Breaking News

लहसुन और दूध से कायाकल्प पूरे साल रखेगा निरोगी

आयुर्वेद में कायाकल्प एक बेहतरीन और आजमाया हुआ फॉर्मूला है। यह केवल साल में एक बार जनवरी और फरवरी के माह में किया जा सकता है। इसलिये यह बिल्कुल वाजिब वक्त है जब आप इसे करने के बारे में सोच सकते हैं। एक बार कायाकल्प करने पर यह आपकी एक साल की जवानी लौटा देता है। सिर्फ लहसुन और दूध से होने वाले इस कायाकल्प के इतने फायदे हैं कि आप गिनते थक जाएंगे। लहसुन को अमृत के समान गुणों वाला माना जाता है। इसे लेकर कई कहानियां हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है आप पढ़ेंगे तो आपको लहसुन की पावर पर यकीन हो जाएगा।

आयुर्वेद में कायाकल्प एक बेहतरीन और आजमाया हुआ फॉर्मूला है। यह केवल साल में एक बार जनवरी और फरवरी के माह में किया जा सकता है।

सिर्फ लहसुन और दूध से होने वाले इस कायाकल्प के इतने फायदे हैं कि आप गिनते थक जाएंगे।

बहरहाल हमारा मुद्दा कायाकल्प है। इसका सीधा सा मतलब होता है काया का कल्प यानी काया को नया रूप देना। हालांकि इसका संबंध ऊपरी खूबसूरती से कम और भीतरी काया से ज्यादा है। यह कोर्स 40 दिन तक चलता है। इसमें सुबह खाली पेट लहसुन और दूध लेना होता है। कायाकल्प करने के लिए सबसे अच्छा होता है एक कली वाला लहसुन अगर वो न मिले तो भी साधारण लहुसन भी ठीक है। लहसुन को ठीक से धोकर और छिल कर इस्तेमाल करना है।

कैसे करें कायाकल्प

इसे सुबह खाली पेट करना है। इसमें बीस बीस दिन के दो सर्किल चलते हैं। 240 ग्राम दूध में 200 ग्राम पानी और एक लहसुन डालकर इतना उबालें कि पानी जल जाए और दूध रहे जाए यानी कुल मिलाकर वह 240 ग्राम ही रह जाए। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो लहसुन खा जाएं और दूध पी जाएं। दूसरे दिन दो लहसुन और इसी तरह से दसवें दिन दस लहुसन। दूध और पानी इतना ही रहेगा उबालने का तरीका भी यही रहेगा।

अब यहां से उल्‍टी गिनती शुरू करें। ग्यारहवें दिन भी 10 लहसुन उबालेंगे। फिर 12वें दिन नौ, 13वें दिन 8 और इसी तरह से कम करते हुए 20वें दिन 1 लहसुन पर आ जाएं। यहां आपका एक चक्र पूरा हो गया। अब आया 21वां दिन इस दिन आप फिर 1 लहसुन इस्तेमाल करेंगे और हर रोज एक बढ़ाते जाएंगे, 30वें और 31वें दिन दस दस लहसुन का यूज होगा।

इसके बाद 32वें दिन 9, 33वें दिन 8 और इसी तरह से नीचे आते जाएंगे और 40वें दिन एक लहसुन का यूज होगा। ये हो गया आपका दूसरा चक्र पूरा। ध्‍यान रखें 10वें, 11वें, 30वें और 31वें दिन 10 – 10 लहसुन दूध में उबाले जाएंगे। पहले दिन, 20वें, 21वें और 40वें दिन एक एक लहसुन उबाला जाएगा। एक लहसुन से शुरू करना है दस लहसुन तक जाना है फिर दस लहसुन से शुरू करना है और एक लहसुन तक आना है। फिर एक से शुरू करना है और 10 तक जाना है और 10 से शुरू करना है और एक लहसुन तक आना है।

