Breaking News

Bodybuilding tips in hindi;  questions from 26 to 29 April

Bodybuilding-tips-in-hindi
Bodybuilding-tips-in-hindi

सवाल – Sir mera sawal ye hai hi concentration curls  & shrugs workout ko karte time breathing movement kaise karni hai…? Plz help me sir ..  satveer yadav

जवाब – कंसन्‍ट्रेशन कर्ल में जब डंबल ऊपर आएगा तो सांस छोड़ें और जब नीचे जाएगा तो सांस लें। श्रग्‍स में डंबल को ऊपर की ओर करते वक्‍त सांस छोड़ें और डंबल नीचे जाएगा तो सांस लें।

सवाल – Sir pushup, chin up daily harek exercise ke pahale kiya jata hai ya nahi. Agar nahi to kab-kab ye dono exercise kiya jata hai – Manish Pandey

जवाब -चेस्‍ट वाले दिन पुशअप्‍स और बैक वाले दिन चिन अप लगाया करें। ये कसरतें रोज नहीं की जातीं।

सवाल – Sir mere arm ka size nhi badh rha gym jate bahut time ho gya wayprotine bhi liya 2 mahine tak mere ko lagta he o nakli tha or sir mene on line baat ki to o bola ki ultimate ka muscle gainer or amino lena hoga size 14 se16 ho jayega 100 present to kya sir ye sahi he ya wayprotine or bcaa or glutamine lu me bahut confuse hu kya karu – S.r. Jangid

जवाब कोई प्रोडक्‍ट साइज बढ़ा देगा इसकी 100 फीसदी गारंटी नहीं होती। हो सकता है आप आर्म की ओवर एक्‍सरसाइज कर रहे हों। जरा इस बात पर ध्‍यान दें कि क्‍या आपकी बाकी की बॉडी जैसे थाई, शोल्‍डर वगैरा में साइज गेन हो रहा है ?  अगर वहां साइज गेन हो रहा है और बाइसेप्‍स नहीं बढ़ रहे तो इसका मतलब है आप ओवर एक्‍सरसाइज कर रहे हैं अगर इन बॉडी पार्ट का साइज भी रुका हुआ है तो समझें आपकी कसरत या डाइट में खामी है। सप्‍लीमेंट लेने में कोई बुराई नहीं है जो वाजिब लगे इस्‍तेमाल करें मगर रिजल्‍ट की गारंटी आपको कोई नहीं दे सकता। आठ घंटे की नींद लिया करें। धैर्य धरें हर बॉडी बिल्‍डर के साथ ऐसा होता है कि उसका साइज एक जगह आकर अटक जाता है। रणनीति बदलते रहें नतीजे को एक दिन आएंगे ही।

सवाल – sir meri night 5″6 h pahle mera weight 62 kg Tha ab 2 year m 78 ho chuka hai or meri body pe marks. ho rhe hai m weight loss krna chahta hu or marks bhi – Aditya Sharma Sharma

जवाब – मार्क्‍स हो गए हैं तो वो अब पूरी तरह से तो जाएंगे नहीं। आप लड़के हैं इन सब चीजों पर जयादा ध्‍यान न दिया करें। मुझे लगता है, आप अब बॉडी में कटिंग लाना चाह रहे हैं। लेकिन अभी तो आपका साइज कुछ खास नहीं हुआ होगा उसमें अगर आप लीन बॉडी बनाएंगे तो साइज और गिरेगा।

कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।

ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे।1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir mujhe collar ( the area between neck and shoulder) badhana ki koi desi tips btaiye,,,,,,, jo jaldi efictive ho – Prashu Mishra

जवाब –सप्‍ताह में दो बार अप राइट रो, श्रग्‍स, वन डंबल फ्रंट रेज हैवी वेट के साथ किया करें।

सवाल – Thku sir mere last q ka jawab dene k lie sir ek sawal or agar gainer milk or banana shake k sath le to usme glutamine dal sakte h ya nahi – Jeetendra Sen

जवाब –जी हां डाल सकते हैं।

सवाल – hello sir mai deca bolin ki cycle ke bare mai janna chahta hu kya mai deca ke sath retesto bhi chala sakta hu muje ye bhi bataye ki in dono ki cycle kitne dino ki hoti hai or kitne din mai dose leni hoti hai – Kunnu Thakur

