Breaking News

Body Banane Ke Desi Nuskhe Konse Hain

Question – Sir  Mujhe gym jate hue 3 month ho gaye magar body pe koi fark nai aaya. Aap muhe body banane ke desi nuskhe bata do. Main koi supplement use nahi karna chahta pls aap mujhe kuch desi tarike bata do. Koi Aisa tarika bata do jisse 3 mahine me achhi body ban jaye. me natural tarike se body banana chahta hun. Mere dost powder lete hain but main vo nai lena chahta.

Answer – आपके सवाल पूछने के अंदाज से मुझे लग गया कि आपको बॉडी बनाने के बारे में कई गलतफहमियां हैं। आपको लगता है कि मैं आपको एक दवाई का नाम बताऊंगा जिसे एक दो महीने खाने से आपकी बॉडी बन जाएगी। इसमे आपका कसूर नहीं है दरअसल बाजार में यही सब चल रहा है। सबसे पहले तो आपको मैं ये बता दूं कि नुस्खे और गोलियां होती क्या हैं।

दरअसल इससे हमारी बॉडी की भूख या प्रोटीन को एब्‍जॉर्ब करने की कैपिसिटी बढ़ती है। हमारे ग्रोथ हार्मोन की एक्टिविटी भी बढ़ती है। किसी भी दवा का काम बस इतना ही होता है। शरीर आपका तभी बनेगा जब डाइट सही लेंगे। अगर डाइट के साथ कसरत भी सही करेंगे आपकी बॉडी शेप में बनेगी और फैट कम व मसल्स ज्यादा रहेंगे।

बॉडी बनाने में आमतौर पर डेक्सोना और सिप्लाक्टिन टेबलेट का मिसयूज होता है। ये दोनों दवाएं वजन बढ़ाने में मदद करती हैं लेकिन ये इसलिए नहीं बनाई गईं हैं लोग इनका गलत ढंग से इस्तेमाल करते हैं। इनके बहुत सारे साइड इफेक्ट हैं। इनके अलावा एक दवा आती है पौरुष जीवन ये दवा आमतौर पर कैमिस्ट के पास मिल जाती है। दवा के पैकेट पर लिखा है कि यह भूख बढ़ाती है और वजन बढ़ाने में मदद करती है। यह दवा भी ठीक ठाक पॉपुलर है। इसके अलावा बॉडी बनाने में अश्‍वगंधा और शतावरी का यूज भी होता है। जिन लोगों की उम्र थोड़ी ज्यादा होती है वह गोक्शुरा का भी यूज करते हैं।

मेरे भाई अगर आपको बॉडी बनानी है तो एक बात ध्यान रखें कि आपकी डाइट बहुत अच्छी होनी चाहिए। ये एक दो केले और दो चार अंडे से काम नहीं चलने वाला। इसके अलावा अगर आपका वजन कम है तो मेरी सलाह है कि आप कसरत भी कम ही करें। मसलन 30 से 40 मिनट में अपनी कसरत खत्म कर लें। कसरत कम करें और हैवी करें। इससे मसल्स बनाने में मदद मिलेगी।

Question – Sir MeraWeight Kaafi Kam hai Aur Mein Apna Weight Fastly Badhaba Chahta Hun Uske liye KucH Dait Ho Ya Kuch Medicine Ho Plz mujhe Uske Baare Me Jaankari De Dijiye And Sir gym Par Kitna Samay Spend Karun Me Ya Na Karun Mera weight 50 kG Hai Only And Mujhe Weight Gain Karna Plz help Me …निखिल कुमार केवट November 3, 2016 at 8:00 am Edit

Answer –जिम जरूर जायें। हर दिन एक बॉडी पार्ट की तीन कसरतें करें, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप बस। हैवी कसरत करें कम करें। 7 में से 5 दिन ही जिम जायें। बााकी के जवाब आपको नीचे दिये हुए लेखों में मिल जायेंगे। वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट में आपको डाइट की ठीक ठाक जानकारी मिल जाएगी और वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं में आपको वजन बढ़ाने के जरूरी तौर तरीकों के बारे में पता चल जाएगा – BodyLab Admin November 15, 2016 at 12:43 pm Edit