इससे क्या फायदा होता है

यूं समझ लें कि आप एक साल और जवाब हो जाएंगे। ये बहुत ही पावरफुल तरीका है अपनी बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का और इसका असर न हो ऐसा हो नहीं सकता। कहते हैं इससे जवानी लौट आती है। जो शख्स इसे साल में एक बार करता है उसपर बीमारियां असर नहीं करतीं। इससे मर्दों की मर्दानगी और बढ़ जाती है और जो पुरुष संतान पैदा करने के लिहाज से कमजोर हैं उनकी कमजोरी दूर होती है। जो महिलाएं लहसुन से कायाकल्‍प करती हैं। उनकी सुंदरता और बढ़ जाती है और वो सेहतमंद संतानों को जन्म देती हैं। यह बेहद सस्ता है। जोंडो में दर्द, कमर दर्द, दिल के रोग, नाड़ियों में कमजोरी को दूर करता है।

क्या है इसका साइड इफेक्ट

लहसुन में अमृत के समान गुण होते हैं मगर ये विवेक का नाश कर देता है। एक पुरानी कहानी है कि एक बार राजा इंद्र और उनकी पत्‍नी शचि ने लहसुन से कायाकल्प किया तो दोनों इतने हाई हो गए कि उन्होंने देवस्थान में ही मिलन कर लिया। बाद में उन्हें पछतावा होने लगा। तब इंद्र ने लहसुन को श्राप दिया कि जो भी तुझे खाएगा उसके मुंह से बदबू आएगी और धरती पर ब्राह्मण तेरा सेवन नहीं करेंगे। यही इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है। इस कहानी से यह समझाया गया है कि लहसुन से उत्तेजना इतनी बढ़ सकती है कि इंसान की बुद्धि भ्रष्ट हो सकती है।

कौन लोग नहीं कर सकते यह कायाकल्प

यह जानकारी बेहद जरूरी है। अगर आप लहसुन से कायाकल्‍प के बारे में सोच रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें। बेहद कमजोर लोग और उम्रदराज लोगों को इसे नहीं करना चाहिए। जिनकी हाजमे की ताकत काफी कम हो वह भी इसे न करें। यह बीमार लोगों के लिए नहीं है। बुखार, पीलिया, कब्‍ज या डायरिया, मुंह और गले के रोगी इसे नहीं अपना नहीं सकते। ऐसे लोग भी इस कायाकल्‍प को न करें जो उम्‍दा खानपान नहीं ले सकते। गर्भवति महिलाओं और सूतिका काल में महिलाओं को लहसुन का कायाकल्‍प नहीं करना चाहिए।

लहसुन की कहानी

कुछ लोग कहते हैं कि समुद्र मंथन के बाद निकलने वाला अमृत चोरी से राहु नाम के राक्षस ने पी लिया था। मगर भगवान विष्‍णु ने उसकी गर्दन काट दी । उसी दौरान उसके खून के कुछ बूंदें धरती पर गिर गईं, जिनसे लहसुन और प्‍याज पैदा हुए। इनमें अमृत जैसे गुण हैं मगर इन्‍हें खाने से राक्षस जैसी आदतें पैदा होती हैं।

एक दूसरी कहानी ये है कि धरती पर जब लोग बहुत बीमार पड़ने लगे तो यह देखकर गरुण की आंखों से आंसू गिरे। आंसुओं की इन्‍हीं बूंदों से लहसुन पैदा हुआ। लोगों ने इसका इस्‍तेमाल शुरू किया और उनकी बीमारियां ठीक होने लगीं।

साभार कादम्‍बिनी

loading…


Check Also

वायरस से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढाएं

इन दिनों पूरी दुनिया कोराना वायरस (Corona virus)से जंग लड़ रही है। अभी तक इसके …

73 comments

  1. Sir apne btaya ki ek lehsun dalna h…ek lehsun ka matlab pura ek lehsun ya lehsun ki ek kali….

  2. Sir plz koi bhukh bdane vali Dvai ka naam btaye..muje weight bdana h….m jb ek achi diet le leta hu to use sahi s pcha nhi pata..kbz ho jati h..or kbi kbi pet m grmi hone s discharge b ho jata h rat m…plz help sir

