Breaking News

Gokshura के बॉडी बिल्डिंग में फायदे और साइड इफेक्ट

Tribulus Terrestris यानी Gokshura वो जड़ी बूटी है जिसे टेस्टोसटेरोन (Testosterone) बूस्टर के तौर पर जाना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से टेस्टोसटेरोन का लेवल बढ़ता है। आजकल बॉडी बिल्डिंग में भी इसका यूज होने लगा है। दिल्ली में तो ये हालत है कि आमतौर पर केमिस्ट के यहां हिमालय का गोक्शुरा (Himalaya Gokshura) मिलता ही नहीं या तो ऑनलाइन ऑर्डर करें या फिर कुछ दिन का इंतजार करें तब जाकर यह मिल पा रहा है। बहरहाल इस लेख में हम बॉडी बिल्डिंग में गोक्शुरा के फायदे और साइड इफेक्ट Gokshura ke fayde and side effects पर बात करेंगे।

Tribulus Terrestris/ Gokshura and bodybuilding
बॉडी बिल्डिंग में गोक्शुरा का इस्तेमाल

बॉडी बिल्डिंग आज भी एक्सपेरिमेंट के दौर से गुजर रही है, लोग मन माफिक नतीजे पाने के लिए कुछ भी ट्राई करने पर आमादा रहते हैं। जिन चीजों से रिजल्ट मिल जाता है वो पॉपुलर हो जाती हैं बाकी चीजें नकार दी जाती हैं। बॉडी बनाने के खेल में testosterone का बड़ा हाथ होता है। ये मर्दों का ग्रोथ हार्मोन है और इसकी कमी होने पर आपकी परफॉर्मेंस और ग्रोथ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इस हार्मोन की कमी न केवल आपको जिम में अच्‍छा परफॉर्म करने से रोकेगी बल्कि बिस्तर में आप अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

Testosterone का लेवल बढ़ाने के हमारे पास मोटे तौर पर 4 रास्ते होते हैं 1 फूड 2 एक्सरसाइज 3 सपलीमेंट और 4 स्टेरॉइड स्टेरॉइड के बहुत भारी साइड इफेक्ट होते हैं ये सब जानते हैं। कई बार इनके चलते इंसान का अपना हार्मोन प्रोडक्शन बिल्कुल बंद हो जाता है और मर्द नपुंसक तक हो जाते हैं। मगर हां हमारे पास बीच का रास्ता है और वो है सपलीमेंट।

RELATED – Testosterone बढ़ाने वाले टॉप 10 फूड 

Testosterone को बढ़ाने के लिए आपको मार्केट में कई सपलीमेंट मिल जाएंगे मगर आप ये भी जान लें कि लगभग हर सपलीमेंट में एक ही चीज होती है और वो है tribulus Terrestris यानी गोक्शुरा। गोक्शुरा काफी सस्ता सपलीमेंट है और यह टेस्टोसटेरोन का लेवल नेचुरली बूस्ट करता है। जिम करने वाले लोग अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने और ग्रोथ रेट को बढ़ाने के लिए इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

Gokshura Benefits and side effects
गोक्शुरा के फायदे और साइड इफेक्ट

1 आयुर्वेद की किताबें और मॉर्डन रिसर्च के मुताबिक, इससे मर्द की मर्दानगी बढ़ती है। उसकी इच्छाएं (Desire) जागती हैं।
2 गोक्शुरा खाने से बॉडी में testosterone का लेवल बढ़ने लगता है।
3 यह 100% शाकाहारी होती है। यह एक जड़ी बूटी ही है।

4 कमजोरी महसूस करने वाले मर्द मजबूती महसूस करने लगते हैं। एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।
5 इसकी टेबलेट में शुगर, नकली रंग, नकली स्वाद, जिलेटिन या प्रिजरवेटिव्स नहीं होते।
6 इसके यूज से स्टेमिना बढ़ता है और मसल्स की रिकवरी तेज होती है।

