Breaking News

On Gold standard 100% Whey Protein Isolate के बारे में सब जानें

व्हे प्रोटीन बॉडी बिल्डिंग में यूज होने वाला सबसे पॉपुलर सपलीमेंट है और ऑन यानी On Gold standard 100% Whey Protein Isolate की गिनती टॉप व्हे प्रोटीन में होती है। अगर आप जिम जाते हैं तो आपको ये बात पता होगी कि मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, क्योंकि ये काम न तो फैट कर सकता है और ना ही कार्बोहाइड्रेट। आमतौर पर जिम जा रहे हर शख्स को बॉडी वेट के एक किलो पर कम से कम 1 ग्राम प्रोटीन लेना होता है। बॉडी बिल्डिंग में आगे बढ़ चुके लोग इसे 2.5 ग्राम तक ले जाते हैं। इस काम में हमारी मदद करता है व्हे प्रोटीन। आज हम ऑन यानी Optimum Nutrition के इस व्हे प्रोटीन के बारे में जानेंगे।

क्या है On Whey Protein Isolate

व्हे प्रोटीन तीन तरह के होते हैं कंसनट्रेट, आइसोलेट और ब्लेंड। कंसनट्रेट (Whey protein concentrate) में तकरीबन 80 फीसदी प्रोटीन होता है। आइसोलेट (Whey protein isolate) में तकरीबन 90 फीसदी प्रोटीन होता है। इसमें फैट न के बराबर होता है। ब्लेंड (Whey protein blend) दोनों के मुकाबले सस्ता पड़ता है। मगर इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है।

व्हे प्रोटीन बॉडी बिल्डिंग में यूज होने वाला सबसे पॉपुलर सपलीमेंट है और ऑन यानी On Gold standard 100% Whey Protein Isolate की गिनती टॉप व्हे प्रोटीन में होती है। इसके एक स्कूप में 24 ग्राम प्रोटीन, 5.5 ग्राम बीसीएए और 4 ग्राम ग्लूटामाइन और ग्लूटामिट एसिड होता है।
Optimum Nutrition अमेरिकी कंपनी है।

शरीर बनाने के लिए यह भी अपनी जगह सही है। जो लोग मसल्स का साइज और थोड़ी शेप दोनों चाहते हैं वो इसे अपना सकते हैं।
On Gold standard 100% Whey Protein  दरअसल प्रोटीन Isolate है। इसमें 100 ग्राम में 80% से कुछ ऊपर प्रोटीन होता है। इसके एक स्कूप में 24 ग्राम प्रोटीन, 5.5 ग्राम बीसीएए और 4 ग्राम ग्लूटामाइन और ग्लूटामिट एसिड होता है। इसमें 1 ग्राम फैट, 130 एमजी सोडियम और 30 एमजी कॉलेस्ट्रॉल होता है। हम जिस सपलीमेंट की बात कर रहे हैं वह डबल रिच चॉकलेट है। कई बार फ्लेवर बदलने पर न्यूट्रीशन वैल्यू भी थोड़ी कम ज्यादा हो जाती है। Optimum Nutrition अमेरिकी कंपनी है।

 

How to use Whey protein –  कैसे यूज करना चाहिए व्हे प्रोटीन

1 इसे आप पानी, दूध, शेक या अपनी किसी भी पसंदीदा पेय में डालकर यूज कर सकते हैं।
2 अगर आपको गाढापन पसंद है तो आप 120 एमएल से 200 एमएल तक पानी या दूध या जो भी आप यूज करते हैं उसमें एक स्कूप डालें और करीब 30 सेकेंड तक शेक करें।
3 अगर आपको पतलापन पसंद है तो 250 से 300 एमएल पानी या दूध या जो भी आप यूज करते हैं उसमें एक स्कूप डालें और करीब 30 सेकेंड तक शेक करें।

4 इस व्हे प्रोटीन का यूज बस इतना ही नहीं है। इसे आप ओटमील या योगहर्ट में भी डाल सकते हैं। इसके अलावा चाहें बेक करके बनाई जाने वाली चीजों में इसे यूज कर सकते हैं जैसे मफिन्स, ब्राउनीस, कुकीज वगैरा।

5 इसमें आप क्रेटीन, ग्लूटामिन और बीसीएए अलग से भी मिला सकते हैं। मगर तभी मिलाएं जब आपकी बॉडी को वाकई इसकी जरूरत हो।
6 इसे यूज करने का सबसे सही समय होता है जिम करने के बाद वैसे कुछ लोग प्री वर्कआउट शेक में इसे यूज करते हैं, मगर आमतौर पर आप वर्कआउट के बाद ही इसे लें। अगर आपकी जरूरत दिन में दो स्कूप की है तो रात को सोने से पहले भी इसे ले सकते हैं।

7 अगर जिम शाम को ही करते हैं तो फिर रात को लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि वर्कआट के बाद तो आप प्रोटीन पिएंगे ही। इसके अलावा आप सुबह नाश्ते और खाने के बीच ले सकते हैं।

