Breaking News

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए सस्ती शाकाहारी डायट

दुनिया में मोटे लोगों की आबादी पतलों से ज्यादा हो गई है इसके बावजूद ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो जल्दी वजन बढ़ाना (fast weight gain) चाहते हैं और वो भी शाकाहारी डायट से। यह बात सही है कि जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता उनके लिए इसे बढ़ाना वाकई बहुत टफ काम होता है। Diet की कमी, Digestion की कमी या Metabolism के बहुत फास्‍ट होने के चलते कई लोग ठीक ठाक खाने के बावजूद वजन नहीं बढ़ा पाते हैं। इस लेख में हम आपको weight gain करने के लिए सस्ती शाकाहारी डायट, Vegetarian diet बता रहे हैं।

5 Elements of weight gain diet

आपकी डायट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट तीनों होना चाहिए। इनमें से किसी एक की भी कमी काम बिगाड़ सकती है। हम आपको बस तीन से चार चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी बदौलत आप वजन बढ़ा पाएंगे।

1 मूंग और उड़द की दाल, Pulses – आपको दिन में 50 ग्राम मूंग या उड़द की दाल खानी है। मूंग पेट के लिए हल्की होती है इसलिए इसे ही चुनें। इसे आप भिगो कर खाएं या उबाल कर खाएं वो आपकी मर्जी पर डिपेंड करता है। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।
सबसे आसान तरीका – भिगोएं और कच्‍चा खा लें।

2 मूंगफली, peanuts – दिन में 50 से 70 ग्राम मूंगफली आपको रोज खानी है। एक बार एक बर्तन में नाप लें कि उसमें कितनी मूंगफली आती है फिर उसे बर्तन में खाएं। एक छोटा गिलास मूंगफली के दाने 100 ग्राम से ज्यादा हो जाते हैं। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।

सबसे आसान तरीका – आप साथ में कटा प्‍याज, काला नमक रखकर इसे निपटा सकते हैं।

3 आलू, potato – आपको दिन में 5 उबले आलू खाने होंगे। वेट बढ़ाने में इनका बहुत बड़ा रोल होता है। इनमें भरपूर कार्ब होता है। आपका बजट अगर इजाजत दे तो आप इनके बदले या इनके अलावा केले भी खा सकते हैं। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।

सबसे आसान तरीका – आलू उबालें, छोटे छोटे टुकड़े करें और तवे पर घी डालकर उसे फ्राई कर लें। फिर नमक व चाट मसाले के साथ खाएं।

4 सोयाबीन, soy – आपको दिन में 50 ग्राम सोयाबीन चंक्स यानी सोयाबीन की बड़ी खानी है। लेकिन यह जरूरी नहीं है। किसी दिन आप मूंग न खाएं या मूंगफली न खाएं तो इसे खा सकते हैं। इसके साथ में सलाद जरूर खाएं। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।

सबसे आसान तरीका – भिगोएं, फ्राई करें और खा लें। वैसे अगर आप सोया क्रंचेस ले आएं तो इसकी पकौड़ियां बहुत अच्छी बनती हैं।

5 ऑलिव ऑयल या घी, Olive oil – दिन में चार चम्‍मच ऑलिव ऑयल या घी आपको लेना है। कैसे खाएंगे कब खाएंगे ये आप तय करें। ऑलिव ऑयल के साथ तो ऐसा है कि आप जब मन करे तब चम्‍मच उठाएं और दो चम्मच सिप कर लें। कड़वा लगेगा मगर शुरू में एक या दो बार बस।

इनमें से चार Vegetarian Food तो आपको खाने ही हैं उसके अलावा आपकी मर्जी है। महिलाओं को हर चीज में 20 से 30 % की कटौती करनी होगी।

calories need for gaining
गेनिंग के लिए कैलोरी की जरूरत

अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आपका काम 2000 से 2200 calories में चल जाएगा। अगर आप मेहनत करते हैं या जिम जाते हैं तो आपको 2400 – 2800 कैलोरी की जरूरत पड़ेगी।