Question – Sir mera name Aamir h Meri age 22 h or mera weight 70 h height 5. 11 fit h sir mujhe wait 80 rakhna h or size badana h mujhe kuch aisa batayiye jisse mera weight bhi bad jaye or body muscler bhi rhe……. Plz sir kuch bataiye……. Thnk you…..Aamir October 29, 2016 at 11:24 am Edit

Answer –आपको बस थोड़ा फैट से परहेज करना है और कुछ नहीं। फैट का मतलब है घी, मक्ख्नन, तेल वगैरा। बाकी गेनिंग के लिए जो भी डाइट बनती है आप वो लें। रैप की गिनती 8 से 15 के बीच रखें। कसरत के बाद थोड़ी रनिंग वगैरा किया करें। सूरज ढलने के बाद खाने में कार्ब कम से कम रखें। प्रोटीन चलेगा। इससे बॉडी का फैट कम रखने में मदद मिलेगी। हालांकि ऐसा करने से गेनिंग का प्रोसेस स्लो हो जायेगा, मगर आपके लिए यही रास्ता ठीक है। हर दिन आपको 140 ग्राम प्रोटीन लेना है। – BodyLab Admin November 15, 2016 at 11:48 am Edit

Question – hlo sir MRA naam ankit h MRA weight 90 h m fat loss air muscles bdhana chata hu air muje whey protein kB lna chahiye workout k bad ya pehle – ankit October 26, 2016 at 6:58 pm Edit

Answer – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की चार से 5 कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 8 से 15 के बीच रखें। कसरत के बाद 5 मिनट रनिंग किया करें। प्रोटीन वाले सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिल जायेगा। प्रोटीन सप्लीमेंट कितनी बार और कब लें  में आपको बाकी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। – BodyLab Admin November 8, 2016 at 6:55 pm Edit

Question – hiii..sar sar mai 1 year se gym kar rha hu..monday chest tuesday back wed.. sholder thursday trisap friday bicsep saturday lags..sunday rest …hight 5by5 ki aur 63 wight sar mai koshis karta hu ke waight 75 tk ho jay aur body me cutting bhi aa jay lkn koi response nhi mil rha ..sar marbani hoygi agr aap mugh diet bte pure din ki aur kitna waight lgna hai ..jise mra waight bd jay aur cut bhi nikla jay – md shanu October 25, 2016 at 3:37 pm Edit

Answer – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर 1 ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

जितना प्रोटीन ले रहे हैं उसका चार से पांच गुना कार्ब लें। एक नजर पहलवान का डाइट प्लान देखें इसमें आपको नॉन वेजेटेरियन डाइट का अंदाजा हो जायेगा। पहलवान का डाइट प्लान। ऐसा नहीं है कि आपको इसी तरह की डाइट फॉलो करनी है मगर इससे आपको एक अंदाजा जरूर लग जाएगा – BodyLab Admin November 8, 2016 at 6:24 pm Edit

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

4 comments

  1. Sir. Mai weight gain kar raha hu aur 2400 calories ki diet bhi kar raha hu aur result bhi mil raha hai but etna sara khane se mujhe indigestion, blotting and constipation ki problem ho rahi hai bhuk bhi nahi lagti force karna padta hai khane ke liye digestion ke liye kya karu?

    • सप्‍ताह में एक दिन का थोड़ा गैप कर लिया करें उस दिन पपीता और नारियल पानी पिया करें। हाजमा ठीक रखने के लिए कोई सिरप यूज कर लिया करें।

  2. Hi sir my name is pintu : Please you suggest me that my weight is 75 kg. I want to make bulking body and i want to my weight increased till 90 kg. So what I do. Sir which protein will best for me.plese sir give my answer
    [04/04, 19:39] pintu: My budget is 15000rs.

    • Your budget is quite good so i am sure you can make it. you want to gain so i would suggest you to buy one bucket of carb apart from whey protein. you can buy BCAA and Glutamine. Also use multivitamins, Fresh juice and other healthy things..Dont aim for 90.. Aim for 80 then 85 and then 90.Buy any whey protein which suits you but pls maintain the quality.

Leave a Reply