Breaking News

सिक्स पैक एब्स बनाने के टॉप 10 टिप्स बताएं

Question – सर मैं 3 महीने में एब्स की कोशिश कर रहा हूं। क्या आप मुझे six pack abs banane ke top tips in hindi दे सकते हैं। मेरा वजन 65 किलो है और मेरे 6 एब्स अभी दिखते हैं मगर मैं उन्हें और रिफाइन करना चाहता हूं। अभी मैं रोज एब्स की 6 एक्सरसाइज कर रहा हूं। आप टिप्स दें कि मुझे अब और क्या करना चाहिए ताकि मोटे मोटे एब्स बन जाएं। रोज पहले पेट कम करने के लिए वर्कआउट करता हूं उसके बाद फिर किसी एक बॉडी पार्ट की कसरत कर लेता हूं। – मंगत

Answer- मंगत भाई मैं आपको एब्स बनाने के सभी टिप्स दे दूंगा मगर मेरे दिमाग में आपकी जो तस्वीर बन रही है वो एक बहुत ही पतले इंसान की बन रही है, जिसके एब्स झलकते हैं। बुरा मत मानना मगर मैंने अक्सर रिक्शा चलाने वालों की ऐसी बॉडी देखी है। अगर आप मॉडलिंग नहीं कर रहे हैं तो जरा सोचें कि इतने पतले शरीर पर एब्स लेकर करेंगे क्या। अभी आप एब्स के टिप्स मांग रहे हैं तो जब एब्स ठीक से बन जाएंगे तो आप कहेंगे अब मुझे बाकी की बॉडी बनानी है।

RELATED – सिक्स पैक एब्स बनाने का हर तरीका जानें

बहरहाल आप अच्छे एब्स बनाने के काफी नजदीक आ चुके हैं और अब मुझे लगता है कि आपको उसी फोकस करना चाहिए। अब आप रोज एब्स की कसरत न करें। सप्ताह में तीन दिन ही करें। एब्स के मसल्स को रेस्ट देंगे तो उन्हें ग्रो होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप एब्स के तीनों हिस्सों यानी अपर एब्स, लोवर एब्स और साइड्स की कसरतों का ग्रुप बना लें। एक बार एक ही पार्ट को फोकस करें। इससे हर पार्ट को रेस्ट मिल जाएगा।

इसके अलावा बाकी दिन आप बाकी बॉडी पार्ट की कसरतें करें और हैवी कसरतें करें। हैवी कसरत करने से भी एब्स निकलते हैं। अब आप एब्स की जो कसरतें कर रहे हैं उन्हें वेट लेकर करें वेट के साथ कसरत करने से एब्स के मोटे मोटे मसल्स बनेंगे। लेकिन ये खाली हैवी कसरत करने से नहीं बल्कि डाइट पर भी फोकस करना होगा। आपकी डाइट में 100 ग्राम के आसपास प्रोटीन होना चाहिए। इससे बनेंगे एब्स के मसल्स।

कोई फैट बर्नर चलाना हो तो चला लें उससे हिचकिचाएं नहीं। रात के वक्त या तो खाना छोड़ दें या फिर कार्ब बिल्कुल न लें, केवल प्रोटीन जैसे चिकन चेस्ट, एग वाइट, सोया चंक्स वगैरा। आपकी नाभि के आसपास जो फैट होगा वो सबसे आखिर में जाएगा। सिक्स पैक एब्स के बारे में बहुत सारी इनफॉरमेशन सिक्स पैक बनाने का हर तरीका जानें में मैंने डिटेल में दिया है अगर वक्त है आपको पास तो उसको एक नजर देख लें।

Question – Sir meri umar 28 saal hai weight 72 kg hai..abhi main gym ja raha hu pehle mera weight 74.4kg tha 2 months gym karne ke baad 72 ho gaya hai aur mere trainer ne mujhe 2 months tak fat burner diya hai…abhi wo bol rahe hain ki ab aapka fat isse kam nhi hoga..ab aap bkdy part karo jada cardio kam kar do. Aap mujhe bataiye ki mujhe kya karna chahiye taaki mera stomach kam ho jaye aur mera stamina badh jaye exercise karne ke liye.Main natural diet hi lena chahta hu koi bhi protein aur supplement nhi lena chahta. – Piyush August 26, 2017 at 6:08 pm

Answer- मुझे लगता है आपके कोच सही कह रहे हैं। वेट ट्रेनिंग अपने आप में बहुत बड़ा फैट बर्नर होता है। आप बॉडी बनाने पर फोकस करें और साथ में पेट पर भी काम करते रहें। पहले वेट ट्रेनिंग करें और बाद में कार्डियो। – BodyLab Admin September 20, 2017 at 2:39 pm