    • सर आप हाजमे की कोई भी दवा लें जो मेडिकल शाॅप पर मिल जाती है उसी से भूख बढ़ जाती है जैसे झंडु पंचारिष्‍ठ वगैरा। बेहतर होगा आप किसी आयुर्वेद के डॉक्टर से मिलें।

      • sir mid february ho gayi hai..kya aab garlic milk le sakte hai..kyuki 40 din ka regime hai

      • sir muzai peliya ho gaya tha 6 month ago . kya may garlic wala upaya kar sakat hu

        • वैसे तो मैंने आपको पिछले कमेंट के जवाब में ये कह दिया था कि अब आप अलगे साल ही इसे करें लेकिन अगर आप करना ही चाहते हैं तो मेरी सलाह ये है कि आप इसे पूरा न करें। कुछ दिन बस यूं ही दो तीन कली लहसुन दूध में डालकर पका लें और पिएं। ये भी काफी फायदा करता है।

  3. Hello sir – me pichle 10 month se gym kar rha hu mera weight 70 h mera kad 5.10″ h. Gym se mere chest pr bilkul hi frk nhi he. Me morning me runing krta hu or sham ko gym. Plz sir aap mujhe kuch btaye ki
    Workout ka routine kese rakhna he..

    • अगर आपको गेनिंग करनी है तो सुबह की रनिंग छोड़ दें। शाम को वेट ट्रेनिंग के बाद 5 मिनट की रनिंग कर लिया करें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  4. में 19 साल का हु । अगर में कायाकल्प करू तो केसा रहेगा।
    मेरे नाक का मास व् हड्डी बढ़ी हुई हैं।

  5. Sir apne btaya tha ki size gain karne ke liye week me 5 din gym karni h or ek din me ek he body part ki exercise karni h or biceps triceps sath me karna h…
    To sir me yahi plan last 6 7 month se kar raha hu or heavy weight se exercise karta hu rap 8 se 12 rakhta hu isse mujhe result bhi mila h but sir jo size mujhe chaiye usse me abhi kaafi door hu…mera weight 75, biceps 13.5, chest 38 or 39
    Sir mujhe size gain karna h, biceps ka size kareeb 16 se 17 tak chahta hu to sir kya me abhi isi workout plan ko follow karta rahu kya isi workout plan se mujhe result mil sakta h ya plan change karna padega…
    Daily protein intake aprox 170gm. Leta hu

    • किसी भी एक प्लान पर हमेशा नहीं चलना चाहिए। प्लान लगातार बदलना चाहिए। हर बार हर दिन हैवी कसरत ही करें ये जरूरी नहीं। अब आप कसरत की गिनती बढ़ा दें, एक बॉडी पार्ट की छह कसरत करें। रैप रेंज चेंज कर दें। इसे 15 से 8 की रेंज में ले आएं। कंपाउंट सेट, ड्रॉप सेट लगाया करें। एक ही पार्ट की एक साथ दो कसरतें करें बिना रेस्ट लिए। एक में हैवी वेट लगाएं और रैप कम रखें, दूसरे में लाइट वेट रखें और रैप ज्यादा रहें। बदलाव करते रहें, लगातार।

  6. Ye subh karna hai hai sham ko plz tell

  7. Ye subh karna hai ya sham ko plz tell

  8. Maine ise raat ko le liya abhi padha subah khali pet lene ko koi dikat to nahi hai admin

  9. Sir weight gaining me gym k baad egg ko milk k saath peena thk rhegaa yaa egg ko ubaalkr khaanaa

    • उबाल कर खायें। होता तो वो भी ठीक है मगर आजकल अंडे भी तो पता नहीं कैसे आ रहे हैं बेहतर होगा आप उन्हें उबाल कर ही यूज करें।

  10. Gym karte waqt me bich me glucose ya tang leta hu isse energy bani rehti he kya ye sahi he lena

  11. Sir ji doodh, dahi or paneer toned wala khaye ya notmal jesa aata h wesa…..
    Qki notmal wale me to jitna protein hota h kareeb utna he fat bhi hota h..

