Breaking News

हेल्थ बनाने के टॉप टिप्स और जिम से जुड़े 25 सवाल

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।

इस पोस्ट में हम 16 से 23 अक्टूबर तक पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। इसमें आपको कई हेल्थ टिप्स मिलेंगे। इस बार भी लोगों के ज्यादातर सवाल डाइट और कसरत को लेकर हैं। भले ही आपने कोई भी सवाल किया हो मगर हमारी सलाह है कि दूसरों ने जो जानकारी मांगी है उसे भी पढ़ें।

1 Hello sir meri age 28 hai mera weight 80kg hai meri hight 5.11 hai mera workout schedule hai monday chest and bicep Tuesday back and tricep wednesday shoulder and leg so plz sir help me my work out write ya wrong or meri leg meri uper body ki size ke hisab se kamjor hai so us ke liye plz sir help kare ki mi leg ke liye kya k – Aleem Raza

अगर ये आपके तीन दिन का वर्कआउट है तो जाहिर सी बात है आप अगले तीन दिन इसे ही रिपीट करते होंगे। अगर आप गेनिंग में जुटे हैं आप ज्‍यादा कसरत कर रहे हैं। अगर आप लीन बॉडी बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ हद तक ये ठीक है। इसमें सबसे बड़ी कमी है एक सप्‍ताह में चार बार बाजुओं की ट्रेनिंग दो बार बाइसेप्‍स और दो बार ट्राइसेप्‍स। ये गलत है। अगर आप गेनिंग कर रहे हैं तो एक दिन में एक बॉडी पार्ट करें और सप्‍ताह में पांच दिन ही जिम जायें।

2 Sir ap logo ki jo n fee ho gi wo mai pay kar duga
Q ki sir pic bhej na or fir ap batayenge mujhe lagta h ap log personal jada ache ae bata payenge – Ashish Patel

मैं आपका सवाल ही समझ नहीं पाया।

3 Hello sir mera name jasvinder singh h or mera weight 68 kg h or meri height 5. 11 inch h or me regular 6 month se gym ja raha hu par problam ye h ki chest me abhi takk thodi bhi nhi bad payi biceps or triceps to thik h chest me problam ho rahi h na hi body me growth aa raha h aap koi achha sa supplement btaye or achhi diet bhi plz reply me – Jas Rai

हाइट और वजन को देखते हुए ये समझ आ रहा है कि आपकी बॉडी कैसी है। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप पहलवान का डाइट प्‍लान देखें आपको कुछ आइडिया लगेगा।

how to make body at home; hindi
अगर आप घर पर बॉडी बनाना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें इसमें उन गलतियों की जानकारी दी गई है जो घर पर कसरत करने वाले लोग करते हैं। लेख के लिये फोटो पर क्लिक करें। 

4 Mera weight 57 kg hai aur height 5 feet 9 inch hai aur mujhe gain karna hai arms, chest sabhi ka size badhana hai to mujhe kaisa workout karna chahiye
1.Jyada weight aur kam rap
2. Ya medium weight aur normal rap
3. Ya kam weight aur jyada rap
Kya karna chahiye – Vj Dayanand

ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

5 Bina Protein powder ke muscle kaise banau. body banane ke liye kuch tips batao na sir. – AK Nik

बिना प्रोटीन पाउडर के भी आप बॉडी बना सकते हैं। सोयाबीन, पनीर, दूध, अंडे, चिकन, दूध की बदौलत भी आप बॉडी बना सकते हैं। ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

6 Veer Ji mai ik pehlwan hu mai ab pehlwani chhod di hai chot lag gai thee ab mera wait 130 kg ho gea hai 6 Ft kad hai muje dite bta denge mai ab swere runing karta hu shaam ko jim mene fat barnar aur wintsrol bi le lea hai baki kese wait lagau aur kese khau je bta dena bde bai bankar

आपकी तस्‍वीर देखी है मैंने। मेहनत करने से तो आपको कोई प्रॉबलम होगी नहीं आप पहलवानी कर चुके हैं। रही बात कैसी मेहनत करनी है और डाइट कैसी रखनी है तो कुछ बातें हम आपको यहीं बता रहे हैं और कुछ लिंक देंगे वहां डिटेल में जानकारी मिलेगी। आप सूरज ढ़लने के बाद कार्ब न लें, मसलन, रोटी, चावल, केले, आलू जैसी चीजें आप डबल टोंड दूध, अंडे का सफेद हिस्‍सा, चिकन चेस्‍ट वगैरा ले सकते हैं। वजन घटाने का डाइट चार्ट, 11 नुस्‍खों के साथ में एक सैंपल डाइट चार्ट और नुस्‍खे दिये हैं इसे चेक करें और जो चीज आपको ठीक लगे उसे अपना लें। अभी इस स्‍टेज पर आप स्‍टेरॉइड न लें अभी आप काफी हैवी हैं स्‍टेरॉइड तीसरी स्‍टेज पर लिया जाता है। यानी पहले नेचुरल मेहनत, दूसरी फैट बर्नर के साथ और तीसरी पर लोग स्‍टेरॉइड लेते हैं। सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। लीन बॉडी वर्कआउट और प्‍लान को एक नजर देखें यही आपके काम का है।