जवाब –सर हम किसी को स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। वैसे लोग डेका के साथ टेस्‍टो भी चला लेते हैं। आमतौर पर तीन महीने का साइकिल होता है। यह बल्‍किंग के लिए होता है। स्‍टेरॉडइ लेने के बाद पीसीटी हर हाल में करनी होती है।

सवाल –hello sir mera nam lilapati hai mai 3months se gym ja raha hu aur mera weight 80 kg hai aur mai 23year’s ja ho haya hu mera baisep trysep legs chest back nd solder sab thik hai but mere pet mai fat jama huwa hai uske liye mai 2sal se green tea nimbu pani pee raha hu magar khuch asar nahi ho raha hai. aap bataye ki mai apni pet ki fat ko keise kam karu – Paudel Lila

जवाब –ये भी तो हो सकता है कि आपकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्‍यादा हो। जब तक वो कंट्रोल नहीं होगी पेट कम नहीं होगा। आप चाहें तो कोई फैट बर्नर चला सकते हैं। इतना और जान लें कि अगर पेट पर बहुत फैट है तो उसे कम करने के लिए आपको लीन बॉडी का शेड्यूल अपनाना होगा। आपको लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लेने होंगे। और ये जानना होगा कि हाई इंटेसिटी र्वकआउट कैसे होता है। एक बात और शाम को पांच बजे के बाद कार्बोहाडड्रेट बिल्‍कुल बंद करना होगा।

सवाल – Sir whey protein lene ke sath me kon si exercise kro high intesity ya hard core 2: sir deadlift aur squat ko week me kitni baar kroo 3 :sir squat eak aangey or eak piche weight rkh ke jo marte he vo alag alag hoti he to kya keval front squat maaro to chlenga or agar dono maroo to kya fayda 4:sir daily Abe’s marta hoo like eak din uppar eak din lower eak din obliques to kya iske sath krte hue week me pura eak din Abe’s marna hota he ya nhi 5:kya sir olive oil ki jgah ghee ki 4 chammach le skte he – Abhisheak Bhadauriya

जवाब –आपको कसरत कैसे करनी है ये व्‍हे प्रोटीन तय नहीं करता चाहे आप हाई इंटेसिटी करें या हैवी ट्रेनिंग करें प्रोटीन तो सबमें चाहिए होता है। अगर आप गेनिंग करना चाहते हैं तो हैवी कसरत करें थोड़ी कम करें, अगर कटिंग तो रैप ज्‍यादा निकालें। फ्रंट स्‍क्‍वेट और बैक स्‍क्‍वेट दोनों बहुत अच्‍छी कसरतें हैं दोनों किया करें, चाहें तो एक बार बैक स्‍कवेट लगाएं अगली बार फ्रंट। अगर रोज एब्‍स की कसरत कर रहे हैं तो फिर कोई जरूरत नहीं। अगर आप गेनिंग पर हैं और थोड़े बहुत फैट से आपको परहेज नहीं तो घी ले सकते हैं।

diet chart and workout shedule in hindi

पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Thank you very much answer k liye But sir mene ye suna h ki Ayurvedik chijo ko jab ham ek limit se jyda khate h to koi angreji davai kam nhi karti to sir plz kya aap iski limit bta sakte h ki isko kit a or kab tak Kha sakte h plz. sir meri arms 15 inch h but tricep m koi khas look nhi aaya so plz sir koi tips btayiye – Sameer Khan

जवाब –सर हमने ऐसा नहीं सुना, दूसरी बात कि यह तो आपको डॉक्‍टर ही बताएगा। ट्राइसेप्‍स की कसरतों में क्‍लोज ग्रिप बेंच और ट्राएंगल पुशअप्‍स और बेंच डिप को शामिल करें। कभी कभी रिवर्स ग्रिप के साथ कसरतें किया करें।

सवाल – Sir aapne bataya ki agar apka weight thik hai to whey protein lesakte hai magar sir kya yeh weight gain me kam karega q ki sir mera weight 77 hai aur mai 90 tak karke cutting suru karna chahta hu aur sir mai six pack ki bat nhi kiya tha mai bas pait control rakhna chahta hu mera workout istarah hai friday. Chest strday. Shoulder sunday. Rest+massage monday. Back leg tuesday. Bicep wednesday. Tricep har din 4 se 5 exercize karta hu aur har roj abs ek ek exercize. To sir yeh gaining keliye sahi hai. Aur cutting period m bhi yahi plan chalega ya fir sirf diet chang krna padega – Ansari Aamir Azmi

