Breaking News

कच्चे अंडे या उबले अंडे खाने के नुकसान और फायदे

जब बात कच्चे अंडे की आती है तो हमें रॉकी फिल्म याद आती है। सुबह सुबह रॉकी यानी सिल्वेस्टर स्टेलोन उठता है, एक जग में 4-5 कच्चे अंडे तोड़ता है और एक छटके में उसे पी जाता है। उसके बाद शुरू होती है उसकी ट्रेनिंग। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो जरूर देखें।

सिल्वेस्टर स्टेलोन ने बहुत अच्छी बॉडी बनाई थी और करोड़ों लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। यहां तक की अक्षय कुमार ने भी एक मूवी में यह सीन दोहराया है और जहां तक हमारी बात है तो हम वही करते हैं जो हमारे हीरो करते हैं। आज भी न जाने कितने लोग आंख मूंद कर कच्चे अंडे पी रहे हैं। बिना ये सोचे कि इससे उन्हें कितना फायदा या नुकसान हो रहा है। एक सच्ची बात ये है कि मैं भी ऐसा कर चुका हूं।

टॉप पर आते हैं अंडे

इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रोटीन के जो भी सोर्स मौजूद हैं उनमें टॉप पर आते हैं अंडे। इसमें कई खासियतें हैं। एक अंडे के सफेद हिस्से में करीब 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसकी जर्दी में विटामिन ए, बी, सेलेनियम और फास्‍फोरस सहित कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारी ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। ये एक ऐसा फूड है जो वेट लॉस और वेट गेन दोनों में कमाल का रोल अदा करता है। और इन सबके बाद इसमें जो अच्छी चीज है वो है इसका सस्‍ता होना।

हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद

बहुत से लोग आज भी कच्चे अंडे पीते हैं। इसकी कई वजह होती हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख वजह ये है कि लोग मानते हैं कि कच्चे अंडे पीना हेल्‍थ के लिए ज्‍यादा फायदेमंद है। इसके अलावा कुछ लोग सोचते हैं कि अंडों को उबालना या ऑमलेट बनाना काफी टाइम टेकिंग होता है ऐसे में कच्‍चा ही पी लाना ज्यादा बैटर ऑप्शन है। जिन लोगों को भी ये लगता है कि कच्चे अंडे ज्यादा बैटर हैं और बॉडी उन्हें ज्यादा अच्छे से एबजॉर्ब कर लेती है वो गलत सोचते हैं।

RELATE – एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए 

कच्चे अंडे के फायदे और नुकसान

भारत में पुराने पहलवान और पहलवानी से जुड़े लोग आज भी यही कहते हैं कि कच्चे अंडे ज्यादा हेल्दी होते हैं मगर आज जब हम साइंटिफिक रिसर्च के आधार पर परखें तो यह दावा सही नहीं नजर आता। बेल्जियम के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन ने इस फैक्ट की पड़ताल के लिए एक रिसर्च की थी। इसमें यह बात सामने आई कि हमारा शरीर उबले हुए अंडे को 80% तक एब्जॉर्ब कर लेता है जबकि कच्चे अंडे का सिर्फ 50% ही एब्जॉर्ब हो पाता है बाकी वेस्ट चला जाता है। तो कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आपने दो कच्चे अंडे खाए तो आपको एक ही अंडे का प्रोटीन मिला।

Bottom line

इसके अलावा कच्चे अंडे खाने के अपने नुकसान हैं। सबसे ज्यादा खतरा होता है बैक्टीरिया का। कच्चे अंडों में बैक्टीरिया होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए हमारी सलाह यही है कि अंडों को पकाकर की खाएं। अंडे प्रोटीन का बहुत ही बेहतरीन सोर्स होते हैं और आप जिम जाते या नहीं मगर यह आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होने चाहिए।

 

Check Also

How to increase sperm count naturally in hindi

बॉडी बिल्डिंग का सुपर फूड है उबला अंडा

भगवान ने चाह के साथ राह भी दी है। अगर आपको उम्दा बॉडी बनाने की …

31 comments

  1. सर नमस्कार
    सर मुझे जिम गये हुए 3 महीने हो गये मैं स्टडी कर रहा हूँ। मेरे पास अब जिम को देने के लिए जायदा टाइम नहीं हैं। लेकिन सर मेरा वेट काम hota जा रहा है । मेरा वज़न अब 62 kg है। सर मझे ऐसा सलूशन दे की मई अपनी बॉडी भी ठीक रख सकू।।
    जिसमें थोड़ी जिम ओर अच्छी डाइट हो ।।।

    • 30 मिनट की कसरत, सप्‍ताह में पांच दिन। हर दिन एक बॉडी पार्ट। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स एक ही दिन करें। तीन से चार कसरतें, तीन तीन सेट, 6 से 12 रैप। इतनी कसरत आधे घंटे में हो जाएगी। दिन में 62 ग्राम प्रोटीन लेना है। दिन में 3 पूरे अंडे और 4 अंडों का सफेद हिस्सा जरूर खाएं, दिन में 5 आलू या 5 केले जरूर खाएं। या तीन आलू तीन केले जो भी ठीक लगे। बाकी दूध, चिकन चेस्ट, चावल वगैरा जो खा सकते हैं खाएं।

      • Sir main 1 week 2 vaar mastur…. karta hun
        Mere weight 70 kg
        Par fir bhi ptala lagta hun
        Main daily 4 banana
        Otas
        Peanut butter
        1 kg milk
        1 time gym jata hun
        1 week mein 2 vaar chicken
        Par mere bicep increase ni ho rhea
        Mujhe aur Batiya

  2. sir white egg vs brown egg kya sahi rahega. white egg 5 rupi brown egg 15 ruppi .

