Breaking News

Six pack abs kaise banaye puri information

Question – Sir main roj gym jata hun body bhi theek hai par abs nai hai pls batao ki six pack abs kaise banaye. Me roj abs ki exercise karta hun phr bhi six pack nai aa rahe. Mera pura focuse ab abs hi hai. Maine apna weight bhi reduce kar liya hai. Aap batao ab me kya karun

Answer – भाई ये बात सही है कि सिक्स पैक एब्स बनाना आसान काम नहीं है। इसमें बहुत मेहनत लगती है और जैसे ही मेहनत कम हुई एब्स भी चले जाते हैं। आपने तो दो लाइन में सवाल पूछ लिया मगर इसका जवाब दो लाइन में नहीं हो सकता। इसके लिए आपको एक लेख का लिंक दे रहा हूं एब्स बनाने के हर तरीके के बारे में बताया गया है।

मैं आपको इतना जरूर कहूंगा कि अगर आपको सिक्स पैक एब्स बनाने हैं तो हर तरीका अपनाना होगा। वो कहते हैं ना साम, दाम, दंड, भेद। इसमें सपलीमेंट का यूज करना पड़े तो पीछे न हटें। आप फैट बर्नर यूज करने में कतई न हिचकिचाएं। एब्स बनाने के लिए स्टेजेस में काम करना होता है। जिस लेख का लिंक मैंने आपको दिया है उसमें स्टेजेस के हिसाब से दिया है कि आप किस स्टेज पर हैं और आपको वहां कैसी कसरतें करनी हैं।

Question -Sir aap bhut accha kaam kr rhe h….Meri height 5’10” h or weigh 80 kg h Maine apna weight 105 kg se 80 kg Kia h bina gym k sirf running krte hue but dikkt ye ho hyi ki meri Jo chest h wo dheeli h or pet ki charbi b dheeli h or haath ka size b km h Jo ki body se bilkul b Mel nhi khata h 13″ k biceps h to mujhe apni body tight krni h bilkul or chest b km krni h or biceps ka size b chahie to mujhe ab cardio krni chahie ya weight training or aap bta dijie ki konsi excercise or diet leni h mujhe lean fitness chahie virat kohli jaisi to sir help me or mujhe ye b bta dijie ki mujhe supplement ki b jrurt hogi to konsa supplement Shi h mere lie protein powder ya creatine powder…. Plz reply jrur dijiega – Parry Singh April 30, 2017 at 5:03 pm Edit

Answer -अगर आपका पेट बहुत बाहर नहीं है तो आप ज्यादा कार्डियो न करें। पहले वेट ट्रेनिंग, हर रोज एक बॉडी पार्ट चार से पांच एक्सरसाइज, तीन तीन सेट और 8 से 15 रैप। इसके बाद थोड़ी कार्डियो करें। सपलीमेंट में व्हे प्रोटीन ले सकते हैं। बाकी मैं आपको आपके पिछले कमेंट के जवाब में बता चुका हूं। – BodyLab Admin May 13, 2017 at 9:19 am Edit

Question -Hello pls tell me …mane gainer lia jisse mere sarir m side effect ho gay steroid ki matra jyada hone ki vjh she sir dar rhta h kya krna chahiy – bablu April 25, 2017 at 3:15 pm Edit

Answer -कसरत बढ़ा दें और हैवी कसरत करें। अच्‍छी डाइट लें। आमतौर पर इसका असर धीरे धीरे खत्म हो जाता है। एक बार हो सके तो लिवर फंक्शन टेस्ट करा लेंं आपके लिवर में कोई गड़बड़ तो नहीं है। – BodyLab Admin May 6, 2017 at 12:31 pm Edit

Question -Hi Sir,
Meri hight 5.11 hy or weight 80 kg hy m mussels gain krna chahta hu mera schedule ya hy
mon- chest & back
tue- biceps & triceps
WED-shoulder & leg
thu- chest and back
fri- biceps and triceps
sat- shoulder and leg
sun- rest – Gaurav April 24, 2017 at 7:20 am Edit

