Breaking News

Six Pack Abs Ki Best Exercise Top 10

Question – Sir Mera nam rahul hai me pichale 3 mahino se gym kar raha hun roj gym jata hun.  मैं six pack abs बनाना चाहता हूं  please आप मुझे 6 pack abs ki best top 10 exercise batao.  Mera wait 85 tha jise kam karke main 78 tak le aaya hun magar abhi tak abs nai ban paye. Abhi mujhe or kitan time lagega abs banane me. Apke pas kuch important tips ho to jarur dena sir. – Rahul

Answer – राहुल पहले तो आप ये जान लें कि ऐसा नहीं है कि आपने कुछ किलो वेट कम कर लिया तो आपको एब्स निकल आएंगे क्योंकि एब्स का रिलेशन वेट से नहीं फैट से होता है। फैट कम होना चाहिए एब्स निकल आएंगे। सबसे पहले तो आप अपना बॉडी फैट चेक करें। पुरुषों में करीब 10 फीसदी और महिलाओं में करीब 15 फीसदी फैट पर एब्स नजर आने लगते हैं।

अगर आपकी बॉडी पर फैट इससे ज्यादा है तो अभी आपको और फैट बर्न करना होगा। डॉक्टरों के पास कैलिपर होता है, जिससे काफी आसानी से बॉडी में फैट का परसेंटेज पता चल जाता है। अगर आपकी बॉडी का फैट परसेंटेज इसके 15 परसेंट के आसपास है तो भी समझ लें कि आप एब्स बनाने के बहुत करीब हैं। आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

एब्स के मसल्स भी तो मसल्स ही होते हैं। उन्हें भी ग्रो करने के लिए रेस्ट और प्रोटीन की जरूरत होती है। आपकी प्रोटीन की जरूरत इस वक्त काफी ज्यादा होती है। आपको बॉडी वेट के एक किला पर 2 ग्राम प्रोटीन लेना होगा। इससे फैट बर्निंग का प्रोसेस तेज हो जाएगा। अगर आपको मोटे एब्स बनाने हैं तो वेट लेकर एक्सरसाइज किया करें। एक्सरसाइज के रैप को और टफ बना लें। अब रही बात एक्सरसाइज की तो एक बात हमेशा याद रखें कि जो आपको सूट करे वही आपके लिए बेस्ट होता है।

फिर भी हम टफनेस और परफॉर्मेंस के हिसाब से एक्सरसाइज की रैंकिंग कर सकते हैं। ये हैं टॉप 10 एक्सरसाइज। मगर हां इसमें ये न पूछना कि बेस्ट कौन सी है। ये सभी बेस्ट हैं नंबर आगे पीछे होने से रैकिंग वहीं की वहीं रहेगी। वैसे सिक्स पैक एब्स बनाने के तो और भी कई तरीके होते हैं। हम आपको जिन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं ये एब्स निकालने और मोटे एब्स बनाने के काम आती हैं।

Abs ki best exerise
1 Russian twist 2 Hanging leg raise 3 Cable crunch 4 Decline crunch 5 The Plank 6 Landmine 180 7 Decline reverse crunch 8 Kettle bell swing with heavy weights 9 Mountain climber 10 Ab roller.

Question –Sir meri chest nearly 79 h or mujhe 82 chest bnani h,to btaye m kya kru? – Rohit Yadav August 31, 2016 at 2:31 pm

केवल एक रास्ता है हैवी बेंच प्रेस और हैवी वेट से डंबल प्रैस। – BodyLab Admin September 4, 2016 at 9:16 am

Question – सर मेरी हाइट 5,10 है और वजन 78 किलो है, लेकिन मुझे समज में नाही आता में सप्ताह में one day one मसल करू या one day twoo मसल करू । please आप मार्गदर्शन करे – Kamlesh August 29, 2016 at 6:01 am

Answer – साइज बढ़ाना है तो एक दिन एक बॉडी पार्ट करें। – BodyLab Admin August 29, 2016 at 1:22 pm

