Breaking News

एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? 6 ग्राम

अंडे को सुपर फूड कहा जाता है। इसकी वजह है कि इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, वसा, राइबोफ्लेविन, कोलिन, विटामिन बी12A, D, A आदि के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिलता है। यह एसिड गुड कॉलेस्ट्रॉल को बनाता है। खाने-पीने की बहुत ही कम चीजों में यह एसिड मौजूद होता है। इसके अलावा एक पूरे अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे के सफेद हि‍स्से (egg white) में 4 ग्राम और पीले हि‍स्से या जर्दी (yolk) में करीब 2 ग्राम प्रोटीन होता है।

अंडे की फायदों की बात करें तो यह वजन को बढाने और कम करने दोनों में फायदेमंद है। इसके अलावा अंडा आंखों की रोशनी और याददाश्त तेज करने, टेंशन दूर करने, बालों और स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इसे रेगुलरली खाया जा सकता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (शुगर या मधुमेह) और दिल के मरीजों को इसे डॉक्टर की सलाह पर ही खाना चाहिए।

अंडे में प्रोटीन की मात्रा

अंडे की उबली, कच्ची, फ्राइड आदि अलग-अलग फॉर्म में प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग होती है। 100 ग्राम उबले अंडे (Boiled Egg)में 13 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं फ्राइड 100 ग्राम अंडे (Fried Egg) में प्रोटीन की मात्रा 14 ग्राम होती है। एक मीडि‍यम साइज के 1 अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। एक अंडे के सफेद हि‍स्से (Egg white) में करीब 4 ग्राम और पीले हि‍स्से (Egg yolk)में 2 ग्राम प्रोटीन होता है, तो अगर आप केवल अंडे का सफेद हि‍स्सा यानी Egg white खाते हैं तो एक एग व्हाइट से आपको 4 ग्राम प्रोटीन मि‍लेगा। कहीं कहीं आपको ये भी लिखा मिल जाएगा कि एक अंडे में जर्दी सहित 5 ग्राम प्रोटीन होता है तो इसमें परेशाान होने की जरूरत नहीं है। मोटेतौर पर यही मानकर चलें कि एक मीडियम साइज के अंडे (Medium size egg) में 6 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है।

कि‍तने प्रोटीन की जरूरत होती है

पुरुषों को एक दि‍न में करीब 56 ग्राम और महि‍लाओं को करीब 46 ग्राम प्रोटीन एक दि‍न में लेना चाहि‍ए। इतने में आपका काम आसानी से चल जाएगा। हालांकि‍ अगर आज जि‍म जाते हैं, हार्ड वर्क करते हैं, खि‍लाड़ी हैं या बॉडी बि‍ल्डिंग कर रहे हैं तो प्रोटीन की जरूरत बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में आपको एक दि‍न में बॉडी वेट के एक कि‍लो पर 1 से 2 ग्राम प्रोटीन की जरूर होती है। अंडे का प्रोटीन हजम होने में भी काफी उम्‍दा होता है। इसलि‍ए बॉडी बिल्डरों की यह पहली पसंद होता है।

100 ग्राम में प्रोटीन 

1 Omlet- 11 Gram
2 Egg Poched- 13 Gram
3 Raw Egg-13 Gram
4 Egg Scrambled- 10 Gram
5 Egg white Raw- 11Gram
6 Egg Yolk Raw -16 Gram

कच्चे से ज्यादा उबले अंडे फायदेमंद

उबले अंडे (Boiled Egg)में फैट कम और पौष्टिकता ज्यादा होती है। यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। हमारा शरीर उबले हुए अंडे को 80% तक एब्जॉर्ब कर लेता है जबकि कच्चे अंडे (Raw egg) का सिर्फ 50% ही एब्जॉर्ब हो पाता है बाकी वेस्ट चला जाता है। यानी दो कच्चे अंडे खाए तो आपको एक ही अंडे का प्रोटीन मिला। इसके अलावा कच्चे अंडे में बैक्टीरिया होने का भी खतरा रहता है। अंडे को ज्यादा पकाना भी नुकसानदेह है। इसे जितना पकाएंगे, प्रोटीन की मात्रा उतनी ही कम होती जाएगी। फ्राई फार्म में अंडे को हाफ फ्राई करना बेस्ट होता है। इससे अंडे में पाए जाने वाले न्यूट्रियंस बने रहते हैं।

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए 

ये सवाल कई लोगों के मन में आता है कि एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए। अगर एक आम आदमी के नजरिए से आप पूछेंगे हम कहेंगे कि दिन में आपको 2 से 4 अंडे खाने चाहिए, लेकिन एक बॉडी बिल्डर या पहलवान के नजरिए से पूछेंगे तो फिर एक दिन में अंडे की एक ट्रे भी खत्म हो जाती है। एक ट्रे में 30 अंडे होते हैं। कितने अंडे खाने हैं ये आपकी डाइट और वर्कअाउट पर डिपेंड करता है। हां इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अंडे की जर्दी ज्यादा नहीं खानी चाहिए। Egg white को अपनी डाइट का हिस्सा पूरे शौक से बनाएं ये आपकी सेहत बनाने में बड़ा रोल अदा करता है।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

11 comments

  1. Sir mera wt 75 aur ht 165cm h mere chest me bhut fat h aur pet bhi thoda bahr nikla h mai confused hu ki phle fat loss kru ya gain pls help me

    • पहले गेन करें और फिर कटिंग। अगर आपको लगता है कि चेस्ट पर फैट ज्यादा है तो चेस्ट की कसरत में रैप ज्यादा रखें वेट कम। रैप की गिनती 20 के आसपास रखा करें। 6 कसरत करें।

  2. Sir un ando ka bhi fayda h poltry farm mai murgiyo ko tikke lgaye jaate hai unka fayda hai ya nahi…

  3. Sir G meri height 5 -5″ he or mera chest 42″ he but mere chest par cutting nhi he jiski wajah se attractive nhi lgta hu.kuch btao sir g

  4. Sir mera wight 65 kg hai night 5.7 inch hai…. Mujhe apna wight kitna rakhna chahiye

    • अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  5. सर! क्या अंडे मे पूरी अमीनो चेन होती है ?

    • सच बात तो ये है कि ये मुझे भी नहीं पता और ना मैंने कभी पता करने की कोशिश की। मुझे ये पता है कि अंडे का प्रोटीन बाकी प्रोटीन के मुकाबले शरीर को ज्यादा अच्छे से लगता है।

Leave a Reply