Breaking News

Gaining ke liye Kon sa supplement lena chahiye

Question –Hello sir you are doing good job. Sir mera body measurement hai height 5.10 weight 80 kg bicep 16 . Sir. Mujhe ap bicep size or body size gain karne ka schedule bataye or mujhe diet kya lena. Chahiye? Gaining ke liye Kon sa supplement lena chahiye whey ya lean mass ya mass gainer ya weight gainer. Abhi me On ka gold standard use kar raha hu. Sir rply jarurr dijiyega.thnkyou – Prince July 10, 2017 at 1:31 pm

Answer – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है।

आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप व्हे प्रोटीन यूज करें, वेट गेनर की अब आपको जरूरत नहीं है। अगर थोड़ा भी फैट नहीं चाहते तो व्हे आइसोलेट यूज करें मगर याद रखें कि उससे गेनिंग बहुत धीमी होती है। – BodyLab Admin July 16, 2017 at 3:43 pm

Question – Sir Namaste meri age 32 hai or mera weight 74 hai or mujhe gym jate Hua 2 months Ho gay h or thoda improvement bi hai mujhe muscles growth or majboot or body shape mey Banni hai to kya Mai soy protin le sakhta Hu ye kya body building or muscular body mey iska effective role hai kyouki sare Wey protin lene Ki advice de rahe hai.wey protin costly or original milna mushkil hai plz sir soy protin ke bare mey batay or ha sir Nutricharge company ka pro diet soy protin(isolated) hai iske bare mey full information or advice de tabi Mai decision le paunga isko use karne ka plz batay sir. – pankaj

Answer – आपकी उम्र के हिसाब से देखें तो ज्यादा सोया ठीक नहीं है। इससे टेस्टोसटेरोन का लेवल पर असल पड़ता है हालांकि घबराएं बिल्कुल नहीं। अगर सोया प्रोटीन यूज कर रहे हैं तो साथ टेस्टोसटेरोन को बढ़ाने वाले फूड भी यूज करें। आपको तो वजन बढ़ाना है आप मूंगफली, मूंग की दाल, आलू, केले, शहद और दूध पर ज्यादा डिपेंड रहें। पास्ता वगैरा भी खाया करें।

हां ये बात सही है कि व्हे प्रोटीन ज्यादा सही होता है मगर आपका जो मकसद है वो सोया प्रोटीन और डाइट से पूरा हो जाएगा। मुझे लगता है कि आप शाकाहारी हैं, इसलिए आपने नॉनवेज की बात नहीं की। हां आप इस कंपनी का प्रोडक्ट यूज कर सकते हैं।

Question –Meri hieght 6 ft. H and weight 55 kg ke aas pass h and m bhut dubla ptla hu help me to increase my weight..Adi July 16, 2017 at 5:58 pm

Answer – इसे चेक करें – वजन बढाने के लिए भारतीय डाइट चार्ट।  –  BodyLab Admin July 28, 2017 at 1:35 pm

Question –thx sir…plz mujhe veg diet btyea.- Bikash kumar July 23, 2017 at 6:29 am

Answer – सर आपका सवाल ही अधूरा है। आप गेन करना चाहते हैं या लूज। इसके बिना कोई आपको क्या सलाह देगा। – BodyLab Admin August 2, 2017 at 3:43 pm

Question –sir meri heights 167 cm hai aur weight 70kg .mujhe lean body bnani hai mujhe btyea ke constant waight pe repetitions rkhne hai ya weight badhate hue repetitions rkhne hai .plz mujhe diet plan aur workout plan btyea…bikash – Bikash kumar July 3, 2017 at 3:43 pm

Answer – मैं एक लिंक दे रहा हूं इसे चेक करें पर याद रखें कि इसे आंख मूंद कर फॉलो नहीं करना है आपको उससे ये समझ आ जाएगा कि आखिर लीन बॉडी बनती कैसे है। –  – BodyLab Admin July 14, 2017 at 3:13 pm