7 Sir mera nam Rahul Sharma h mujhe gym karte huye do sal ho rahe body grow bhi ki but sir mera pet nikal RHA h m running bhi ki but waight loss hua sir m apni bodywaight ko bina kam kiye pet under kar sakta hu aisa ho sake to workout bataye iske alawa m whey protein bhi le rha hu mera waight 72 kg h yadi dite bhi ho to vo bhi bataye – Rahul Sharma

वेट कम न हो और पेट कम जाये ये केवल तब हो सकता है जब आपका फैट घटने के साथ साथ मसल्‍स भी बने। अपने वजन के प्रतिकिलो पर करीब दो ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करें और लीन बॉडी का वर्कआउट फॉलो करें। ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।

8 Mera phela swal ye tha ki soy or whey protein me kya frk hai to aapne bola bjt ni hai to soy le lo ye to muje b pta hai ki jonse ka but hoga WO hi le skta hu bjt to Jo acha hoga uska hi bnana pdega na to plz phle swal ka shi or pura jwab de Aap ye bat kh k tal dete ho ki Jada since me jaka kya kroge Jo btate ho WO to Hume b pta hota hai Jo puch re hai uska jwab do na – Vikas Madotra Vicky

सोया प्रोटीन सोये से बनता है और व्‍हे प्रोटीन उस पानी से बनता है जो दूध से चीज बनाते वक्‍त निकलता है। सोया प्रोटीन सस्‍ता होता है, मगर हर किसी को सूट नहीं करता। कई लोगों को पेट में दिक्‍कत हो जाती है। व्‍हे प्रोटीन लाइट होता है आमतौर पर सबको हजम हो जाता है। हम बॉडी बिल्‍डिंग में हर बार एक ही सपलीमेंट का इस्‍तेमाल नहीं करते। कभी व्‍हे, कभी सोया, कभी एग और कभी सब मिलाकर। बॉडी बिल्‍डिंग में सबसे पॉपुलर है व्‍हे प्रोटीन, मगर मैं ये नहीं कहूंगा कि व्‍हे प्रोटीन ही बेस्‍ट होता है। जो मैं पहले कर रहा था वही मैं आज भी कहूंगा जो आपको सूट करे वही आपके लिए बेस्‍ट है।

9 sir main competition ki tyari kar raha hu mera gaining ka steriod ka cycle pura ho gya h november se cutting ka cycle suru kar rha hu main ye janna chahta hu ki kya main ashavgandha gokshura aur safed musli aur shatavari le skta hu ye sab t-booster h cutting ke steriod ke sath inka koi side effect to nhi h – Sandeep Kumar

नहीं मुझे नहीं लगता कि ये सही होगा, डर ये है कि कहीं लिवर पर ज्‍यादा ही लोड न पड़ जाये। कटिंग वाले स्‍टेरॉइड गेनिंग वालों से ज्‍यादा हैवी पड़ जाते हैं। अभी आपने गेनिंग का साइकिल पूरा किया है पहले ही आपने काफी डोज ले ली है फिर कटिंग की डोज भी लेंगे। मूसली में दिक्‍कत नहीं है, अश्‍वगंधा भी ठीक है। बाकी दोनों की सलाह मैं नहीं दे सकता।

10 sir mai apki website ki jankari or apke diye ho har sawal ke jawab dekh dekh ke apka bahut bada fan ho gaya hu ….sir mera Q- ye hai ki sir mera wait 50 kilo hai or m ek din m 170 gm protien lee rha hu sir m ye puchna chah rha hu ki abhi mai vings or shoulder ki excercise karu ki nai ya wait jab badh jaye tab shuru karu inki excersise ….sirf mai abhi hafte me 3 din bas jim karta hu mon – chest tue- rest wed – byeceps tryceps fri- rest sat – fir chest ……sir meri diet hai h 50g soya chunks, 100g dal , 1 liter milk ,300 g checken breat roast…..sir please mujhe iska ans btaye … mai apki or apki website ka bahut bada fan hu – Edward

आपकी डाइट ठीक है आपको ढंग से जिम करनी चाहिए। सभी कसरतें करें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें।

11 Hello sir ager testosterone steroid use kiya h to uski pct nolvadex and Clomid se ho skti h kya agr ho skti heto kese karna hoga. Har steroid ki pct inse ho skti h kya bataye sir – HimånShů Påtėl

हां आमतौर पर इन्‍हीं दोनों से पीसीटी की जाती है। पीसीटी कैसे करें और किन दवाओं से करें में आपको पूरी जानकारी मिल जायेगी।