बनाएं बेहतरीन शेक
इसका बेहतरीन शेक बनाने के लिए आप ताजे या फ्रीज किए हुए फल, पीनट बटर, अलसी या तीसी या उसका तेल, नारियल का बुरादा, दूध वगैरा मिलाकर उसमें इसे मिलाएं और मशीन में ब्लेंड कर लें। इससे इसकी न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाएगी। गर्मियों का मौसम हो तो शेक बनने के बाद इसमें एक दो आइसक्यूब्स भी डाल लें। इसकी मदद से आप पहलवानों वाला शेक भी तैयार कर सकते हैं।

कितना यूज करना चाहिए

आपको एक दिन कितना प्रोटीन यूज करना है ये आपके बॉडी वेट और इस बात पर डिपेंड करता है कि आप गेनिंग कर रहे हैं या कटिंग। बहरहाल ऑन के एक स्कूप में 30.4 ग्राम प्रोटीन पाउडर आता है। यानी एक स्कूप से आपको 24 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। अगर आपकी जरूरत 100 ग्राम प्रोटीन की है तो आपके लिए 1 से 1.5 स्कूप ही काफी है क्योंकि बाकी आपको नेचुरल तरीके से लेना होगा। आप ऐसा नहीं कर सकते कि आपकी जरूरत 100 ग्राम की है तो आप सब पाउडर से ही लें। इसमें आमतौर पर 40:60 का रेशो ठीक रहता है। यानी 40% प्रोटीन सपलीमेंट से और 60% प्रोटीन डाइट से हासिल करें।

किन्हें यूज करना चाहिए

On 100% Whey Protein Isolate ऐसे लोगों के लिए ज्यादा ठीक है जो कटिंग पर हैं या लीन गेन पर हैं या जो लोग वेट लॉस कर रहे और डाइटिंग पर हैं। वेट लॉस करने वाले लोग अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए आइसोलेट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें फैट बहुत कम होता है।

Related – प्रोटीन पाउडर कब लें और कितनी बार लें 

किनके लिए ठीक नहीं है ये सपलीमेंट

जैसा कि मैं ऊपर बता चुका हूं कि On Gold standard 100% Whey Protein Isolate ऐसे लोगों के सही है जो कटिंग या लीन गेन पर है। यह ऐसे लोगों के लिए ठीक नहीं है जो बहुत दुबले पतले हैं और वेट गेन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इसका यूज करने से उन्हें कोई नुकसान होगा मगर उन्हें शुरू में वेट गेनर या व्हे प्रोटीन ब्लेंड का इस्तेमाल करना चाहिए। आइसोलेट दरअसल व्हे प्रोटीन की सबसे प्योर फॉर्म होती है वजन और साइज बढ़ा रहे लोग अक्सर डाइट में अच्छा खासा फैट लेते हैं फिर ऐसे में ये महंगा पड़ता है।

व्हे प्रोटीन के साइड इफेक्ट
व्हे प्रोटीन वैसे तो काफी सेफ होता है मगर इसके कुछ साइड इफेक्ट हैं जो आमतौर पर ओवरयूज और लिवर ठीक न होने की वजह से पैदा होते हैं। इसके प्रमुख साइड इफेक्ट में बॉडी पर गांठ बनना, किडनी स्टोन, ब्लड में एसिड बढ़ना, सांसों में घरघराहट होना, गले व चहेरे पर सूजन, मन खराब होना, डायरिया और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं। मोटे तौर पर व्हे प्रोटीन के कुल 10 प्रमुख साइड इफेक्ट होते हैं।

Bottom line
कुल मिलाकर कहें तो ऑन यानी ऑप्टिम न्यूट्रीशंस का ऑन यानी On Gold standard 100% Whey Protein Isolate एक अच्छा व्हे प्रोटीन है। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी है और इसका एक स्कूप एक औसत आदमी की एक दिन की प्रोटीन की कुल जरूरत का 48 फीसदी पूरा कर देता है। बस इस का जरूर ध्यान रखें कि आपके हाथ नकली सपलीमेंट न पड़े, और हां ये बात हमेशा याद रखें कि अगर आपकी डाइट सही नहीं होगी तो बॉडी नहीं बन पाएगी भले ही आप एक नहीं 4 स्कूप व्हे प्रोटीन यूज कर लें।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

24 comments

  1. Sir mujhe gym karte hue 2 saal ho gye weight 70 kg h jb suru ki 47 tha mene na koi abhi tkk supliment use kiya saari body gym ki bdolat hai sir ye btao mujhe ab comptition ladna h to kitna time lg sakta h usme mai kitna karcha aa sakta hai!!plz sir jrur detail mai btaye!!!! Kyuki mere pass coach bhi nahi h m apne saman se hi zym karta hu!!!!

    • भाई प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग बिना कोच के करना बहुत कठिन है और मैं इसकी सलाह नहीं दूंगा। आप खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसमें बहुत खर्च आता है। महीने में 20 से 30 हजार तक का खर्च आ सकता है।

  2. Running or body exercies k saath ceratine lu….toh body me cutting aayge kya….uske benfit kya kya jai body me

  3. Me soba speed running or kuch bodyweight exercies krte hu 2 banana 4 egg kahte hu…..or kuch bhar ka nhi kahte….muja fit or normal acha se body chaiya…..kya me sahi chal raha hu…..

