Breaking News

Motapa kam karne ke liye kya khaye full information

सवाल – Sir main motapa kam karna chahta hun. Pls bataye ki Motapa kam karne ke liye kya khaye khain मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं. Mera pet bahut bahar nikla hua hai maine kafi kuchh try kiya but motapa kam nai hua. main koi dava nai lena chahta kya me natural tarike se motapa kam kar sakta hun agar han to kaise. Maine suna hai ki Apple cide vinegar se motapa kam hota hai kya ye sahi hai? sir pls jawab jarur dena ki pet kam karne ke liye hum kya khaye – Sanjeev

जवाब – मोटापा कम करना आसान काम नहीं होता ये तो आप भी जानते हैं। इसका बेसिक साइंस ये है कि आपकी दिनभर की जो कैलोरी की जरूरत है रोज उससे 500 से 700 कैलोरी कम लेंगे तो मोटापा कम होना शुरू हो जाएगा। मोटापे में सबसे बड़ा रोल निभाता है कार्बोहाइड्रेट। हमें इसका इनटेक सबसे पहले कम करना होता है। आपने सही सुना है सेब का सिरका वजन कम करने में मदद करता है। मगर ऐसा नहीं है कि अकेले उसके भरोसे आप वजन कम कर लेंगे।

मोटापा कम करने के लिए क्या हम क्या खाएं

मोटापा कम करने के लिए शाम के वक्त कार्बोहाइड्रेट छोड़ दें। जब भी पिएं गर्म पानी पिएं। अपने खाने से रोटी, चावल, मीठे को नमस्‍ते करें उसमें उबली मूंग, उबला राजमा, उबला लोभिया, ओट्स, स्वीट कॉर्न, सोयाबीन चंक्स, अंडे का सफेद हिस्सा, चिकन चेस्ट, पपीता और अमरूद से अपनी डाइट बनाएं। याद रखें वजन कम करने में सबसे बड़ा हाथ डाइट का होता है।

हर दिन नहाते वक्त 10 -15 मिनट छोटे तौलिए से सारे शरीर की पानी से मालिश करें। जहां- जहां अधिक चर्बी हो , वहां अच्छी तरह पानी वाले तौलिए से रगड़ें, सर्दियां हो, तो हल्के गर्म पानी से मालिश के बाद ताजे पानी से स्नान करें। शाम को सूखी मालिश करें। फैट वाले स्‍थान को मसलें। पेट के बल दरी पर लेट जाएं। किसी की मदद से गर्दन से लेकर पांव तक थपकी करवाएं। हल्के – हल्के मुक्के लगवाएं। मांस को चिंयुटी भरकर मसलें। मांस को पकड़ कर झकझोरें। पानी से तथा सूखी मालिश करवाने से चर्बी अपना स्थान छोड़ती है, ढलती है।

Related – 60 दिन में पेट कैसे कम करें 

सवाल – Sr m chest or hand ki he exercise krta hu or m bas yahi bana,na chahta hu koi solid tips vataye or m mere stomech. Ko bilkul khatm yani zero Lana chata hu Without Jim koi tips de or with veg diet Thanku sr – dk July 9, 2016 at 11:51 am

जवाब – नहीं बनेंगे। जिस ढंग से आप कसरत कर रहे हैं उससे नतीजे नहीं आएंगे। किसी एक या दो बॉडी पार्ट की कसरत करने से वो बन जाता तो हम सब खाली बाइसेप्‍स ही कसरत ही करते। ऐसा नहीं होता आपको पूरी बॉडी की कसरत करनी होगी। दूसरी बात बिना जिम जाए पेट को बिल्‍कुल फ्लैट करना बहुत मुश्‍किल काम है। ऐसा केवल एथलीट कर पाते हैं। – BodyLab Admin July 10, 2016 at 7:00 am

सवाल –  Sir,
Hight 5,10
Weight 66
Mai regular gym jata hun Bt Kabhi Tabiyat uchi nichi ho jati hai ya Fir thak jata hun
Or back me means brain side dard hone Lagta hai
Pure veg hun.
Or bhukh kam lagne ke karan diet Pura nahi lepata Kya karna chahiye
Tell me please – Kr. Raushan July 6, 2016 at 6:29 pm

जवाब – हो सकता है आपको सर्वाइकल का प्रॉबलम हो। भूख बढ़ाने के लिए कोई आयुर्वेदिक दवा लें। – BodyLab Admin July 10, 2016 at 7:10 am

सवाल – i, Mai 26 years ka hu. Mai 1 protein supplement le rha hu, Mai complete vegetarian hu. Body mei protein ko full-fill karne ke liye mai. Daliya, Daal, Paneer, Oats ye sb leta hu,,, kya ye enough h ya mjhe kuch or bhi try karna chaiye…. Maine ab Muscle Size increase karna h.- Harmeet Singh June 22, 2016 at 3:01 am