Question –धन्यवाद सर अापने रिप्लाई किया आप मुझे इतना और बता दीजिए की liv.52 जो टेबलेट है वो कैसी रहेगी खाने में क्योंकि मुझे भूख नही लगती और सच्ची बताऊ तो मेरी next year शादी है और मुझे सॉलिड बॉडी बनानी है ताकि मै सबके सामने खड़ा हुआ अच्छा तो लगूँ जब मेरी engagement हुई थी तो 60kg weight था अब 53है बहुत दुःख होता है अपने आप को देख कर मुझे plz सलाह दो – Akhil Ahluwalia HARYANA September 1, 2016 at 5:38 pm

Answer – अखिल वजन कैसे बढ़ाएं 7 सुपर टिप्स यहां पाएं को वक्त निकाल कर पढें इससे आपको मोटे तौर पर आइडिया हो जाएगा कि आपको क्या खाना है और कितना खाना है। अगर आप उनसे चीजों को समझ पायें तो बहुत अच्‍छी बात है। वरना आप हमारी टीम की मदद से डाइट चार्ट वगैरा बनवा सकते हैं। हम आपकी बॉडी की नापतौल के हिसाब से वो तैयार करते हैं। पहले आप लेख पढ़ें। – BodyLab Admin September 4, 2016 at 8:47 am

Question –sir mera age 24year old main 8 mahine se gym goin kiya hain mera wet 66kg hain maine do tarh ka proteen le chuka hoo 1 spark 2 xtome par jyda koi fyada nahi aaya hai abhi mera wete nahi badhana hain cut banana hain kaun sa proteen loo plese help me – sonu August 25, 2016 at 10:25 am

Answer – सपलीमेंट के फेर में ज्यादा न पड़ें डाइट उम्दा करें। वैसे कटिंग में व्हे आइसोलेट लिया जाता है। – BodyLab Admin August 29, 2016 at 1:17 pm

Question –Sir meri height 5.10 foot hai..but mai kafi patla hu…maine indian army k liye apply kiya h …mera rally 35 din baad hai….mai dod bhi a6a leta ..but dodne k kaarn mujhe feel hota hai ki mai or patla ho jawunga……..kuch tips dijye…taki chest or leg ka shape thick rahe….mera wt 50 kg hai. but chahta hu 55 in one month..tips dijye koi powder or tablet chor k..plz – niraj kumar saw August 17, 2016 at 10:14 am

Answer – दिन में 4 केले, चार आलू, पांच चम्मच फैट चाहे वो तेल हो या घी, 200 ग्राम चिकन, 50 ग्राम मूंग की दाल, 50 ग्राम सोयाबीन आपको लेना है। इन चीजों को दो से तीन हिस्सों में बांटकर लें। हर बार खाने के साथ आधा गिलास जूस या ग्‍लूकोज लेंं। बाकी अपने हिसाब से खाते पीते रहें। – BodyLab Admin August 29, 2016 at 11:06 am

Question –sir me 5 km runing b krta hu wt jrur bda pr body shape or muscle ni bante exercise ke time muscle banta hai fir waisa hi patla sa ho jata hai – muukesh August 17, 2016 at 4:21 am

Answer – वो खाली पंपिंग होती है जो कसरत के बाद कम हो जाती है। जरा दौड़ कम करें और हैवी कसरत करें हैवी डाइट रखें। – BodyLab Admin August 29, 2016 at 11:09 am

Question –hlo sir mera mera vajan 78 kg hai aur hight 5.9 in mujhe cutting+ size chaiye.smjh nhi aa raha protin lu ya gunner – Harish yadav August 15, 2016 at 4:52 pm

Answer – प्रोटीन लें। हर बॉडी पार्ट की चार से पांच कसरत, तीन तीन सेट और रैप की गिनती 15 से 8 रखें। – BodyLab Admin August 29, 2016 at 11:51 am

Question –Sir, I m 5’11”, 67kg weight pure veg.My Diet is
Morning Tea + Chana + Soyabean around 9
Breakfast Oats + milk + honey + slight sugar around 9:30
Lunch Roti + Sabji+Dal+chawal around 12:30
Daal chawal around 3:00
water + ashwagandha + gokhshura + banana at 3:30
workout from 4 to 5:30
after workout oats + banana + milk + honey + slight sugar
dinner around 8:30 roti sabji only
before sleep milk + ashwagandha + gokhshura + honey.

