Breaking News

क्रिएटिन के 6 साइड इफेक्ट

क्रिएटिन अथवा क्रेटीन उस कैमिकल से बनाया जाता है जो हमारी बॉडी में नेचुरली पाया जाता है। ये मीट और मछली में भी होता है। सबसे ज्यादा क्रेटीन हमारी मसल्स में जमा रहता है। ये एनर्जी देने के काम आता है और मसल्स की ग्रोथ में भी इसका रोल रहता है। बॉडी बिल्डिंग के टॉप 10 सपलीमेंट में इसकी गिनती होती है। व्हे प्रोटीन, ग्लूटामिन और बीसीएए की तरह यह भी एक पॉपुलर सपलीमेंट है। शाकाहारियों को यह ज्यादा सूट करता है क्योंकि जो लोग नॉन वेज खाते हैं उन्हें अपनी जरूरत भर का क्रेटीन वैसे ही मिल जाता है। बहरहाल आज हम आपको क्रेटीन के 6 साइड इफेक्ट की जानकारी देंगे।

क्रिएटिन के नुकसान

1 किडनी फेल होना Kidney failure

क्रिएटिन के यूज का सबसे बड़ा और खतरनाक साइड इफेक्ट किड़नी पर पड़ता है। दस ग्राम से ज्यादा रोज क्रेटीन लेना खतरनाक होता है। इसकी हाई डोज के चलते मसल्स का टूटना बहुत तेज हो जाता है। इससे ढेर सारा कैमिकल और प्रोटीन रिलीज होता है, जिसका सारा भार किडनी पर जाकर पड़ता है। इससे किडनी फेल हो सकती है और अगर सही वक्त पर इलाज न मिला तो मौत तक हो सकती है।

2 पेट का बिगड़ना Gastrointestinal Distress

पेट और छोटी आंत से जुड़ी प्रॉबलम को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्ट्रेस (GI) कहते हैं। इसमें पेट में गैस होना, दर्द, जी खराब होना, उल्टी और डायरिया शामिल है। आपको भूख में कमी भी महसूस हो सकती है। ये सब साइड इफेक्ट आमतौर पर थोड़े टाइम के लिए होते हैं और हां डोज कितनी ले रहे हैं इस पर डिपेंड करते हैं।

3 वजन बढ़ना Weight gain

अगर आपने डाइट में क्रेटीन को शामिल किया है तो आपका वजन बढ़ सकता है, भले ही आप चाहते हों या नहीं। सपलीमेंट के तौर पर क्रेटीन का यूज करने से बॉडी में इसका लेवल बढ़ जाता है। इसके चलते मसल्स में वाटर रिटेंशन होने लगता है और पानी का लेवल बढ़ने से वजन बढ़ जाता है।

4 मसल्स को नुकसान Muscle damage

इस सपलीमेंट का यूज करने वाले एथलीट मसल्स क्रैंप, टूटफूट और बेचैनी की शिकायत करते दिखाई देते हैं। अगर आप इसका यूज कर रहे हैं तो एकदम से अपना वर्कआउट न बढ़ायें धीरे धीरे हैवी वर्कआउट की ओर बढ़ें। क्रेटीन के चलते मसल्स की सहने की कैपेसिटी बढ़ जाती है, मगर टूट फूट उतनी ही रहती है।

5 पानी की कमी Dehydration

क्रिएटिन मसल्स को वाटर रिटेन करने के लिए मजबूर करता है। जो पानी दूसरे भीतरी बॉडी पार्ट और जरूरी कामों में इस्तेमाल होना होता है वो मसल्स सोख लेते हैं। इसके चलते डी हाइड्रेशन की प्रॉबलम हो सकती है। पानी की कमी के कई नुकसान हैं, जिनमें थकान और बेचैनी बहुत आम है। आपको लगता है कि आपने तो अपनी जरूरत के हिसाब से पानी पी लिया है, मगर क्रेटीन उस पानी को मसल्स में रिटेन कर लेता है। डी हाइड्रेशन के चलते आप कोमा में भी जा सकते हैं और उसके आगे मौत भी हो सकती है। अगर आप क्रेटीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पानी करीब करीब डबल कर दें। तेज गर्मी में कसरत करने से बचें।