जवाब –जी हां सर अब आपके लिए व्‍हे प्रोटीन ही सही है यह गेनिंग में बखूबी काम करता है। वेट गेरन में कार्बोहाडड्रेट और फैट बहुत होता है जो अब आपके लिए ठीक नहीं है। ध्‍यान रखना कि आपकी डाइट में चार  पांच चम्‍मच एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल रहे। आपके वर्कआउट में एक बड़ी गलती है। आप रोज ट्राइसेप्‍स की कसरत कर रहे हैं यह गलत है। सप्‍ताह में एक दिन बहुत है। कटिंग पीरियड में डाइट और एक्‍सरसाइज दोनों बदलेगी।

सवाल – Mai 17 Zaal Ka Hu Air Muze Gynecomastia Hai Plz Ise Khatm Karne Ke Liye Workout Diet Aadi Bataye Thanks – Dilraj Kamble

जवाब –सर इसका इलाज जिम में नहीं है इसका इलाज डॉक्‍टर के पास होता है। आप अपना वेट कंट्रोल में रखें। आप पतले रहेंगे तो आपकी चेस्‍ट भी कम झलकेगी।

सवाल – Sir ek mera dost h usse pct karni to sir clomid or nolvadex ke alawa koi dusri or tablet batao sir pct ke liye ye tablet to mil nahi rahi h ussne sir deanabol or decadurablin ka cycle chalaya tha or 4 month ho gye h pct nahi ki to please sir jaldi reply kare or bataye ki pct ke liye kon si tablet le or uski dose -amit swami

जवाब –पीसीटी के बारे में तो आपको पहले सोचना था। नोल्‍वाडेक्‍स तो शायद इंडिया में मिलती नहीं मगर क्‍लोमिड —क्‍लोमिफेन सिट्रेट इसमें साल्‍ट होता है यह तो शहरों में आसानी से मिल जाती है। अगर आपके इलाके में नहीं मिल रही तो दूसरे शहर से ले आएं, जरूरी है। तब तक अपने मित्र से कहें कि हैवी वेट ट्रेनिंग करें। खासकर स्‍क्‍वेट्स, डेड लिफ्ट और बेंट ओवर बारबेल रो में। एक महीने तक बेरहम शेड्यूल पार्ट वन ,  पार्ट टू और तीन चलाएं इससे नेचुरल हार्मोंस का प्रोडक्‍शन तेज हो जाता है। जब भी मौका रहे बड़ा वाला निक्‍कर, कच्‍छा पहना करें, अपने टेस्‍टिल्‍स को ठंडक दें।

सवाल – Hello sir.. apne gaining k liye jo diet me virgin olive oil ya virgin coconut oil bola he. toh in dono mese konsa gaining me jyada acchha rahega. or isko diet me kis tarah use krna chahiye? or acchi muscular lean body banane k liye kitna wait gain krne k bad cutting start karni chahiye. jisme jisme size bhi acchha dikhe or cutting bhi biceps size 16+ ho sake.- Armaan Adiwal

जवाब –अगर आपको बाइसेप्‍स का साइज 16 रखना है तो 17 इंच से ज्‍यादा करने के बाद कटिंग शुरू करनी होगी। यह दोनों ऑयल अच्‍छ हैं इन्‍हें यूं ही सिप करके पी सकते हैं, शेक में डाल सकते हैं, सलाद में डाल सकते हैं मर्जी आपकी है। मगर एक बार में नहीं कम से कम दो बार में।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir mujhe abs clear karne hai but ho nahi rahe or mai fat bilkul nahi leta iska koi reason batao – Himanshu Gill

