Breaking News

बॉडी कैसे बनाएं; 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक के जवाब

सवाल – Sir mera question yh hai ki mera weight abhi 58 kg he 2 sal me mene 2 3 bar gym ki lekin bich me chor di.ab mujhe lgbhag 1 mahina ho gaya gym jate huye . Me diet me subh 1 kela 5 bje gym jate tym khakr jata hu phir 1:30 ghante gym karta hu or aakr soyabean thode dane 1 banana+milk ka shake +2 uble huye aalu leta hu. Lunch me 5 roti or daliya phir 1 glass kele ka shake phir raat ko chawal or 5 roti phir sote tym 1 bnana shake. Sir mera schedule he monday ko chest or tricep tue ko shoulder or leg wed ko back or bicep phir baki tino din wahi same .sir agar kuch galat he to sahi btaye or diet bhi btaiye plz or schedule bhi Or sir meri profile pic pr mt jayega yh meri nahi he or sir mujje weight jyada lgane chahiye ya रैप ज्यादा लगाने चाहिए – Ajay Soni
जवाब – आपका कसरत शेड्यूल भी ठीक नहीं है और डाइट भी गलत है। डाइट आपकी कम है और कसरत आपकी जरूरत से कहीं ज्‍यादा है। आपको अपनी बॉडी के वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए, जरा चेक करें कि क्‍या उतना प्रोटीन ले रहे हैं। आपको थोड़ी पढ़ाई करनी पड़ेगी। थोड़ा वक्‍त लगाएं और ये चार पांच लेख्‍ा पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको क्‍या करना है।
1 जिम जाने वाले नए सदस्‍य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत  2 भीम बनने के तीन नियम 3 पहलवान का डाइट प्‍लान 4 शकाहारी बॉडी बिल्‍डिंग के टिप्‍स।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Hallo sir mera naam sunil kumar meri age 33 hai or mera wight 72 me 5 saal se gym kar raha hu mera bysap size 15.3 Sir me pri workout or during workout le raha hu or port workout me protine sheke or mera gym ka time 8pm se 9.30 hai me breckfast (9am)me daliya or khajur or banana sheke (1pm)snacks me sweet ptato or banana sheke Lunch (3pm)me ubli vegitebal 5pm one cup tea – Sunil Kumar
जवाब – आपकी डाइट बहुत कम है। इसके अलावा आपकी कसरत करने का तरीका भी मुझे जमा नहीं। एक साथ दो बॉडी पार्ट की कसरत कर रहे हैं और फिर एक साथ तीन दिन का रेस्‍ट। सप्‍ताह में दो दिन का ब्रेक लें और वो भी एक साथ नहीं। अगर आप लंबे समय से इसी तरह से कसरत कर रहे हैं तो अब बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स को एक साथ एक दिन करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट किया करें। ऊपर वाले सवाल का जवाब आप भी पढ़ लें आपको उन लेखों से मदद मिलेगी।

सवाल – Chest fat kam kaise kre – Vishal Gupta
जवाब – अगर आपकी चेस्‍ट पर वैसा फैट है जैसा आमतौर पर मोटे आदमियों को होता है तो वो तो लीन बॉडी की एक्‍सरसाइज करने से ठीक हो जाएगा, लेकिन अगर आपकी छाती औरतों जैसी है तो उसके लिए आपको डॉक्‍टर से मिलना होगा। किसी एक कसरत से चेस्‍ट का फैट नहीं जाएगा, पूरी बॉड से फैट जाएगा तो ही चेस्‍ट भी जाएगा इसलिए बॉडी के बारे में सोचे एक पार्ट के बारे में नहीं।

सवाल – sir mera nam Sachin ha ……me aap se ya puchna chata hu jin logo ka kam office me pura din bathne ka hota ha WO Apna fat kise kam kare – Sachin Singh
जवाब – बिना कसरत किए फैट बर्न नहीं होगा। इसके अलावा जितना हो सके गर्म पानी ही पिया करें। रात को सोते समय एक बड़ा कप बिल्‍कुल गर्म पानी चाय की तरह पिएं। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें और कलौंजी का सेवन किया करें।

सवाल – ser ji me dubla hu fit hone ke kiye kya karna hoga mujhe bhok nahi lagti ser plz hlp me sir liv 52 kiya hai detils bataye bodybilding me dooth powder ka use kise kiya jata hai – Mohan Lal Mehra
जवाब – भूख्‍ा बढ़ाने वाली कोई आयुर्वेदिक दवा ले सकते हैं। लिव 54 अच्‍छी दवा है मगर इससे भूख नहीं बढ़ती। बॉडीबिल्‍डिंग में दूध का पाउडर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। एक लेख पढ़ें आपको वजन बढ़ाने के बारे में कुछ काम की जानकारी मिलेगी वैसे तो यह लड़कियों कि लिए लिखा गया है मगर आपके भी काम आएगा। कैसे गेन करें वेट।

