दूध से Allegy है मुझे लैक्टोस इन्टॉलरेंस है तो में प्रोटीनेक्स कैसे लू और कितनी टाइम लू और कब लू??

    • आप प्रोटीन एक्स दिन में दो बार ले सकते हैं हल्के गुनगुने पानी में। अगर आप नॉर्मल हेल्थ के लिए इसे यूज कर रहे हैं तो ठीक है लेकिन अगर बॉडी बनाने के मकसद से यूज कर रहे हैं तो जान लें कि ये प्रोडक्ट बॉडी बिल्डिंग के लिए नहीं बना है।

  37. hello sir
    meri hight 170 cm hai aur weight 50 kg ..mujhe wight bdhana hai..kya mai protinex use kr skti hu

  38. Mukesh Kumar poddar

    प्रोटीन्सक्स किर्पया मैंने लिया था करब निकला न मैडिकल बाले चेंज कर रहा न प्रोटीनेक्स बाले इसलिए आप लोग भी न ले लेना है तो हॉर्लिक्स ले अच्छा है

  39. Kya adhik time tak protein x lane se nuksan ha

  40. Sir mera weight 46kg h or meri age18 to m ab gym start krna chahta hu lekin m usse phle 1month tk healthy food or protienx use kr rha hu to ye shi h

    • जिम कोई हौवा तो है नहीं। आप आज ही जिम जाना शुरू करें और अच्छी डाइट लें। एक प्रोटीन एक्स के डिब्बे से कुछ नहीं होने वाला।

  41. Sir ishse koi s.. problem to nhi hoti aap bata saktr hai ishke baare me kuchh.

  42. Sir Aj tak maine kabhi koi protin nahi liya to pz muje kuch aisa protin batovo ki

    • सर किसी भी ब्रांडेड कंपनी जैसे डायमटाइज, ऑन, मसलटेक, लब्राडा का व्हे प्रोटीन यूज कर सकते हैं। समस्या बस असली माल मिलने की होती है।

  43. Hello sir , can my dad takeprotein x to take extra protein and vitamin as he is 60 yrs old. But he is still doin job . He has only uric acidproblem only nothing else .

    • Sorry I cant give advise because he is 60 years old. Please consult a doctor. However I would like to tell you that My Mom uses protinex. She is around 63 and doctor had told me to give her protinex.

  44. sir mujhe digestion problem h mujhe bhook nhi lagti or abhi me aaurvedik dwai bhi chal rahi h but koi benefit nhi dikh rha uska to kya me ye use kr sakta hu…??

    • हां कर सकते हैं। हालांकि अगर आपका पेट चल जाता है तो फिर इसे यूज न करें।

  45. Running karne se koi side effect to nahi hoga na?

  46. Sir mai gym jata hu koi acha sa protine bataiye jo side efect na ho

    • किसी भी अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट लें आमतौर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। अगर आपको एक परसेंट भी शक हो तो सब छोड़ दें और प्रोटीन एक्स यूज करें। बाकी नचुरल डाइट से प्रोटीन की जरूरत पूरी करें।

  47. Hello sir,
    Meri wife ke sharir me dard rahta hai,or kamar me or ghutne me, kya wo PROTEINX le sakti hai…???
    bachcha bhi hai jo abhi maa ka hi dudh pi raha hai… uspad to koi saideffect nahi padegaa naa…

    • भाई इन मामलोंं में आपको कभी भी इंटरनेट पर सलाह नहीं लेनी चाहिए। आपको ऐसे मामलों में हमेशा डाॅक्टर से ही बात करनी चाहिए। वैसे तो माताओं के लिए अलग से प्रोटीनएक्स आता है और मेरे घर में भी यूज होता है मगर फिर भी मैं यही कहूंगा कि डॉक्टर से पूछ लेंं।

  48. Mera tuberculosis kaa treatment chal Raha hai kiya protectinex powder lay sak ta hu or moujay TB hai or medicine running hai..