जवाब –एब्‍स बनाने के लिए भी आपको फैट चाहिए होगा। फैट लॉस के लिए 40 से 50 फीसदी प्रोटीन, 10 से 30 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 30 से 40 फीसदी फैट की जरूरत होती है। फैट लॉस में र्काबोहाड्रेट बहुत कम रखना होता है। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि फैट से मतलब वो फैट है जो ड्राई फ्रूट्स वगैरा में होता है या एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑयल वगैरा। इसका मतलब कतई भी मक्खमन, घी या कुकिंग ऑयल नहीं है। आप एब्‍स की एबीसी पढ़ कर देखें हो सकता है आपको कुछ सवालों के जवाब मिल जाएं। एक बात का और ध्‍यान रखें कि एब्‍स के लिए एब्‍स के साथ साथ बाकी बॉडी पार्ट की भी कसरतें करनी होती हैं। केवल एब्‍स के पीछे पड़ने से एब्‍स नहीं बनते।

सवाल – Sir fir steroid ki jagah kya liya jaye ki abs nikal jaye maine kaifi abs workout kiya hai lekin abs nahi nikal rahe – Himanshu

जवाब –ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल – sir main ghar pr Hi 1 room ko zym bna liya Hu ,,,,aur wahi workout karta Hu,,,mera legs routein iss prakar hai,,,pahle 15 mins running T.m pr ,,,uske baad 100 dand baithuk 3 sets me,,,uske baad 3sets Lunge,,,uske baad standing calf raises,,,,kya ye sahi hai,,,ya isme kuch aur modify karu???? – Ashish Gautam

जवाब –हां जी सबसे पहले हल्‍का वार्म अप जैसे फ्री स्‍कवेट्स 15 – 15 के तीन सेट। या लंजेज वॉक एक एक मिनट की तीन बार। इसके बाद बाकी कसरतें करें। दंड बैठक बंद कर दें। कंधों पर वेट लेकर स्‍क्‍वेट्स करें। तीन सेट 6 से 15 रैप। आप कंधों पर रॉड में वेट रखते हैं या एक पिट्ठू बैग में कंक्रीट के पत्‍थर भरकर उससे कसरत कर सकते हैं कुल मिलाकर कहने का मतलब ये है कि वेट ट्रेनिंग करें। एक डंबल या भारी गमला लेकिर वन डंबल स्‍क्‍वेट्स करें। रनिंग आखिर में करें।

सवाल – सर मेरी उमर 18 साल की है और हाइट 5,9 है मै दारा सिहं की तरह बनना चाहता हू वो बहुत ही ताकतवर इसांन थे हर रोज किशोर अव्सथा मे 100 बादाम मक्खन और 5 लीटर दूध पीते और मै भी ये सब खाना चाहता तो इस के लिए घर पर या अखाडे मे कौन सी कसरत करू कृप्या मैने पिछे भी एक लेख भेजा पर अब की बार जानना चाहता जरूर बताना सर – Ramphal Gujjar

जवाब –सर आप जैसी चाहे वैसी कसरत करें। कसरत का विज्ञान आप बहुत उन्‍न्‍त हो चुका है। जिम बन गए गए हैं एक से एक मशीन हैं तो उनका इस्‍तेमाल करें। अगर पांच लीटर दूध हजम कर गए तो आपको पहलवान बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सवाल – Sir mujhe bodybuild karne sath body me pawar bhi badhana uske liye konsi workout kare jaise wwe wale hote h – Avinash Soni

जवाब –हैवी वेट के साथ कम रैप वाली कसरत भी कभी कभी किया करें। रैप की गिनती एक या दो या चार तक भी चलेगी, मगर वेट हैवी होगा। आप बीच बीच में बेरहम शेड्यूल ट्राई कर सकते हैं। यह बहुत पावरफुल है।

सवाल – Sr meri age 22 hight 5 feet 5 inch vajan 53 hai kya mai vajan badhane ke liye vet gainer le skta hu kya ye safe hai – Vijay Giri

जवाब –हां जी आप वजन बढ़ाने के लिए वेट गेनर ले सकते हैं।

सवाल – Hello Sir mera naam sandeep h age 29* hight 5-7″ h or body weight 70* Mai 6 month se gym ja raha hu or week me 6 day workout karta hu Weight gain karne k liye weight gainner le raha hu ek month me 2 kg weight gain huwa h but mera pet nikal raha h Kya weight gainner lena band karu isme 5gms Creatine bhi h Kya mai alag se Creatine le sakta hu usse koi side iffact ho to bataiye Mujhe body me size chahiye havvy weight abhi nhi utha pata Pls help me – Sandy Rockss

