Breaking News

Jaldi mota hone ke gharelu tarike kya hain

सवाल – Sir Pls mujhe jaldi mota hone ke gharelu tarike bataye batain. Main bahut kamjor hun sab mera majak udate hain.Main supplement nai le sakta budget kam hai. kya main natural diet se mota ho sakta hun. Meri shadi hone vali hai isliye main thoda weight gain karna chahta hun. Aap jo bhi batayenge me follow karunga bus aap mujhe mota hone ke tarike bata do.

जवाब – अगर पतला होना कठिन है तो बहुत से लोगों के लिए मोटा होना भी काफी कठिन हो जाता है। खैर मैं आपको जल्‍दी मोटा होने के घरेलू तरीके बता रहा हूं। वैसे तो मोटा होने के लिए कई चीजें हैं मगर आपके बजट को देखते हुए मैं आपको सुझाव दे रहा हूं।
आप हर दिन 6 आलू, 4 केले, 6 चम्‍मच कोई भी तेल, 100 ग्राम मूंगफली के दाने, 50 ग्राम मूंग और 50 ग्राम सोयाबीन खाएं। इसके अलावा खाने में चावल, सलाद वगैरा रहेगा और जब भी आप खाना खाएंगे साथ में एक कप मीठा चीनी या गुड़ का शर्बत रहेगा जिसे आप खाने के साथ थोड़ा थोड़ा पीते रहें। जो डाइट आपको बताई है उसे आप दो से तीन हिस्सों में तोड़ सकते हैं। इस डाइट से आप जल्दी मोटे हो जाएंगे। वक्त निकालकर मोटा होने के 7 सुपर टिप्स देख लें ये आपके काफी काम आएंगे।

सवाल –sir meri age 18 year hai aur weight 50 kg hai. mai jim join kar sakta hu ya nahi. Agar kar sakta hu to diet pe kis tarah se dhyan de sakta hu.- ravi December 27, 2016 at 1:03 pm

जवाब –हां आप जिम जा सकते हैं मगर आपकी उम्र कम है तो बहुत हैवी कसरत न करें। आपको करीब 100 ग्राम प्रोटीन हर दिन चाहिए होगा। – BodyLab Admin January 8, 2017 at 1:09 pm

सवाल –sir, hum itni heavy diet nhi le sakte, isly aap hume ye bataye ki morning m milk ke sath, breakfast m or evening and night m milk ke sath kya khya jay jisse weight dheere dheere badhe…sir hum vegetarian h…MK sharma December 25, 2016 at 10:00 am

जवाब –दिन में 100 ग्राम मूंगफली, 100 ग्राम मूंग की दाल, छह आलू, तीन गिलास खूब मीठा ग्‍लूकोज, आधा लीटर दूध, 50 ग्राम घी। अगर आप इतना कर सकते हैं तो आपका वेट बढ़ जाएगा। – BodyLab Admin January 8, 2017 at 12:43 pm

सवाल –SIR JEE MERI HEIGHT 5FIT 11 INCH HAI AUR BAJAN 65 KG HAI MUJHE JIM KARTE HUE 6 MONTH HO GAYE PER KUCH FARK NAHI PADA MUJHE ACCHI BODY BANNANI HAI AUR WEIGHT 80 KG KARNA HAI HELP KARE – AWASTHI November 25, 2016 at 10:16 am

जवाब –7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। – BodyLab Admin December 22, 2016 at 2:54 pm

Realted – वजन कैसे बढ़ाएं 7 सुपर टिप्स यहां पाएं

सवाल –Sir mere sarir me protin bahut jayda ho gaya h usko kam karne ka koi upaye h to bataye – ajay kumar November 19, 2016 at 6:19 am

जवाब –वर्कआउट करें और प्रोटीन का इनटेक कम कर दें। इससे आसान क्या उपाय होगा। – BodyLab Admin November 21, 2016 at 6:11 pm

सवाल –Sir meri age 21 hai or mera weight 65 hai or meri body bahut perfect hai chest,biceps etc kya me running kar sakte hun running karne se meri body pe koi asar to ni Hoga jese patla hona – Saad April 13, 2017 at 4:06 am

जवाब –हां इससे आपका वजन कम हो सकता है। – BodyLab Admin May 1, 2017 at 3:33 pm

सवाल –Dear M gym jata hu mera wait 56 kg h mera wait nhi badh raha h m ky karu dear. Mujhe jaldi mota hone ke gharelu tarike bata do – golu singh October 18, 2016 at 12:49 pm

जवाब –अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 7:54 am

सवाल –ek baar me chicken ko kitne gm tak diet me shamil kar sakte h – Prem Birua September 20, 2016 at 12:36 am

