Breaking News

प्रोटीन एक्स के 6 बड़े साइड इफेक्ट जानें

बाजार में Protinex का बहुत नाम है। 400 ग्राम की पैकिंग में आने वाले इस वेज प्रोटीन के बारे में कई लोग सवाल करते हैं कि प्रोटीनेक्स के साइड इफेक्ट क्या हैं (side effects of Proteinex) और इसका नॉर्मल हेल्थ के अलावा बॉडी बिल्डिंग में क्या यूज है। इसमें कोई दो राय नहीं कि वेज प्रोटीन में इसकी क्वालिटी अच्छी है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाले सबसे पुराने हेल्थ सपलिमेंट्स में से एक है। मगर हमें इस बात पर जरूर सोचना होगा कि यह प्रोडक्ट किसके लिए सही और किसके लिए नहीं है।

Protinex ke side effects प्रोटीन एक्स के साइड इफेक्ट

इस लेख में हम प्रोटीन एक्स के साइड इफेक्ट protinex ke side effects के बारे में डिटेल में बात करेंगे ताकि आप इसे यूज करने या न करने का फैसला कर पाएं।
बाजार में Protinex का बहुत नाम है।

1 प्रोटीन एक्स (proteinex) भी है तो एक तरह का प्रोटीन ही, तो जो साइड इफेक्ट प्रोटीन से होते हैं उनमें से कई इससे भी होते हैं। यह पेट पर तो भारी नहीं होता मगर फिर भी इससे कई लोगों के पेट में गैस बन सकती है। हर किसी को बाहरी प्रोटीन हजम नहीं होता और फिर इसका प्रोटीन मूंगफली से लिया गया होता है। जिन लोगों को मूंगफली से परेशानी है उन्हें प्रोटीन एक्स से भी परेशानी हो सकती है।

2 इसमें शुगर, कार्ब और फैट भी होता है तीनों ही वेट गेन करने का काम करते हैं। ऐसे लोग जो वैसे तो मोटे हैं मगर उनमें प्रोटीन की कमी है उनके लिए यह ठीक नहीं है क्योंकि इससे वेट गेन हो सकता है।

3 बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर भार पड़ता है। क्योंकि उसे ही सारे वेस्ट को बॉडी को बाहर निकालना होता है। लंबे समय तक ज्यादा प्रोटीन पाउडर के इस्तेमाल के चलते किडनी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

4 डीहाइड्रेशन भी प्रॉबलम बढ़ जाती है। आप जितना ज्यादा प्रोटीन लेंगे उतना ही आपकी बॉडी वेस्ट को बाहर निकालने के लिए मेहनत करेगी और उसके लिए उसे पानी की जरूरत पड़ेगी। अगर आप मेहनत वाला काम करते हैं तो वैसे ही आपकी बॉडी का काफी पानी उसमें खर्च हो जाता है। ऐसे में प्रोटीन पाउडर से डीहाइड्रेशन की प्रॉबलम हो सकती है।

5 इसका का टेस्ट बहुत ही शार्प होता है। दो चम्मच डालते ही यह बहुत कड़वा हो जाता है। अगर आपको ज्यादा क्वांटिटी में प्रोटीन चाहिए तो यह उसके लिए वाजिब सपलीमेंट नहीं है।

6 कुछ रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि प्रोटीन ज्‍यादा लेने से शरीर में गांठें भी बन जाती हैं। अगर आपको इसकी जरूरत है तो ही इसे लें। बेवजह इसे यूज करने का कोई सेंस नहीं है। प्रोटीन पाउडर बहुत कंडेस्ड होता है और उसे हजम करने के लिए लिवर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

Benefits of Protinex प्रोटीन एक्स के फायदे

1 सबसे पहले हम इसकी न्यूट्रीशन वैल्यू की बात करते हैं। 100 ग्राम प्रोटीन एक्स (Protinex) में 56 ग्राम प्रोटीन, 54.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 31 ग्राम शुगर और कुल 350 कैलोरी होती है। 100 ग्राम में 32 ग्राम का सीधा सा मतलब है कि इसमें 56 % प्रोटीन होता है। इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स।