Workout Schedule

Monday- Back+biceps
Tuesday-Chest+triceps+abs
Wednesday-Shoulders+Legs
Thursday-Monday
Friday-Tuesday
Saturday-Wednesday

before this i did nmixed exercise daily like chest back shoulder biceps triceps, legs (alternate days) Sir, Please suggest some change/addition, I want to be around 75 to 78 kgs with lean muscles. – Ashish Shandilya July 21, 2016 at 5:59 am

Answer – प्रोटीन कम दिख रहा है आपकी डाइट में। प्रोटीन बढ़ायें। – BodyLab Admin August 28, 2016 at 5:31 pm

Question –Sir Mai 6mahine Jym Kara hu Mujhe kuch bhi antar ni ho raha mai meri hight 6 hai mera wet 57kg hai mai ab jym jat jate sarmida ho gaya kyu ki mujhe kuch bhi anter ni ho raha hai mujhe apna wet or body ko banaa hai plz sir mai jaada pese wala bhi ni hu or meri chaht hai ki mai apna body banao apni life mai kaese mujhe jym karna hai kya kya khana hai mujhe batao sir plz plzzzzzz mai bahut presan hu ab asa lag raha mai apne life mai kuch ni kar sakta sab lon mujhe dekh ke haste hai or meri prsably 0 haai – Mukesh July 18, 2016 at 7:08 am

Answer – छह महीने में आपको कसरत करने तो आ ही गई होगी। आपकी डाइट में कमी है। आपको अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन लेना होगा। आप पहलवानों का शेक भी ट्राई कर सकते हैं।  – BodyLab Admin August 28, 2016 at 1:44 pm

Question –shaam ko gym jane ke kitne hours pehle muzhe weight suppliment lena hoga pls tell me fast – Ak July 13, 2016 at 3:15 pm

Answer – 40 मिनट पहले। – BodyLab Admin August 22, 2016 at 9:07 am

Question –hello sir, mera ek question ahe. creatin se ya koi bhi food supliment future me se sex me problem aati hai kya. shukranu ki kami baccha na hona vgere. maine frnds se suna hai ki creatine se shukranu mar jate hai aur sex me problem aa jati hai. sir maine creatine kharida hai lekin use krne me dar lg raha hai. mai din mai 5 liter pani pita hu. itna pani bs hai kya. ya aur pani lena chahiye – indrajeet July 10, 2016 at 3:37 pm

nahi sir aise kuch nai hota. Hota ye hai ki nakli food supplement me jo davaiya mili hoti hai vo bahut nuksan pahuchati hain…creatine se darne ki jarurat nai hai – BodyLab Admin August 22, 2016 at 7:20 am

hi….i am guru buttar from punjab.sir mein subeh or sham ko dialy 4km running karta hu.running se pehle gym jata hu.but mere back shoulder or muscel nahi bante.kya kare – guru buttar July 10, 2016 at 6:49 am

Answer – इतनी रनिंग करोगे तो बनेंगे भी नहीं। अभी आप रनिंग बंद कर दें या वेट ट्रेनिंग के बाद 5 से 6 मिनट किया करें बस। रनिंग में बहुत कैलोरी खर्च होती है गेनिंग के लिए हमें एक्सट्रा कैलोरी की जरूरत होती है।  – BodyLab Admin July 10, 2016 at 6:57 am

Question –Hii my name is stanley Sir mere body mai stretch mask hai bycep mai bhi hai bahut bade jaa rha hai kya karu mai abi tak mene supplement nhi liya Kuch bata do kya kr sakta hu – Stanley raj June 16, 2016 at 1:21 pm

सर इसमें हम इसमें आपकी मदद नहीं कर सकते। – BodyLab Admin August 4, 2016 at 7:16 am

Question –Sir…Ap sanyasi ayurveda k product weight gain k bare me bata sakte h maine mangwaya pahle mujhe bukh nai lagti thi usse 5 time khane laga me 15 din me body fullne lagi…usme stord hota h kya ya side effect – sarwar dars June 13, 2016 at 4:27 pm

Answer – अगर 15 दिन में ही बदन फूलने लगा तो कुछ गड़बड़ हो सकती है। – BodyLab Admin August 3, 2016 at 6:31 am

Question –Sir mere arm ki lambai jyada hone ke karan baicape ka shape nhi aa raha koi tip dijiye plz – aditya sharma June 4, 2016 at 5:02 pm

Answer – नहीं ऐसी कोई बात नहीं है अलग अलग कसरतें करते रहें साइज और शेप दोनों आएंगे। हो सकता है दूसरों के मुकाबले ज्यादा वक्त लगे। – BodyLab Admin August 3, 2016 at 6:10 am