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

जवाब –वेट गेनर से थोड़ा पेट तो बाहर आता ही है। पेट को फिलहाल कंट्रोल में रखने के लिए हर दिन एब्स की कोई दो कसरतें करें। एक दिन अपर एब्स की कोई दो, दूसरे दिन लोवर एब्स  की कोई दो, तीसरे दिन साइड्स की कोई दो और बस इसी तरह से रोटेट करते रहें। चाहें तो वर्कआउट के पहले करें चाहें तो आखिर में। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। दिन में जब भी मौका लगे नींबू पानी पिया करें। आप चाहें तो अब गेनर की बजाए व्‍हे प्रोटीन लें, जिसमें क्रेटीन पहले से मिला होता है। अगर आप मांसाहारी है तो क्रेटीन आपके बहुत काम का नहीं है। हैवी वेट उठाने की हिम्‍मत भीतर से आती है अपने भीतर के मर्द को पुकारें।

सवाल – sir ma army join karne ha. or mari age 17 years ha . par muj se runing nehi hoti ap kus bata da to asha ho ga. – Ranveer DhimAn

जवाब –आपकी डाइट ठीक नहीं होगी। मसल्‍स कमजोर होंगे। आप अपना खाना पीना ठीक करें। अपनी बॉडी के वजन के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन लें। कसरत किया करें। कसरत से पूरा बदन मजबूत होता है। मसल्‍स को मजबूत बनाने के लिए कसरत कम करें, मगर हैवी यानी वजन के साथ करें।

सवाल – sir maine bahut time padha hai ki koi puchta hai ki mujhe lean body chahiye ya abhi bulk karna hai to aap batate hai ki bulking karne ke liye 6-12 reps or lean me 8-15 reps rakhana hai… But sir reps to samjh me aa gaya lekin 3ya 4 set kare to kitane weight laga kr means kitane weight se suru krke kitane weight tk rakhana hota hai – Shivam Priyadarshi

जवाब –मान लें आप गेनिंग कर रहे हैं तो इतना वेट लगाएं पहले सेट में कि आप अपनी फॉर्म सही रखते हुए 12 रैप तक निकाल लें। फिर इतना वेट बढ़ाएं कि आप 8 या 10 रैप निकाल सकें। फिर इतना वेट बढ़ाएं कि आप पूरी जान लगाकर छह रैप निकाल पाएं। कसरत करने वाले को इस बात का अंदाजा अपने आप हो जाता है कि कितने वेट पर वह कितने रैप निकाल पाएगा।

सवाल – Hello sir, mere ko diary product , soyabean, yeast or banana se allergy hai or mere ko gym jaate 4 months ho gya hai body bhi thik ja rahi hai par allergy ki vjah se weight nahi gain ho raha kyon ki mai protein nahi pura kar pata or na hi koi supplements le skta hu kyon ki un mei ja toh soya hota ja milk es liye weight gain ke liye koi supplement btaye jo water se liya jaye or usme milk or soya na ho – Rajan Mehta

जवाब –एग प्रोटीन ले सकते हैं। उसे पानी के साथ लिया जा सकता है।

सवाल – Aap bataye the jiska metabolism fast hota hi wah jitna bhi achhi diet lene k baad bhi patla dubla rahta hi mota hota nhi hi, main 2 month se Daly morning me 4 eag 4 kela ur nighte 4 eag 4 kela ur haf litter dhud pita hu ur ghar ka khana intna lene k baad bhi mera weight gain nhi hota hi mota hota hi nhi hu ,patla hi hu, jo bhi khata hu body m lagta nhi hi Sir metabolism ko kam kaise kare ,metabolism kam karne ka tarika batayiye ,metabolism slow kaise kiya ja sakta hi plz sir main bahut patla hu mera Help kijiye sir – Amit Kumbhkar

जवाब –सर मेटाबॉलिज्‍म तेज है इसका ये मतलब नहीं कि आदमी मोटा हो ही नहीं पाएगा। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है ।1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

14 comments

  1. Hello sir ,sir muje ye janana tha ..ki maine abi ek multivitamin optimen shuru kia hain ,lekin mera urine bright yellow aa aata h tablet lene k baad ..sir koi problm to nhi h na ?
    Aur ye b btaye aisa kyu hota hain
    THNKU