2 प्रोटीन एक्स (proteinex) में विटामिन ए, डी, ई, के, सी, बी1, बी2, बी6, बी12 के अलावा फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता है। इन्हीं की वजह से डॉक्टर ऐसी महिलाओं को प्रोटीन एक्स लेने की सलाह देते हैं जो कमजोर होती हैं। अब हम बात करते हैं प्रोटीन एक्स के फायदों की।

3 जिन लोगों में आयरन या प्रोटीन की कमी हो वो इसे यूज करें तो बहुत हद तक उनकी यह कमी पूरी हो जाती है।

4 इसमें हर जरूरी विटामिन होता है, जो इसे और फूड सपलीमेंट से अलग करता है। इसमें विटामिन ए, डी और कैल्शियम सबसे ज्यादा होता है। जो आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

5 यह हर उम्र के लोगों के लिए ठीक है। इसे बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बूढे़ सभी यूज कर सकते हैं और यह हर छोटे बड़े मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है।

6 प्रोटीन एक्स का प्रोटीन दूसरे प्रोटीन से अलग है। इसमें hydrolyzed protein होता है। इस तरह के प्रोटीन को बॉडी बड़ी आसानी से इसे यूज कर लेती है। इसके अलावा डाइजेशन के दौरान इसमें वेस्‍टेज बहुत कम होती है यानी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन इस्तेमाल हो जाता है।

7 इस प्रोटीन पाउडर से इम्‍युनिटी और स्टेमिना बढ़ता है। इससे रेड और व्‍हाइट ब्लड सेल्स बनाने में मदद मिलती है जो सीधे हमारे इम्‍यून सिस्टम को इफेक्‍ट करती है।

8 प्रोटीन पाउडर मसल्स को ग्रो करने में मदद करता है। हमारी बॉडी में जो भी टूटफूट होती है उसकी मरम्‍मत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन से ही हमारे मसल्स बनते हैं। जो लोग खाने से अपनी प्रोटीन की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते उनके लिए प्रोटीन पाउडर कई बार जरूरी हो जाता है।

9 प्रोटीन एक्स को यूज करने के लिए यह जरूरी नहीं कि आप जिम जाएं और वर्कआउट करें। जो लोग जिम नहीं जाते वो भी इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10 अन्य प्रोटीन पाउडर की तरह प्रोटीन एक्स के यूज से कॉन्सिटिपेशन की प्रॉबलम नहीं होती। इससे भूख बढ़ती है।

11 इसका प्रोटीन पेट के लिए बहुत हल्का होता है। जिन लोगों को लेक्टोस इनटॉलरेंस हो, यानी दूध से बनी चीजों से जिनका पेट बिगड़ जाता हो उनके लिए यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।

How to use Protinex प्रोटीनेक्स कैसे यूज करें

इसे यूज करना बड़ा ही आसान है। सबसे सही होता है इसे दूध के साथ लेना। हल्के गर्म दूध या हल्के गर्म पानी में एक से दो चम्‍मच पाउडर को मिलाएं और इस्तेमाल करें। इसे यूज करने का सबसे अच्छा समय रात को होता है। रात को इसे पीकर सोएंगे तो बॉडी में प्रोटीन का लेवल बना रहेगा। जब आप सो रहे होते हैं तभी आपके मसल्स बनने और बॉडी में हुई टूट फूट की मरम्मत का काम होता है। वैसे आप सुबह शाम दोनों टाइम इसे ले सकते हैं। अगर दिन में एक ही टाइम लेना है तो शाम के टाइम ही लें।