साइड इफेक्ट

1 आमतौर पर इसके कोई बड़े साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं।
2 इसका यूज करने से आपको बेचैनी हो सकती है और पेट बिगड़ सकता है।
3 हां इस दवा और अन्य सपलीमेंट के साथ चलाने पर प्रॉबलम हो सकती है।
4 अगर आपको किडनी या लिवर की प्रॉबलम थी या है तो इसे एवॉइड करें।

Tribulus Terrestris/ Gokshura ki dose- गोक्शुरा की डोज

हिमालया की गोक्शुरा की हर टेबलम में (Tribulus terrestris) fruit extract की मात्रा 250 एमजी होती है। दिन में दो बार एक से दो टेबलेट यूज कर सकते हैं। अगर आप इसे सपलीमेंट की बजाए एक दवा के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। इसकी पहली डोज वर्कआउट से करीब एक घंटे पहले ली जा सकती है। इसे खाली पेट भी ले सकते हैं।

Gokshura and other herbs
गोक्शुरा व अन्य दवाएं

बॉडी बिल्डिंग में इन दिनों में अश्वगंधा और शतावरी का भी जमकर यूज हो रहा है। ये दोनों दवाएं भी रिकवरी और ग्रोथ में मदद देती हैं। शतावरी एक बेहतरीन दवा है जिसका यूज कई रोगों के इलाज में किया जाता है। शतावर या शतावरी आपको हमेशा जवान बने रहने में मदद करती है। यह रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है। इससे स्पर्म काउंट बढ़ता है।

पेशाब से जुड़े रोगों को ठीक करती है और अच्छी नींद, माइग्रेन व खांसी सहित कई बीमारियों के इलाज में काम आती है। इसकी एक और क्वालिटी है और वो ये है कि इसे खाने से वेट बढ़ सकता है। कुछ लोग इसे साइड इफेक्ट के तौर पर देखते हैं मगर गेनिंग कर रहे जिम जाने वाले लोग इसी साइड इफेक्ट पर फिदा हैं।

RELATED – बॉडी बिल्डिंग में अश्वगंधा और शतावरी  

वहीं अश्वगंधा को पावर बढ़ाने वाली जड़ीबूटी कहा जाता है। इससे मर्दों का स्पर्म काउंट बढ़ता है। यह शरीर में कमजोरी को दूर करती है। हड्डियों के लिए काफी अच्छी होती है और फिजिकल व दिमागी थकान को दूर करने में मदद करती है। इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं मगर हमारा कोर एरिया बॉडी बिल्डिंग है इसलिए हम अभी वही बात करेंगे। इसे खाने से जिम में परफॉर्मेंस सुधरती है, रिकवरी में मदद मिलती है।

उसी को फायदा होगा जिसे जरूरत है

जो लोग आंख मूंद कर इसका यूज करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह जानना जरूरी है कि गोक्शुरा कोई चमत्कार नहीं है। यह उन लोगों के लिए है जिनका टेस्टोसटेरोन लेवल कम है और इसका असर भी ऐसे लोगों पर ही दिखता है। अगर आपकी उम्र 30 से नीचे है और वर्कआउट कर रहे हैं तो आपका टेस्टोसटेरोन लेवल वैसे ही काफी अच्छा होगा। ऐसा नहीं कि उसपर गोक्शुरा (Gokshura) का यूज करने से लेवल डबल हो जाएगा।
अगर आप ये सोचते हैं कि गोक्शुरा खाने से बॉडी बन जाएगी तो भी आप गलत सोचते हैं। अगर आपकी डाइट अच्छी नहीं है तो इस टेबलेट को खाने से कोई फायदा नहीं होने वाला, क्योंकि बॉडी तो डाइट से ही बनती है। दवाएं केवल बॉडी बनाने का माहौल बनाती हैं और डाइट को सही ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करती हैं।