Question –gainer or protin m kiya fark hai plz help me – mukesh June 30, 2016 at 2:10 pm

गेनर में कार्ब ज्यादा होता है और प्रोटीन कम और प्रोटीन में तो प्रोटीन ही होता है। जो लोग दुबले पतले हैं उन्हें थोड़ा वेट गेन करने के लिए गेनर लेना चाहिए। गेनर में प्रोटीन और कार्ब का रेशा आमतौर पर 1 : 4 होता है। – BodyLab Admin July 10, 2016 at 7:46 am

Question –Sir mera nama aakash hai aur mre age 23 yr hai mre height 6 feet hai aur mra body weight 56 kg hai mjhe lean body banai hai to uske lye mjhe weight gainer lena jrure hai ya nai.air mei slim body se directly lean body bna skta hu ky protein lekr sir iske lye mjhe gym schedule suggest kr do sir plz – Aakash kumar July 18, 2017 at 6:34 am

Answer – सीधे लीन बॉडी बनाना जरा मुश्किल काम है। बहुत धीरे धीरे प्रोग्रेस होगी। आप अभी काफी दुबले पतले हैं। अगर शुरू से लीन बॉडी चाहते हैं तो फिर वेट गेनर नहीं लेना चाहिए क्योंकि उससे फैट भी गेन होता है। आप चाहें तो व्हे प्रोटीन ले सकते हैं। बॉडी वेट के एक किलो पर 1 से 1.5 ग्राम तक प्रोटीन लें। शाम के टाइम कार्ब न लिया करें। एक बॉडी पार्ट की 5 से 6 एक्सरसाइज करें और रैप की गिनती 15 से 10 के बीच रखें। कसरत के बाद थोडी कार्डियो जरूर करें। – BodyLab Admin July 28, 2017 at 2:02 pm

Question –Sir M body competition larna chahta Hun mera weight 63 kg h 19 +.age h aur body bhi acchi h sir m steroids use karna chahta hun. I mean to say m dieting per aana chahta Hun sir per m knowledge nahi h kisi trainer k pass jao toh voh be hisab pese mangte h sir m steroids ki cycle I mean to say sir puri dieting plan with steroid sir best body k liye withour side effects. Sir Bata dijiye sir – Asif August 23, 2017 at 4:53 pm

Answer – अगर आप प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में उतर रहे हैं तो फिर साइड इफेक्ट की बात करना छोड़ दें, प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में जो चीजें यूज होती हैं वो बेहद खतरनाक होती हैं। आपका वजन 63 है इस पर आप कटिंग करेंगे तो वजन गिरकर आएगा 55 के आसपास। सर प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग बिना कोच नहीं होगी और इसमें बहुत खर्चा आता है। मैं डाइट चार्ट दे सकता हूं, वर्कआउट शेड्यूल बनाकर दे सकता हूं मगर स्टेरॉइड नहीं। थोड़ी मेहनत करेंं और किसी प्रोफेशनल कोच को ढूंढें अगर दिल्ली में हैं तो कोच ढूंढना मुश्‍किल नहीं होगा। – BodyLab Admin September 16, 2017 at 3:41 pm

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

2 comments

  1. श्री मान
    मेरा नाम पुष्पेंद्र सिंह और 8 महीने से जिम जा रहा हूँ मगर मेरा बजन नही बाद रहा है कृपया क्यों कुछ ऐसा बताये जिससे बजन बाद जाए क्या में फुट सप्लीमेंट्री ले सकता हूँ और अच्छा को से रहेंगे प्ल्ज़ सर कुछ बताओ

    • पुष्‍पेंद्र जी आप इस लिंक को चेक करें इसमें वजन बढ़ाने के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है – https://bodylab.in/2016/07/10/7-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/ इसे समझ लें और अपने आपको इसी हिसाब से तैयार करें। अगर फिर भी आपका काम नहीं बन रहा है तो आप हम आपको डाइट चार्ट बनाकर देंगे और सही रास्ता बताएंगे। हम आपको कुछ बेचेंगे नहीं, बस सही सलाह और सही खानपान बताएंगे अगर ठीक लगे तो इस लिंक को चेक करें – https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

Leave a Reply