सवाल – sir mera age 18 year old hai aur mera hight 4 foot 8 inch hai mai apna hight badhana chahta hu please help me mai November 2015 se zym join bhi kar rakha – Dharmendra Kumar
जवाब – सर हाइट बढ़ाने का कोई नुस्‍खा हमारे पास नहीं है। कहते हैं कि योग से मदद मिलती है। ताड़ासन, सूर्य नमस्‍कार, चक्रासन, गोमुखासन, नौकासन व उर्ध्‍वहस्‍तोतानासन से फायदा पहुंचता है।

सवाल – sir g body kitne prakar ki hoti h jaise lean body etc photo sahit post kare apne page par aur ye bhi btaye ki kaise banayi jati h ? – राजेश कुमार बघेल
जवाब – जो सवाल आपने पूछा है उसके जवाब में पूरी किताब भी कम पड़ जाएगी। आप बताएं कि आपको कैसी बॉडी बनानी है। तब हम आपकी कुछ मदद कर पाएंगे।

सवाल – Sir mai profesnal body builder banna chahta hu but plz tell me kya middle class ke liye as a careear sahi hai plz tell me deeply sir – Rafiq Idrishi
जवाब – नहीं सर मिडिल क्‍लास के लिए यह सही नहीं है हालांकि ज्‍यादातर बॉडी बिल्‍डर मिडिल क्‍लास से ही आते हैं। यह काफी महंगा पड़ता है इसलिए हम आपको ये सलाह नहीं दे रहे। हां अगर आप एक अच्‍छी बॉडी बनाकर कोचिंग वगैरा करना चाहते हैं तो वो काम हो सकता है।

सवाल – Abi mera weight 80 kg h –biceps 15 -kamr -38 –chest 41 h —me thoda confuse hu ki me gainer lu ya protein —actually meri body pr fat h abi –muje 17 inch biceps k sath achi body bnani h —pls reply me
जवाब – टारगेट उतना लेना चाहिए जितना व्‍यावहारिक हो वरना दिल टूट जाता है। 17 इंच का बाइसेप्‍स इतना आसान भी नहीं होता। आपकी फोटो मैनें देख ली है आपको गेनर नहीं लेना चाहिए आप चाहें तो प्रोटीन ले सकते हैं।

सवाल – Good evening sir! Sir mai 5 mahine se regular gym jata hu chest Ka har exercise karta hu but abhi tak mere chest par line nahi aaye plz advice – Hearts Hunter-kk
जवाब – सर किसी एक बॉडी पार्ट के पीछे भागेंगे तो नहीं बनेगा क्‍योंकि तब आप उसे ग्रो करने का मौका नहीं देते। मुझे लगता है आप चेस्‍ट की जरूरत से ज्‍यादा कसरत कर रहे हैं। आप बाकी बॉडी पार्ट पर ध्‍यान दें, पूरे शरीर की कसरत करें धीरे धीरे चीजें आपके मनमाफिक होती जाएंगी। जो बन रहा है उसे बनाएं जो नहीं बन रहा उसकी कसरत करते रहें मगर उसके पीछे न पड़ें। वक्‍त लगेगा। चेस्‍ट की लाइन में कंधों की कसरत का भी हाथ होता है शोल्‍ड फ्रंट प्रैस भी लगाया करें।