Bottom line
गोक्शुरा एक बेहतर दवा है और आमतौर पर इसके कोई नुकसान नहीं होते हैं। हमने आपको इस लेख में हमने बॉडी बिल्डिंग में गोक्शुरा के यूज डोज और साइड इफेक्ट tribulus terrestris/ gokshura use dose and side effects की जानकारी दी है। अब इसे इस्तेमाल करने या न करने का फैसला आपको खुद करना है। अगर आप सपलीमेंट के तौर पर इसे यूज करना चाहते हैं तो अपने कोच से जरूर बात करें और अगर दवा के तौर पर इसका यूज करना चाहते हैं तो डॉक्टर से जरूर बात कर लें। एक बात और दोबारा याद दिला दते हैं, दुबले पतले लोग ये कतई न समझें कि इस दवा को खाने से वह बॉडी बिल्डर बन जाएंगे। आपकी डाइट का सही होना बहुत जरूरी है।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

56 comments

  1. Sir maine abhi abhi abhi gym start kiya hai meri height 168 cm sur weight 76 kg hai mai apna weight kam karna chahta hoo mere gym trainer ne mujhse bola ki bina protien ke mai fat nhi kam kar paunga kya ye shi hai aur sir mai kaun kaun se workout karoo ki mera chest aur pet ka fat kam ho mai daily 1 hour gym karta hoo
    Aur doisra sawal ye hai sir ki kya nai soyabeen, moong, chana, aur moongfali ko doodh ke sath shake bna kar le sakta hoo kyunki sir mere paas morning me itna time nhi hota ki mai gym se aakar in kha sako isiliye

    • ये सारी चीजें एक साथ खाएंगे तो कुछ दिनों में आपका पेट खराब हो जाएगा। जिम से आकर दूध पी लिया करें और बाद मेंं इनमें से जो आपको खाना है खा लिया करें।

      • Bhai tu normal diet lo aur running karna suru karo baki trainer ka kya hai usko kahne do usko to paise banane hai tumko protine bech kar ke tum apne workout program par dhyan do aur daily running suru karo jo khate ho wo khao ha aur junk food chay aur apne trainer ke supplement se door raho shi ho jayega tumhara wait 1 month me

  2. Hlow sir
    Sir ghar me financial problem ki wjah se mne gym chod di thi 3 mhine ka gap ho gya h ab fr se join ki h mere job lg gyi h private company me or sir aapne jo diet or workout plan jo bna k dya tha bhot  jbradast kaam kiya usne one month me hi 1 inch biceps gain ho gya tha to sir weight bhi 4 kg gain ho gya tha
    1- m ye puchna chahta hoo ki wo workout or diet plan abhi chla duu ya 10-15 din normal exercise or diet luu
    2- sir oats ki koi recepi jarur bataiye kese khana h or kese banana h ab tak to dudh me ubal kr khata tha oats khuch nya batao sir patanjli wala oats use krta hoo
    3-Sir weight bhi bhi bhot kam lga paa raha hoo
    Jase phle bench press me 60 kg lga leta tha ab 30 kg hi lg raha h

    • सर कुछ दिन नॉर्मल डाइट रखें उसके बाद धीरे धीरे दोबारा से उसी डाइट चार्ट पर आ जाएं। ओट्स की रैसेपी आपको इंटरनेट पर सर्च करनी होगीी। ओट्स किसी भी कंपनी का यूज कर सकते हैं। बेंच कम लगे रही है तो कोई नहीं धीरे धीरे अपने आप कैपेसिटी बढ़ेगी।

  3. Sir oats ki koi recepi bataiye m phle dhudh me ubal kr oats khata tha or bhi koi tarika h to batao sir

    • भाई ये सब तो आपको इंटरनेट पर मिल जाएगा। हम तो शेक भी डालकर यूज करते हैं इसे।

  4. Sir gokshura k sath sath satavri aur ashwagandha ko le saktu hu

    • हां ले सकते हैं मगर गई बार आदमी झेल नहीं पाता तो जरा संभलकर यूज करें।

      • sir ashwagandha, satavar, gokshura aur multivitamin ka dose aur kis time use krna hai. Mai evening mai gym jata hu. Plz sir help me

