Breaking News

बॉडी बनाने के बेस्ट तरीके और सीक्रेट टिप्स जानें

सवाल – सर नमस्कार। Main gym karta hun aap mujhe body banane ke best tarike batao. Meri body bahut patli hai muje strong muscles banane hain.Muje abhi gym jate hue 3 month ho gaye hain. But body pe koi fark nai aaya. Me roj 1 ghante gym karta hun shame ko or morning me main running karne jata hun. Main roj 3 glass milk, 10 badam khata hun. Iske alawa jo ghar ka khana rehta hai vo bhi khata hun but meri body me koi badlav nai aa raha hai. kya me creatine le lun. ya aap bata do mujhe kon sa supplement lean chaiye – Anurag

जवाब – अनुराग भाई आप इस सवाल में उम्र, हाइट और वेट भी लिख देते तो मुझे आपकी बॉडी का अंदाजा लग जाता कि आप अभी किस स्टेज पर हैं। हालांकि मैं समझ गया हूं आप दुबले पतले हैं। मैं आपको बॉडी बनाने के बेस्ट तरीके बताता हूं। पहले तो आप मोटे तौर पर समझ लें कि अगर आप दुबले पतले हैं तो आपको रोज जिम नहीं जाना चाहिए। आप सप्ताह में कुल 5 दिन ही जिम जाएं और हर दिन एक बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करें। आपके लिए 4 एक्सरसाइज काफी है। सेट तीन तीन रखें और रैप की गिनती 12 से 8 के बीच रखें। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज एकसाथ एक ही दिन किया करें। ये बात हर हाल में याद रखें कि आपको ओवर एक्सरसाइज से बचना है। कसरत कम करेंगे तो चलेगा मगर ज्यादा करेंगे तो नुकसान होगा। आप कुछ दिन के लिए दौड़ लगाना बंद कर दें। रनिंग में हमारी काफी एनर्जी लगती है और इसकी वजह से गेन करना टफ हो जाता है।
इसके बाद आती है डाइट की बात, आपको अपने बॉडी वेट के एक किलो पर कम से कम 1 ग्राम प्रोटीन रोज की जरूरत होगी। प्रोटीन इससे ज्यादा भी ले सकते हैं पर फिलहाल इतने से ही शुरुआत करें। तब आपके मसल्स बनेंगे। 21 बेसिक बॉडी बिल्डिंग टिप्स में आपको आपके काम की कई जानकारियां मिल जाएंगी।

सवाल – im Anish….sr muje ek baat samaj nahi arhi…mene jab 3 saal pahele gym joint kiya tha tab mera weight 47 kg tha tb mere 6 pak abs pahele se hi the to mene fir abs ki exercise kr kr ke 2 or bada diya aap manoge nahi body ek dam brusly jesi thi …8 pack abs vo bhi bilkul clear…fir mene weight gaine k liye daite or sappliment chalu kiya..to abhi mera weight 53 kg he to abs b chale gaye he..mtlb abs ko feel kr sakta hu bt clear nahi dikh rhe…to problm ye he ke abi me weight gaine kr rha hu to jab 57 kg tak ajaunga to kya wapis to 8 pack abs ajayenge?? jab ki abi sirf muskil se 4 hi dikj rhe he…pls sr jaldi answer de…Anish Ghanchi June 23, 2017 at 9:02 am

जवाब –  आपको जितना गेन करना है उससे कुछ ज्यादा गेन करें और उसके बाद कटिंग करें। तब आपके एब्स वापस आएंगे। अभी आप एब्स के चक्कर में रहेंगे तो बॉडी की गेनिंग कैसे करेंगे। – BodyLab Admin July 10, 2017 at 3:14 pm

सवाल – sir m phele belly fat km karu ya direct body banau aur belly fat km k liye abs exercise karu kuch samaj nhi aarha h diet m fat lu to belly kaise km karu or fat naa lu to body kaise banau phir sugar bhi dhyan rakhna h its very challenging. …aditya sharma May 30, 2017 at 5:00 pm

जवाब – अगर आप देखने में दुबले पतले हैं तो पहले आपको गेनिंग करनी चाहिए। ताकि आपका साइज बढ़े। इसमेंं पेट का बहुत कुछ तो नहीं कर पाएंगे मगर उसे कंट्रोल में रखने की कोशिश करें और पेट की कसरत बाकी कसरतों के साथ करते रहें। जब आापको मन माफिक साइज मिल जाए तो कटिंग शुरू करें। इतना याद रखें कि जिन लोगों की बॉडी मस्‍क्युलर नहीं होती उन लोगों को एब्स भी नहीं मिल पाते। इसलिए मेरी सलाह ये है कि सबसे पहले मजबूत मसल्स बनाएं। जरूरी नहीं कि बॉडी में बहुत कटिंग हो मगर हां शेप जरूर रहे। उसके बाद आप बॉडी को और रिफाइन कर सकते हैं। – BodyLab Admin May 31, 2017 at 1:36 pm