सवाल – sir mera weight 63kg hai aaur hight 6 fit hai meri umar 19 sal hai Maine 18 sal se gym karta hu lekin meri size nahi bhad re to khuch advice de – शिवभक्त ज्ञानेश्वर साळुंके
जवाब – आप यंग हैं इसलिए आपका मेटाबॉलिज्‍म तेज है। इस उम्र में जल्‍दी मांस नहीं चढ़ता। बहरहाल आपकी हाइट अच्‍छी है तो आप हैवी जिम भी कर सकते हैं। आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल – Thanks sir for ans. Sir mera ek aur sawal haijaisa ki mai bataya mera weight 74 kg hai aur abhi mai bahut kam wieght marta hu aur tierd bhi nhi hota jisse mujhe khoob energy milti gym me ac bhi hai to kya ac chalu karke gym karsakte hai aur sir wieght abhi kab tak kam lagau 2 mahina hogay abhi shoulder aur chest me 10 kg weight aur other me 4 kg marta hu abhi to sir thik hai na aur mai stomech ki side ki fat kam karna chahta hu – Ansari Aamir Azmi
जवाब – फिलहाल ये मायने नहीं रखना कि आप क्‍या चाहते हैं फिलहाल आप इस बात पर ध्‍यान दें कि आप कैसे जिम में अच्‍छे से अच्‍छा परफॉर्म करें। नतीजे तब आएंगे जब आप कसरत करना सीख जाएंगे। स्‍क्‍वेट और डेड लिफ्ट लगाया करें इससे आप ताकतवर बनेंगे और जिम जाने से कुछ उम्‍दा चीजें खाया करें इससे आपका स्‍टेमिना बनेगा। एक लेख पढ़ें – जिम जाने से कितनी देर पहले क्‍या खाएं ताकि स्‍टेमिना बना रहे।

सवाल – sir mera weight 74 h kya workout s 1 hour pehle running krskta hu shi rhega -isse muscle loss toh nhi hoga and sir 4 months s gym kr RHA hu….chest m shape nhi aarhi-puneet singh – Kunwar Puneet Singh
जवाब – रनिंग करने से मसल्‍स लॉस होगा। अगर आप गेन करना चाहते हैं साइज बनाना चाहते हैं तो रनिंग कम करें। जिम करने के बाद पांच मिनट की हल्‍की रनिंग बहुत है।

सवाल – sir mein roz 15 white eggs khata hu iss diet mein kya khamia h or kya add karna chahiye
daily one time zym jta hu supplement isiliye bhi leta because the whole market fill with the fake supplement – Amit Nandall
जवाब – बहुत बढ़िया। नहीं लेना सप्‍लीमेंट तो मत लें कोई दिक्‍कत नहीं। दिन में एक बार सौ ग्राम मूंग की दाल भी लिया करें। अंड़ों के साथ हल्‍का सलाद भी खाया करें। 15 अंडों को कम से दो बार और हो सके तो तीन बार में खाएं। बाकी तो बस कसरत करें और इसके अलावा जो खा पी सकते हैं खाएं।

सवाल – सर ….. मेरी लंबाई (कद) 6 फुट है वजन 66 किलो है और उम्र 19 की है सर…..मुझे जिम जाते को 2 महीना हो गया है और सर मुझे जिम वाला कोच बार बार कहता है कि पाउङर खाये सर….मै पाउङर नही खाना चाहता और वो बार बार पाउडर खाने को कहता है……नही खाया तो आपको टिबी हो जाये गी
और सर तब से मैने जिम छोङ दी ओर मै ङर गया सर अब आप बताये अब मै कया करू ओर मोटे होने की डाईट बताये और जिम की डाईट भी बताये और सर मुझे बिना पाउडर के जिम जाना चाहिए या नही – Prince Kamiria
जवाब – किसी और जिम में चले जाएं। देखो भाई प्रोटीन पाउडर लेने का भी एक वक्‍त होता है पाउडर के सहारे बॉडी नहीं बनती बॉडी बनती है डाइट से। आप जरा ऊपर वाले सवाल को देखें उसमें अमित जी 15 अंडे का सफेद हिस्‍सा खा रहे हैं। इनसे बनती है बॉडी। मूंग की दाल, मूंगफली, अंडे, चिकन, दूध, पनीर, सोयाबीन से शरीर बनता है। आप यंग हैं इसलिए आपका मेटाबॉलिज्‍म तेज है। इस उम्र में जल्‍दी मांस नहीं चढ़ता। बहरहाल आपकी हाइट अच्‍छी है तो आप हैवी जिम भी कर सकते हैं। आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल – Sir I have a question… Meri height 5.8 hai or weight 60 kg hai… Sir mera sawal ye hai ki me lean body / muscular body chahta hu to me kya karu…me lean mass booster bhi le raha hu post workout mai… Faraz Dabangg Khan
जवाब – करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स

सवाल – Sir…. Maine pada h. Ki leg ki exercise se growth harmons realize hote h. .. Or body gain krti h…. Agr aisha hota h to week me 2-3 din leg ki exercise or bodypart k saath kr sakta hu superset ki tarh..Shubham Kushwaha
जवाब – नहीं थाई की कसरत सप्‍ताह में केवल एक दिन करें। स्‍क्‍वेट के अलावा डेड लिफ्ट, बेंट ओवर बारबेल रो, शोल्‍डर फ्रंट प्रैस से भी ग्रोथ हार्मोंस अच्‍छी मात्रा में रिलीज होते हैं। इन कसरतों को हैवी वेट कि साथ किया करें। स्‍क्‍वेट और डेड लिफ्ट सबसे पावरफुल कसरतें हैं।