12 Sir ek bar protein lene ke kitni der bad dobara lesakte hai jisse protein waist na ho aur ek bar m kitna gram lena hai – Ansari Aamir Azmi

अगर प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं तो एक बार में 35 ग्राम प्रोटीन से ज्‍यादा न लें। अगर प्रोटीन फूड ले रहे हैं तो 45 तक भी जा सकते हैं, क्‍योंकि वो बॉडी में ज्‍यादा देर तक रुकेगा। दो से ढाई घंटे का गैप दिया करें।

13 Sir me gaining pe hu….to mujhe zyada protein Lena h ya carbohydrate….& sir sooraj dhalne k baad kya nhi Lena h..mne suna kuch chize hoti h Jo shaam k baad nhi lete h…sir thies k din warm up me free thies kitni lagani h…sir meri thies favourite h…to sir 3 inch thies kitne din me bad skti h? – Uwais Ansari

जितना प्रोटीन ले रहे हैं उसका तीन से पांच गुना कार्बोहाइड्रेट लें, गेनिंग होगी। शाम को कार्ब लेने को उन लोगों को मना किया जाता है जो लीन बॉडी बना रहे होते हैं। थाई में 20 – 20 के तीन सेट लगा सकते हैं वार्मअप में। तीन इंच थाई दो महीने से लेकर दो साल तक में बढ़ती है। ये बॉडी बिल्‍डिंग बड़ा ही ट्रिकी खेल है।

14 Hello sir.. !
1)सर मेरा वेट 53 kg है और age 24 है तो क्या मुझे कॉफी लेनी चाहिए.?
2) सर एक बॉडी पार्ट की मैक्सिम्म कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए..?
3) सर जिम करते समय बीच बीच में पानी पी सकते हैं..?
4) सर मेरा chest 37 inch or Bicep 10.5 inch है तो क्या ये Ratio सही है कि मुझे चेस्ट ज्यादा लगता है..?
5) सर मैने on का Serious Mass मंगाया है तो उसे कैसे लेना है.. ? Means उसमे 2 scoops लिखा है तो 2 scoops एक बार में ही लेना है या फिर पुरे दिन मे total 2 scoops लेना है.? – Verma Mrigank

हां आप कॉफी पी सकते हैं। एक बॉडी पार्ट की छह से ज्‍यादा कसरत प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर ही आमतौर पर करते हैं। जिम के बीच में पानी पी सकते हैं। ना आपकी चेस्‍ट बहुत अच्‍छी है और न ही बाइसेप्‍स आपको गेन करना चाहिए। रिजल्‍ट चाहिए तो उसके तीन चम्‍मच लें तीन टाइम में और वो भी शेक बनाकर। एक बात और बता दें कि खाली सपलीमेंट के भरोसे न रहें डाइट सही नहीं रहेगी तो कुछ नहीं होगा।

15 If i take a whey protien. So 1st month whey protien 100%gold standard lene k baad .
Next month bhi whey protien 100% gold standard hi lun .
Ya 2nd month se koi aur whey product lun?? – Asshu Rathore

अगर अभी आपकी शुरुआती बॉडी बिल्‍डिंग है तो सोया प्रोटीन और एग प्रोटीन भी ट्राई करें। जो भी आपको सूट कर रहा है उसे लें, इसमें कोई सख्‍त नियम नहीं है कि आपको वही प्रोटीन लेना है।

16 helo sir, mai bhut patla Hun or mujko Ghar par hi lean body bnani Hai Bina protein or Bina gainer ke kaise bnau agar Koi upay ho is ka toh btaiye or yeh bi bta dijiye Ki mujko diet mai kya kya Lena Hai – Anshul Jaat Aashu Aashu

17 एक तो पहले से बहुत पतले हो और ऊपर से कह रहे हो कि लीन बॉडी बनानी है ये क्‍या बात हुई। नीचे वाले सवाल में जो डाइट चार्ट दिया है उसे आप भी फॉलो करें।

Hlo sir mera swaal yeh hai jo diet mein aapko btane jaa rhi hun wo ek 51kg ke ladke ya ladki ko apna size or weight gain krne ke liye thik hai ya isme kuch chize add krne ki jrurat.
Sir ye diet mene apne brother ke liye likhi hai kya yeh shi hai or ise me bhi folow krr skti hun.
8:00am- 4 boield egg. 1 apple mideum size.
10:00am- 2 banana.1 glass milk. 2 boiled potato.
1:00pm- white rice. 100gm kala chana. 1 plat salad.
3:00pm -100gm moong daal bhiga krr. 1 apple. 2 banana.
5:00pm- Ek badi catori pasta.
6:30pm- 2 boiled potato
7:00 pm (gym)
8:30pm- 250 gm chicken cheast.
10:00pm- white rice. 2 boiled potato. 2 banana. Thoda sa salad. – Priya Sharma

