Breaking News

तेल और एल्कोहल से बनाया 29 इंच का डोला

ब्राजील के बॉडी बिल्डर इन दिनों अपने मसल्स को बड़ा दिखाने के लिए तेल और एल्कोहल का जानलेवा इंजेक्शन लगा रहे हैं। आर्लिंडो डीसूजा ने इस इंजेक्शन से अपने डोले का साइज 29 इंच बना लिया है, जो ब्राजील में सबसे बड़ा है। इस खतरनाक कॉकटेल से मसल्स भयंकर तरीके से सूज जाते हैं। आर्लिंडो ये जानते हैं कि इसके चलते खतरनाक इंफेक्शन हो सकता है। इस हरकत के चलते कुछ लोगों के बाजू कट चुके हैं और खुद आर्लिंडो के दोस्त की जान जा चुकी है।
oil-for-web

वह कहते हैं, इन सब चीजों की वजह से मेरे दोस्त पाउलिनो की मौत हो गई। मुझे उसका दर्द है। उसने ये लिया, मैंने भी लिया। हमने इस कॉकटेल को लेने की सारें हदें पार कर दीं। मेरी सलाह है कि कोई तेल का इंजेक्शन न लगाए। वह आगे कहते हैं, मैंने अब ये लेना बंद कर दिया है। इसके साथ और भी सब चीजें बंद कर दी हैं। मैं खुद पर कंट्रोल कर रहा हूं।
इलाके के लोग इन्हें पहाड़ के नाम से बुलाते हैं। आर्लिंडो काफी पहले से स्टेरॉइड्स, हार्मोंस और घोड़ों के विटामिन्स का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसके बाद जिम के एक साथी ने उन्हें सबसे आगे निकलने का यह तरीका बताया। मैंने यह इंजेक्शन लगाया और मेरा हाथ सूज गया। मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा था। बस हल्की सी नींद आ रही थी। इस इंजेक्शन को लगाकर लोगों की जान तक चली जाती है।
oil-2-for-webइस खतरे के बावजूद ब्राजील के ही रोमारिया डॉस सेंटोस ने भी इस इंजेक्शन से अपने बाजुओं को सुजा लिया। सेंटोस ने कहा आप एक बार इसे लेते हैं तो दूसरी बार जरूर लेंगे यह नशे की तरह है। हालांकि डॉक्टरों ने मुझे कह दिया था कि तुम्हारे बाजू काटने की नौबत आ सकती है।                                                            courtesy : dailymail

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

Leave a Reply