Breaking News

Bade Biceps banane ki best exercise konsi hai

Qusetion – Sir bade biceps banane ki best exercise konsi hai. kya me roj biceps triceps ki exercise karun. Sir pls mera jawab jarur dena me 17 inch ke biceps banana chahta hun.

Answer – भाई बड़े बाइसेप्स बनाने की बेस्ट एक्सारइज पर किसी एक कसरत का ठप्पा नहीं लगा है। किसी एक अकेली एक्सरसाइज से आप बाइसेप्स नहीं बना पाएंगे। हालांकि कुछ एक्सरसाइज हैं जो आपको वर्कआउट में शामिल रहनी चाहिए। इनमें 1 Biceps barbell curl 2 Incline dumbbell curls 3 Preacher curl 4 Close grip chin ups. ये कसरतें बाइसेप्स का साइज बनाने में बहुत मदद करती हैं।
यहां आपको हम एक बात और बता देते हैं कि जितना आप बाइसेप्स के पीछे भागेंगे उतना ही वो आपसे दूर भागेगा। आप एक बार इस लेख को जरूर पढ़ें। क्यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्स का साइज, जानें 4 वजह

Qusetion –Sir gym jaane ka best time konsa hai weight gain karne ke liye – manan pal June 3, 2017 at 3:39 pm Edit

Answer –जिम जाने का बेस्ट टाइम कौन सा है ये सवाल जिम जाने वाले हर शख्स के मन में कभी न कभी आता ही है। अगर आपको बस फिटनेस बनाए रखनी है या बॉडी मेनटेन करनी है आप सुबह जिम जाएं या शाम को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपने कोई मकसद तय किया है तो जिम की टाइमिंग देखनी होगी। दोनों वक्त के अपने फायदे और अपने नुकसान हैं। आप इस लेख को पढ़ें इसमें डिटेल में समझाया गया है कि किसको किस टाइम जिम जाने से फायदा है – जिम जाने का सही वक्त क्या है। – BodyLab Admin June 4, 2017 at 2:03 pm

Qusetion –sir meri hight 5 .7 hai mera wait 52 hai. mene 6 month pehle tru mass liya tha usne 2 month me mera wait 65 kar diya but fir sir 4 ya 5 month me 53 ho gya. ab me phir se gainer lena chata hu. mere dost ne bola gainer ke sath dianabol Teblet le jim jane se 10 mint pehle or jim ke bichme….kya y lena thik hai ya ni or sir. agar me gainer akele le sakta hu. ya dianabol ke sath agar dianabol ke sath ni le sakta to gainer ke sath weight badhane ke liye konsi Teblet chalaun. or sir gainer body pe rokne ke liy bhi kuch btao. or gainer se s.. problm to ni hoti y bhi puchna hai plz sir help me – vajid June 13, 2017 at 8:45 pm

Answer –डेनाबोल का लोग मिसयूज करते हैं गेनिंग करने के लिए लेकिन आपको यह बात समझनी चाहिए की गोली गेनिंग को प्रमोट करती हैं गेनिंग नहीं करती। मेरे कहने का मतलब ये है कि गोली खाने से आपकी भूख बढ़ेगी, प्रोटीन का सही ढंग से यूज होने लगेगा गोली का काम ये है। अब अगर आप डाइट नहीं लेंगे तो डेनाबोल क्या करेगी आपके लिवर को और नुकसान पहुंचाएगी। डेनाबोल में कोई प्रोटीन या कार्ब नहीं होता वो तो आपको अलग से लेना ही होगा।