अच्‍छा डाइट चार्ट है। अगर आपका भाई काफी दुबला पतला है तो मैं इसमें कुछ और एड करूंगा। दिन में कैसे भी कम से कम पांच चम्‍मच ऑलिव ऑयल या घी या सरसों का तेल या नारियल का तेल या कुल मिलाकर सभी जरूर यूज करें। फैट में बहुत अच्‍छी कैलोरी होती है इससे गेनिंग में मदद मिलेगी। इसके अलावा जब भी खाना खायें या जैसे आप पास्‍ता या आलू खा रहे हैं उसके साथ एक कप खूब मीठा ग्‍लूकोज या शरबत पियें। पहला रिजल्‍ट आने में कम से कम 20 दिन का वक्‍त लगेगा। और हां एक बार में ढाई सौ ग्राम चिकन चेस्‍ट खा रहे हैं तो उसे खालिस न खायें चावल के साथ खायें। बल्‍कि हो सके तो आधा आधा करके दो वक्‍त में खायें। जैसे आधा पास्‍ता के साथ या आलू के साथ खा लें बाकी रात में। जिम में जरूरत से ज्‍यादा कसरत नहीं करनी। तीन से चार कसरतें, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप। बस हैवी कसरत करें कम करें। सप्‍ताह में पांच दिन ही जिम करें और बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स के पीछे ज्‍यादा न भागें बड़े बॉडी पार्ट पर ध्‍यान दें।

यहां आपको हेल्थ बनाने और उसे मेननेट करने के 25 से ज्यादा टिप्स मिलेंगे। इस बार भी लोगों ने ज्यादातर सवाल डाइट और कसरत को लेकर पूछे हैं।
हेल्दी होना इतना कठिन काम भी नहीं है अगर आप कसरत करें और डाइट पर थोड़ा काम करें तो आप अच्छी बॉडी हासिल कर सकते हैं।

18 Sir muje me bhut patala hu muje mota hona hai ap please diet plan bato sir taki mera vajan bade or me mota dikhu please sir Sir muje mota hona hai to me ye puchna chahata hu ki me khane me kya kya khau or kitni bar khana khau or fruit me kya kya lu jis se mera wqt bade or me mota lagu please help me sir – Raja Dandwani

ऊपर वाले सवाल में देखें सवाल पूछने वाले ने एक डाइट चार्ट भेजा है वो अच्‍छा है उसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।

19 Bhai apne jawab nhi diya
Bhai pushups krne s meri chest k side m stretch marks ho gye h
Wo kse thik honge Or m aage kya saavdhaniya dhyaan m rakhu – Vishu Mittal

भाई जी जो चीज मैं जानता ही नहीं उसका क्‍या जवाब दूं मैं कसरत से जुड़े सवालों के जवाब दे सकता हूं।

20 Steroid cycle kis tarik decide kiya jata h.. I mean kaise banaya jata h – Vivek Singh Raghuvanshi

स्‍टेरॉडइ साइकिल डिसाइड करने से पहले लोग ये तय करते हैं कि उन्‍हें करना क्‍या है गेनिंग करनी है या कटिंग या लीन गेनिंग करनी है। इसके बाद होती है सही स्‍टेरॉइड की तलाश। साइकिल आमतौर पर 3 महीने का रखते हैं लोग। साइकिल आमतौर पर इस तरह चलता है जैसे पहाड़ यानी पहले हल्‍की डोज फिर धीरे धीरे हाई और फिर धीरे धीरे हल्‍की डोज। और उसके बाद पीसीटी। वेबसाइट पर स्‍टेरॉइड वाले सेक्‍शन में ये सारी जानकारी मिल जायेगी।

एक क्लिक पर पायें बॉडी बनाने से जुड़े बेहतरीन लेख  

21 Hi sir.sir hum jyadatar Jym ma dakta h ki abs exercise ma koch log abs par baam lagata h sir baam lagana ka kya fayada h plz bataya thank you – Vikash Mavi

यूं समझ लें कि ये एक टोटका है। बाम लगाने से पसीना ज्‍यादा आता है। मगर ये ट्रिक उन लोगों के लिए नहीं है जिनका पेट बहुत मोटा हो।

22 Hello sir….I hope your are doing well….sir questions hai….khte h ek bar me 30gm se jyada protien nhi lena chahiye….after workout max 40gm tak hm le skty h…sir m working guy….9 #
Se 6 office….uske bad 6:30 p gym….subha 8 egges,1 scoop whey protein with milk le leta hu….din me daal,salad,4 chapati, after workout 1 scoop whey protein, 8eggs, daal…sir pls guide kijiye….kse m balanced Kru….ofc time me diet consume nhi kr skty….rat ko itna protien shi h kya…pls bhut confusion me hu…guide me properly .. thanks – Vinod Sharma

बात तो सही है आप एक बार में ज्‍यादा प्रोटीन ले रहे हैं। सुबह का नाश्‍ता दो हिस्‍सों में करें। कुछ जिम से पहले और कुछ जिम के बाद। व्‍हे प्रोटीन तो आप ऑफिस में भी ले सकते हैं। भाई जी रास्‍ता तो आपको ही निकालना होगा।