  12. Sir dengue hone ke baad se m kafi bimaar rha. Gas ki dikkat bhi ho gyi. Pehle mera weight 68 tha ab 58 reh gya or halke halke kam ho rha. Doctor se salah li sabhi reports normal h. Sir mujhe weight gain karna h. Iske liye kya karu.

    • आप दिन में कुल 70 ग्राम प्रोटीन, 350 ग्राम कार्ब और 140 ग्राम फैट के आसपास आपकी डाइट होनी चाहिए। इससे आपका वेट बढ़ने लगेगा। आप क्या खाते, कितना खाते हैं और उसमें आपको कितना प्रोटीन वगैरा मिलता है ये आपको पता होना चाहिए। ये कैलकुलेशन करना टफ नहीं है आपको गूगल पर सब मिल जाएगा।

  13. Proteinex lena thik rahega kya. Usse real me kidney failure ho sakta h kya?

    • नहीं protein ex से किडनी फेल नहीं होती। अगर यूज करना चाहते हैं तो करें।

  14. Sir ji daily 100gm mufali kesi khani chaiye kacchi mufali ke daane ya roast mufali oe dane…kya dono me same protein hota hai ?

  15. Sir kayaklp me lehshun ko baad me khaana h kya jitne bi lehshun doodh me grm kiye Ho jese 10 ve din 10 lehsoon khaane pdenge kya plz tell

  16. Sir kayaklp me lhsoon milk peene k baad kitne time tk koi khana yaa pani Ni pee skte

  17. Shake Jo shaark bna de sir isme coffee or green tea inka powder use krna h kya or saada makhnn dalne se much khraabi to Ni Ho jaegi k

    • इसमें आप एक चम्मच कॉफी और एक चम्मच ग्रीन टी डाल सकते हैं। सादा मक्खन भी यूज कर सकते हैं। इससे ज्यादा फैट बढ़ता है।

  18. Sir kayaklp ko February k last tk Kr skye h na. Or sir mere gaal those ptle h kya inhe gol krne Ki koi tblt ya koi upaay h plzz tell sir

    • अगर मौसम ठंडा है तो कर सकते हैं। आपके गाल तभी भरेंगे जब आपकी बॉडी पर फैट बढ़ेगा।

  19. सर मेरी कमर मे pain रहता है और गैस भी बनती है कभी कमर मे दाई तरफ कभी बाई तरफ और पेट मे भी होता है ये क्या है बहुत दबाईया खाई और देशी भी पर ठीक नही है

    • भाई जी मैं कसरत के बारे में तो सबकुछ बता सकता हूं मगर रोगों के बारे में नहीं। मुझे लगता है कि आपको गैस की वजह से ही कमर में दर्द होता है। थोड़ा योग करें और पेट को ठीक रखने की कोशिश करें। इसमें बेल बहुत काम का फल होता है। जब मौसम हो तो रेगुलर उसे यूज करें और जब मौसम न हो तो उसका मुरब्बा या पाउडर यूज करें। पेट में गैस बनती है तो जरा ये लेख चेक करें।

      पेट में गैस बनने व एसिडिटी होने के कारण और उसका आयुर्वेदिक घरेलू इलाज
      https://bodylab.in/2016/11/15/top-10-home-remedies-for-acidity-in-hindi/

  20. Sir mera weight 75kg h…apke anusaar 1kg per 2 gm protein lena hita h gaining ke liye..to mujhe 150gm protein leni chaiye..
    Mera question h ki sir agar me 200gm tak protein lelu per day to koi problem ho sakti h ya ye accha h meri gaining ke liye..

    • कोई परेशानी नहीं है अगर आप जमकर कसरत कर रहे हैं तो ले सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आपका पेट ठीक रहता होगा।

  21. Answer kb doge bhai jii kafi time Ho gya

      • Sir maine pehle bhi cmnt daala tha! Sir mai jo bhi ex lagata hu left pr zyada shi se hoti h jbki m righty hu or left serratus anterior zyada developed hai jisse left zyada accha function krta h plank or pushups ya cobra pose me bhi kamat or upper body left ko support krti h rigjt uneasy rehta h
        Plz suggest sme easy exercise to cure these posture and alignment problem so i can avoid muscle or skeletal imbalance

