Breaking News

Body banane ke liye Ayurvedic Medicine batao

Question – Sir body banane ke liye koi Ayurvedic Medicine batao. Mere weight bahut kam hai me apna weight gain karna chahta hun. maine sab kuchh try kar liya par mera vajan nai badhata. Maine supplement bhi liya tha magar koi fayda nai hua. 3 kilo vajan badha magar phir kam ho gaya.

Answer – वजन बढ़ने का सीधा सा नियम ये है कि जितना आपकी बॉडी की जरूरत है आपको उससे ज्यादा खाना होगा और ये लंबे टाइम तक करना होगा। आप जैसे बहुत से लोगों को लगता है कि वो बहुत खाते हैं मगर वेट नहीं बढ़ता, ऐसा नहीं होता। मुझे जितने भी लोगों ने अपनी डाइट बताई है उनमें से ज्यादातर उतना खाते हैं जितना ठीक ठाक बॉडी रखने वाला आदमी नाश्‍ते में ही निपटा देता है।

खैर आपने वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवा के बारे में पूछा है तो मैं आपको बता दूं कि अश्‍वगंधा और शतावरी का यूज इसके लिए लोग करते हैं। इसके अलावा एक कैप्सूल आती है पौरुष जीवन ये इसी नाम से आती है किसी और नाम से नहीं इसका यूज भी लोग करते हैं पौरुष जीवन केमिस्ट पर मिल जाती है। ये दिन में दो या तीन खानी होती है। पैकेट पर लिखा होता है। रही बात अश्‍वगंधा और शतावरी की तो इसके बारे में आपको डिटेल जानकार इस लेख में मिल जाएगी – गेनिंग में होता है अश्‍वगंधा और शतावरी का यूज।

अब जानें सबसे जरूरी बात। वेट तब तक नहीं बढ़ेगा जब तक आप बढ़िया डाइट नहीं लेंगे। अगर चाहें तो किसी अच्छी कंपनी का वेट गेनर यूज करें। मैं एक बार फिर कह देता हूं डाइट का मतलब होता है डाइट। यानी 8-10 अंडे, 200 ग्राम चिकन, सलाद, ग्लूकोज, आलू, केले, पनीर, मूंगफली इन सबसे बनती है बॉडी। आपको पहलवान के डाइट चार्ट को देखें। मैं आपसे ये नहीं कह रहा कि आप इसे फॉलो करें मगर इसे अपने हिसाब से फॉलो करें।
Question –Sir merko chest legs biceps traiceps bnane h m ye 4ro chize 2-2din krta hu 2ghane gym krta hu excise aisi btao ap ki wo hi zyada krun mere chest 38h biceps 13h aur weight 70kg size 6ft – sameer verma May 30, 2017 at 8:13 pm Edit

Answer –गलत कर रहे हैं। ऐसा नहीं होता कि आप कोई एक बॉडी पार्ट पर जुट जाएं और उसे बना लें ऐसा होता तो हम लोग सारी कसरतें छोड़ कर बस बाइसेप्स ट्राइसेप्स ही बनाते। ऐसा करने से आपको कटिंग तो मिल जाएगी मगर साइज नहीं मिलेगा। मसल्स की ग्रोथ रुक जाएगी। आप ये बात आज मान लें या फिर कुछ महीने जिस रास्ते पर चल रहे हैं उस रास्ते पर चलकर देख लें। कसरत का कायदा ये है कि एक बॉडी पार्ट सप्‍ताह में एक बार और बाइसेप्स ट्राइसेप्स एक साथ केवल एक दिन। ये है गेनिंग का तरीका। – BodyLab Admin May 31, 2017 at 1:39 pm

Question –Sir Meri Age 25-07-1999
Mera weight 84 kg
meri bicep size 16.3 inch hai mujhe
bde Abdominal chahiye nd more size

Answer –अब आप लीन प्लान ट्राई करें। चाहें तो कोई फैट बर्नर चला लें और प्रोटीन ज्यादा रखें कार्ब कम से कम। शाम के वक्त तो कार्ब लेना ही नहीं है। 6 पैक बनाने के सभी तरीके जानें में आपको इसकी डिटेल जानकारी मिल जाएगी। – BodyLab Admin May 31, 2017 at 2:14 pm

Question –Sir mera name ramesh kumar h meri hight 174 cm h mera wajan 73,74 kg h or meri byceps ka size bina pump 12.5 or pump ke baad 13.75 inch ka h lekin pump se size badta h par cutting nahi dikhai deti chest 85 cm h kamar 32 inch h or chest me uppar tak line nahi h soldur bhi nahi h back bhi jyada nahi h sir muje bodybulding nahi karni par sir kya meri body ek modal jaisi ban sakti h agar ha to is hight me kya body posture hona chahiye ye bata dijiye or kya aap aisa dite or exercise chart bana sakte h exercise aap kahenge utani kar sakta hu mai lekin mai vegiteriyan hu ha ande le sakta hu supliment le sakta hu or sir mai village se belong karta hu kya aisa ho sta h. Sir muje jarurat h plese ho sake to help me or sath hi ye bhi bata de ki ek sundar leen body with chest me uppar tak line mehnat karke sbhi pa sakte h ya nahi. Sir jawab meri gmail par de de – Ramesh April 30, 2017 at 5:56 pm