        • अश्‍वगंधा और शतावर एक एक चम्मच यूज कर सकते हैं, दूध के साथ इसे आमतौर पर ऐसे समय लेना चाहिए जब पेट थोड़ा खाली हो। आप गोक्शुरा भी यूज कर रहे हैं तो इसे कसरत से 1 घंटा पहले ले सकते हैं। इसके अलावा मल्टीविटामिन की एक गोली खाना खाने के पांच मिनट बाद।

  5. hlo sir mei ye janna chata hun ki 18 saal ke baad bhi height orh kitne saal tak badti hai koi kahta hai height 25 saal ki age tak badti hai please sir aap mujhe btaye ki 18 saal ke baad height kis age tak badti hai please sir

  6. Hello sir , sir kya whey protein Ke sath gokshura le sakte h..

  7. बिना डॉक्टरी सलाह के गोखरू लिया जा सकता है क्या ?

    गोखरू और स्टेरॉईड मे क्या अंतर है ?

    • भाई हम तो यूज कर लेते हैं बिना डॉक्टर से पूछे। गोक्शुरा और स्टेरॉइड में जमीन आसमाान का अंतर हैे। ये सिंथेटिक तरीके से बनाया हुआ हार्मोन है गोक्शुरा एक बूटी है जो हार्मोन बनाने के लिए बॉडी को उकसानी है दोनों में बहुत फर्क है।

  8. Hello sir

    मेरा प्रश्न है कि,
    दिन मे कितनी बार और कितनी मात्रा में गोक्षुरा लेना सेफ है ?
    और नियमीत तौर पर गोक्षुरा लेनेसे क्या इसकी आदत पड जाती है ?

    • जरूरत नहीं है तो गोक्शुरा नहीं लेनी चाहिए आमतौर पर दिन में एक बार इसकी दो गोलियां ली जाती हैं। लोग सुबह शाम भी लेते हैं। इसके पैकेट पर डोज लिखी होती है। जरूरत नहीं है तो गोक्शुरा नहीं खानी चाहिए। इसे रेगुलर भी यूज नहीं करना चाहिए आदत पड़ जाएगी।

  9. सर मेरी भूख बहुत कम जिसके कारण मेरा वजन नहीं बढ़ पाता ।
    भूख बढ़ाने का उपचार बताए जिससे ज्यादा खा के वजन ब्दा लू।

    • भाई आप किसी अच्छे आयुर्वेद के डॉक्टर से मिलें। या फिर हाजमा दुरुस्त करने के जो सिरप आते हैं जैसे झंडु पंचारिष्‍ठ वगैरा उन्हें ट्राई करें।

  10. Me himalaya gokshura ke 2 tablets la de hu…….phela toh ya bataye ke ya weight gain me help krte hai toh me kis time lu….or workout start krte time lu toh iska mere body me kya benfit milge….. ya be bataye workout k bade kb lane hai gokshura…..or gokshura ka body me hone vala benfit batye….

    • इसे आप वर्कआउट के पहले या बाद में कभी भी ले सकते हैं। बेनेफिट क्या हैं ये इस लेख में लिखा है।

  11. Aise kuch bataye jo me workout krte lu or mere muscles achi ho……natural ho himalaya product ho

    • ऐसा कोई प्रोडक्ट पता चले तो भाई मुझे भी बता देना, हमें तो बड़ी मेहनत करनी पड़ती है और बहुत डाइट लेने पड़ती है बॉडी बनाने के लिए।

  12. गोक्षुरा के साथ multivitamin supliment ले सकते है क्या

  13. Kya mai gokshura ke sath awashgandha or shatawar le skta hu, isse koi side effect ho nahi hai, hai to kya, or mujhe apni body build up b karna hai to koi ayurvadic tarika hai to batiye please

    • हां ले सकते हैं आमतौर पर तो कोई साइड इफेक्ट नहीं होता लेकिन हर इंसान की बॉडी अलग अलग होती है।