6 बाइपोलर डिसऑर्डर bipolar disorder

बाइपोलर डिसऑर्डर एक किस्म की दिमागी बीमारी होती है जिसमें मरीज डिप्रेशन में रहता है या फिर उसे किसी चीज का फितूर चढ़ जाता है। देखा गया है कि ऐसे शख्स अगर क्रेटीन का यूज करते हैं तो उनकी प्रॉबलम और बढ़ जाती है।

क्रिएटिन की लोडिंग loading of creatine

क्रेटीन शुरू करने से पहले उसकी लोडिंग की जाती है। लोडिंग करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि सपलीमेंट रिजल्ट जल्दी दिखाने लगता है। ऐसा नहीं कि लोडिंग कर लेने से इसकी परफॉर्मेंस बढ़ जायेगी परफॉर्म तो ये उतना ही करेगा मगर जल्दी काम करना शुरू कर देगा। वैसे अगर आप क्रेटीन ले रहे हैं तो लोडिंग कर लेनी चाहिए। आमतौर पर इसकी लोडिंग डोज 10 से 20 ग्राम के बीच होती है। यह पांच से सात दिन तक चलती है। इसके बाद आपका काम करीब 5 से 10 ग्राम की डेली डोज में चल जाएगा।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।

क्रिएटिन कब और कितने दिन लेना चाहिए

वैसे तो आप इसे दिन में किसी भी टाइम ले सकते हैं मगर प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर कहते हैं कि इसे लेने का सबसे सही टाइम कसरत से पहले और बाद में होता है। आपकी जितनी भी डोज है आप उसे दो हिस्सों में बांट कर ले सकते हैं। क्रेटीन के बारे में सब जानें में आपको इसके फायदों की पूरी जानकारी मिल जायेगी।
डेढ़ से तीन महीने तक क्रिएटिन का यूज करने के बाद इसे कम से कम एक महीने के लिये बंद कर देना चाहिए। इस पर कोई वैज्ञानिक रिसर्च नहीं हुई है मगर प्रोफेशनल लोग कुछ ऐसी ही सलाह देते हैं। हमने आपको क्रिएटिन सपलीमेंट के 6 साइड इफेक्ट की विस्तार से जानकारी दे दी है अब यह फैसला आपको करना है कि आपको इसे यूज करना है या नहीं।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

50 comments

  1. sir sbse thik cmpany konsi h stroids manufacture krne ki… mri city m eminence lab and alpharma available hai … pls ap btye kya ye dono thik h… agr ni toh koi dosri btaye

  2. Sir meri age 20 saal hai aur maine aaj hi gym join kiya hai aur meri height bhi 5.4 mereko heigh lambi karni hai to kaise karu aur gym join karne ke baad kitne dino baad protein powder le sakta hu pls tell me sir ji…

    • अगर आपको लगता है कि अभी आपकी लंबाई बढ़ सकती है तो जिम में बहुत हैवी कसरत से परहेज करेंं। प्रोटीन आप दो महीने बाद ले सकते हैं, मगर सबसे सही तब होता है जब आप कसरत और नेचुरल डाइट की बदौलत अपनी बॉडी में बदलाव ला पाएं। भले ही आपका साइज गिरे या बने कुछ भी हो मगर कुछ काबिलेगौर नतीजा आना चाहिए। ऐसा होने पर हमें यकीन हो जाता है कि आप कसरत ठीक ढंग से करने लगे हैं। सपलीमेंट दूसरे स्‍टेज पर आता है, जब आपको लगे कि आप नचुरल फूड से अपनी प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहे।

  3. Sir mujhe apni mucelce gain karni hai work out havi kru ya lighr or kitne set ke kitne rep maru sir plz batayi

    • अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  4. कल से जिम जाना शुरू किया है दर्द हो रहा है क्या करू

  5. Cretine ko mfg date se kitene Don baad tak use car skate hai cretine kitten dingo mai expire ho jati hai

    • अलग अलग कंपनी के क्रेटीन की अलग अलग एक्‍सपायरी डेट होती है ये तो डिब्बे पर ही लिखा होगा।