Question –mein eggs, soyabean, oats, badaam or milk se protein le rha hu or 6 days heavy workout h full body double schdule kya ye theek h , arms ka size gain karna hai abhi 14 h please guide kare.- dheerah sharma July 3, 2017 at 12:12 pm

Answer –नहीं सही नहीं है। अभी आपका डबल बॉडी पार्ट का टाइम नहीं आया है। ऐसा करने से आप ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं। आपको साइज चाहिए तो वर्कआउट कम करें और हैवी करें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। आर्म के पीछे न भागें नहीं तो ग्रो करने की बजाए एक जगह कुंडली मारकर बैठ जाएगा। उसकी कसरत सप्ताह में एक दिन ही काफी है। बॉडी ग्रो करेगी आर्म ग्रो करेगा। – BodyLab Admin July 14, 2017 at 3:08 pm

Question –Sir, my age is 19.my height is 170 cm but my weight is low approx. 45. I want my weight above 70kg .I am doing some exercise every day app. 30 min . 15 push ups 35 dand baithak . And chest ki .Give me advice for my good health personaliliy. I .M waiting .thanks – Ankit June 14, 2017 at 4:14 am

Answer –आपको जिम जाना चाहिए। जो कसरत आप कर रहे हैं वो फिटनेस के लिए ठीक है बाकी किसी काम की नहीं। मैं आपको दो लिंक दे रहा हूं एक में घर पर कसरत कैसे की जाती है उसके बारे में बताया गया है और दूसरे में वजन कैसे बढ़ाया जाएगा उसके बारे में जानकारी है। घर पर बॉडी कैसे बनाएं   2 वजन बढ़ाने के 7 सुपर टिप्स   -BodyLab Admin July 4, 2017 at 2:28 pm

Question –hello sir, my self dheeraj sharma age 35 dec 2016 m mera body weight 92 kg thaa height 5,11 h tab mene gym again start kiya ab 82-83 p h shape aane start huee h but fore arms tak hi vascularety aate h aage nhi jate means bieceps or chest mirror m gour se dekhne p green nasey ander hi dikhte h kya karna chahiye.- dheerah sharma July 3, 2017 at 7:47 am

Answer –जिस तरह की बॉडी आप चाह रहे हैं उसका सच ये है कि वो प्रतिबंधित दवाओं से बनाई जाती है। कुछ हद तक तो आप फैट बर्नर और कसरत की बदौलत वहां तक पहुंच सकते हैं लेकिन अगर आप प्रोफेशनल बॉडी बिल्डरों की नसें देख रहे हैं तो ये जान लें वो केवल कसरत से नहीं बनतीं। हालांकि नियासिन एक सपलीमेंट है जो स्टेरॉइड नहीं है और उससे ग्रीन नसें भी आती हैं। मगर वो आएंगी उसी की बॉडी में जिसकी बॉडी में फैट कम होगा। – BodyLab Admin July 14, 2017 at 3:01 pm

Question –Sir mai jym bhi ja raha hu par mera belly fat kam nahi ho raha koi supplements bataye- Prashant Meshram June 29, 2017 at 6:23 am

Answer –फैट बर्नर यूज कर सकते हैं। रात के वक्त कार्ब बिल्कुल न लें। – BodyLab Admin July 12, 2017 at 3:00 pm

Question –Sir Meri age 32 year hai kya mein gym ja sakta hoon first time hai – vivek kumar June 21, 2017 at 1:25 pm

Answer –हां जा सकते हैं। – BodyLab Admin July 10, 2017 at 3:08 pm

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

11 comments

  1. Dear sir/madam_: Agar ham char set marte h to wajan kis hisab se uthaye agar pahla set me 5kg se 10rep nikalte h to dusra set kitna kg se kitna rep nikale

