Breaking News

Pet Kam Karne Ke Gharelu Tarike kya hain

Question – प्लीज जवाब जरूर दें। Sir pls mujhe pet kam karne ke gharelu tarike or aasan upay batain. Mera pet bahut jyada hai. Main gym nai jata kya me ghar pe hi apna pet kam kar sakta hun agar han to kaise. Agar bina gym jaye fat kam nai ho sakta to uske bare me bhi bataye. Kya me roj gym me abs ki exercise karun to pet kam ho jayega. – Dheeraj

Answer – ये तो आप जानते ही होंगे कि पेट कम करना आसान काम नहीं है। दुनिया की आधी आबादी इस काम में लगी हुई है, लेकिन इतना तय है कि अगर आप पेट कम करने का साइंस समझ गए तो आप अपनी मंजिल पा लेंगे और वो भी कम से कम टाइम में। पहले तो जिम की बात कर लेते हैं ये कम शब्दों में सिमट जाएगी। अगर जा सकते हैं तो जिम जरूर जाएं। ऐसा नहीं है कि उसके बिना वेट कम नहीं हो सकता मगर आपको कसरत का माहौल मिलेगा, अलग अलग किस्म की ट्रेनिंग होगी दूसरों का साथ मिलेगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

बहरहाल हम पेट कम करने के घरेलू तरीकों पर बात कर रहे हैं। पेट कम करने के लिए आप गर्म पानी, ग्रीन टी, नींबू पानी, कलौंजी उर्फ मंगरैल के बीज, सेब का सिरका, जीरा पानी इन सबका यूज करना होगा। सबसे जरूरी बात है कार्बोहाइड्रेट से परहेज करना यानी आलू, केले, शकरकंद, अरबी, चावल।

शाम को सूरज ढलने के बाद आप या तो सलाद खाएं या फिर सोयाबीन चंक्स या चिकन चेस्ट या अंडे का सफेद हिस्‍सा बस। रात को सोने से पहले एक बड़ा कप गर्म पानी जरूर पिएं, पानी चाय जितना गर्म हो जिसे आपको सिप करके पीना है। पेट कम करने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी डाइट पर होती है। पेट करने के सभी तरीके में आपको इन सभी चीजों के बारे में डिटेल में जानकारी मिल जाएगी कि किस चीज को कैसे यूज करना है और कितनी डोज रखनी है। इसके अलावा आपको और भी काफी इनफॉरमेशन मिल जाएगी।

Question –Sir mene aap ki web side deki h muje esaas huha hi meri help hogi sir meri bhodi normal h aap muje batwo ki muje aachi bhodi banani h aache masal bi aap muje koi aacha sa parotin batwo jo me meri echa puri ho sake plz sir – Lalit October 17, 2016 at 2:50 am

Answer – आपने सवाल दो लाइन में पूछ लिया मगर इसका जवाब दो लाइन में हम दे नहीं सकते। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें।

डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप ये लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्ते पर आगे बढ़ना है । – BodyLab Admin October 19, 2016 at 7:51 am

 

Question –Hiii Sir kya gym krne wale boy ko aswagandha khana shi hai enery or body preparing ke liye – Raj October 13, 2016 at 6:12 pm

Answer – हां अश्‍वगंधा लेना ठीक रहेगा। अगर आपको इससे कोई एलर्जी वगैरा नहीं है तो आप अश्‍वगंधा का यूज कर सकते हैं। इन दिनों बॉडी बिल्डिंग में अश्‍वगंधा और शतावरी दोनों का यूज हो रहा है। हालांकि इनके साथ कुछ सावधानियां भी बरतनी होती हैं। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 9:50 am

Question –Sir Kya……….jym krne se hight barna ruk jaygi……My Age 19 my night 5.7 my weight 53…zain October 12, 2016 at 6:10 am

Answer – बहुत हैवी कसरत न करें। अगर आपको लगता है कि आपकी हाइट अभी और बढ़ सकती है तो अपनी पूरी कैपेसिटी से कसरत न करें। अपनी कैपेसिटी का 85 परसेंट ही यूज करें। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 9:07 am

Question –Sir meri age 19 my hight 5.7..and my weight 53. Mai puche 4 months se jym kr raha hu But mai chahata hu ki meri hight 3 / 4 inchs or bad jaye……. to Kya jym krne se hight ruk jayegi mai jym me sare sets krta hu.so plz Reply me-zain October 11, 2016 at 12:40 pm

Answer – जिम में हैवी वेट न उठायें। आपकी जितनी कैपेसिटी है उससे 80 फीसदी पर कसरत करें। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 8:11 pm