  14. Sir kya musscleblaze ke products jyada effect nhi krte h kya ON kemukable

  15. Sir mere name sagar ha me mathura she ho
    me en sabhi chijo ko shop she kharid kr ghar pr tyar krta ho kya appko kya lagta ya tarika thik ha muj midcal ka prodit pr km blv ha app muj batiya ya sabhi chija thilk ha ya galit

    gokshura.
    awashgandha
    shatawar
    mullhadi

    • भाई मैंने जब यूज किया था तो अश्‍वगंधा और शतावरी का पाउडर लाया था और गोक्शुरा की गोलियां। चौथाी चीज के बारे में बताएं ये क्या है। आपने कहीं इसका नाम गलत तो नहीं लिखा है।

  16. Me 42 year ka hoo mujhe testotrone leval low ho gaya hai kiy me gokshura use kar sakta ho kitna tablet kus time karna hoga kirpa bataya

    • अभी मुझे खुद भी याद नहीं है कि कितनी टेबलेट यूज करनी होती है, मगर हां इतना याद है कि हिमालया की जो डिब्‍बी आती है उसपर लिखा होता है कि कितनी डोज लेनी चाहिए। शायद दिन में एक बार दो गोली है।

  17. Sir me gokshura tablet din me ek baar leta hu sir ye to meri body ko or weak kr rhi hai mai or ptla ho ra hu or pet bahr aa ra hai

  18. Sir geinar ke sath ye le sakte hai kya sir

  19. Sir mera waitt din pr din kam ho rha h main apni body ko lekar bahut paresaan hu Mujhe samj nhi a rha h ki kya Karu Sir agar aapke pass koi idea h jisse main apna wait bda lu to sir plz help me

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

      • Sir main gokushara ki ek tablet or ashwgandha ki tablet raat ko leta hu koi side effects to nahi hai. Main jim karne ke baad 2 tablet evion or 2 tablet limcee ki leta hu or gainer use karta hu in sab cheejo se koi side effects to nahi ho jaayegaa sir. Please suggest me

        • आमतौर पर इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। वैसे इवियोन और लिमसी लेने की कोई खास वजह नहीं है तो क्यों ले रहे हैं।

  20. sarweshwar Jangid

    sir meri hight 178 hai or mera weight 56 kg h sir mene sab kuch try kr liya supliment bhi ke liye doctor se medicine bhi le li lekin mera weight nhi badhta me khata bohot hu lekin meri body ko lagta nhi h mujhe fat or weight dono badhana h kese bhi karke

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। वैसे 100 बातों की एक बात कहूं – मैं 100 फीसदी यकीन के साथ कह सकता हूं कि आपकी डाइट में कमी है। आपने सबकुछ ट्राई कर लिया और जाहिर सी बात है काफी पैसे भी फूंके होंगे। मैं सबसे तो ये बात नही कहता मगर आपसे कह रहा हूं कि एक बार हमने डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा लें। उसके बाद आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर मन हो तो ये लिंक चेक करें – https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  21. Hi sir mera waight 90 kg hai main gokhsura ka use kr skta hu nd muje gym jate one year se upar ho gya hai nd muje diet plan nd exercise ka plan bna kr send kr do… Nd muje kya kya lena chaiye plz help

    • हां आप गोक्शुरा ले सकते हैं। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  22. Sir wajan nhi badh rha he diet ekdum super he 1 liter se jyada dudh dhi ghee phir bhi kya gokushra le sakte he yaa kuch or btaye

  23. Sir my name is naveen
    My hight is six feet
    Weight is 58
    I want to growth my weight
    Plz send me a
    Schedule of diet plan
    Or vaayurvedic jadibutti
    Which do benefit in
    Plan for weight gain

  24. Sir mujhe muscle size daet plan bano kr dedo

  25. Sir mara name Rohit ha main aahwgndha gokhsura rat ko aur subha la sakta hu dodh ke sat

    • दो बार क्यूं लेना चाहते हो, किसी ने कह दिया होगा कि भाई इन दोनों को ले ले बॉडी बन जाएगी। नहीं ऐसा नहीं होने वाला। एक टाइम बहुत है। अगर उम्र 35 से ऊपर है तो गोक्शुरा दो टाइम ले सकते हो। वरना कोई जरूरत नहीं। डाइट पर ध्यान दे मेरे भाई डाइट पर।

Leave a Reply