जवाब –आमतौर पर 200 ग्राम तक – BodyLab Admin October 11, 2016 at 5:34 pm

सवाल –Sir main 20 saal..ka hu mera bajan 52 kilo. Hai kya main gym join kar sakta hu plz. Tell.me sir – ajay kumar July 31, 2016 at 4:46 pm Edit

जवाब –जी हां आप जिम जा सकते हैं। – BodyLab Admin August 28, 2016 at 6:53 pm

सवाल –or sir ek sawal or h muje gym gate 3 month ho gaye body sape h but gaining nahi ho rahi sir gain supplement le raha to ketna kg lane k bad gain hoga please sir reply – raj vaishnav July 27, 2016 at 8:45 am

जवाब –वेट गेनर ले रहे हैं तो कम से कम तीन किलो वाला लें और व्हे प्रोटीन ले रहे हैं तो कम से कम दो किलो का डिब्‍बा लें। लेकिन अगर आपकी डाइट अच्छी नहीं होगी तो कोई आपकी बॉडी नहीं बना पाएगा। – BodyLab Admin August 28, 2016 at 6:11 pm

सवाल –Age -20
weight-67kg
height-5.6
chest- 38
bicep-13 and 13.5
me roj 200gm roasted kaale chane khata hu to mujhe kitna time lagega bicep ki size 15 or chest 40 karne me. – GT July 21, 2016 at 3:47 am

जवाब –यही खाते रहे तो पूरी जिंदगी निकल जायेगी। आपको रोज करीब 140 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। जरा कैलकुलेट करके देख लें आप दिनभर में कितना प्रोटीन ले रहे हैं। – BodyLab Admin August 28, 2016 at 2:19 pm

सवाल –sir m 20 years k hu mera weight 56kg h m 3 month se gym kr reha hu but abhi tak 4kg hi weight bada h m gym m bahut weight uthata hu tab bhi weight nahi bd reha h to sir kya kru kuch suggest kr do gym tanner bolte h supplement abhi mat lo 6 month ke baad lena to sir plz help me or mujhe mota hone ke gharelu tarike bhi bataye – nikhil July 19, 2016 at 1:40 pm

जवाब –आपकी डाइट कम है। जरा चेक करें आपको अपनी बॉडी के वेट के प्रतिकिलो पर करीब दो ग्राम प्रोटीन लेना है क्या आप ले रहे हैं। उसके बाद प्रोटीन से करीब तीन गुना कार्बोहाइड्रेट लेना होगा। गेनिंग के लिए प्रोटीन कार्ब और फैट का रेशो मोटे तौर पर 20 – 60 – 20 रहना चाहिए। जल्दी मोटा होने के तरीके हमने पहले सवाल के जवाब में बताए हैं आप भी उनका फॉलो कर सकते हैं। – BodyLab Admin August 28, 2016 at 1:57 pm

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

7 comments

  1. Thanks for more and good info.
    Dear sir,
    I want to know that… Mene liver function tests Karaya tha Jo bilkul normal h.
    But jab bhe diet leta hu to pet kharab ho Jata h or protien leta hu to Dane nekal aate h. Plz batae me kese weight gain Karu..
    .age 25…
    Weight…50kg
    Hight….
    5.4″

    • पहले तो ये चेक करें कि आप प्रोटीन नकली तो नहीं ले रहे। उसके बाद ये काम करें। सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं।

  2. sir. meri wait 47 hai or height 5fit 11 inch hai. sir mujhe wait badhana hai. konsi chiz lu mota hone keliye

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। हो सके तो वेट गेनर भी यूज करें। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। इसके साथ वेट गेनर यूज कर सकते हैं।
      आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  3. कृपया एक बात बताएं. जब भी मैं सुशील कुमार या अन्य पहलवान की लम्बी चौड़ी डाइट देखता हूँ तब हमेशा मुझे एक बात जानने की उत्सुकता होती है. ये लोग इतना सारा खाना खा के पचा कैसे लेते हैं ? अपने पाचन तंत्र को प्राकृतिक और पारम्परिक तरीके से इतना मज़बूत कैसे बनाते हैं कि कितना भी खाएं, सब पच जाए.

    कृपया बताएं.

    • भाई बहुत ज्यादा नहीं खाते ये लोग जो खाते हैं वो काफी क्वालिटी का होता है। इनकी डाइट में खासतौर पर सलाह शामिल होता है। मैं खुद दिन में तीन बार चिकन और एक बार अंडे खाता हूं इसके अलावा प्रोटीन भी लेता हूं। अगर आप ठीक से कसरत कर रहे हैं तो सब हजम हो जाता है। हालांकि मैं खुद यूनीएंजाइम लेता है खाने के बाद। दिन में दो बार और रात के खाने के साथ थोड़ा सा गन्ने का सिरका भी रखता हूं।

Leave a Reply