 

सवाल – Sir ji mene aapse jitna Mera weight h n us hisaab se pucha h to please sir ji bata dijiye ki ab kya kru Mera weight 42 h or mene abhi ek week se new diet strt kiya h jaise me subah uthte hi 2 banana fir 10 mint Baad half ltr milk cow ka fir 2 hours ke Baad 3 egg boiled fir 2:30 to 3 hours me roti khata hu sabji k sath kam se kam 3 fir 2:30 hours me 2 banana fir 2 hours me 3 egg boiled fir raat ko khana 4 roti kam se kam fir raat ko sote time ek banana or half ltr milk cow ka Ab bataiye iske alawa or Kya kru – – Ram May 31, 2017 at 1:48 pm

जवाब – मूंगफली, घी, मूंग की दाल और हर बार खाने के साथ एक कप शर्बत या ग्लूकोज। – BodyLab Admin May 31, 2017 at 2:23 pm

सवाल – sir meri age 16 year hai aur meri height 5 feet haii mene apne dosto se suna hai ki body banani hai to pahle mota hona padta hai aur ek baat ki workout karne se hamari height nahi badhti kya ye sach nai? – hardik yadav May 29, 2017 at 4:19 pm

जवाब – आप जिम जाएं और आधा घंटे कसरत करें। अगर आप दुबले पतले हैं तो बस इतनी कसरत करें एक बॉडी पार्ट सप्‍ताह में एक दिन तीन से चार कसरत, तीन तीन सेट बस। रही बात हाइट की तो जिम में बहुत हैवी कसरत न करें। आपकी जो कैपेसिटी है उसका 80 परसेंट की वेट उठाए। वैसे मेरी सलाह तो ये है कि अभी आप जिम न जाएं और पार्क वगैरा जाएं और हां हाइट बढ़ाने के लिए टिप्स पढ़ें शायद आपके काम आ जाएं   – BodyLab Admin May 31, 2017 at 2:20 pm

सवाल – sir muje body banani h ab aap kuch help krdijiye kyuki meri problem serious h my problem is 1. muje sugar h 2. mera weight 73 h aur belly fat h kafi kamar 34 h ab prob. y h ki m abs banane k liye to fat km krna hoga ya nhi – aditya sharma May 30, 2017 at 4:51 pm

जवाब – अगर आपको एब्स बनाने हैं तो फैट कम करना ही होगा। आप कसरत करें और बढ़िया डाइट लें। शुगर के लिए तो आप दवा चला ही रहे होंगे। बस उस पर हमेशा नजर रखें। कार्ब कम करें और प्रोटीन ज्यादा रखें इससे आपकी शुगर काबू में रहेगी, फैट कम होगा और मसल्स भी बनेंगे। – BodyLab Admin May 31, 2017 at 1:31 pm

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

9 comments

  1. Main 18 year ka hu …meri height 5.10 hai… Main bht jyada dubla ptla hu…mera face v bht ptla h… Daily balance diet leta hu pr weight increase nhi ho rha h … Mujhe weight increase krna h km smy m ..kya kru aap btao …kya main endura mass use kr skta hu..

  2. Sir I have on serious mass for w8 grainer .BuBu thow much I take dis with water or milk?

    • उसमें स्कूप दिया होगा। कम से कम दो स्कूप यूज करें अलग अलग टाइम पर और दूध में यूज करें। वैसे बेहतर होगाा आप उसे केले, शहद, पीनट बटर वगैरा के साथ शेक बनाकर यूज करें।

  3. mera weight 75kg hai or hight 175cm hai . or me body building karna chahta hu. uske liye aap mujhe koi tips de. mera squat 120 kg tak hai. or deadlift 140 kg tak he .mujhe lean muscle gain k liye kuch tips bataye.

    • भाई लीन मसल गेन करने से ज्यादा सही है कि आप नॉर्मल मसल्स गेन करें और उसके बाद कटिंग करें। बॉडी बिल्डिंग के लिए आपको बहुत भयंकर कटिंग करनी होगी और मुझे नहीं लगता कि ये सब बिना उन दवाओं के हो पाता है जिन्हें लेने से मैं हमेशा मना करता हूं।

  4. Pankaj prajapat

    Mujhe jald se jald six pack Banane hai Koi Aasan tarike Bataye thank you sir

    • ऐसा कोई फार्मूला नहीं है मेरे पास। एब्स बनाने में टाइम लगता है।

Leave a Reply