किनको यूज करना चाहिए प्रोटीनेक्स

ऐसी महिलाएं और पुरुष जिनमें प्रोटीन की कमी हो वो प्रोटीन एक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि बॉडी बिल्डिंग में इस प्रोटीन का बहुत रोल नहीं है। इसमें प्रोटीन की जरूरत के हिसाब से देखें तो आपको हर सप्‍ताह प्रोटीन एक्स का एक डिब्‍बा लाना होगा। बल्कि एक लेवल पर इतने से भी काम नहीं चलने वाला। हालांकि जिन लोगों को अच्छा प्रोटीन या असली प्रोटीन नहीं मिल रहा वो उसे यूज कर सकते हैं। जिम जाने वाली महिलाएं भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Related – व्हे प्रोटीन के साइड इफेक्ट और उनसे कैसे बचें 

Bottom line

हमने इस लेख में आपको प्रोटीन एक्स के साइड इफेक्ट (Side effects of Proteinex)  बता दिए हैं। इसके साथ हमने इसे यूज करने का तरीका और पाउडर के साइड इफेक्ट की जानकारी भी दी है। अब इसे इस्तेमाल करने या न करने का फैसला आपको लेना है। हमारी सलाह यही है कि एक नॉर्मल हेल्थ सपलीमेंट के तौर पर बच्‍चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए यह अच्छा है मगर जिन लोगों को बॉडी बिल्डिंग करनी है उनके लिए यह कुछ खास काम का नहीं है। उस हिसाब से इसमें प्रोटीन की परसेंटेज भी कम है और उसका वजन भी कम है।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

15 comments

  1. Sir aapne mujhe bataya h ki ek din ek body part 3 4 exercise 3 set 12 se 6 rep bicep trycep ke agle din rest .
    Ab aap mera ye confusion dur kare ki jab kisi din ek body part ko aim karna h aur 3 se 4 exercise 3 set 12 6 rep . To jab ek excersice ka set complete ho jaye to usi excersice ke baaki set rest karkar ke badd lagaatAr karne h ya rest ke bad dusri excersice ka 1st set or phir rest or phir teesri ka 1st . Mtlb set sarre salang karne ya nahi . Kya kese karna h bataye . Or weight kitna hona chaiye .

    • वेट कितना होना चाहिए ये आपकी बॉडी खुद आपको बताएगी। मान लो आपको पहले सेट में 12 रैप निकालने हैं तो आप उतना वेट रखें कि बिना फार्म बिगाड़े आप 12 रैप निकाल सकें। इसी तरह से जब आपको 6 रैप निकालने हैं तो उतना वेट रखें कि फॉर्म को ठीक रखते हुए आप 6 रैप निकाल सकें। कसरत में हर सेट के बाद रेस्ट करें। आपको 3 कसरत करनी है तो पहले पहली कसरत के तीन सेट पूरे होा जाएं उसके बाद दूसरी कसरत शुरू करें। जब दूसरी के तीन सेट खत्‍म हो जाएं तो तीसरी कसरत करें। हर सेट के बाद रेस्ट करें।

  2. सर मैं 24 साल का हूं और मेरा वजन 55 है जो कि कम है मैं कौन सा सप्लीमेंट लूं? मैं gym नहीं करता पर थोड़ा बहुत घर पर वर्कआउट कर लेता हूं। plz रिप्लाइ करें
    thank you

  3. hello sir main 24 saal ka hun per mera weight 55 hai jo bohot kam hai…. main gym nahi krta bus ghar per thoda bohot workout kr leta hun…plz koi supplement suggest kare

  4. Hello sir,
    Mera hieght 5′ 9″ hai lekin mera weight only 54 kg hai mein kapde ke dukaan me kaam karta hu. Subah 8 baje se saam 8 baje tak dukaan me rahta hu 2 baje khana khane jata hu.
    Mein apna waight badhaana chahta hu kya karu bataiye please..