इसी तरह से जो महिलाएं जिम नहीं जातीं उनका काम 1800 कैलोरी में चल जाता है। जो महिलाएं भाग दौड़ वाला या मेहनत का काम करती हैं उन्‍हें 2200 कैलोरी की जरूरत पड़ती है। कॉलेज जाने वाली एक लड़की को हर दिन करीब 2000 कैलोरी की जरूरत होती है। ध्‍यान रखें कि इस कैलकुलेशन में हमने 18 से 35 साल तक के ऐज ग्रुप को शामिल किया है।

एक दूसरा तरीका भी है, अपने वजन को 4 से गुणा कर दें। जो आएगा वो आपके पूरे दिन की calories की जरूरत है। महिलाएं अपने वजन को 3 से गुणा कर लें। आपके पूरे दिन की कैलोरी की जरूरत आ जाएगा। यह उन लोगों के लिए है जो कसरत वगैरा करते हैं।

The Science of weight gain
वजन बढ़ने का विज्ञान

वजन आपका तभी बढेगा जब आप अपनी जरूरत से ज्यादा खाएंगे। अब सवाल ये उठता है कि जरूरत से कितना ज्यादा खाना होगा। अब हर इंसान की जरूरत अलग अलग होती है तो हम इस लेख में यह तो नहीं बता सकते कि आपको कितनी रोटी खानी है, मगर हम आपको इसका फार्मूला जरूर बता सकते हैं। हमें अपनी जरूरत से 500 से 700 calories ज्यादा जब मिलने लगती है तो हमारा weight बढ़ना शुरू हो जाता है।

Bottom line

हमने आपको इस लेख में वजन बढ़ाने की शाकाहारी डायट vegetarian diet for weight gain in hindi की जानकारी दी है। इसे आप बेधड़क इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप थोड़ी कसर करेंगे तो इसका और फायदा आपको मिलेगा। अब जैसा कि हमने पहले ही कहा था कि अपनी जरूरत से आपको 500 से 700 कैलोरी ज्यादा लेनी होगी तभी आपका वजन बढ़ पाएगा। हमने जो आपको डाइट बताई है उसमें करीब करीब हर इंसान का वेट बढ़ने लगता है। आप उम्मीद कर सकते हैं कि इस डायट पर चलने के बाद 20 से 25 दिन में पहली बार आपका वेट बढ़ना चाहिए। इसके बाद हर दस दिन में आपका वेट गेन होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो खाने में सबसे पहले फैट बढ़ाएं।

 

Check Also

How to increase sperm count naturally in hindi

बॉडी बिल्डिंग का सुपर फूड है उबला अंडा

भगवान ने चाह के साथ राह भी दी है। अगर आपको उम्दा बॉडी बनाने की …

56 comments

  1. Sir jo sharbat h usko ek dm iske sath lena h ya thodi der bad

  2. Sir soya ke sath pyaj tmatr aadi mila ke ya use fry karke namak mirch se kha sakte h kya

  3. calories kis me jyda milegi

  4. सर मै जिम जाना सुरू कर रहा हू तो बताये कि केसी कसरत करू वैट गेन भी करना हे ओर सप्ताह मे कितने दिन करू

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  5. मुझे six peak बनाने हैaor higt bhi

  6. Hello Sir/Ma’am
    My Name is Nikhil
    Age 24 yrs
    Wt 71kgs

    I am on a diet where I don’t take any supplement and eat only homemade food
    I try to take 90gm protien
    60gm Fat
    250gm Carbs
    30gm fibre in a 2030cal diet in a day.
    I am eating peanut butter 1tsp and 2 boiled eggs whites in morning and 1.5 tsp profiles at night

    {I have calculated these numbers using healthify app}

    What I want :
    1- Lean gain for muscles (especially increase in my arm size, and Shoulders)
    2- I have a fat deposit on my belly and lower back I want to burn that fat
    3- Muscle recovery food or supplement