23 Bhai 1kg भैंस की लस्सी (छाछ) मे कितना प्रोटीन होगा ! Ye m bhai isliye puch raha ho kyonki isme se makhan nikalne ke baad bhi protin hona chahiye kyounki ye dhood se hi banti h jo protin ka acha source h or ha ye गांव घर मे free hi mil jati h – Amit Swami

शहर में 17 रुपये की 400 ग्राम मिलती है वो भी मदर डेयरी की। हां जी छाछ में प्रोटीन होता है भैंस के दूध की छाछ में 100 ग्राम में तकरीबन 3 ग्राम प्रोटीन होता है। आप शौक से इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

24 Hlo Sir aapne meri bht help ki h or meri body m kafi improvement hai uske liye heartly thanks… SIr mujhe apna physic thik krna hai (exam m running manga h) to kya m morning running or evening gym kr skta hu (heavy wait se jaise phele leta hu)
Sir 1que or hai ki mera chest ki size 39 inch hai lekin front se dekhne m kuch b nhi lgta…back hi back dikhti h Diet m kuch chng krna ho to btaye (vegetarian hu)
Or chest ki exercise btaye Hight 5.8 Chest 39 (normal) Weight 75 – Yash Gupta

हां आप ऐसा कर सकते हैं। अपनी डाइट अच्‍छी रखें। बॉडी बनने में वक्‍त लगता है। चेस्‍ट की जो कसरतें हम आपको बतायेंगे वो आप कर रही रहे होंगे। बस ओवर एक्‍सरसाइज से बचें और मेहनत करते रहें।

25 Sir ji railway m sports quota m bodybuilding ka kya hota h mtlb kya base hona chahiye job k liye bodybuilding m . Ki kitne level p ya kitne medal vagerah sb hone chahiye iske baare m kch bta skte ho sir ji . Or kya wo job permanent hoti h or kya workout k liye alag s time dete h . Plzz sir batayiye – Rahul Makheja

सर इसके बारे में बहुत जानकारी नहीं है हमें। इतना तो है कि आपको स्टेट लेवल पर कुछ कंपटीशन तो जीतने होंगे। अगर जॉब होगी तो परमानेंट ही होगी और वर्कआउट के लिए अलग से टाइम भी मिलता है। सेहत बनाने के लिए हमने इस पोस्ट में कई हेल्थ टिप्स दिये हैं। इन्हें अपना का कंपटीशन के लायक बॉडी बना सकते हैं।

एक क्लिक पर पायें बॉडी बनाने से जुड़े बेहतरीन लेख  

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

68 comments

  1. Dear sir
    मेरा नाम रिज़बान है ओर मे 2 महिने से जिम कर रहा हूँ मेरा बजन 68 किलो है ओर लम्बाइ 5.3” है
    मेरा शरीर लचीला है ओर उसपर fat है मेने creatine अभी लेना शुरू किया है क्या ये मेरे लिये सही है मे अपना हर एक्सरसाइज के 4set करता हूँ ओर रेप 12-15 के बीच रखता हूँ लेकिन मेरी body मे shape नही आ रहा है किया आप मुझे diet बता सकते है जिस्से fat जल्द खत्म हो जाए ओर body mussculer हो जाए.
    belly fat to kum hi nahi ho raha hai.

    • रिजवान भाई वेट ट्रेनिंग से उम्दा कोई फैट बर्नर नहीं होता। पेट के पीछे भागने की बजाये बॉडी बनाने पर ज्यादा फोकस करें। जब आपकी ट्रेनिंग सुधरेगी तो पेट अंदर चला जायेगा। मुझे एसा नहीं लगता कि आपका पेट बहुत बाहर है। बहरहाल आप एक काम करें। हर दिन एब्स की कोई दो कसरतें करें। एक दिन अपर एब्स की कोई दो, दूसरे दिन लोवर एब्स की कोई दो, तीसरे दिन साइड्स की कोई दो और बस इसी तरह से रोटेट करते रहें। चाहें तो वर्कआउट के पहले करें चाहें तो आखिर में। दिन में जब भी मौका लगे नींबू पानी पिया करें। इसके अलावा आप बॉडी बनाने पर जोर दें। अभी मैं आपको फैट कम कर ने का डाइट चार्ट बता दूं तो उसमें नुकसान ये होगा कि आपकी बॉडी मसकुलर कैसे बनेगी। बॉडी को मसकुलर बनााने के लिए हमें डाइट ठीक रखनी होती है। आपको हर दिन करीब 200 ग्राम प्रोटीन लेना होगा। सूरज ढलने के बाद आप कार्बोहाइड्रेट नहीं लेंगे। सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। आप ये लेख जरूर पढ़ें। वजन घटाने के लिये जो नीचे डाइट चार्ट का लिंक दिया है आपको उसमें से नुस्खे अपनाने हैं डाइट चार्ट नहीं।

      लीन बॉडी में मदद करने वाले 9 फूड
      https://bodylab.in/2015/09/15/9-food-for-lean-body-in-hindi/

      वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ
      https://bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/

    • Sir ji hello mera naam saurav chauhan age 30. Hi 5.5. Weight 80.mai fit hona chahta hu mail id per photo kaise Dale mai vegetarian hu Lekin whey protein le sakta hu mai fit hona chahta hu ar diet ar work out plan carry karna chahta hu.