सवाल – Sir me gaining stage par hu meri height 5.4 inch r weight tha 45 jo mene badha kar 62 kr lia hai.
Meri deit hai Subah ankurit chane , 4 brown bread milk k sath . uske half hour baad gainer leta hu 1 scoop 200 ml milk se. 12 baje ek banana shake 200ml milk se Lunch me 1-2 roti ya rice aur 2sweet potatoes (sakal kandi) .aur 3 eggs white exercise se 30 min pehle 2 banana 4 badam ya fir ek ubla aalu full size Aur 4 badam Exercise k baad 2 scoop gainer 400ml milk se , 2 sweet potatoes sath me 10 min k baad . aur rat me 3full eggs . sone se 1 hour pehle 1-2 roti kha leta hu Kya ye deit thik hai gaining k lie…ya fir aur bhi kuch add kru – Shehwaz Ansari
जवाब – हां जी आगे बढ़ने के लिए आपको कसरत भी बढ़ानी होगी और डाइट भी। जरा एक बार कैलकुलेट करके देखें आपको इस वक्‍त करीब 180 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है तो आप इतना ले रहे हैं या नहीं। मुझे उम्‍मीद है कि आपने ये लेख पढ़े होंगे। अगर नहीं पढ़ लें। अगर पढ़ लिए हैं तो बस अब अपनी बॉडी के साथ एक्‍सपेरिमेंट करते चलें। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल – सर मैं बहुत परेशान हूं। बॉडी पे कही कट्स ही नही आ रहे। – Hedaytullah Rahmani
जवाब – आपकी कसरत में कमी है। कट्स तो रिक्‍शेवाले की बॉडी पर भी आ जाते हैं तो आप पर क्‍यूं नहीं आ रहे। आप ये दो तीन लेख पढ़ें मुझे उम्‍मीद है आपको कु काम की चीजें पता चलेंगी। अगर तब भी कुछ समझ न आए तो अपनी पूरी डिटेल के साथ हमसे बात करें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

12 comments

  1. Sir m 3 janvary ko ek sawal pocha tha fb page like kar ke but reply nahi aya.
    Sawal ye tha k ghar per jitni kasrat hoti h jaise running,jumping,dips marna,bicep,or jo bi to kya is se bi body banayi jasakti h ha to kitna fayda honga.dosra sawal ye tha k m smoking bahout zyda karta ho is se excercise per kya asar padta h.

  2. Sir Mein serious mass gainer leke aaya hu on ka but result nhi mil raha.exercise bhi kr leta hu 45 mint muja ye btou gainer kb lu after exercise ya before exercise

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir mera problem kya he ki me gym karta hu phir vhi mera body tight nahi hota hai me gym karne se pahile protin fast active le k fer gym karta hu magar body tight nahi hota he kyu sir can u help me why…..

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. Sir meri ek bahut badi ptoblem hai chest fat m ise kaise poori tarah kam kru sir m bahut pareshaan hu please meri madad kijie

    • यहां दो बातें हैं, अगर आपकी चेस्ट पर बस फैट है जैसा कि कई लोगों को होता है तो रनिंग, रस्सा कूदने और फंक्शनल ट्रेनिंग से कम हो सकती है लेकिन अगर ये मेडिकल कंडीशन है तो फिर इन चीजों से आपको फायदा तो होगा मगर कितना ये होगा ये कह नहीं सकते। इसमें मर्दों की छाती कुछ कुछ औरतों जैसी हो जाती है। ऐसे में बेहतर होगा आप किसी सर्जन से मिलें।

  5. Sir meri hgt 6 ft h or wgt 68 kg h sir m 2 mahine se gym kr rha hu pr wgt gain nahi ho rha h sir mujhe apna wgt 75kg karna h sir m week m 1 body part ki 2 bar exercise karta hu or 2 time banana juice pita hu 4 egg soya Chaney khata hu sir wgt gain karne ke liye please kuch tips bataein

    • कसरत ज्यादा कर रहे हैं और डाइट तो बहुत कम है आपकी। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

    • Sir mughe apni kamar size badhani hai kese badha skte hai sir

      • एक ही तरीका है – आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा उबले आलू भी। हर बार खाते वक्त साथ में एक कप खूब मीठा ग्लूकोज रखें।

Leave a Reply