Breaking News

Green Tea Ke Kya Side Effects hote hain

Question – सर Green tea ke kya side effects hote hain. Main roj 4 cup green tea peeti hun. Mujhe apna weight kam karna hai. Mere ek friend ne bataya ki green tea ke bhi side effects hote hai kya ye sach hai? – Pooja

Answer – ये बात को आप जानती ही होंगी कि जिस भी चीज का इफेक्ट होता है उसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इसलिए ग्रीन टी के भी साइड इफेक्ट होते हैं मगर ऐसा नहीं है कि वो हर किसी को हो जाएंगे और दूसरी बात इससे कोई बड़ी दिक्कत नहीं होती। जो छोटी मोटी परेशानियां होती हैं या हो सकती हैं उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं। ग्रीन टी वो चाय है जो Camellia sinensis के पत्तों से बनती है।

– इसमें में कैफीन होता है। इसके ज्‍यादा होने की वजह से आपको घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और कंपकंपी हो सकती है।
– ग्रीन टी की वजह से बॉडी में आयरन का एब्‍जॉर्पशन कम हो जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि न्यूट्रिएंट्स को सोखने की आपकी ताकत कम हो जाती है।
– अगर आपको कोई बीमारी नहीं है तो ग्रीन टी यूज करना आमतौर पर सेफ है। लेकिन अगर आप किसी तरह की दवा या दवाएं ले रहे हैं तो आपको इसके बारे में सोचना होगा।
– ग्रीन टी में कैफीन होता है और कैफीन से कुछ लोगों का पेट चल जाता है। वैसे भी अगर आपका पेट खराब है तो ग्रीन टी को एवॉइड करें।
– इसकी वजह से आखों के भीतर प्रेशर बढ़ सकता है जो ग्रीन टी पीने के 30 मिनट के भीतर शुरू हो सकता है और 90 मिनट तक रह सकता है।
– अगर आप Irritable bowel syndrome (IBS) की परेशानी से जूझ रहे हैं तो ग्रीन टी की वजह से ये और बढ़ सकती है।

Question – Sir me body building karna chahta hu meney 58 se 70 kg badha liya but ab lean kar raha hu lekin sixe to gir raha hai lekin weight kam nahi ho raha or bisciep 15 se 12 ka hogya hai or sir meney kabhi bhi supliments nahi liye ab lena chahta hu kya thick hai or aap ye bata dijhey ki kya diet lu jis se body ka size badhey lekin muscular vala sir pls pls help me – Sahil March 7, 2017 at 6:02 pm Edit

Answer –गड़बड़ कर दी आपने। अगर आपको कंपटीशन नहीं लड़ना है तो बहुत कटिंग के पीछे नहीं भागना चाहिए। आपने साइज तो गिरा दिया। कटिंग करने का भी एक तरीका होता है हम केवल फैट खत्म करते हैं मसल्स नहीं। हालांकि कटिंग करते वक्त वो भी कम होते हैं मगर उतने नहीं। अब तो आपके सामने एक ही रास्ता है कि आप फैट को कंट्रोल में रखते हुए गेनिंग करें। बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम से ऊपर प्रोटीन रखें और कार्ब इसका तीन गुना। फैट लेने के लिए एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, अखरोट, फिश ऑयल वगैरा यूज करें। शाम को कार्ब कम से कम लें। – BodyLab Admin March 21, 2017 at 2:04 pm

Question – hello sir,
mera nam Govind hai meri umar 20 yr hai . mera weight 47 kg hai . or meri height 5″3 hai.
1. me aap se yah puchha chahta hu ki me apna weight gain kese karu . or kon sa supplyment achha hai weight gain krne k liye.
2. what is the difference between weight gainer and mass gainer. – Govind Kumar March 7, 2017 at 9:37 am

Answer –वेट गेन करने के लिए आप किसी भी ब्रांडेड कंपनी का वेट गेनर ले सकते हैं। वेट गेनर में कार्ब ज्यादा और प्रोटीन कम होता है। आमतौर पर 1 और 5 रेशो होता है। मास गेनर में प्रोटीन ज्यादा होता है। हालांकि कई कंपनियां अब अपने वेट गेनर को मास गेनर के तौर पर दिखाती है। नीचे जो दो लेख दिए हैं उनको चेक करें आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।  – BodyLab Admin March 21, 2017 at 1:39 pm
वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट
वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं

Question – hello sir, meri height 5’1 hai aur mera weight 50 hai mai bodybyiling bhi karta hu lekin ab mujhe 3 mahine me 10 se 12 kg weight gain karna hai to aap bataiye mai kaise workout karu aur kya khau. thank you sir – ashish b March 2, 2017 at 6:21 am

Answer –7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आपको अभी 50 से 100 ग्राम प्रोटीन लेना होगा। ऊपर दो लेखों के लिंक दिए हैं उन्हें जरूर चेक कर लें। – BodyLab Admin March 15, 2017 at 2:26 pm

Question –Hi sir,Mera Weight 43 hai N Main Underweight hu . Bahut jyada Underweight hone se Main Bahut Pareshan Rahta Hu. Sir,Kya Running Karne se Weight Gain Hota hai kya ? -‘ Vicky March 1, 2017 at 12:45 pm Edit

Answer –इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर डाइट चार्ट का लिंक दिया है। इसे जितना अपना सकते हैं अपनाएं। – BodyLab Admin March 13, 2017 at 9:57 am

Question –sir mare hight 178 h or weight 76 kg h . magar sir m bhut patla hu so sir ap kuch dwai bteye jisse m mota ho jau – mohit pandit February 28, 2017 at 9:13 pm

Answer –दवा के तौर पर आप बस इतना करें कि हाजमे की दवा लें। बाकी डाइट बढ़ाएं। वजन बढ़ाने के लिए आपको 76 ग्राम प्रोटीन, 300 ग्राम कार्ब और 40 ग्राम फैट चाहिए। चाहें तो वेट गेनर यूज कर सकते हैं मगर वो कम से कम तीन किलो का हो। थोड़ी जानकारी आपको इस लेख में भी मिल जाएगी जिसका लिंक ऊपर पेस्ट किया है। – BodyLab Admin March 13, 2017 at 5:49 am

Question –sir mujhe toned chest chahiye aur abs chahiye ,mere pack bn gaye hai bride chest b hai Lenin tight nai hai.,pull up ,chin up,push side push up ,spider pushup,cross leg push up b mai krta hu. ,air lower body yani muscular legs workout b bataye , possible ho to mere pe reply de tha nkuuuuuu – shailesh February 21, 2017 at 9:56 am

Answer –आप जिम नहीं जाते हैं क्या। बिना जिम जाए आप किस हद तक बॉडी बिल्डिंग कर पाएंगे। लेग्स के लिए आप फ्रंट सक्वेट, लंजेस और बॉक्स जंप करें। ये तीनों कसरतें आप बिना जिम जाए कर सकते हैं मगर हां वेट का इस्तेमाल करें। – BodyLab Admin February 26, 2017 at 2:54 pm

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

Leave a Reply