Breaking News

Top bodybuilding tips in hindi, 6th to 9th may

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – sir mujhe ye puchna hai ki agar koi dianabol yaa androlic ki tablets 20-30 din chalata hai or fir uske baad deca or testa ka sort east cycle(jo 3 month ki hoti hai) chalaye toh PCT kab suru karni chahiye or kab khatam or HCJ kab start karni chahiye….Rajput Ajay

जवाब – हम किसी को भी स्टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। पीसीटी कब शुरू करनी है यह इस बात पर डिपेंड करता है कि जो स्टेरॉइड आपने लिया है वो लॉन्ग ईस्टर है शॉर्ट और उसकी एक्चुअल लेंथ क्या है। पीसीटी के बारे में सब जानें में कॉमन स्टेरॉइड के नाम और उनकी पीसीटी कब शुरू करनी है इसकी जानकारी है।

सवाल – sir meri arms 15 inch h but tricep m koi khas look nhi aaya so plz sir koi workout tips btayiye ..Sameer Khan
जवाब – ट्राएंगल पुशअप्स, क्लोज ग्रिप बेंच, डिप बार, बेंच डिप किया करें।

सवाल – 1-Or sir kitne body weight par 16 inch k byceps ho jane chahiye ?2- mai apni diet se 140 gram protin juta leta hoon to sir itne jayada khane se liver ya pet m koi dikkat to nahi hogi or dikat h to liver ya pet k liye kuch सीरप या tablet batay ? – Amit Swami
जवाब – इतने प्रोटीन के साथ आपको इससे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट भी तो लेना होगा। खाने में सलाद और फाइबर का शामिल किया करें। हाजमे के लिए आने वाले आयुर्वेदिक सिरप जैसे झंडु पंचारिष्ठ वगैरा ले सकते हैं।

सवाल – Gd mng sir virgin coconut/olive oil me or coconut oil me kya diffrence hai ?? – Keshav Bhatia
जवाब – वर्जिन कोकोनट और वर्जिन ऑलिव ऑयल तो करीब करीब एक जैसे हैं। यह बॉडी में जमते नहीं हैं तो सीधा एनर्जी में तब्दील हो जाते हैं। सिंपल कोकोनट ऑयल में सेचुरेटेड फैट होता है, जिससे बॉडी में फैट बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि जमकर कसरत करने वाले लोगों को इससे कोई दिक्कत नहीं होती। जो लोग बिल्कुल ही लीन बॉडी के चक्कर में हों उन्हें वर्जिन ऑयल ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सवाल – Amino tablets per day kitni khani hoti hai? Overdose se koi problem ho to kya kre? Maine din me 3-3 ki dose li jisse pet me gastric aur halka pain rehne lga. Ab chhod diya to kuch aaram h. Guide kre – Vikram Khatri Monu

जवाब – डोज हर शख्स की अलग अलग होती है। ये उसकी बॉडी की जरूरत और जिम करते हुए कितना वक्त हुआ और बॉडी वेट कितना है इस पर डिपेंड करता है। दिन में तीन ही लिया करें और खाने में सलाद वगैरा बढ़ाएं। अमीनो के टेबलेट खाली पेट न लें। भोजन के बाद लें।

सवाल – Hello sir meri hight-5.10 inch h weight-70kg h age-21 year h sir mujhe jym karte howe 7 month ho gaye h body ka fat bhi thoda kam hogya h or biceps ka size bina फुलाए 11.12inch h or फुलाकर 13 inch h mujhe sir ab sirf lean musle gain karna h fat gain nahi karna 1- to sir ye batayin ki online suppliment mangawain to nakli to nahi milega ya fir online companyaa bhi nakli suppliment de de te h or agar apko pata ho to sir jaroor batay ki online kaha se mangwalo healtcart ,amezone please sir bata de mere ko whey protin chahiye jisme creatin bcca or gulatamin teeno ho uska naam batai – Rambo Rocky