  2. Sir meri age 19 saal hai sir main khana khata hu phr v bht patla hu puri body jaise haddi lagta hai sir kia kre k achhi sehat paa saku kia mujhe koi medicine leni chayiye aur kon si medicine leni chahiye

  3. hello sir …. mera whight 58 hi mrei hight 5.9 hi me mota hona cahita hu kya karu sir

  4. Sir main pichle 18 months se workout lga rha hun lekin mera pet km nhi ho rha meri height 5’10 hai aour weight 79 ke kareeb hai aur mujhe je batayie ke main pet kaise km kru jese ke lemon water use kr liya kru workout and and aor aap bta dijiye kya kru jisse pet km ho jaye

  5. sir mera right side chest dab gaya hai left side chest ok hai sir help me

  6. 23.10.2016 ke bad ke sawalo ke answer send kro na please

    mera bhi ek sawal h usme
    meri age 24 hight 5’7″ 70kg
    home gym exercise kr rha hu
    ek month tk mene 5-6km running ki or kuch exercise ki
    2nd month me running ko drop kr ke full body workot kiya
    3rd month se hi me ek din me ek body part ki exercise kr rha hu
    diet me 5 egg ka wight part +ekfull egg or milk and banana
    din me dal chawal or dahi/chhach
    evening me nonweg fish 2day chikan 2day or mottan 1
    sir mere chest pr fat jyada h jise km krna h or mussals bnane h
    sir please ap muje upyogi sujhaw de
    me 4-5 hajar rupay ka bajat rkh rkta hu

    • आपकी डाइट ठीक है और बजट भी ठीक है। मगर मुझे इस बात पर डाउट है कि 70 किलो वजन मे आपकी चेस्ट पर फैट कैसे हो सकता है। आप जरा चेक करें कहीं आपको Gynecomastia की प्रॉबलम तो नहीं है। अगर ऐसा है तो इसमें आपकी मदद डॉक्टर करेगा।

  7. Hello sir
    Sir mera naam Sahil h. Sir main kafe time se workout kar rah hu but na to size bhadta h or na weight. Sir mera workout plan is trah h
    Monday – chest
    Tuesday- back
    Wednesday- biceps
    Thursday – triceps
    Friday – shoulder
    Saturday- legs
    Sir aap mujhe bata do ke workout sahe ya nahi nahi to aap bata do workout plan or diet plan . sir mere body aise h ke lagta he nahi m gym karta h. Sir plz bata do or supplement kon sa lu with diet bas non-veg main egg kha sakta hu

    Regards
    Sahil

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

      बॉडीबिल्‍डिंग | बॉडी का साइज बढ़ाने का 8 हफ्ते वाला कसरत शेड्यूल
      https://bodylab.in/2015/11/12/2-month-bodybuilding-bulking-workout-in-hindi/
      डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो
      https://bodylab.in/2016/06/30/diet-for-bodybuilding-in-hindi/

  8. Or sir thoda pat nikla hua h sir bas mere body banva do

  9. Hii sir mera naam Sameer hai meri height 5.9 hai aur weight 76 kg hai pehle mai pehle 1 day 1 set workout karta tha 1month SE 1 day 2 muscle workout start kiya hai jabse mere muscle gain nahi hue hai ,aur mera diet bhi acha hai to mujhe gaining ke liye kya changes jarury hai

    • गेनिंग के लिए आमतौर पर हम एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करते हैं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। अगर आपको एक दो साल हो गए हैं जिम करते हुए तो चार से पांच कसरत करें, वरना तीन से चार। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  10. प्रदीप कदम

    सर जी ये डायनाबॉल टॅबलेट क्या है, क्या ये मे ले सकता हू क्या ?