    It would be great if you can help me

    Waiting for your positive reply
    Thank you

  7. Sir,
    Mera height 5.3 hai aur mera vajan 44 hai mai apni lambae aur weight dono jaldi aur eksath badhana chahta hu. Please meri help kijiye sir

  8. kamran siddiqui

    sarbat pina kya jaruri h

    • हां वजन बढ़ाने में मदद करता है, डायरेक्ट कैलोरी मिलती है।

  9. sir meri 22 age he or mere me 42 kg weight he or sari hadiya dikhayi deti he or bhuk bi niii lagti to mujey kya krna chaiye sirr

  10. sir kya mai tricep aur bicep ek din hi mar sakta hu

  11. Hi… sir meri age 19 sal hai. Mera vajan 55 kg hai meri height 5-7 hai mai bhut dubla patla hun mai apna vajan badana chahta hoo..please help.

  12. Sir my name bhupendra singh hai meri height 5.5 inch hai aur mujh me weight 50kg hai aur me veigtable hu mujh me weight badana hai natural diet lu ya powder

  13. Sir google ki vo kon si site hai
    Jisme ye pata chalta hai ki kis
    Food mai kitna protein hai..

    • आप गूगल में जाएं और ये टाइप करें Protein in chicken तो गूगल की टेबल राइट साइड में दिखेगी। ऐसे ही जिस भी चीज में चेक करना हो वो चीज चेक कर सकते हैं, लिखना अंग्रेजी में होगा।

  14. Mera deily workout hai
    1 day . Chest
    2day.trycep
    3day.back
    4day.shoulder
    Day5 .Bicep
    Day6 legs
    Day5.rest
    Sahi ya galat hai plz bolo

    • बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की कसरत ज्यादा है। एक दिन दोनों पार्ट, काफी रहेगा।

  15. Shailendra Pratap Singh

    Dear Sir,

    i am Shailendra Pratap Singh sir muje 1 din main 1000mg Levipil Tablet leni padti h. Meri Age 27 and Height 5.9 so sir main weight gain karna chahta hu so please suggest me..

    Regards,

    Shailendra pratap Singh.

    • प्रताप भाई आप दवाई ले रहे हैं ऐसे में आपको सबसे पहले डॉक्टर से बात करचाहिये चाहिए। अगर डॉक्टर आपको सबकुछ खाने की सलाह दे देता है तो ही हम आपकी मदद कर सकते हैं। मुझे पता नहीं ये टेबलेट किस काम आती है।

  16. sir maine weight genar liya tha use weight badha tha par ab band hai to weight kam ho raha

  17. Sir mere ko vajan badhana hai 1month mai konsi dawaai use karu

  18. सर मेरा वजन 62 किलो हो गया है मई 22 साल का हु और 2 साल से gym कर रहा हु वेट अब नहीं बड़ रहा
    सोच रहा हु गेनर ले लू plz आप मुझे बताए कौन सा वेट गेनर लू और विटामिन की कमी के कारन हेयर फॉल
    भी हो रहा है तो gym ट्रेनर ने A2Z टेबलेट खाने को कहा है क्या ये सही होगा

    • आपका हेयरफॉल विटामिन की कमी से नहीं हो रहा। मुझे शक है कि आप जो गेनर यूज कर रहे हैं उसमें स्टेरॉइड मिला है। फूड सपलीमेंट के मामले में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। विटामिन की टेबलेट तो आप ले ही सकते हैं। अगर आप लंबे टाइम से गेनर ले रहे हैं तो तुरंत रोक दें। डाइट पर फोकस करें।

      • sir mane MuscleBlaze ka mass gainer liya tha lakin hair fall ki problem pahle se hai

        or liya bhi 1 sal pahle tha ? sir ab aap mujhe ye btay ki mujhe sapliment lena hai

        ya nhi or agar lena hai to kon sa sahi rahega

        • वैसे तो मेरी जानकारी ये कहती है कि उसी सपलीमेंट से बाल झड़ते हैं जिसमें स्टेरॉइड होता है। आप चाहें तो फिर से यूज कर सकते हैं। कोशिश करें, मेहनत करें थोड़ी पढ़ाई करें और असली प्रोटीन खोजें।

