Breaking News

हेल्दी रहने के 20 आसान से उपाय

अपने आप को तरोताजा व फिट बनाने के लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें अपने उपर लागू भी करना चाहिए, जिससे हम हमेशा फिट बने रहे–

1. रात को जल्दी सोएं और सुबह भी जल्दी उठे।

2. सुबह उठते ही 2 ग्लास गुनगुना पानी पीएं।
3. सुबह ब्रश आदि करने के बाद चाय न पीकर आधा नींबू का रस या त्रिफला चूर्ण लें।
4. नहाने से पहले थोड़ा योगासन कर लें या फिर खुली हवा में टहलें।
5. नहाने से पहले मालिश करें।
6. नहाने के बाद थोड़ा ध्यान लगाना चाहिए।
7. नहाने के बाद थोड़ी नीम की पत्तियाँ खा लेनी चाहिए।
8. खाने से एक घंटे पहले एक ग्लास पानी में नींबू का रस डालकर पीना चाहिए।
9. खाना खाने से पहले एक घूंट पानी पीएं, हाथ- पैर धोएं और खाने के बीच में दो-दो घूंट पानी सिर्फ दो बार पीएं और खाना खाते समय खुश रहना चाहिए।
10. खाना खाने के आधा घंटे बाद छाछ या दूध पीना चाहिए।
11. दिन में दो ही बार खाएं, हल्का भोजन लें और कम खाएं, हो सके तो खाने में नाश्ते में अंकुरित बीज या फलाहार करें।
12. हेल्दी रहने के लिए गेहूँ के पौधे का रस पीना बहुत अच्छा माना जाता है।
13. खाने में नमक और मसाला कम खाना चाहिए, और खाने के साथ फल भी खान चाहिए।
14. आंवला, हरड़, नींबू, अदरक को किसी न किसी रूप में जरूर खाना चाहिए।
15. अखरोट, मुन्नका खाकर ऊपर से दूध पीना चाहिए।
16. विरोधी चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए जैसे- केला- छाछ, उड़द की दाल व दूध।
17. खाने के बाद तुरंत मेहनत का काम न करें, थोड़ा आराम करें या टहलें।
18. खाना खाने के बाद बाई करवट ही लेटें, रात को सोने से पहले पैर जरूर धोएं।
19. रात को सोते समय एक ग्लास दूध में एक चम्मच देसी घी और तीन चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।
20. 6-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
 

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना पर कहा, हमें अब आगे का सोचना होगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड-19 से उत्‍पन्‍न स्थिति पर चर्चा करने और इस महामारी …

2 comments

  1. mri height 5’5 h.. or abhi 17 saal ka hu mujhe apni height 5’8 krni h to height badane ke liye kya kya kru jisse 3 inch MRI height bade ? plzzz tell me sir

Leave a Reply