  11. me 2 bar aapke address pe a gya hun apka address milta hi nahi hai plz apne number de do ya address jo mil jaye taki apse mil ke kuch sawalo ke thik jwab lle skun plz

    • सर मुलाकात मुमकिन नहीं है आप जो भी सवाल करना चाहते हैं यहीं कर सकते हैं जैसे बाकी लोग करते हैं।

  12. sir meri hight 172 cm or weight 68 kg h. meri chest ka shape kafi loose h or me 20 din se zym bhi jaa rha hu body shape sahi karne ka upaya bayaye

  13. sir meri age 26 hai aur mai pichle 6 saal se exersize kar rha hu mera waight 71kgs h aur meri hight 5.7 inches h..sir meri body look wise theek hi thak h chest 44 inches h aur bho saare parts theek h but uske hisab se mera arm kamzor dikhta h 14.5 hi hai please sir help me aisa kya karu kon sa supplyment lu ki mere arms 2inch aur badh jaye…

    • इस हाइट और 71 किलो वेट पर आपका बाइसेप्स जितना होना चाहिए उतना ही है। आप कोई प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर तो हैं नहीं कि वेट होगा 75 और बाइसेप्स होगा 16.5 इसलिए बेहतर होगा आप वेट गेन करें। उसी के साथ आपका आर्म ग्रो करेगा।

  14. Vipindra chandrawat

    Hello sir , meri height 5.10 inch he or weight 63 kg he .sir meri problem ye h ki meri left side chest utha hua he or wings bhi left side ki jyda he or sir chest me bich me dba hua he ..gym 1 yr bnad krne ke bad vaps strt ki h sir aal bta skte he ki me body ko ballnce kaise karu ..meri problm solve kaise hogi ..

    • सही बात तो ये है कि आप बेकार ही परेशान हो रहे हैं। शरीर को सोने के गहने की तरह नाप रहे हैं। हमारी पूरी बॉडी के दाएं और बाएं पार्ट में अंतर होता है। किसी किसी आदमी में कम किसी में ज्यादा। इसके लिए परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है। आपका वेट जानकर मैं समझ गया कि आप क्या करते हैं। आप बार बार शीशे के सामने खड़े होकर बॉडी नापते रहते हैं, क्योंकि कुल मिलाकर आप हैं तो दुबले पतले। इस हाइट पर आपका वजन 80 किलो होगा तब आप एक मजबूत कद काठी के आदमी लगेंगे। इसलिए वर्कआउट करें और गेन करें।

  15. hlo sir muje apse ye pouchana hai ki jada milk pine se jaldi death ho jati h
    mae 1 din mai 2 liters milk pita hu sir please doodh ke naukshan bataye

    • नहीं जी दूध से डेथ नहीं होती। आप बिना चिंता दूध पियें और कसरत करें।

  16. Hii…

    Sir maine 2year pahle sanyasi aaurveda khaya tha 3 month ke liye us time v weak tha pr dawa kha ke bahut thik ho gaya tha us time mai 1/2 ltr milk banana 6 pes ar khana fruits bharpur leta tha
    Pr dawa chhodne ke 3 mahine baad se dhire dhire waight kam hone lga weak hone lga mai ar mere hair falling v suru ho gai ek saal bad internet pr hi pata chala ki sanyasi me v storoid hota hai
    Kai ladko ke reviveu dekha padha
    To pata chala ki ye dawa galat h ar sare storoid wale side effcets hai

    ..mujhe ye bataiye ki ab mai kis tarah apne sarir ko thik kar sakta hu ar kis tarah mai apne baalo ko waps la sakta hu plzz help me

    • अभी आप हैवी कसरतर करें और हैवी डाइट लें आप धीरे धीरे इससे बाहर आ जाएंगे। अपने बॉडी वेट के हर एक किलो पर कम से कम 1 ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश किया करें। सुबह खाली पेट दो से तीन गिलास पानी पिया करें।

      • Sir jo v mere hair fall hua hai heath decrese hua hai wo sab thik ho jayega ar kitna waqt lagega

        • हेयर फॉल का तो पता नहीं मगर हेल्थ ठीक हो जाएगी। कसरत करेंं ओर डाइट ठीक लें, वक्त की गारंटी कोई नहीं ले सकता।

  17. Sir black coffie ke sath L- argnine mix krke le skte h kyaa

    • कभी ट्राई नहीं किया आप करके देख लो, हमें भी बता देना कैसा लगता है।

  18. Helww sir aapne mere sawaal ka jwab ni diyaa
    Kya black coffie ke sath l-arginge powder le skte hai

    • बताया तो कभी ट्राई नहीं किया आप ट्राई कर लो और हमें भी बता दो। वैसे आइडिया अच्छा लग रहा है।

      • Sar me gym join kar rha hu gain ki liye malti workout kru ya single part sar bataiye plese

        • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  19. Navneet dwivedi

    Sir , my name is navneet dwivedi , Maine aapko aaj mail bheja h for diet chart n exercise schedule , so kab aap rply kroge

    • सर वहां से आपको अपने आप रिप्लाई आएगा वो काम दूसरी टीम देखती है।

  20. My name Sonu sir, sir my hight 6.3, Wight 93 ,
    Gaining ker raha hu sir, abhi danabol 30mg, neurabol 2 cap chalu kiye h, sir kya inke sath aswagndha+shatawari+tribulas ko bhi use kiya ja sakta h, ya inhe PCT k sath ya bad me use Karna chaiye? Good bless you sir. Thanks

    • आप पहले भी ये सवाल पूछ चुके हैं। इन दवाओं को बाद में चलाएं पीसीटी के बाद।

  21. Sir meri age 26 hai meri height 5 fit 3 inch hai mera weight 37 kg ka hai mujhe weight gain karna hai kya Karen

  22. I m 30 years old married man..mera weight 70kg hai.. m job krta hoon…m healthy weak hoon aur susti pdi rehti hai. M gym join krna chahta hoon tan k thoda healthy aur active ho sku.. Mere pass gym k liye ek din morning aur ek din evening ko time hai bcz meri job dopehr 1pm se nxt day 11 am tak chlti hai… I want to know k isse koi problem to nhi hogi….??????