Answer –जो आप चाहते हैं सब हाे सकता है पहले ये बताएं कि आपके गांव में जिम है या नहीं। – BodyLab Admin May 13, 2017 at 9:23 am

Question –Hi sir mera name Jugraj Singh hai sir me army me bharti dekhta hu lakin me chest me se bahar nikal jata hu mere heidht 5.6ench hai aur weight 50 kg hai aur me Sunday ko shor ke me roj 4km running karta hu me bhaut patla hu kya mujhe zym karna chayea kai mere dost kehte hai kue zym Marne tum our bhi patle ho jayo GE aap mujhe batayea kya me gym kar sakta hu air kitne daar kar sakta hu – jugraj singh May 9, 2017 at 9:21 am Edit

Answer –सर अब आप सेहत बनाने पर थोड़ा ध्यान दें। आप मेहनत ज्यादा कर रहे हैं और खा रहे हैं कम। इतनी रनिंग करते रहेंगे तो शरीर बनाना कठिन हो जाएगा। आप जिम जाएं और आधे घंटे कसरत करें बस। कसरत कम हो मगर हैवी हो। बैक की कसरत से आपकी बैक चौड़ी होगी। इससे नाप लेते वक्त आपकी चेस्ट का साइज बढ़ जाएगा।

आपका वजन बहुत कम है। अभी फिलहाल रनिंग कम करें, कसरत करने के बाद पांच छह मिनट रनिंग करें। एक मिनट तेज एक मिनट हल्की इसी तरह से रनिंग करें। हम आपको एक डाइट चार्ट दे रहे हैं जिससे आपकी सेहत बनेगी। आप उसे अपने हिसाब से थोड़ा एडजस्ट करके यूज करें –  BodyLab Admin May 21, 2017 at 1:34 pm

Question –Sir mera army ka physical August me hai to mujhe kon sa workout best rahega plz tell me sir – mohit May 23, 2017 at 12:12 pm Edit

Answer –आप जिम में हल्की कसरत करें और बाकी रनिंग वगैरा तो आप जानते ही होंगे। अपनी डाइट सही रखें, यानी बॉडी वेट के हर एक किलो पर एक ग्राम प्रोटीन आपको लेना हे। बहुत दुबले पतले हैं तो खाने में आलू, केलें, अंडे और मूंगफली बढ़ाएं। भर्ती से पहले दो दिन कर रेस्ट करें और खूब खाएं पिएं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

24 comments

  1. sir i want to gain my weight i m just 45 kg and to take food suppliment due to economical codtion not better and want i take my body weight about 65 any solution ir and also give me diet chart because i m student and also do as tiching in coaching

  2. sir muje body banani he bahut patala hu

  3. Hello sir meri hight 5’5 hain, mera weight 54 kg hain, aur meri age 25 years hain toh plz aap batayie me gym kaise karu aur konsi davaI lu jisse meri body bade me gym karta tha lekin body me koi development nahi hua

    • भाई अपनी डाइट पर फोकस करें आपका वेट कम है। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  4. Sir me 21 sal ki hu or mera wajan kam hote ja rha h me kya kru sbh muje patli ptli chidate h pls koi upay btaye

    • आप ये लेख चेक करें इसमें डाइट चार्ट और वेट बढ़ाने का तरीका सब दिया है – अगर उससे काम बन जाए तो ठीक है नहीं तो आप हमसे डाइट चार्ट बनवा सकती हैं, जिससे आपका वजन बढ़ जाएगा। पहले आप इसे चेक करेंं – https://bodylab.in/2015/05/14/10-tips-to-gain-weight-in-hindi/

  5. सर मेरी लम्बाई 172 सेमी है और मेरा वजन 54 किलो है सीना 76 सेमी है
    सर कोई एसी दवा बताए की मेरा वजन सीना बढ जाए
    मै आर्मी के नपी मे फैल हो जाता हू
    मै दौडता भी हू आर्मी रेस

    • भाई कुल मिलाकर बात ये है कि आप हैं काफी दुबले इसलिए आप नपाई में फेल हो जाते हैं। दुबले इसलिए हैं कि आप खाते कम हैं और दौड़ ज्यादा लगाते हैं। जिम जाएं और सप्ताह में एक दिन चेस्ट व दो दिन बैक की कसरत करें। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  6. Sir mai bahut patla hu aur meri body bhi nahi banti
    Mai khata bhi bhar pet hu jitni bhookh hoti hai
    Pehle theek tha aur ab din prti din kamzor hota ja raha hu
    samaj ni ata ki mai kya karoon
    Kya mai bajan aur body banane ki dawai kha sakta hu
    Kon si dawai achi hogi bata dein plzzzzzz
    Tell me