  5. Hlo Sir wwe wrestler Brock Lesnar jaisi body bnane ke liye par day kitni calories chahiye please btana sir

    • कैलोरी उसकी नहीं आपकी बॉडी से तय होगी। अपने वजन को 4 से गुणा कर लें। शुरुआत में कम से कम इतनी कैलोरी चाहिए होगी जैसे जैसे आपका साइज बढ़ेगा वैसे वेसे कैलोरी की जरूरत बढ़ेगी।

  6. 28-09-2017 00:39:21: My No: Sir Namaste meri age 32 hai or mera weight 74 hai or mujhe gym jate Hua 2 months Ho gay h or thoda improvement bi hai mujhe muscles growth or majboot or body shape mey Banni hai to kya Mai soy protin le sakhta Hu ye kya body building or muscular body mey iska effective role hai kyouki sare Wey protin lene Ki advice de rahe hai.wey protin costly or original milna mushkil hai plz sir soy protin ke bare mey batay or ha sir Nutricharge company ka pro diet soy protin(isolated) hai iske bare mey full information or advice de tabi Mai decision le paunga isko use karne ka plz batay sir.

    • आपकी उम्र के हिसाब से देखें तो ज्यादा सोया ठीक नहीं है। इससे टेस्टोसटेरोन का लेवल पर असल पड़ता है हालांकि घबराएं बिल्कुल नहीं। अगर सोया प्रोटीन यूज कर रहे हैं तो साथ टेस्टोसटेरोन को बढ़ाने वाले फूड भी यूज करें। आपको तो वजन बढ़ाना है आप मूंगफली, मूंग की दाल, आलू, केले, शहद और दूध पर ज्यादा डिपेंड रहें। पास्ता वगैरा भी खाया करें। हां ये बात सही है कि व्हे प्रोटीन ज्यादा सही होता है मगर आपका जो मकसद है वो सोया प्रोटीन और डाइट से पूरा हो जाएगा। मुझे लगता है कि आप शाकाहारी हैं, इसलिए आपने नॉनवेज की बात नहीं की। हां आप इस कंपनी का प्रोडक्ट यूज कर सकते हैं।

  7. Sir to confirm Ho Gaya Ki soya protin na Lu testosterone level kum hone ka khatra ha to Nutricharge prodiet soya protin company kah rhi h Ki inka ye soy protin muscle growth mey or body building mey kafi helpful h isliye pucha apse protin x lu kya fir sir or mujhko weight Ni body mey takat(jaan) or muscle growth or mazboot chahiye or Mai non vegetarian Hu.ek baat or sir Mai kafi saal se bimar (cough cold asthmatic problem or ab pet sahi Ni rahta) rha Hu jiski wajah se kafi time tak medicine 💊 khani padi h. Mera left hand mey (kamjori)kapkapi hoti rahhti h isliye gym mey kuch set karate Hua proper way mey Ni hote jaise shoulder Ki exercise problem hoti h uper niche chalta h hath jaise right hand ki wings or left wing ki shape mey kum zayda or shape ka diffrence hai. Jaise pull ups or dipps to abi tak ni lag pa rahe hai.Fir bi 2 month Ki exercise mey baki set mey improvement Hua h.ab aap batay sir kya karna sahi rahega jaise body fit rahni chahiye Ni Ho pa rha hai ab bi 2 din se gym Ni Gaya weakness hai body mey.plz sir uchit pramarsh de.

    • Sir rply dijiye plz kafi time Ho Gaya comment dale Hua.

    • भाई देखो इसका सीधा सा जवाब ये है कि कसरत मिलीजुली करो। यानी कभी हैवी, कभी लाइट और कभी – कभी किसी किसी कसरत के खूब हैवी सेट लगाया करो जैसे डेड लिफ्ट, स्क्‍वेट और बेंच प्रैस बस एक या दो रैप। इससे आपकी पावर बढ़ेगी। आप तो नॉन वेज खा लेते हैं तो रोज तकरीबन 300 ग्राम चिकन चेस्ट खाएं, अंडे भी चलेंगे सपलीमेंट तो बदल बदल कर लेते रहें उनके ऊपर डिपेंड होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

Leave a Reply