  19. mera weight 41 kg hai.mai mung ,soyabin,mungfali,chane ko bhiga kr daily kha rhi hu.aur rat me khane k bd milk le ri hu.dopahr ka routine normal h jaise chawal dal aur sbji…to kya mera weight gain hoga isse

    • एक दो चीजें और कर सकती हैं तो करें। आलू उबाल कर उन्हें फ्राई कर लें और मजेदार मसाला डालकर खाएं। चाहें तो उसमें चीज़ भी मिला सकती हैं। रोज तीन से चार आलू ऐसे खाएं। जब भी खाना खाएं साथ में एक कप जूस या एक कप ग्लूकोज जिसमें तीन चम्मच भरकर ग्लूकोज हो या एक कप चीनी का खूब मीठा शर्बत रखें। खाने के साथ साथ उसे सिप करके पीती रहें। रोज रोज वजन न करें। 25 दिन बाद पहली बार आप पर कोई असर आना चाहिए। अगर नहीं आता तो अपनी डाइट में 3 चम्मच फैट बढ़ा दें चाहे वो सरसों का तेल ही क्यों न हो।

  20. SIR ME MORNING 8 BAJE SE GHAR SE BAHAR CHALA JATA HU TO RATKO 9:30 TO APPROX 10 BAJE KE BAD AATA HU TO MUJHE WIGHT BADHANE K LIYE KYA KARNA CHAHIYE.
    DIN ME TIFFIN ME 7 TO 8 ROTI OR VEGITABLE FRY 1 WAQT KHATA HU
    PURE VEGERATIAN 100%
    AGE : -22
    WEIGHT :- 48

    TO MUJHE KYA KARNA CHAHIYE

    • भाई आपको दिन में कम से कम छह बार खाना होगा। वरना आप यूं ही झूलते रहेंगे। आप आप सोच लें कि ये कैसे मुमकिन है। आप चाहेंगे तो मैं आपको आपके हिसाब से डाइट चार्ट बनाकर दे दूंगा मगर पहले आप सोच लें कि आपको सुबह 8 से 10 बजे के बीच में कम से कम चार बार खाना होगा। अगर ये मुमकिन है तो फिर इस लिंक को चेक करें – https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  21. Sir
    Mane weight bdane k liye bhut kha pi k dekha pr kuch body me khaya piya lgta hi nhi.me kya dite lu or mane ek vari weight gainer use kiya tha wse weight gain ho gya tha but baad me fir tut gya weight.weight . pls help

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  22. Jai kishan pareek

    Namaste sir
    Mera name Jai kishan h
    Meri age 20yrs h
    Mera weight 58 kg h

    Mujhey weight gain karna h sath hi
    Fit bhi rehna h
    Mujhey bataye
    Pehley​me weight gain karu ya fir Jim ..
    Ya fir dono sath sath

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  23. Jai kishan pareek

    Sath hi ye bhi btaye ke
    Jo ye tarikey aapney bataye h
    Wo sareey karney h
    Ya unmey se koi ek..

  24. Sir meri age 30,year ha or hight 5.9 inch ha or wait ,60 kg ha meri hight k acording merai m kitna wait hona chaiya or wait gain k liya koi acha sa ayrvedic syrup btao jo buhuk bhi lagai

    • इस पर अपना बीएमआई देख लें आपको पता चल जाएगा कि आप अंडर वेट हैं या ओवर वेट – https://bodylab.in/free-bmi-calculator-in-hindi/ इसके लिए आप कोई हाजमा ठीक रखने वाला कोई भी सिरप जैसे झंडु पंचारिष्‍ठ ले सकते हैं। इसके अलावा खाना खाने से 10 मिनट पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक को जरा से सेंधा नमक के साथ खूब चबा चबाकर खाएं।

  25. Sr. Apne jo sarbat bataya hai use khane ke bad kitna pina hai

  26. Sir haar chj khane k baad glucose ya sharbat pine se kya hoga

Leave a Reply