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. Sir mujjhe aap ke baare main mere friends ne btaya ki aap body building se samndit swalo ke jwaw sahi dete ho sir mera bhi aap se ek swal hy
    Sir main feb se2015agust tak daily jym karta tha pr us time chest or trysp morng mai or bisyp eveng main karta tha daily fir mujhe kisi ne slah di ki bahi ek exersice daily nahin karte fir mane jan2016 se gym jana dubara suru kya ab mera workout is trh hy mon chest tue back wed bysp thersday trysp fri soulder sat thigh . Sir mere bysp pr trysp ka koi kash look nahin hy sir gym main khub mahnt karta hun dietain pahle whey protin le rahatha ab es mahine se on ka serios mass ganer le raha hun bnana shake ke saath plus binabol gym karne se pahle 2or gym karne ke baad 01 sir sahi hy ya glat plz btaye sir mujhe body building ka shok bachpan se hy ab main army main hun sir kuch spsl tip de plz sir

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir mai micronized creatine use krta hun…..to sir creatine daily pee sakte he? Agar daily nahi pee sakte to iske peens ka tareeka batao plz…
    Must reply

    • अगर क्रेटीन यूज कर रहे हैं जो उसे डेली ही यूज करना होगा। मगर एक बार जब आपका डिब्‍बा खत्‍म हो जाए तो उसके बाद दो महीने का गैप दे देना। और हां अगली बार सवाल वैसे ही पूछना जैसे बाकी लोग पूछते हैं, तरीका ऊपर वाले लेख के सबसे आखिर में दिया होगा।

  4. sir my name is jatin i am from haryana my height is 6 feet or weight 50 kg or age 17 years sir mujhe weight gain karne ke liya kya karna hoga main 4-5 roti . dahi dono time khata hun dudh bhi daily 4 glass pita hun phir bhi weight nahi badta or zim ke liya time nahi milta study main busy rehta hun 2 class hai so pls koi veg diet mension karo ji i will be very thankfull to u for providing information

    • एक तो आपकी डाइट कम है और दूसरी बात आपकी उम्र कम है। इस उम्र में मेटाबॉलिज्म तेज होता है इसलिए आसानी से बॉडी पर फैट और मांस नहीं चढ़ता। आप शाकाहारी हैं इसलिए दिन में 4 केले, 4 आलू, 50 ग्राम मूंगफली, 50 ग्राम सोयाबीन चंक्स, 50 ग्राम मूंग की दाल, 50 से 100 ग्राम पनीर, 5 चम्मच घी या मक्कखन खाएं। मूंग, सोयाबीन, मूंगफली और पनीर में से कोई तीन चीजें रोज खाएं। एक चीज छोड़ सकते हैं हालांकि अगर खा पाएं तो जरूर खाएं बाकी चीजें रोज खाएं। खाने के साथ हमेशा एक कप ग्लूकोज पिएं । इसे खाने के साथ साथ सिप करके पीते रहें। इसके अलावा जो मन करे वो खाएं। 25 दिन बाद से आपका वेट बढ़ना शुरू हो जाएगा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें- https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  5. sir whey protien is best or weight gainer

  6. Sir muje 1sal ho gya zym krte huye pr srir Me groth nhi ho rhi kya kru konsa genier lu

    • Sir mne snt ka genir b Liya dymatize ka b Liya or carboo buster b Liya h koi asr nhi hua kya kru mera liver b shi nhi h isme pt or ot bde huye h plz help

      • सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर या बेल पत्र भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं। इससे आपका पेट ठीक रहेगाा। रही बात ये कि आपका गेनर असर नहीं कर रहा है तो आप जरा ये लेख पढ़ें हो सकता है आप इन्हीं में से कोई गलती कर रहे हों। https://bodylab.in/2016/02/04/4-reason-why-protein-powders-do-not-work/2/

    • अब मैं कैसे बताऊं की आपकी डाइट में कमी है या कसरत में। अगर गेनिंग कम हो गई है तो डाइट में आलू, मूंगफली बढ़ा दें। थोड़ी डिटेल दें ताकि मैं समझ पाऊं की आपकी दिक्कत कहां है। कितनी कसरत करते हैं क्या खाते हैं कैसा रूटीन रहता है वगैरह।

Leave a Reply