  3. sir plastik ke unde aa rahe hai. to kaise pahchane?

  4. sir me liv 52 lu kya. iske fayde,side effect aur dose ke bare me bataye. plz

    • इसके साइड इफेक्ट तो सुनने में नहीं आए हैं। डोज बॉटल पर लिखी होगी। यह पेट के लिए ठीक है।

  5. Sir meri hight 5’11. weight 86 Kg hai. me 1.5 saala se regular gym ja rha hu strength bhi shi h.mera workout plan ..monday chest ( bech pressh 5*10-12 Reps last set 125 KG, Decline 3*10-12 ,Incline 3*8-10, Cable fly 3*10 Reps ) + 10 min cardio ..Tuesday Shoulder + triceps ( Miltry press 4*10-12 Reps last set 80 KG, Dumb bell Press 3*10-12,Lettral Rais 3*10-12, ,,parelor bar grip 4*10-12 Reps with Weight , Close Grip bench Press,And Cable press ,Wednesday Back Biceps ,,Deadlift 5*10-12 Sets last set 120 Kg , Bent Over Doumble Row , Wide Grip Pull Ups Close Grip Pull Ups ,Prone High Rose ,barbal Shrugs,Doumble Shrugs, Thursday Cardio + Abs ,Friday legs .back Squat Highest Weight 150 KG ,Lunges ,Leg Press, Saturday hamstring Calvs ..sunday rest..Ye Workout Plan Hai Aur Diet ..Morning 7 AM.5 Eags . 10 Baje Broun Bread + Milk , 1 Baje Salaad Full Boule + paneer 200 GM . 4 Baje Nuts 100 Gm..Evening Me 7.30 5 eags Preworkout & 5 Eags Post Workout after 1 Hour Dinner me chicken..sir please suggest kre lean muscle and size bdhani k liye abhi biceps 16 hai and chest 45 west 34 h uper abs bhi show hote h kuch kuch sir please suggest shi ja rha hu ya kuch changes krne hai

    Regards,

    prakash swami

    • आप अब एक्सपीरियंस वाले खिलाड़ी हो गए हैं। इसलिए आपके आगे का रास्ता अब टफ होगा और इनोवेटिव होगा। अब वो वक्त है जब आप बदल बदल की चीजें ट्राई करेंगे। पहली बात तो ये कि आपकी कसरत में अब हर बार बदलाव होगा। पिछली दफे जो आपने सेट लगाए थे उनमें से कम से कम तीन कसरतें दूसरी बार बदल दें या कसरतों को आगे पीछे कर दें। कहने का मतलब ये है कि आपको एक बॉडी पार्ट की 5 से 6 कसरतें करनी हैं और हर बार बदल बदल कर करनी हैं, सारी कसरतें बदल दें ये जरूरी नहीं मगर हां छह में तीन तो जरूर बदल दें। अब आप एक्सरसाइज में सुपरसेट, कंपाउंड सेट और ड्रॉप सेट का यूज करें। कभी कभी कोई कसरत न करें बस फंक्शनल ट्रेनिंग करें। कुल मिलाकर बात ये है कि आपको बॉडी को हर बार सरप्राइज मिले। हां ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक साथ करें बस एक दिन। कभी कभी लाइट वेट की कसरतें भी किया करेंं। डाइट तो आपकी ठीक लग रही है काउंट कर लें आपको इस वक्त करीब 140 ग्राम प्रोटीन चाहिए। आपकी डाइट मेंं सलाद नहीं दिखा। हो सके तो एक मल्टीविटामिन और फिश ऑयल चला लें। हिमालया की गुक्शुरा को भी यूज करने के बारे में सोच सकते हैं।

  6. banana se allergy he…koi upay bata akte he??? cold

    • आलू खाया करें।

    • Hi sir mera weight 70kg he mai abhi gaining kar raha hu mujhe size aur weight badana he mera workout plan he Monday chest Tuesday arms Wednesday shoulder Thursday rest Friday back Saturday legs diet chart bhi accha he labrada ka mass gainer n multivitamins tab fish oil cap n natural diet 5″” eggs whites pre n5 eggs white post work out me 250 Gm chicken lunch me with white rice n salad n dinner me brown rice with 200gm planner n bed time me milk with almonds n honey sir mujhe kuch change karna chaiye ya nhi