    • हां ठीक है रात को सोने से पहले एक गिलास दूध भी पी लेंगे तो ठीक रहेगा।

  4. Raat sone se phela milk k saath satavar churna lu toh body me weight increase be hote hai kya

    • शतावर वेट बढ़ाने में मदद करती है वेट बढ़ाती नहीं है। अगर डाइट सही नहीं होगी तो शतावरी कुछ नहीं कर पाएगी।

  5. hii im Anish.
    mera weight 52kg hai or height 5.6 mera sawal ye he ki me on ka serious mass le rha hu pahele weight 51kg tha fir 10kg serius mass khaya bt vo hazam hi nahi horha mere se ek scoop me to wat lag jati he sr..or sb log to 2 scoop dal ne ko bol rhe he fir mene socha dire dire badhau bt 10kg tk khaliya mene fir b 1 scoop me ultiya jesa mahesus hota he..muje weight badhana he pls answer de..or ha daite bhi follow krta hu.

    • मुझे ऐसा लगता है कि आपका प्रोडक्ट नकली है। तुरंत बंद कर दें उसे। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  6. Sir mara whigt 63 kg ha tho mujhe kya lena chiya gold on standard why protin ya fir mass giner sir muje full mascrullar body chiya plz, sir baatana

  7. Sir mera wt. 50kg hai aur mai dikhne kafi dubla-patla hu. Jab 16-17 saal ka tha tb muje bahut bhukh lagti thi aur body b ekdam mast thi bt ab bhukh b bilkul kam ho gayi h.ab meri age 19 saal h.
    Sir koi upay bataiye jisse bhukh b lage aur body b bane…

    • इसके लिए आप कोई हाजमा ठीक रखने वाला सिरप ले सकते हैं। इसके अलावा खाना खाने से 10 मिनट पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक को जरा से सेंधा नमक के साथ खूब चबा चबाकर खाएं।

  8. Mohd Danish Nafees

    Sir mujhe gym krte hue 8th months ho gya h.pr size gain nhi hua. Pehle mera weight 67 kg tha.ab 58 kg h. Ab mujhe size gain krna h to Konsa supplement Lena chahiye.

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। चाहें तो वेट गेनर यूज कर सकते हैं मगर याद रखें उसके भरोसे नहीं रहना है, अपनी डाइट सही रखनी है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  9. Sir mujhe gym jaate 3 month ho gya hai mera weight 85 kg hai mujhe mascurllar body chahiye mujhe ek acha sa suppliment bataiye plz

    • आप किसी भी बड़ी कंपनी का व्हे प्रोटीन ले सकते हैं इसके अलावा BCAA, unienzyme, Multivatamin, astymin forte यूज कर सकते हैं।

  10. Sir mera weight 45kg hai aur age 20 year hai bhuk Nhi lgti na body banti sb kuch kr chuka hu… But Koi fayeda Nhi hota….

    • मुझे ऐसा नहीं लगता कि तुमने सबकुछ कर लिया है। अगर तुम्हें कोई बीमारी नहीं है तो भूख की ऐसी की तैसी। इस बारे में सोचना भी मत कि तुम्हें भूख नहीं लगती। साफ सीधा सा अनुशासन है हर दो से ढाई घंटे में खाना है भूख हो या ना हो। जिद ही कामयाबी देती है। https://bodylab.in/2016/07/10/7-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/ इस लेख को पढ़ो तो आपको समझ आएगा कि आखिर वजन बढ़ता कैसे है। और हां ये दो केले, दो गिलास दूध वगैरा से वजन नहीं बढ़ता भाई। डाइट लेनी होती है हैवी। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  11. hello sir I m Harpreet I m 33year old and before start the gym my weight 95kg and now 85kg I wanna be losses my weight what should I do for weight lose can I use why isolate protein for weight lose I m going to gym daily

    • You can use any good quality fat burner and yes you can use whey protein isolate. Remember the reason we use whey protein isolate is ..it does not contain any fat that is it. That does not mean that it will start burning your existing fat.

  12. Hii iam Dharmveer may home work out krta hoon jab suru kya tha tab mera weight 45 kg tha ab mera weight 65 ho gaya h abhi tak mene koi bhi supplyment use nahi kiya h Kya may whey protein ka use kar sakta hoon please suggest me

    • आपने बिल्कुल सही किया कि अपनी बॉडी को शुरू में ही सप्लीमेंट की आदत नहीं डाली। हां आपको अब व्हे प्रोटीन यूज करना चाहिए। आपको साथ में मल्टीविटामिन और फिश ऑयल कैप्सूल भी चलाने चाहिएं। मगर याद रखें आपको डाइट भी उम्दा बनाए रखनी है। ऐसा न हो कि आप व्हे प्रोटीन के भरोस ही सब छोड़ दें।

Leave a Reply