जवाब – मसल साइज बढ़ाने के लिए आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन लेना होगा। जरा कैलकुलेट करें कि आप कितना प्रोटीन ले रहे हैं। – BodyLab Admin August 11, 2016 at 8:54 am

सवाल –  sir mujhe 5month ho gye gym kr ke or mene avi spplment strat kr diya whey sppliment h 1700kalori wala rs 1000 to me usse kese use kru taki meri body achi ban jaye – pramesh panwar April 3, 2016 at 6:28 pm

जवाब –  इसे शेक में डालकर यूज करें जैसे केले, दूध, शहद वगैरा के साथ। – BodyLab Admin May 1, 2016 at 7:25 am

सवाल – Me six pack exersiz karta hu ya koi takat wali exersise to mere pet ke niche left side me mamooli dard or koi nas ya aant me soojan jasa mahsoos hota he ye problem 2 year se bani hue he kya ho sakta he kya upay he iska – aadil shekh December 16, 2017 at 6:06 pm

जवाब –आप बहुत पतले हैं क्या। अगर ऐसा है तो इसका मतलब ये है कि आप मेहनत ज्यादा कर रहे हैं और खा कम रहे हैं। वैसे मेरी सलाह ये है कि आप किसी आयुर्वेद के डॉक्टर से मिलें। दर्द की कई वजह होती हैं। हमारा दिमाग तो बस कसरत से जुड़े दर्द तक ही चलता है। – BodyLab Admin December 17, 2017 at 5:30 am

सवाल – Sir. I’ ve re cently joined a gym . my weight is 64; how much protien should take in a day and at what time gap – Ajay July 1, 2017 at 6:46 am

जवाब – 64 ग्राम। दो खाने के बीच में दो घंटे का अंतर रहे। एक बार में 20 ग्राम प्रोटीन से ज्यादा न लें। ये नियम आपके लिए है। – BodyLab Admin July 13, 2017 at 2:23 pm

सवाल – Sir Mujhe pimples ki prblm h or mujhe kissi ne advice di ki kale chane bhigo kr khane se pimples thik ho jate h. … Kya ye sch h..? – Vanshika June 23, 2017 at 12:25 pm

जवाब –असल में चने खाने की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि आपका पेट साफ हो सके, क्योंकि चने में फाइबर होता है। मगर कभी कभी चने की वजह से गैस भी बनने लगती है, जिससे पिंपल के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। पिंपल से निपटने के लिए दो काम करें, एक तो सादे पानी और नींबू पानी के जरिए अपनी बॉडी को डी टॉक्सीफाई करें और जो आयुर्वेदिक नुस्खे वगैरा दिए हैं उन्हें अपना कर देख लें। – BodyLab Admin July 11, 2017 at 12:37 pm

सवाल – Can we eat this after boiling can boiling burn its protein – Nachiketa June 5, 2017 at 8:55 am

जवाब –हां आप इसे उबाल कर भी खा सकते हैं इससे इसका प्रोटीन कम नहीं होता। – BodyLab Admin June 22, 2017 at 4:55 pm

सवाल – sir thai kaise banaye – ali irshad March 25, 2017 at 1:21 pm

जवाब –सप्ताह में एक बार थाई की कसरत करें उसके अगले दिन रेस्ट रखें। स्कवेट, लंजेस, लेग प्रैस, फ्रंट स्कवेट जैसी कसरतें करें। रैप की गिनती 12 से 6 के बीच रखें। डाइट में बॉडी वेट के एक किलो पर एक ग्राम प्रोटीन लें। – BodyLab Admin April 13, 2017 at 3:10 pm

सवाल – Does it helps in gaining weight for a thin person or not if yes so how it helps.i need a quick response as soon you can and I am sure you will definitely answer…..cyaa and sir kya aap mujhe bata sakte hain ki Motapa kam karne ke liye kya khaye mere ek friend ko ye janana hai – Rithik September 11, 2016 at 3:59 pm

जवाब – हां सर कुछ हद तक ये वेट बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें प्रोटीन और कार्ब होता है। लेकिन अगर आप काफी दुबले पतले हैं तो ये न समझें कि केवल चनों की बदौलत आप वेट गेन कर लेंगे। क्योंकि चने खाने की भी तो एक सीमा है। जहां तक आपके दूसरे सवाल का जवाब है तो मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं Motapa kam karne ke liye kya khaye ये हम पहले सवाल के जवाब में बता चुके हैं। आप उसे पढ  लें उसमें कई बातें दी गई हैं और अपने दोस्त को बता दें। वक्त मिले तो एक लेख का लिंक भी वहां दिया है वह भी मोटापा कम करने से जुड़ा है, उसे जरूर पढ़ें। – BodyLab Admin September 13, 2016 at 9:16 am

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

2 comments

  1. muje bahut jayda night fall hota h 2 saal se h bahut si medicine kha li pr Kuch nhi hora please Koi upay btaya

    • शाम के टाइम खूब कसरत किया करें। हो सके जो जिम जाएं। ठीक हो जाएगा।

Leave a Reply