  23. Hello sir gym jaane ya running or yoga ke pehle warm kese karna chaiye . Warm up par ek post kijiye

    • सर पीटी और हल्की रनिंग, थोडी साइकिलिंग वगैरा से बॉडी को वार्म कर सकते हैं।

  24. Sir gym running or yoga ke pehle kiya jane wala warm up alag alg hota hai . Ise kese karna chaiye kitni der tak karna chaiye .Running aur gym ko ek saath karna chahta hu. To routine kesa hina chaiye aur stamina speed bhi badana hai me running stamina ki interval trading wali post pad chuka hu.par ise gym ke sath routine m kese lau

    • रनिंग स्टेमिना बढ़ाने की वो पोस्ट उन लोगों के लिए जिनका फोकस रनिंग है। आपका फोकस जिम है तो आप पहले जिम करें और उसके बाद रनिंग करें। स्टेमिना तो धीरे धीरे प्रैक्‍टिस से बढ़ जाएगाा। जहां तक वार्म अप की बात है तो वो लगभग एक जैसा ही होता है। योगा में वार्म से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग अलग से की जाती है।

  25. age 25.haight.5,5 weight.54.or 2 sal se gym kr rha hu
    sawal ye he ke me weight gaine kr rha hu..to me ashwagandha or shatavari dono lu ya sirf ashwagandha hu..or konsi compny ka lu ye bhi bataye me bahot confuse hu kyuke bahot sari compny he…or meri sceen alarge ki dawai me vo safi ki sirif pi rha hu or cipla ki goli bhi pirha hu to koi problem to nahi hogina…jaldi reply krna sr.

    • वैसे तो आप दोनों ले सकते हैं और हिमालया की यूज कर सकते हैं। मगर अब आपने ये भी बता दिया है कि आपको स्किन की परेशानी है तो ऐसे में तो आपको डॉक्टर से पूछ कर ही कोई दवा यूज करनी चाहिए।

  26. Sir meri height 6 ft he aur weight 64 kg he biceps 13.5 he pose dete waqt me lean body chahta hu hugh jackman jesi to muje kitni exercise aur kya diet lena chahiye ??

  27. Sir Meri height 5,10″ hai mera vajan 72 kg.hai, body dubli lagti hai aur pet nikla hua hai,body ka size badhana hai aur pet kam karna haj kya kare, aur gym bhi 5 mahine se jata hu, aur kya mass gainer ke sath fat burner lena sahi hoga?

    • नहीं गेनर और बर्नर और साथ नहीं व्हे प्रोटीन और बर्नर तो एक बार को समझ में आता है मगर इनकी जोड़ी सही नहीं है। आपका वजन इतना नहीं है कि आप फैट बर्नर लें। सपलीमेंट के तौर पर व्हे प्रोटीन लें और ढंग से कसरत करेंं। पेट को कसरत से कंट्रोल में लाएं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं –
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  28. Ya fir kuchh aisa ho sakta hai ki body ka size aur weight badhe aur pet na nikle

    • हां हो सकता है इसके लिए आपको अपने पेट को एक्सरसाइज के जरिए कंट्रोल करना होगा। रात के टाइम कार्बोहाइड्रेट को एवॉइड करना होगा। बाकी आपको रोज पेट की एक्सरसाइज करनी होगी।

  29. Sir meri age 19 Hai kya meri height badh sakti hai meri height abhi 5,8 hai aur Mei 5,11 ka hona chaahta hun

  30. hello sir..
    me ek week m 5 ya 6 day gym jata hu,mera aim gaining ka h ,m regular push up aur pull up lgata hu,ye sahi h ya phir ek din pull up aur agle din push up lgana chahiyee ,aur inke kitne rap aur set hone chahiyee

    • वार्म अप करने के लिए हल्की पुशअप्स या पुल अप्स कर सकते हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

  31. Bhai mujhe ye Janna hai ki bhukh badhane ke koi acchi dawa pata hai aapko

    • भाई आप हाजमा दुरुस्त करने वाला कोई आयुर्वेदिक सिरप ले सकते हैं, जैसे झंडु पंचारिष्ठ वगैरा। इसके अलावा खाना खाने से 10 मिनट पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक को जरा से सेंधा नमक के साथ खूब चबा चबाकर खाएं।

Leave a Reply