Answer -कसरत ज्यादा है। गेनिग के लिए 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर 1 से दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप जिस शेड्यूल पर हैं वो उनके लिए ठीक है जिनके पास इसके अलावा कोई काम नहीं है। जो खूब अच्छी डाइट ले रहे हैं, नींद ले रहे हैं। उसमें बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की कसरत ज्यादा है। – BodyLab Admin May 7, 2017 at 4:21 pm Edit

Question – Height- 5 feet8inch
Weight-48 kg
Age- 19 year
Sir about 60kg weight karne ka tarika bata dijiye plzzzz – sanjay April 14, 2017 at 9:21 am Edit

Answer -जिम जाया करें और एक बॉडी पार्ट की तीन कसरत, तीन तीन सेट और 8 से 12 रैप निकाला करें। आपको अभी पूरे दिन में करीब 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। आपको दो लिंक दे रहा हूं उन्हें चेक करें एक में डाइट चार्ट है और दूसरे में वजन बढ़ाने का साइंस। – BodyLab Admin May 2, 2017 at 3:56 pm Edit

वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट
वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं

Question -Sir Mai apke article reguler pdhta hun very Gud job sir.Meri height 5’6 hai or weight 70 hai Mai kafi mahino se Zim kar ra hun Mai suppliment se hate karta hun or diet pe consotrate karta hun Meri routine we’d chest Thu back Fri triceps sat biceps Sunday shoulder or Monday legs or chest Tue rest Mai feet body or muscles gain chahta hun Mai heavy lift karta hun or Mujhe actually kitna heavy karna chahiye or setsjyada ke karan 2 hour exercise kar leta hun kya ye sahi hai Mai biceps or chest me kitna heavy karun or perfect shape me kaise laun – vicky singh April 8, 2017 at 5:19 pm

Answer -सबसे पहले तो आप ये जानें कि आपको कितना लिफ्ट करना है। उतना लिफ्ट करें जितने में आपकी सही फॉर्म बनी रहे। साइज गेन के लिए हम रैप की गिनती 8 से 12 के बीच में रखते हैं। तो पहले सेट में उतना वेट लगाएं कि बिना फॉर्म बिगाड़े आप 12 रैप निकाल सकें। चेस्ट मे आपका टारगेट अपनी बॉडी वेट के बराबर वेट होना चाहिए।

ये टारगेट है ऐसा नहीं है कि आपको आज ही ये अचीव करना है। हैवी वेट लगाएंगे और डाइट सही रहेगी तो साइज गेन होगा। आप बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की कसरत जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं। एक दिन ही दोनोंं पार्ट करें। कसरत कम करें, हैवी करेंं, रेस्ट करें और डाइट लेंं। दो घंटे की कसरत कंपटीशन की तैयारी करने वाले करते हैं। आपके लिए ठीक नहीं है। – BodyLab Admin April 30, 2017 at 3:32 pm

Question – Namaste sir….
Mai ye poochna chahta hu ki body banane ke liye kya kya cheez jaruri hai….
Maine abhi 1 mahine phle hi gym start ki hai….
Mere biceps ka size 13 hai…
Chest 38 hai…
Sir mujhe apne biceps KAm se kam 16 inch krne hai….
To kya sir aap bta skte hai ki mera size kaise bad skta hai….
Or kya khana hai….
Supplements lene hai ya nhi….
Creatine lena hai ya nhi plz sir bta den….Shivam chauhan April 4, 2017 at 8:04 pm

Answer -अभी दो महीने और आपको कोई सपलीमेंट नहीं लेना। आप जिम में नए हैं तो ये लेख जरूर पढ़े जिसका लिंक आपको हम दे रहे हैं – जिम में नए मेंबर कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत। BodyLab Admin April 21, 2017 at 3:25 pm

Question -Hello sir mera hight 5.9 inch hai aur mara Wight 54 kg hai mai bahut hi kamjor hu body buildo se fitness thik ho jaye ga – chandan Singh April 5, 2017 at 8:41 am Edit

Answer -7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। – BodyLab Admin April 21, 2017 at 3:29 pm

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

4 comments

  1. MERI BMR NAHI BADTA GIM KARTA HOON FEER BHI

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  2. Sir kya supplements lene se apnea aap six pack bante hai

Leave a Reply