Breaking News

क्या सच में सेब का सिरका फैट कम करता है

वेट लॉस की मार्केट में दो साल पहले एक नया प्लेयर आया – Apple cider vinegar यानी सेब का सिरका और जैसा कि हर प्रोडक्ट के साथ होता है इसका भी जोर शोर से विज्ञापन चल रहा है। रिसर्च हो रही हैं, रिपोर्ट आ रही हैं कि सेब के सिरके से फैट कम होता है। कोई एक महीने में 5 किलो घटा रहा है तो कोई 3 किलो। अब बेचारा आम आदमी भी क्या करेगा – कोई घर बैठे, बिना कसरत किए वजन कम कराने का नुस्खा बताएगा तो एक बार ट्राई करने का मन तो जरूर होगा।

बस इसी मन को रखने के लिए लोगों ने 100 -150 रुपए में बिकने वाली चीज की कीमत 400 रुपए पहुंचा दी। सिरका जो कभी हाजमे और टेस्ट बढ़ाने के काम आता था अब जिम और डाइटिंग का काम करने लगा। सबको बिना मेहनत किए वजन घटाने का नुस्खा मिल गया है। पर क्या वाकई सेब का सिरका इतना कमाल का प्रोडक्ट है। क्या वाकई इससे फैट लॉस होता है। इस लेख में हम यह बताएंगे कि क्या सच में सेब सेब के सिरके से फैट लॉस होता है।

 

What is Apple cider vinegar क्या है सेब का सिरका

इसे बनाने में बहुत बड़ा विज्ञान नहीं है और न ही इसे उस तरह से बनाया जाता है जैसे पुराने जमाने में महीनों तक रखकर सिरका बनाया जाता था। सारा कमाल कैमिकल का है। मोटे पिसे हुए सेब में खमीर (yeast) मिला दिया जाता है। इससे फरमेंटेंशन का प्रोसेस शुरू हो जाता है और शुगर एल्कोहल में बदल जाती है। इसके बाद इसमें कुछ और बैक्टीरिया मिलाकर इसे और फरमेंट किया जाता है, जिससे एल्‍कोहल एसिटिक एसिड यानी सिरके में बदल जाती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सेब के गूदे को कैमिकल से सड़ा कर सिरका बनाया जाता है। सिरका बनाने का प्रोसेस यही होता है। बस कैमिकल मिला देने से इसकी रफ्तार तेज हो जाती है।

Benefits of Apple Cider Vinegar (ACV) सेब के सिरके के लाभ

किसी भी सिरके का सबसे बड़ा फायदा होता है उसके डाइजेस्टिव एंजाइम्स। इसमें कई सारे एंटी बैक्टिरिया होते हैं। यह खासतौर पर पेट और स्‍किन के लिए अच्‍छा होता है। सेब का सिरका यूज करने से बॉडी में ग्लकोज का एब्जॉर्पश्न कुछ कम हो जाता है। कुछ ऐसी रिसर्च हुई हैं जिनके मुताबिक, खाने के साथ सेब का सिरका यूज करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होती है। इसलिए डायबिटीज की दहलीज पर खड़े लोगों या डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए यह फायदेमंद है। मगर ये फायदे तो और भी कई चीजों में मिल जाते हैं। अगर सेब का सिरका सेहत के लिए अच्छा है तो गन्ने और जामुन का सिरका भी अच्छा होता है। इस वक्त हमारी प्रॉबलम है फैट लॉस तो क्या सेब का सिरका फैट कम करता है।

Apple Cider and weight loss क्या सेब के सिरके वजन से कम होता है

इस सिलसले में कंपनी तो यही दावा कर रही हैं कि सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) यूज करने से फैट कम होता है, लेकिन एक रिसर्च भी हुई है। यह रिसर्च जापान में हुई। इसमें मोटे लोगों के दो ग्रुप बनाए गए। इन लोगों का बीएमआई 25 से 30 के बीच में था। जापान में इतने बीएमआई पर लोगों को बहुत मोटा कहा जाता है हालांकि अमेरिका में 30 बीएमआई से ऊपर के लोगों को बहुत मोटा कहा जाता है। एक ग्रुप को रोज 15एमएल और दूसरे को 30 एमएल सेब का सिरका दिया गया।

यह स्टडी 12 सप्ताह तक चली। इनके खानपान में कोई बदलाव नहीं किया गया। नतीजे कुछ इस तरह रहे – जिस ग्रुप के लोगों को हर रोज 15 एमएल सेब का सिरका दिया गया उस ग्रुप के लोगों ने औसतन 1 किलो 200 ग्राम वेट लूज किया और जिस ग्रुप के लोगों को हर रोज 30एमएल सिरका दिया गया उन्होंने औसतन 1 किलो 900 ग्राम वेट कम किया। इस स्टडी के हिसाब से देखा जाए तो हां सेब के सिरके से फैट कम होता है। मगर क्या बस इतने से ही यह मान लिया जाए कि सेब का सिरका फैट लॉस करने में बहुत बड़ा काम करता है।

Should You use it or not आपको इसे यूज करना चाहिए या नहीं

सच बात ये है कि जो लोग प्रोफेशनल नहीं है उनके लिए फैट लॉस करना आसान काम नहीं है। अगर हम फैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो हमें वो सब तरीके यूज करने चाहिए जिनसे फायदा होता है या यूं कहें कि जिनसे फैट लॉस करने में मदद मिलती है। इसमें हमें लीन बॉडी में मदद करने वाले 9 फूड भी यूज करने चाहिए और सेब का सिरका भी यूज कर सकते हैं।

Bottom line 

हां इस बात का ध्यान रखें कि इसकी डोज दिनभर में 30 एमएल से ज्यादा न हो। जब भी यूज करें तक इसे एक या आधा कप पानी के साथ यूज करें। 30 एमएल वैसे दो चम्‍मच में हो जाता है और हां एक बार में यूज न करें। इसे दो बार में लें। सुबह खाली पेट और शाम को चाहें तो खाने से पहले यूज कर सकते हैं। हमने आपको सेब के सिरके लाभ बता दिए हैं और इस सवाल का जवाब भी दे दिया है कि सेब का सिरका फैट कम करता है। इसकी डोज की जानकारी आपको मिल गई है। बाकी फैसला आपको खुद करना है।

Check Also

100 ग्राम राजमा यानी प्रोटीन और आयरन का महासंगम

प्रोटीन का नाम सुनकर जिन चीजों की तस्वीरें दिमाग में आती हैं उनमें से एक …

8 comments

  1. Hi sir mera naam pankaj h me 2 haal haal se zym ja raha Hun proper dite bhi follow kr that hu fat parentage bhi 8-9 ke lagbhag h. Me pickle 2 haal se abs workout kr rha hu pr for bhi mere abs nhi aa rhe or pet bhi tight nhi ho rha. Plzzzz mine state me kya Kru plzzzz help me.

  2. Sir meri age 19 Hai kya meri height badh sakti hai meri height abhi 5,8 hai aur Mei 5,11 ka hona chaahta hun

  3. Sir plz HGH ke bare mai batiye ki kase lete hai or konsa aucha hota hai or kya nuksan hai or kya fyda matlb full information plzzzzzz sir

Leave a Reply