Breaking News

whey protein, Bcaa या Weight gainer कौन सा प्रोडक्ट लूं?

Question  – Sir main kafi time se workout kar raha hon but mene jayda kabhi supliment use nhi kiye bus 1-2 time use kiye the weight gainer and whey protein now last 1.5 year se me workout nhi kar raha and diet bhi band kardi he so meri health down ho gai he for my type so me phir se start karna chahta hon gym i can use BCAA
my age 29 and height 5.9 weight now 69 around which product is good for me whey protein BCAA ya Weight gainer or mucles gainer – ankit jain

Answer – अगर मैं लुक के हिसाब से देखूं तो अभी आप दुबले पतले ही दिखते होंगे क्योंकि आपकी हाइट ठीक ठाक है। अब ये आपको तय करना है कि आप दिखना कैसा चाहते हैं। मेरी सलाह ये है कि अभी आप थोड़ा गेन करें। हां आप चाहें तो बीसीएए ले सकते हैं मगर पहली प्राथमिकता रहेगी व्हे प्रोटीन। अगर आपको फैट से परहेज नहीं है तो अभी आप शुरू में वेट गेनर या मसल गेनर दोनों में से कुछ भी यूज करें। जब साइज मन माफिक हो जाए तो आप फिर व्हे प्रोटीन पर आ जाएं ओर डाइट में कार्ब को कंट्रोल कर लें।

Question  –hame biseps bhadane hai 22 inch tak – swapnil pawar

Answer – ये तो कुछ ज्यादा ही साइज बता रहे हैं आप भाई। अगर साथ में ये भी लिख देते कि अभी कितना साइज है तो मैं जरा सही तस्वीर रख पाता। खैर में आपको साफ तौर पर बता दूं इतना साइज स्टेरॉइड के बिना संभव नहीं है। मैं आपको किसी गलत फहमी में नहीं रखना चाहता।

Question  –Sr. mujhhe aaj hi AK Doctor sahb ne Dexona tablet sirf 10 dino ke liye kuchh vitamins ke sirf ke sath diye hai kya khana sahi hoga – Taraknath prasad

Answer – अरे भाई डॉक्टर ने दिया है तो कुछ सोच समझ कर ही दिया होगा। और वैसे भी डेक्सोना है तो दवाई ही। मैं तो बस मिसयूज न करने की बात कहता हूं।

Question  –Sir Mera naam Prashant hai .Mera wait 47 kg hai or meri lambai 168 cm hai .mujhe apna wait normal krne ke liye kya krna Chahiye or Kitna protein Lena Chahiye or ha sir exercise nhi krta hu ..plz Kuch tips de.
Thanks sir – prashant

Answer – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

Question  –How to gain biceps and triceps – Kuldeep

Answer – If you want to grow muscles focus on whole body and big muscles like shoulder, Back and squats. Biceps and triceps are small muscles. We often overtrain biceps and triceps. Train them only once in a week. Gain some weight to grow more muscles

Question  –Sir meri age 19 hai me body show ki tayari kr rha hu me anabol use kr skta hu uske bad pct kr lunga koi problem to nhi hai – Uvess qurshi

Answer – नहीं एनाबोल तो गेनिंग के लिए यूज होती है। बॉडी शो के लिए तो आपको पानी सुखाना होगा। मेरी सलाह में ये ठीक नहीं है।

Question  –DECA cycle के साथ मल्टी विटामिन teb भी चला सकते हैं क्या..?? – Dilip

Answer – हां बिल्कुल चलानी चाहिए।

Question  –Mere pass weight plate
Bench dumbell rod barbell rod hai
Ghar par exercise karta hu exercise chart chaiye
Or kya me aakpi feesh
Pay se bhej sakta hu
Exercise chart kitne time ka doge guruji – arjun

Answer – भाई पहले आपको एक लेख का लिंक दे रहा हूं आप उसे टाइम निकाल कर पढ़ लें उसमें आपको ये समझ आ जाएगा कि घर पर कसरत कैसे करनी है। फिर उसके बाद अगर आपको वर्कआउट चार्ट की जरूरत लगे तो bodylabin@gmail.com पर मेल करके बताना कि आपको वर्कआउट चाहिए। पहले आप ये लेख पढ़ो – https://bodylab.in/2016/04/29/how-to-make-body-at-home-hindi/

Question  –Sir to mai Kya khau health grow karne k liye – Priya sharma

Answer – आपको एक लेख का लिंक दे रहा हूं मैंने ही लिखा है इसमें एक डाइट चार्ट भी है और वजन बढ़ाने के कई तरीके भी लिखे हैं। उस डाइट चार्ट को अपने हिसाब से कम ज्यादा करके एडजस्ट कर लें। https://bodylab.in/2015/05/14/10-tips-to-gain-weight-in-hindi/

Question  –sir kya sprint karne se fat kam hota h
daily routine 2 exercise body part and 4 exercise sides/lower abs/core ( alternate)
10 sprint 100 meter
wait 80 se niche nahi ja raha
hight 6 feet 2 inch h – paras sharma

Answer – हां इससे वेट कम होता है, लेकिन इतने से काम नहीं बन रहा तो आपको और आगे जाना होगा। आप लॉन्ग रन पर निकला करें और डाइट पर खास फोकस रखें। चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें।

Question  –Sir m 1200 danabol tablet kha chuka hunga or mera size BHI bahut accha hogaya tha 3 months ho gaya d bol ko chod diya fir se size km ho gaya kya m nolvadex se PTC kr sakta hu mera weight BHI km ho gaya h – Anil

Answer – ये बिल्कुल नेचुरल है। डेनाबोल के यूज से बॉडी में वाटर रिटेंशन हो जाता है और जब आप डेनाबोल छोड़ देते हैं तो पानी घटने लगता है, लेकिन इस दौरान आपने जो भी मसल्स गेन किया होगा वो कहीं नहीं जाएगा। आप अपनी डाइट बनाए रखें। हां आपको पीसीटी जरूर करनी चाहिए। जो भी दवा आपके पास है उससे कर सकते हैं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

3 comments

  1. Sir mujhe weight gain karna hai aur shapeful body chhayie abhi meri thodi bahot body bani hai mujhe sharir par khaya na lagne ka karan genetic bhi lag raha h, mai abhi sirf protein le raha hoo kya mujhe non veg amino acids aur hgh lena chahiye haa to koi badhiya hgh bta do

    • तुम्हारी पहली गलती ये है कि तुम डाइट के बारे में बात करने की बजाए सप्लीमेंट के बारे में बात कर रहे हो। अगर डाइट दुरुस्त नहीं है तो सप्लीमेंट कतई आपकी बॉडी नहीं बना सकते। आपको एक डाइट चार्ट का लिंक दे रहा हूं इसे देखें और अपने हिसाब से यूज करें – https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-fast-weight-gain-in-hindi/ इसके बाद आप चाहें तो साथ में वेट गेनर चला सकते हैं।

  2. Sir mujhe weight gain karna hai aur shapeful body chhayie abhi meri thodi bahot body bani hai mujhe sharir par khaya na lagne ka karan genetic bhi lag raha h, mai abhi sirf protein le raha hoo kya mujhe non veg amino acids aur hgh lena chahiye haa to koi badhiya hgh bta do plssss

Leave a Reply