  7. Sir mujhe gym join kiye huye 3 mahine ho gye mera age 21 hai aur haigt 5.10″ aur wait 60kg to mujhe pahle mass gainer lena chahiye ya fir whey protein powder

  8. hello sir, apke dwara dee gaye sabi jankariya baut faydemand hoti hain.
    Sir mai SARMS kai bare mai kuch knowledge chata hoon.
    1. LGD 4033(ANAMUPORIS)
    2. MK 2866(MUPOSTARINE)

    Sir kya ye humare body kai leye faydmand hai?
    Enkai benefit aur side effects kya hai.??
    Enka uss kese keya jata hai?
    Ye work kese karte hain??
    Kya ye lean musssel gaining kai leye best hai.??
    Kya ye humari natural production mai prblm karta hai?
    Esko laine kai baad pct ya wasing ki rewuirment hai?
    Sir kya ye steroids hain??
    Sir enkai bare mai detail mai bataye plzzz……
    ASAP

    THANKING YOU
    WITH BEST REGARDS
    KULDEEP SINGH
    NEW DELHI

    • इतने सारे सवालों के जवाब देने के लिए मुूझे इस पर पूरा एक लेख लिखना होगा। SARMS स्टेरॉइड नहीं होते मगर ये काम उसी का करते हैं। मसल्स बनाने मे इसका मिसयूज किया जाता है। इसके भी साइड इफेक्ट होते हैं जिनमें सबसे खास होता है कैंसर। इसके यूज से भी आपका नेचुरल हार्मोन प्रोडक्शन कम होता है।

  9. Sir, I am 36, 5′ 9” 76KG. Want to start body building. Is it possible at this age and kindly suggest what should be the optimal exercise plan and precautions ?

    • Yes you can still do body building Age is just a number. Have some medical tests like vitamin D and bone density and use supplements if there is deficiency. Use your strength up to 80 percent in only. Start with mix workout and then move to a good exercise plan. Try to get around 76 gram of protein. If you bones are good go for heavy weight training.

  10. sir mujah skiny fat h, mari hight 5.7 or weight 58kg h.. mujah kis terah k exercises krni chaia. Kyy mujah khane me ubli hui chij hi khani chaie..

    • सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 10 से 15 रखें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप बस उबला हुआ ही खाएं। हां रात के वक्त खाने में कार्बोहाइड्रेट का यूज कम से कम करे। आपको बॉडी वेट के एक किलो पर 1.5 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।

  11. Hlo sir my name is Kapil. Muje gym krte huye ek saal ho gyaa hai jb mene gym shuru Kia Tha tb mai 47 weight ka Tha or ab Mera weight 72 Hai gym shuru krne k bd mene tin mhino k bd ek mass gainer khaya Tha to Mera weight 60 ho gyaa Tha with in one month and ab ek saal hone ko aya h gym krte krte or mene pichle tin mhino see lgatar 3 mass gainer khaye h or ashvagandha or gukshura ka b istemal Kia h Sath.m Liv 52ds finally Jo Mai weight chahta Tha muje mil gya or biceps bhi thk h 15 inch and but pb ye h gaining krte krte muje pta hi nhi Chala kb Mera pet nikal gyaa ab Mai chahta hu Mera weight or size itna hi rhe bs pet andr ho jaye and ho ske to abbs aa Jaye to plzzz sir koi trika btaye jisse ab Mai es weight and size ko maintane kr sku or abbs b aa Jaye Sath m Baki body Meri perfect h bs abbs nhi h pet bhr h thoda to pls sir Muje deit bta dijiye koi jisse Mera weight na gire or na size bs abbs aa Jaye thankxxx sir

    • देखो भाई अभी अगर आप एब्स बनाना चाहेंगे तो आपका साइज गिरेगा ही ये तय है भले ही कोई आपको कितनी ही गारंटी दे दे मगर साइज जरूर गिरेगा। एब्स निकालने के लिए आपको कटिंग पर जाना होगा। अब आाप सोच लो कि आपको क्या करना है। दो रास्‍ते हैं या तो यहीं से कटिंग शुरू करें या फिर थोड़ा और साइज बनाकर कटिंग करें। हम इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं, भरोसा रखें न तो हम आपको सपलीमेंट बेचेंगे या कुछ और प्रोडक्ट बस सही रास्ता बताएंगे, आपके सवालों के जवाब देंगे, डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल देंगे। अगर चाहें तो इस लिंक को चेक करें –
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  12. And sir Mai ye btana bhul gya Tha meri age 20 Hai ab

  13. SIR EGGS KO UBALNE K KITNE TIME TAK KHA LENE CHAHEYE KYUNKI SIR M JOB BHI KERTA HOO JISKI WJAH SE PURI DIN KI REQUIRMENT K HISAB SE 13 EGGS SUBH HI UBAL LETA HOON OR FR UNKO SAAM TAK KHATA HOON ISSE KOI DIKKT TO NHI HOGI PET ME

    • नहीं भाई को दिक्कत नहीं है जॉब वाले सभी ऐसा ही करते हैं हम भी ऐसा ही करते हैं।

Leave a Reply