  6. Sir main ek hi din main bicep morning mai aur triceps evening mai lagata hu kya ye sahi hai

    • बिल्कुल गलत है। सप्ताह में केवल एक बार बाइसेप्स और ट्राइसेप्स लगाएं और वो भी एक साथ। जरा एक बार अपने बाजू पर गौर करें। कोहनी से लेकर कंधे के बीच का हिस्‍सा ही आगे की ओर से बाइसेप्‍स और पीछे की ओर से ट्राइसेप्‍स है। कंधे, थाई, चेस्‍ट के मसल्‍स इससे कहीं ज्‍यादा बड़े हैं, उसकी कसरत तो हम सप्‍ताह में एक दिन करते हैं और इस छोटे से मसल की दो बार? इसके अलावा हम करीब करीब हर कसरत में बाइसेप्‍स या ट्राइसेप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बाद आप एक छोटे से पार्ट को और कितना निचोड़ेंगे।
      बाजू के पीछे भागना छोड़ दें। बाकी बॉडी की बात करें। ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी चेस्‍ट बढ़े, थाई बढ़े और बाजू न बढ़े। अपना वेट चेक करें, वजन बढ़ेगा तो बाजू भी बढ़ेंगे। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में केवल एक बार करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट करें।

  7. Sir maine mass gainer lena suru kiya he to uske sath liver ke protection ke lie liv52 lena kaisa rahega aur ye jaruri he ya nahi aur gainer ke sath diet me kya khana hoga aur gainer din me kitni bar aur kaise lena hoga.

    • जरूरी तो नहीं है लेकिन लेने में क्या हर्ज है। गेनर दिन में तीन बार लेना है मगर कभी भी खाली पेट नहीं लेना होगा। डाइट तो आपको गेनिंग वाली रखनी ही होगी। इस लेख में मिलेगी सारी जानकारी।

      गेनर या प्रोटीन पाउडर क्‍यूं काम नहीं करते जानें 4 कारण
      https://bodylab.in/2016/02/04/4-reason-why-protein-powders-do-not-work/

      • Sir,mene test karya h,mera creatinine levels last 1.25 safe h but 1.52, h creatinine levels thoda bada hua h, supplement m only pre workout, muslestec whey Protein le raha ho, creatinine levels kam karne k liye kya kare

        • इतना क्यूं परेशान हो रहे हो भाई बॉडी बिल्डरों में कई चीजें बढ़ी हुई आती हैं। पानी खूब पियो कसरत जमकर करो बस।

  8. Maine newly gym join Kiya he lagbagh 4 month huve he kya me creatine ka use kar sakta hu…

  9. Sir Mai daily gym karta hu. Mera weight 100kg hai. Kya Mai creatine le sakta hu.

  10. Sir mujhe protein lena hai but konsa accha hai samjh nhi aaraha plzz guide me!!!!!

    • मसलटेक, मसलब्लेज, ऑन जैसी किसी भी कंपनी का सपलीमेंट ले सकते हैं।

  11. कैटरीन लेने के बाद मेरे लेफ्ट साइड ki taraf पेट में Halka दर्द हो रहा है kya ye side effect क्रेटीन के कारण है ऐसा लगता है कि Meri left side ki Kitni Mein Dard हो रहा है

  12. Sir me 1 months se gym ja rha Hun or
    Jab work out karta Hun tu Bohot baria
    Pumpkin aja thi hai body pe Nd baad
    Phir wese ho jata Hun….Nd me gainer
    Lun kya protein lun ya cretin lun
    Plz bataye

    • पंप आना अच्छी बात है और पंप का चला जाना नेचुरल है ये सबके साथ होता है। अगर आप दुबले हैं तो वेट गेनर लें नहीं तो व्हे प्रोटीन लें। क्रेटीन की आपको फिलहाल जरूरत नहीं है।

  13. Sir me 1 months se gym ja rha Hun or
    Jab work out karta Hun tu Bohot baria
    Pumpkin aja thi hai body pe Nd baad
    Phir wese ho jata Hun….Nd me gainer
    Lun kya protein lun ya cretin lun
    Plz bataye

    • पंप आना बहुत अच्छी बात है। अगर आपका वेट बहुत कम है तो वेट गेनर लें नहीं तो व्हे प्रोटीन। अभी क्रेटीन की आपको जरूरत नहीं है।

  14. sir meri height 170 cm hai weight 55 kg ek month se gym bhi jaa rha hu mai din mai kitne egg kha sakta hu jo nuksaan na kre aange jaker