Question –सर मेरे दाया चेस्ट के उपर का गरदन के पास का हड्डी ना push up करने के कारण थोड़ा सा बाहर निकल गया है । क्या करे plz sir reply jarur karna – kumar saurav October 8, 2016 at 3:07 pm

Answer – गलती आपकी होगी और दोष पुशअप्स को दे रहे हैं। अगर सच में हड्डी बाहर निकल गई है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 7:58 pm

Question –Hamahre Papa Ki Umar hai 75 saal, unko khanshi hai jo thik nhi horaha hai or oh khana khane me aana kani karte hai , mai chahta hun ki aap hame batayn ki kaya khana chahia, unka dant bhi nhi hai. Kindly hame batan ki kaya kara chahiya. – J NIRAJ KUMAR October 5, 2016 at 7:42 am

Answer – सर इतनी उम्र के इंसान के लिए हम कुछ नहीं बता सकते। इस बारे में सही सलाह केवल डॉक्टर दे सकता है। वैसे अगर उन्हें खाने से प्रॉबलम है तो दूध या छाछ व जूस वगैरा तो पिला सकते हैं। दाल का पानी, सब्जियों का सूप, चिकन सूप वगैरा दे सकते हैं। मगर इन सबसे पहले किसी डॉक्टर से बात करें। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 8:14 pm

Question –sir aap bahut hi ache tips dete hai jisse jo log bodybuilding kr rahe hai unko bahut madat milti hogi thanks sir main apna exercise shedule hai monday chest ar tribses, tuesday shoulder ar wings, thursday legs ar bisecps, ar fir se yehi repeat mujhe muscular body chaiye hai ar running kr sakta hu ke nahi – hemant dubey October 4, 2016 at 5:34 pm

Answer – हां आप रनिंग कर सकते हैं। मगर याद रहे आपका वर्कआउट करने का तरीका लीन मसल्स के लिये है साइज गेनिंग इसमें भी हो सकती है मगर बहुत नहीं। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 8:17 pm

Question –hi sir mera naam mukesh hai aur meri age 23 hai aur wajan 54 hai mene abhi 1 month se gym kar raha hun lekin sir growth nahi dekh raha hai mere liye koi protein recommend kar do pls – mukesh shaw October 3, 2016 at 6:17 am

Answer – दो महीने तक ऐसे ही कसरत करते रहें अभी तो आपको डंबल पकड़ना भी नहीं आया होगा। पहले अपनी बदौलत अपनी बॉडी में बदलाव लायें तब ही आप सपलीमेंट का सही इस्तेमाल कर पायेंगे। ये लेख देखें। जिम जाने वाले नए सदस्य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत में आपको इस बारे में पूरी इनफॉरमेशन मिल जाएगी। BodyLab Admin October 19, 2016 at 8:50 am

Question –sir mai roj chest ke liye excise krta hu q ki mjhe 1 mahine me 2cm chest Lana hai….sir roj me 4-5 set bench weight about 40 kg, butter fly 4-5 set & 40-50 deeps krta hu kya mera chest aa jayega ya koi supplements bhi lu sir….Rahul October 2, 2016 at 5:31 am

Answer – कतई नहीं आयेगा। सप्ताह में दो बार से ज्यादा एक बॉडी पार्ट की कसरत न करें। मसल्स को ग्रो करने के लिए टाइम देना होगा। बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर करीब दो ग्राम प्रोटीन लें। जहां तक सपलीमेंट की बात है तो किसी भी ठीक कंपनी का सपलीमेंट ले सकते हैं। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 9:15 am

Question –hi sir mera naam mukesh hai aur mene abhi new join kiya hai gym me mera wait 54 hai aap please mujhe suggest kare ki mere liye kon sa protein achcha hoga body ke liye – MUKESH SHAW September 30, 2016 at 3:07 pm

Answer – दो से तीन महीने बाद व्‍हे प्रोटीन ले सकते हैं। इतना गैप इसलिये दिया है ताकि आपको जिम की समझ आ जाये और हां सबसे जरूरी बात बॉडी बिना सही डाइट के बिना नहीं बनेगी चाहे कोई भी सपलीमेंट ले लें। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 9:38 am

Question –Sir mera night 6 ft wait 80 slim figure gym jata hu body grow karna hai muscle bada karna hai sir mujhe konsa supplement Lena hai plz help me sir – Biswaranjan mohanty September 29, 2016 at 2:16 pm