Question – Sir main yeh janna chahta hub ki alsi ko doodh mein daalkar pee sakte hai kya? Aur milk powder bi doodh mein daalkar pee sakte gain kya? Aur sir daliya mein kitna protein hota hai? – Prayag August 22, 2017 at 7:10 am

Answer-  हां, हां, 100 ग्राम में 5 ग्राम। – BodyLab Admin September 15, 2017 at 3:55 pm

Question – hello sir i m sanjay me 21 saal ka hu ….sir mujhe must…. ki adat ho gyi h kya isse kch effect padata h body pr……or m 1 saal se exercise kr rha hu ….plzz btaiye – sanjay July 20, 2017 at 1:20 pm

Answer- नहीं बहुत फर्क तो नहीं पड़ता लेकिन अति तो किसी भी चीज की सही नहीं होती। दो तीन दिन में एक बार चलेगा। – BodyLab Admin July 30, 2017 at 4:48 am

Question – Sir dikhne me to mota lgta hu…gastric problem ke karn chna..fallidana..doodh kuchh bhi set nhi ho rha h….protein powder nhi le skta…gym to heavy krta hu…60 kg tk bench…25 kg tk curling…ap btae Sir kya kru…gym km yaa – Mukesh Raghuwanshi August 8, 2017 at 5:40 am

Answer- पहले अपने पेट का इलाज करो। शाकाहारी हो और गैस्ट्रिक प्रॉबलम है ऐसे में सेहत बनाना कठिन है। किसी आयुर्वेद के डॉक्टर को दिखाएं। – BodyLab Admin September 3, 2017 at 8:49 am

Question – Sir meri age 27 year h….meri height 5.7 fit h..weight 65 h..bhot dino se gym kr rha hu pr body utni nhi bni jitni bnna chahie…..pet bhi nikla hgastic problem bhi h…vegetarian hu….margdarshn kijie – Mukesh Raghuwanshi July 15, 2017 at 6:51 am

Answer- आप प्रोटीन कम ले रहे हैं या ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं। यही वहज होती है आमतौर पर रिजल्ट न आने की। अपने हाजमे को ठीक रखने के लिए कोई आयुर्वेदिक सिरप वगैरा ले सकते हैं। आपका वेट 65 किलो है इसका मतलब ये है कि आप देखने में दुबले पतले ही हैं। आपको गेन करना होगा। दिन में 60 से 90 ग्राम तक प्रोटीन लेने की कोशिश करें। – BodyLab Admin July 28, 2017 at 1:04 pm

Question – Hello sir meri height 5.11 ft. h mera weight 50 kg h. Mujhe sirf ek fit body ot chest and abs or thode cuts chaiye . Mujhe bas aap ye batay ki mujhe kitna fat protein or carbohydrates ki jarurat h.or shuruaat m kitni diet lu or kese badate jau ya suru me hi high lu. Or workout ke liye bhi yahi sawAl h – Ravi Rathore July 12, 2017 at 8:48 am

Answer- सप्ताह में छह दिन जिम जाएं। हर रोज एब्‍स की कोई दो अलग अलग कसरतें करें। सप्ताह के बीच में एक दिन केवल एब्स करें। कसरत के बाद 5 मिनट रनिंग किया करें। चार से पांच एक्सरसाइज, 8 से 15 रैप और तीन-तीन सेट लगाया करें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्स को एक साथ एक दिन करें बाकी हर दिन एक बॉडी पार्ट। आपको 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है हर दिन। दिन में चार से पांच बार खाएं। वेट बढ़ेगा तो प्रोटीन भी बढ़ेगा। – BodyLab Admin July 13, 2017 at 2:43 pm

Question – Sir मेरी उम्र 21 साल है मैं आपके द्वारा बताई डाइट का सेवन कर रहा हूं पर मेरी समझ मे नही आ रहा है उबाल कर या भून कर सेवन करना है प्लीज बताइये – Sanjay shukla June 30, 2017 at 1:01 pm

Answer- बाजार में कई तरह की भुनी मूंगफली मिलती है जो पसंद आए वो ले आएं और खाएं। – Sanjay shukla June 30, 2017 at 1:03 pm

Question – Sir me sham ko raining karta ho sir meri problem ye ha ki raining karne ke bad nind nahi ati ha or sir jab bhi me milk pita ho to pet kharb ho jata ha adha gilas me bhi pet kharb ho jata ha ASA kyu ho raha ha – lucky June 27, 2017 at 6:47 pm