    • सॉरी भाई मैं इसमें आपको कोई सलाह नहीं दे सकता। डॉक्टर से पूछें।

  49. Hello sir meri age 19 sal ha or mera weight bhoot km h plz koi achcha sa protein powder btayein jisse mera weight gain ho jaye

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। इसके बाद आप किसी भी बड़ी कंपनी का वेट गेनर खरीदें वो भी 5 किलो। अगर पाउडर के भरोसे रहेंगे तो हमेशा पछताएंगे। डाइट और पाउडर दोनों एक साथ काम करेंगे।

  50. Sir fast reply to me

  51. Height 5″4
    Weight53
    Diet 100g milk
    100g chana
    50g mungfali
    50g soyabeej
    50g soya chunks
    50g mungdaal
    2 bajara chappati
    Gee honey and ghar ka bna khana
    Kya diet sahi hai
    Kya ghar par sahi diet exercise se 15 ke biceps bna sakte hai

  52. Or forearms ki exercise kitne din kre or pet cantrol kaise kre

  53. Meri age 38 hai ..Mai jab bhi protinex use karti hu mere brest mai ek wet or gatha jaisa hoke muje paining hota aisa kyun hota hai

    • इसके लिए तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। अपना यूरिक एसिड चेक करांए।

  54. Hi sir protinex ka Sevan 1 week she suru kiya hai lekin eska Sevan karte hi 2 clock me under hi muje julab ho jata hai please eska koi rasta do

  55. Hi I am ganesh
    I am a athlete I am use protinex its my denefits yes /no
    My evant 200m, 400m,and long jump
    give me your suggestion

  56. Sir main shurru me ghar per kasrar karta tha Baad me 4.5 years gym me bahut intense exercise ki.kabhi koyi food supplements nhi Liya. 2 saal pehle gym band kar diya phir ghar per shuru kiya.garmi ke Karan ghar per band kar diya.march 2018 se mujhe depression ho Gaya.. weakness ho gayi mussels sikud gayi weight 78_75 se 65 ho Gaya ..aapne batayen kya mujhe dubara weight gain ke liye protein powder Lena chahiye jabki main thik hone per dubara exercise shuru karoonga hi..meri age 46 years hai

    • जब चाहें पर कसरत शुरू कर सकते हैं। आपकी उम्र 46 है इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा, जैसे डेड लिफ्ट और स्क्वेट जैसी कसरतों में सावधानी बरतनी होगी। हां मेरे ख्याल से आपको व्हे प्रोटीन ले लेना चाहिए। बाकी आपको सबसे ज्यादा सूट नेचुरल डाइट करेगी, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि एक बार में आपकी बॉडी 25 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन को एब्जॉर्ब कर पाएगी। छोटे छोट मील्स खाएं, वेजिटेब्लस खूब रहें। नारियल पानी, सेब, पपीता आपकी डाइट में जरूर रहे। हो जाएगा वेट गेन धैर्य रखें।

  57. Good morning sir,
    Sir mere age 17 ke h aur mere weight 46.5kg ke h sir mujhe apni weight increase krni h. Kya mai iska use kr sakata hu. Tell me sir fast..
    Ok bye sir.
    Waisay mai abhi koi medicine use nhi kr raha hu..

    • हां आप इसका यूज कर सकते हैं मगर वेट गेन में करने में बहुत काम नहीं आ पाएगा। अगर कोई सपलीमेंट लेना है तो फिर बेहतर होगा कि आप वेट गेनर लेंं। ये बात हमेशा याद रखें कि आपकी खुराक अच्छी नहीं होगी तो वजन नहीं बढ़ेगा। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  58. sir mare age 16 haa mujha kai greene jasi body banane haa is ma kitna saal laga gaa

    • 4 से 5 साल। वो भी तब जब आपको बेहतरीन कोचिंग, बेहतरीन सप्लीमेंट मिले। वरना तो दसियों साल लग जाते हैं।

  59. bahut badhiya btaya aapne.
    Kya Amway Nutrilite Protein Powder lena sahi hai?
    ya iss se behtar koi or option hai

  60. runing me fayada milata hai kya

Leave a Reply