Answer – अब आप व्हे प्रोटीन यूज कर सकते हैं। किसी भी ब्रांडेड कंपनी का व्हे प्रोटीन यूज करें। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आपको किसी दुकान पर जरा सा भी शक हो तो वहां से सपलीमेंट न लें। आजकल इसमें बहुत धोखाधड़ी हो रही है।  – BodyLab Admin October 19, 2016 at 9:32 am

Question – सर मेरा वेट 63 kg है में इसे 70kg करना चाह्ता हूं में 5 महीने से जिम जा रहा हूं। मेरे bycep 13इंच है इसे में 15 इंच करना चाहता हूं। मेरा जीम का शेडयूल है
Monday – vingh (BACK )
Tuesday – shoulder
Wednesday – chest
Thursday – tryceps
Friday – Byceps
Saturday – legs
Sunday – rest
क्या ये शेडयूल सही है क्या और में वेट गैनर ले रहा हूं। कोई सलाह् दीजिये – दिलीप कुमार September 29, 2016 at 3:52 am

Answer – वेट गेनर ले रहें तो ठीक कर रहे हैं। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को एक ही दिन करें वो छोटे मसल्स हैं और आप अभी पतले हैं। सप्ताह में एक दिन और रेस्ट करें। कोशिश करें कि आप दिन में 120 ग्राम तक प्रोटीन ले सकें। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 7:23 am

Question –Sir me stiroyd Lena chahta hu or shot turn me sir cutting body k lite me konsa stiroyd lu or less doz lu or stiroyd Lena k bad kitna time lgega body curing k liye – satish September 27, 2016 at 9:01 pm

Answer – सर हम स्टेराइड पर सलाह नहीं देते। इसके बहुत भारी नुकसान होते हैं। आमतौर पर एनावार और विंसट्रोल को कटिंग में यूज किया जाता है। एक बार स्टेरॉइड लेने के बाद उसकी पीसीटी जरूर करनी चाहिए। – BodyLab Admin October 19, 2016 at 7:08 am

Question –sir meri height 6 foot h or weight 64 kg h mujhe weight badana h to konsa gainer lena hoga – Champ September 27, 2016 at 5:32 pm

Answer – किसी भी अच्छी कंपनी का गेनर ले सकते हैं। कम से कम तीन किलो लेना। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 7:47 pm

Question –Hello sir, sir aap ye sabhi answer dekar hum jaise logon ki bahut jyada help kar rahe hai iske liye dhanyawad aur sir mere bhi kuch uljhe huye questions ko clear kijiye, my height- 5:8, Weight- 67, Age- 23
main lagbhag peechle 6 Saal se ghar per hi saaririk exercise kar raha huin but yah continue nahi kabhi karta huin kabhi chhod deta huin aur kabhi kabhi lambi race bhi karta huin vaise to physical fit hai lekin mujhe aur adhik weight chaiye.

Mein apne sareer ko banana hai mai chahta huin ki mera weight kam se kam 80 kg tak ho jisme extra fat bilkul bhi na ho , fat to abhi bhi nahi hai lekin mujhe apne aap ko strong banana hai aur ek alag attraction apne aap mein dikhana hai, sir mujhe bataiye ki mujhe weekly kis prakar se exercise karni chahiye aur kitne kitne sets v kitne weight mujhe lift karna chahiye aur kab rest karna chahiye.

Aaur ek baat main aapse batana to nahi chahta thha kyunki yah social site hai but phir bhi mujhe chahiye ki kabhi kabhi 1 Month mein mujhe 3-4 baar night fail ho jata hai to main sochta huin ki ye meri sehat ke liye achha nahi hai kyunki main sochta huin ki isse sareer mein kamjori aati hai , kya yah sahi hai ya nahi , aur ek baat jis night mujhe night fail ho usse agle din main gym ya exercise karun ya nahi , sir please in sabhi doubts ko clear kijiye – Amit kumar September 23, 2016 at 4:29 pm

Answer – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। बाकी सब चीजों की चिंता छोड़ दें और मन लगाकर कसरत रहें । घर पर बॉडी बनाना आसान काम नहीं होता मगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो घर पर कुछ हद तक बॉडी बना सकते हैं। – BodyLab Admin October 11, 2016 at 6:24 pm

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

2 comments

  1. Hello sir ..Sir mera weight 72 he ,Sir mujhe lower body per stobburn fat cut karna he or sath me muscle build karna he …

    • पहले तो अपने दिमाग से ये बात निकाल दें कि आप बस लोवर बॉडी की कसरत करेंगे ओर वहां का फैट कम हो जाएगा। आपको पूरी बॉडी का वर्कआउट करना होगा। यही सही तरीका है। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।
      चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें।

Leave a Reply