    • वेट कितना होगा ये तो आपकी कैपेसिटी से तय होगा। आप 5 किलो से पहला सेट लगाते हैं और कुल लोग पहल सेट ही 40 किलो से शुरू करते हैं। सबकी कैपेसिटी अलग अलग होती है। आप ये देखें कि 5 किलो कहीं बहुत हल्‍का तो नहीं पड़ रहा। आपको बस इतना देखना है कि जो भी वेट आप लगाने हैं उसमें फार्म सही रखते हुए आप जितने रैप निकालना चाहते हैं निकाल पाएं। मसलन आप पहले सेट में 5 की प्‍लेट लगाते हैं तो ये देखें कि 12 से 15 रैप आप ठीक से निकाल लेते हैं या बहुत आराम से निकाल लेते हैं या बहुत मुश्‍किल से निकलते हैं। बहुत आराम से निकाल लेते हैं तो वेट और बढ़ाएं, बहुत मुश्किल होती है तो वेट कम करें और अगर ठीक ठाक तरीके से इतने रैप निकाल लेते हैं तो ये सही है। अगले सेट में मैं उम्मीद करता हूं कि आप 7.5 किलो की प्लेटें लगाएं।

  2. Sir. Meri size acchi hui hai.to cutting down karne ke liye..supplement konsi lu. Or kaise gym schedule rakhu.

    • कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। सपलीमेंट में व्हे प्रोटीन आइसोलेट लें।

  3. नमस्कार सर्। मेरी उम्र 18 साल है और मेरा वजन 56 kg है मेरी लंबाई 5.11 है सर में 3 महीने से जिम कर रहा हु सर मुझे कोई वैट गेन या मास गेन करने के लिए कोई सप्लीमेंट बताये

    • किसी भी अच्छी कंपनी का वेट गेनर यूज कर सकते हैं कम से कम तीन किलो का डिब्बा लें। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इससे आपके काफी पैसे और टाइम बर्बाद होने से बचेगा। इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  4. Komal kr. singh

    hlo sir, meri age 21 hai.Mai 6 month se gym kr rha hu but koi effect ni aa rha aur size nhi gain ho rhi hai. Maine abhi tak koi supplement nhi liya hai.Mujhe kon sa supplement lena chahiye aur kya schedule apnana chahiye

    • इसका मतलब ये है कि आपकी डाइट सही नहीं है। तो अब आपको ऐसा लग रहा है कि सपलीमेंट लिए बिना बॉडी नहीं बनेगी, जबकि कमी आपकी डाइट में है। ये बात आप अच्छे से समझ लें कि सपलीमेंट से बॉडी नहीं बनती। सपलीमेंट केवल मदद करते हैं, वो कभी डाइट की जगह नहीं ले सकते। जो भी केवल सपलीमेंट के भरोसे रहते हैं वो हमेशा परेशान रहते हैं। आप डाइट लें और डाइट से जो कुछ कमी रह जाती है उसे पूरा करने के लिए सपलीमेंट लें। यही है सपलीमेंट का सही यूज। अंडे, दूध, चिकन, राजमा, फिश, आलू, केले, मूंगफली इनकी जगह कोई सपलीमेंट नहीं ले सकता। आपको जितना भी प्रोटीन चाहिए उसका करीब 60 से 70 फीसदी डाइट से आना चाहिए और 30 से 40 परसेंट सपलीमेंट। यही है सही रेशो। अगर आप सपलीमेंट लेना चाहते हैं तो – अगर आाप बहुत दुबले पतले हैं तो वेट गेनर लें और अगर वैसे ठीक हैं तो व्हे प्रोटीन लें।

  5. Sir meri age 23 hai or mera wait 59 hai mujhe apna wait gain karne hai to mujhe kinsa wait gainer lena chahiye ??

    • किसी भी बड़ी और ब्रांडेड कंपनी का वेट गेनर यूज कर सकते हैं। याद रखें डाइट सही नहीं होगी तो वेट नहीं बढ़ेगा। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

Leave a Reply