  15. sir mera waight 65kg hai mere body me fat jyada hai mai gym karta hu but fat kam nahi hota or muscul badte nahi sirf kadak hote hai to mai creatine le ke unwanter fat kam kar sakta hu kya please suggest me

    • क्रेटीन आपके किसी काम का नही है। आपका वजन भी मुझे बहुत ज्यादा नहीं लग रहा। जिम जाएं। करीब 1 घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। दिन में 65 से 80 ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश किया करें।

  16. Hello sir mai approximately 5 mahine se exercise kr rha hu pr koi khas reslt nhi dikha rha mujhe body me cutting chahiye mai workout bhi kafi krta hu light weight se or muscleblaz ka creapro bhi abhi kuchh din se le rha hu cutting k liye so plz guide me sir

      • चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें।

    • वर्कआउट में रैप की गिनती ज्यादा रखें। वर्कआउट के बाद कार्डियो करें। चीन छोड़ेें, नमक कम करें और शाम होने के बाद से कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं। हो सके तो कोई फैट बर्नर यूज कर लें। याद रखें कटिंग करेंगे तो मसल्स का साइज भी जाएगा। रोटी भी छोड़ सकते हैं, उबले राजमा, उबले बीन्स, ओट्स, दलिया, सलाद, पपीता और अमरूद, उबली मूंग, चिकन चेस्ट, अंडे का सफेद हिस्सा ये सब रहेगा आपकी डाइट में। नतीजे तब आएंगे जब आप नतीजों के हिसाब से काम करेंगे। वरना टाइम की कटेगा बस। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  17. sir mujhe tej doudna h mera sans ful jata h me thak jata hoon. aur zym me jyada havy vajan nahi uta pata. me creatin lene ka soch raha hoon. Aur loon to kitna month tak use karun. please help me.

    • मुझे लगता है कि आपकी बॉडी में पानी की कमी है। क्रेटीन से आपको रनिंग में कोई फायदा नहीं होने वाला। रनिंग से 1 घंटा पहले कम से दो या तीन केले खाएं और सुबह उठकर खूब पानी भी पिया करें।

  18. Sir creatine lene se mujhe agle din ulti hui fir bhukh bhi nhi lag rhi aur pet me bhi dard hai iska kuch ilaaj bataao

    • मुझे नहीं लगता कि ये क्रेटीन की वजह से हुआ है। अगर आपको 100 फीसदी यकीन है क्रेटीन की वजह से ही आपको उल्टी हुई तो हो सकता है माल नकली हो।

    • क्रेटीन शुरू करने से पहले उसकी लोडिंग की जाती है। लोडिंग करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि सपलीमेंट रिजल्ट जल्दी दिखाने लगता है। ऐसा नहीं कि लोडिंग कर लेने से इसकी परफॉर्मेंस बढ़ जायेगी परफॉर्म तो ये उतना ही करेगा मगर जल्दी काम करना शुरू कर देगा। वैसे अगर आप क्रेटीन ले रहे हैं तो लोडिंग कर लेनी चाहिए। आमतौर पर इसकी लोडिंग डोज 10 से 20 ग्राम के बीच होती है। यह पांच से सात दिन तक चलती है। इसके बाद आपका काम करीब 5 से 10 ग्राम की डेली डोज में चल जाएगा।

  19. Muscle gain krne k liye kya accha rahe ga

  20. Sir creatine monohydred chhodane ke bad side effects kaisa hota hai

    • ना ताे ये कोई महान सप्लीमेंट है और ना ही इसके कुछ खास साइड इफेक्ट हैं। हां ये किडनी पर लोड बढ़ा देता है।

  21. sir gym me mai jld thak jata hu aur wait bhi sahi se nhi lgta hai mujhe lena chahiye jisse mai sahi se wrkout kr pau

    • स्टैमिना कम लगता है तो इसकी तीन ही वजह है पानी कम, न्यूट्रीशन कम या वहम। कभी कभी हम दूसरों की देखादेखी वर्कआाउट करने लगते हैं और ये मान लेते हैं कि हमारा स्टैमिना कम है। मैं आपको स्टैमिना बढ़ाने के बारे में टिप्स दे रहा हूं देखें आपको काम आएंगी। – https://bodylab.in/2018/01/26/how-to-increase-stamina-in-hindi/

Leave a Reply