        • सर शायद मैं आपको पहले भी जवाब दे चुका हूं। ये प्रॉबलम सभी के साथ होती है, कम या ज्यादा। मैं राइट से 12 कर्ल कर पाता हूं तो लेफ्ट से आठ। इतना ज्यादा फर्क है। मगर इसके लिए हम परेशान नहीं होते। मैं आमतौर पर ऐसी कसरतें करता हूं जिसमें दोनों हाथ यूज हों। इसमें जितना रोल आपकी बॉडी है उतना ही रोल आप अपने माइंड से भी निभा रहे हैं। एवॉइड करें इसे। जो है जैसा है उसमें परफॉर्म करें। भरोसा करें ये कोई बीमारी नहीं है इसलिए इसका कोई इलाज भी नहीं है। हां अगर इसकी वजह से दो बॉडी पार्ट में बहुत फर्क आ जाता है जैसे एक बाइसेप्स 16 तो दूसरा 15 ही रह जाए तो आपको 15 वाले को अलग से ट्रेन करना होगा। अगर कोई बहुत ही विजिबल डिफरेंस पैदा हो रहा है तो जो पार्ट कम ग्रो कर रहा है उस पार्ट की एक हाथ से अलग से कसरत करें, सप्‍ताह में एक दिन अलग से निकाल कर।

  22. Sir kayaklp me lehsoon khaane k baad milk me desi ghee dalkr pi skta Hu kya. Or sir answer me kafi time lgate Ho ap. Plz jldi reply kiya kro.

  23. Sir g mera weight 70 kg he me isi weight pr body banana chahta hu or cutting krna chahta hu.koi upay bataiye ki weight km na ho or fat km ho jae kitna samay lagega

    • इसी वेट पर आप कटिंग कर सकते हैं लेकिन अगर आप मसल्स का साइज बनाना चाहते हैं तो गेनिंग करनी होगी।

  24. Heloo Sir, muje pils ki problem hai to kaya mai kayakalp kar sakta hu yanki ki garlic or milk le saktha hu

  25. Hello sir mai 23 saal ka hu mera weight 55 kg h jab mai jyada khana khane lgta hu mera pet nikalne lgta h .aisa kya khau ki pet bhi na nikale aur weight bhi badh jaaye

    • आप खाने में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा खा रहे हैं और शायद कसरत भी नहीं करते। इसलिए आप डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं जैसे अंडे का सफेद हिस्‍सा, चिकन चेस्ट, पनीर वगैरा। शाम के वक्त खाने में कार्बोहाडइड्रेट कम से कम रखें जैसे चावल, रोटी वगैरा। मूंग की साबुत दाल, अंडे, फिश, टोंड दूध शाम की डाइट में रखें। इससे पेट कम निकलेगा।

  26. Sir Pahile to ham aapke shukragujar hai ki aapki post bahot important hoti hai aur pakau aur fake post aap nahi dalte..aapke post me padai aur experience najar aata hai.

    Sir Body ka rang gora hone ka bhi koi kayakalp jaisa secret ho to daliyenga plz
    Thanks.

  27. sir mere liver ka size 156mm bataya hai iska upchar or diet kue bare main bataye

    • भाई हम बॉडी बनाने के बारे में जानते हैं। लिवर का मामला है इंटरनेट पर सलाह लेने की बजाए किसी ढंग के डॉक्टर को ढूंढ कर उससे बात करें।

  28. Sir muja 6 month pahalay peliya ho gaya thi .ab may thi hu . kya may garlic wala upaya kar sakat hu .

  29. Can we add butter ( desi ghee) in it

  30. I am 17year old.can I use it in the season of winter. And can we take only milk at the place of water

  31. Sir pet ka hajma sahi nahi hai, khana khate hi bathroom ki taraf dodna padta hai , khaya huwa lagata bhi nahi hai, diet achi le raha hu par 2-3 sall se weight nhi bada

  32. Guruji m 23saal ka hoon ky is upay ko jan feb k month m hi kiya jaskta hai main iss month m NH krskta?jese September October m Krne se koi dikkat hogi?

Leave a Reply