गेनर खाकर आप जो भी साइज बढ़ाते हैं उसे छोड़ने और डाइट कम करने पर थोड़ी बहुत गिरावट आएगी ही। दूसरी बात सपलीमेंट के भरोसे बॉडी बनाएंगे तो पैसा और वक्त दोनों बर्बाद करते रहेंगे। सपलीमेंट का मतलब होता है पूरक, यानी जो कमी खाने में रह गई हो उसको पूरा करने के लिए सपलीमेंट लिया जाता है। आप लोग डाइट तो पूरी लेते नहीं सारा काम सपलीमेंट पर छोड़ देते हैं। डेनाबोल एक स्टेरॉइड है और उसके साइड इफेक्ट होते ही हैं। लोग वजन बढ़ाने के लिए Dexona Tablet का मिसयूज भी करते हैं – BodyLab Admin July 4, 2017 at 2:19 pm

Qusetion –Badiya protein ka Naam Bata do sir vajan badane k liye height 5,8hai vajan 52kilo – Pawan June 11, 2017 at 5:09 pm

Answer –सर आप किसी भी ब्रांडेड कंपनी का वेट गेनर यूज करें और वो भी कम से कम तीन किलो और हां डाइट भी बढ़िया रखें डिब्बे के भरोसे न रहें।- BodyLab Admin June 25, 2017 at 4:31 pm

Qusetion –hlo sir mera weight 78 hai or height 5.10″ ke kareeb sirmain muscle size badana chahta hun aur mera pet kafi nikla huya hai aur baki chest and hips pe v kafi fat hai hai btao main fat kaise km kru aor muscle kaise gain kru – babbu June 9, 2017 at 10:39 am

Answer –आपका वजन 78 किलो है और हाइट ठीक ठाक है। ऐसा तो नहीं लगता कि आपकी बॉडी पर बहुत फैट है, क्योंकि देखने में तो आप ठीक ठाक ही दिखते होंगे न पतले न मोटे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। – BodyLab Admin June 25, 2017 at 3:45 pm

Qusetion –Hello Sir I am Praveen Singh. mujhe lean body banana hain uske liye creatin lena chaiye ki nahi – praveen singh June 8, 2017 at 1:01 pm

Answer –नहीं लीन बॉडी के लिए क्रेटीन कुछ खास काम नहीं आता है। इससे वाटर रिटेंशन होता है। – BodyLab Admin June 25, 2017 at 4:14 am

Qusetion –Sir meri body bhot bekar hai Mai 15 years ka hu aur Aug me 16 ka ho jaunga Mai bhot patla hu mera weight 44 kg hai so isiliye Maine Gym join kiya mujhe 1 month ho gaya hai toh ab aap mujhe ye bataye ki Mai apna weight 55-60 kaise karu aur Body nbhi ban Jaye toh aap mujhe ye bataye ki Mai kya karu aur mera workout plan nhi bata dijiye plz – Rishav June 4, 2017 at 9:46 am

Answer –अभी आपका वजन काफी कम है तो आप जिम भी सप्ताह में पांच दिन ही जाया करें और किसी एक बॉडी पार्ट की तीन कसरत, तीन तीन सेट और 12 से 8 रैप बस इतनी ही कसरत किया करें। डाइट में क्या लेना है वो आपको इस लेख में मिलेगा – बाॅडी बनाने के लिए कैसी हो डाइट  – BodyLab Admin June 4, 2017 at 1:57 pm

Qusetion –Mera weight 81 kg h or muja 95 kg ma muscular body banani h to kya lana chiya – robin choudhary June 8, 2017 at 5:08 am

Answer –मस्कुलर बॉडी एक्सरसाइज करने के तौर तरीकों और डाइट से बनती है। मुझ लगता है कि आप बस ये जानना चाहते हैं कि इसके लिए कौन सा सपलीमेंट ठीक रहेगा तो मेरी सलाह है व्हे प्रोटीन, इसके अलावा अगर आपकी बॉडी में फैट है तो साथ में कोई फैट बर्नर यूज कर सकते हैं। इससे गेनिंग हार्ड हो जाएगी मगर बॉडी ज्यादा मस्कुलर दिखेगी। – BodyLab Admin June 22, 2017 at 5:15 pm

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

Leave a Reply