जवाब – भाई सप्लीमेंट की गारंटी मैं नहीं ले सकता ये रिस्क तो आपको खुद लेना होगा, आजकल किसी का कोई भरोसा नहीं है इसलिए मैं केवल नेचुरल डाइट पर भरोसा करता हूं। आपको भी मेरी यही सलाह है कि जयादा से ज्यादा नेचुरल डाइट पर भरोसा रखें। ऑनलाइन मंगवाना चाहते हैं तो किसी भी अच्छी कंपनी का मंगवा सकते हैं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

8 comments

  1. Sir me 24 sal ka hun aur mera waight 47 kg he jo kii badh hi nahi rha hai aur mera sarir bhi patla hai to aap btaiye kaise improve kru me.

  2. Sir mera pet 39 inch ka h or chest b itni h
    Gym shuru kiye hue 1 mahina hua h
    Muje kn cardio or kb muscle lgana chahiye taki fat km ho jaye

    • ज्यादा कार्डियो करने की सलाह मैं कभी नहीं देता क्योंकि ज्यादा कार्डियो से मसल्स वीक ही होते हैं। वेट ट्रेनिंग से भी फैट लॉस और होता है और बहुत उम्दा फैट लॉस होता है। इसलिए आप रोज ठीक से वर्कआउट करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। चार सेट और छह कसरतें। रैप की गिनती 20 से 15 के बीच रहेगी। सप्ताह में एक दिन क्रॉस फिट ट्रेनिंग करें। हर दिन वर्कआउट के बाद आप थोड़ी रनिंग और एब्स की कसरतें करें। जितना काम वर्कआउट करेगा उतना ही डाइट भी करेगी। डाइट में कार्ब कम कर दें और प्रोटीन बढ़ा दें। रोप स्विंग, बॉक्स जंप, रोप स्किपिंग, माउंटेन क्लांइबर, स्पाइर क्रॉल जैसी कसरतों को अपनाएं।

  3. Dear Bodylab team you are doing good job and i also take knowledge from your site and i am happy with this but sir i have a question i am using a raw protine of bigmucles but i have not any idea about this raw protine so plzz write a artical for all raw protine.

  4. Hello sir
    I am vicky
    My hight 177 cm,weight 95 kg
    Sir me weight loss kr raha hu abhi abhi jym join kiya h
    My dite breakfast 20 gm soyabeen,2brown bread & 2 tablespoonpeanut butter
    Lunch 3 roti with dal or sabji and 1 scoop raw whey protine
    Evening break 40 gm desi chane and green tea
    Dinner green mong dal 50 gm with sabji and 1 roti after 2 hours 200 ml milk and 1 scoop raw whey protine

    Workout monday back,Tuesday chest,wednesday shoulder,thusday back,frinday legs,saturday bicap,tricep,sunday rest
    Sir plzz help me kese apna weight kum kru mujhe weight under 80 kerna h 75 to 80 plzz give me idea

    • इतना को समझ में आ ही गया है कि तुम वेजेटेरियन हो। एक तो रात के वक्त तुम कार्ब कम से कम लो। आप एक कटोरी सूप या एक कटोरी पतली दाल से काम चलाओ बस। दूध और रॉ प्रोटीन को भी पहले ही पी लें। खाना खाने के पांच से दस मिनट बाद एक बड़ा टुकड़ा पका पपीता खा लें। कुल मिलाकर मेरे कहने का मतलब ये है कि सूरज ढलने के बाद आपको बस एक मील लेना है। इसके अलावा सुबह के वक्त जीरा व दालचीनी पानी पीना है। मीठा भूल जाएं, नमक जितना आप पहले लेते थे उसका 25 परसेँट कर दें। पानी आप गर्म ही पिएंगे। हां, रात को खाने के साथ सिरके में भीगा हुआ प्याज खाएं। दिन के खाने में सलाद जरूर रहेगा। बाकी अगर आप केवल वेट लॉस करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी डाइट ठीक है। धीरे धीरे कम होगा और जरूर होगा।

Leave a Reply