Answer- दो वजह हो सकती है पहली आप lactose intolerance के शिकार हों और दूसरा आप hypermetabolism के शिकार भी हो सकते हैं। नींद न आने वाली बात तो मेरी भी समझ से परे है हां दूध के लिए आप दो चीजें ट्राई कर सकते हैं अगर आपको दूध की जगह बटर मिल्क या दही हजम हो जाता है और उसे यूज करें दूध छोड़ दें।

दूसरा तरीका है सुबह खाली पेट और शाम को बेल फल का चूर्ण फांकना। सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं। ये आमतौर पर काम कर जाता है। – BodyLab Admin July 11, 2017 at 1:52 pm

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

12 comments

  1. Sir mera weight 67 kg hai or height 5.10 inches hai mujhe abs nikalne hai toh mai perday kitna protein lu.

  2. hello sir meri hight 5.6 fit hai mera kamar se upar ka size tezi se badhta hai lekin peir bahot kamjor hai plez asi koi supply ment bataye ki me pair ko majbut bana sku

    • सपलीमेंट पूरी बॉडी पर काम करते हैं ऐसा थोड़े न है कि पैरों के लिए अलग से सपलीमेंट आएग। आप उसकी कसरत ठीक से नहीं कर रहे। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें- https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  3. sir meri age 19 hai mera weight 68 hai mai kitni protin loo

    • जिम जाते हैं तो 80 ग्राम तक ले सकत हैं फिलहाल बाद में ये और बढ़ सकता है और जिम नहीं जाते तो 60 ग्राम में भी आराम से काम चल जाएगा।

  4. sir mera age 33 and height 5’7″ hae or mera weight 92 kg hae mae 2 week se gym ja raha hun or workout ke baad isolate protien leta hun mae apna weight or tummy kam kerna chate hun sath me body v bnana chatha hun meri madad karen. mae apna kitna weight kam karun ye v btayen.

    • चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी का फैट जाएगा और लीन मसल्स आएंगे। आपको वेट कितना कम करना होगा ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप कैसी बॉडी चाहते हैं। फिर ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आपकी बॉडी का फैट पर्सेंटेज कितना है। इसलिए मैं ऐसे नहीं बता सकता। फोकस अपने लुक पर रखें।

  5. Hi sir pahle to thanks for your information through website bodylab sir mujhe modeling karni hai Actor banna hai isliye aachi body bhi banani hai I wanted to body like TIGER SHROFF AND HRITHIK ROSHAN mai 5 saal se jym mar raha hu lekin meri body nahi ban rahi aachi mera Wight 74 kg hai aur hight 5.7 inch bodyfat 24 percent mujhe 16 kg Wight loss karna hai aur achhi muscular body banani hai abs ke sath mai abhi diet me 5 eggs aur 250 chikan khta hu din me protein ke liye aur subh jym marta hu And important question does mus…….. Effect on bodybuilding I do every day sir plz tell proper diet and workout plan

    • पहले तो डेली —– करना बंद करें, हां इससे फर्क पड़ताा है। दूसरी बात आपकी डाइट अभी कम है और मुझे लगता है आापकी ट्रेनिंग में भी कमी है। वैसे तो मैं आपको सलाह दूंगा कि पहले किसी प्रोफेशनल कोच को ढूंढें, क्योंकि जो बॉडी आप चाह रहे हैं वो प्रोफेशल कोच के बिना संभव नहीं है। उस तरह की बॉडी के लिए आपको उस तरह की दवाएं भी लेनी पड़ सकती हैं। ये सबकुछ इतना आसान और नेचुरल नहीं होता जितना दिखता है। चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। हर दिन वेट ट्रेनिंग बदलें। रैप पर ज्यादा फोकस करें कम से कम 8 रैप निकालें।
      आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  6. Sir mere legs but patle hai. sir aap kuch tips bataye please

    • अगर आपकी बॉडी बॉडी बहुत अच्छी है और लेग्स पतले हैं तो जाहिर सी बात है आप लेग्स की कसरत नहीं करते हैं। अगर आपकी बाकी की बॉडी भी कुछ खास नहीं है और लेग्स पतले हैं तो जाहिर सी बात है कि आप ना तो पैरोंं की अच्छी कसरत करते हैं और ना ही अच्छी डाइट ले रहे हैं। एक सीधी सी बात समझ लें। बॉडी बनाने में 60 फीसदी रोल डाइट का होता है। इसलिए डाइट पर फोकस करें। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

Leave a Reply