    • कोई भी दवा ले लें आपका वजन नहीं बढ़ेगा ज्यादा से ज्यादा ये होगा कि बॉडी में पानी जमा हो जाएगा और बाद में वो भी निकल जाएगा। गोलियों से बॉडी नहीं बनती। हां वो मदद करती हैं जैसे अश्‍वगंधा और शतावरी। अगर आपकी डाइट सही नहीं है तो कुछ नहीं होगा। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। हो सके सही डाइट के साथ कोई वेट गेनर चला लें। आपको लगता है कि आप बहुत खाते हैं मगर मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि अब भी आप अपनी जरूरत से कम खा रहे हैं, हो सकता है आप बहुत खा रहे हों मगर जो खाना चाहिए वो नहीं खा रहे। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  7. Sir muje 1 sall ho gya hai jym ko meri hight 5.10 hai or mera weight 83 hai or biceps 15 hai av mera biceps increase he nhi ho rha hai b kv main jym lga thaa to mera biceps 12 inch ka thaa or weight 56 thaa

  8. Likhmaram beniwal

    Sir, my name is l.r.beniwal. My age is +18 year and my weight is 50 kg.
    Mera shrir bahut kamjor or dubla patla hai
    mujhe apna vajan badhana hai aur body banani hai. Iske liye me konsi ayurvedik medicine use karu
    Because me zim nahi ja sakta hu

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। दवा में आप हाजमा तेज करने के लिए कोई आयुर्वेदिक दवा और मल्टिविटामिन यूज कर सकते हैं। एक बात आज ही समझ लें कि गोलियों से बॉडी नहीं बनती। हां इनके अलावा आप प्रोटीन एक्स यूज कर सकते हैं। एक महीने में दो किलो यूज कर लें। कंजूसी से काम नहीं चलेगा।

  9. namaste sir
    please sir mujhe bajan badane k liye koi weight gainer ka supplement bataiye jis se jaldi fark pade…
    please sir

    • ये बात आप अच्छे से समझ लें कि सपलीमेंट से बॉडी नहीं बनती। सपलीमेंट केवल मदद करते हैं, वो कभी डाइट की जगह नहीं ले सकते। जो भी केवल सपलीमेंट के भरोसे रहते हैं वो हमेशा परेशान रहते हैं। आप डाइट लें और डाइट से जो कुछ कमी रह जाती है उसे पूरा करने के लिए सपलीमेंट लें। यही है सपलीमेंट का सही यूज। अंडे, दूध, चिकन, राजमा, फिश, आलू, केले, मूंगफली इनकी जगह कोई सपलीमेंट नहीं ले सकता। आपको जितना भी प्रोटीन चाहिए उसका करीब 60 से 70 फीसदी डाइट से आना चाहिए और 30 से 40 परसेंट सपलीमेंट। यही है सही रेशो।
      किसी भी अच्छी कंपनी का सपलीमेंट यूज कर सकते हैं। अगर आपको जरा भी शक हो कि सही माल मिलेगा या नहीं तो सबकुछ भूल जाएं और कैमिस्ट से प्रोटीन एक्स ले आएं और उसे यूज करें। एक महीने में दो किलो के आसपास यूज कर डालें। काफी कड़वा होता है मगर इतना तो झेलना ही होगा आपको।

  10. Sir my name is shubham verma my date of birth 20/08/1998 weight hai 50 sir Meri height Jo hai 162cn hai mujhe body or height dono hi banana hai….. Please help me Mai kisi bhi form nhi daal pata height or body ke vajha se please help me sir……….

    • भाई मैं आपको ईमानदारी से बता रहा हूं मैं बॉडी बनाने में तो मदद कर सकता हूं यही मेरा काम है मगर हाइट को लेकर मैं कोई वादा नहीं कर सकता। मैं आपको एक लिंक दे रहा हूं उसमें मैंने हाइट बढ़ाने को लेकर काफी जानकारी दी है उसे पढ़ें और अपनाएं। रही बात बॉडी की तो उसके लिए आप हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे। हाइट के लिए इस लिंक पर जाएं – https://bodylab.in/2016/11/01/how-to-increase-height-and-grow-taller-in-hindi/

  11. Sir mera name Mustafa Arsh hai .meri 17 year old ka hoon .meri height 5.10 inch h or meri biceps ka size 11 inch h or meri chest ka size 34 inch h.kya meri body ban sakti h mera army ka physical test h isi saal uske liye mujhe body ki jarurat h .kya meri body ban sakti h bina kisi nuksaan k …

    • हां बन सकती है। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  12. sir meri age 44 year or weight 74 Kgs agar mai ashwagandha leta hoo to mera weight th nahi bedega

Leave a Reply