Breaking News

जिम और डाइट के 20 टिप्स

20 Gym and bodybuilding tips in hindi
These 20 Gym and bodybuilding tips in hindi will help you in making a good body.

इस पोस्ट में 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। इसमें जिम और डाइट के कई ऐसे टिप्स हैं, जिनकी जानकारी आपको बॉडी बिल्डिंग करने में मदद देगी।

  1. sir me 2 mhine se gym jara hu but kuch frk nahi dikhra h mene mass gainer liya. 3 kg ab muscle on ka protien le rha mera pet kr gal ka hi fat bd ra h or mujhe bhut pimples horhe h me ky kru h ye side effects ya or kuch – Pîyüsh Kümäwåt
    आपकी बातों से तो लगता है कि आपका सपलीमेंट नकली है ऐसा तो आमतौर पर नकली सपलीमेंट लेने के कारण ही होता है। बहरहाल अब तो बस मैं इतनी सलाह दूंगा कि उसका इस्तेमाल बंद कर दें। दो काम करें, पहले तो ये पता करें कि खानेपीने की किसी चीज में कितना प्रोटीन होता है। इसकी टेबल बनायें। फिर आप अपनी जरूरत कैलकुलेट करें आपको गेनिंग के लिए अपनी बॉडी कें प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन, प्रोटीन से चार से पांच गुना ज्यादा कार्ब और प्रोटीन का आधा फैट की जरूरत होगी। इस कैलकुलेशन के बाद देखें कि आपको क्या खाना और कितना खाना है। नेचुरल तरीके से भी वेट बढ़ाया जा सकता है। हमें वजन बढ़ाने का भारती डाइट चार्ट बनाया है देखें उसमें से आपको क्या मिल सकता है।
  2. I want to make my diet chart n wrkout plan Plz send me ur any contact no. – Nitin Bansal
  3. इसी पेज पर नीचे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल के लिए विज्ञापन दिया होगा उसी पर संपर्क करें।
  4. Hello sir… Aapne diet ke liye kaha tha to diet to me heavy Le rha hu.. Or aapne kaha tha ki agr weight gainer lo to achhi company ka.. To sir weight gainer to me le lunga pr sir asali weight gainer ki pahchan kaise krunga.. Jb khridne jaau to… Market me itne nakli aa rhe h… Aap kuch btao Jisse ki me asali ki pehchan kr saku…Kishan Kumar
    सर असली की पहचान बहुत मुश्किल है। अगर जरूरी न हो सपलीमेंट न लें। सपलीमेंट कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक करें कि असली माल कहां मिल सकता है।
  5. Sir namaskar, mera weight 71 kg hai,height 5.5 hai, bicipes 12.5 hai, aur chest 43 hai, sir muje muscels mass gain karna hai, 1 saal ho gaya gym karte karte, but kuch gain nahi hua, sir kya mai HGH(HUMAN GROTH HARMONES) kai injection lai sakta hoon, ya fir testostrone booster? Plz reply ASAP – Kuldeep Singh
    – एक साल तो कुछ भी नहीं होता। ना जी अभी आपको एचजीएच की जरूरत नहीं है। पहले खुद से कुछ कर के दिखाओ फिर इन चीजों के बारे में सोचना वैसे भी ये एडवांस लेवल पर ही इस्तेमाल की जाती हैं। असली सपलीमेंट खोजने की कोशिश करें और ये पहचानने की कोशिश करें कि आप कहां गलती कर रहे हैं। आपने भीम बनने के तीन नियम तो पढ़े ही होंगे। नहीं पढ़े जो जरूर देखें। टेस्टोस्टेरोन बूस्टर लेने की सलाह मैं इसलिए नहीं दे रहा क्योंकि मुझे शक है कि आपकी डाइट ठीक नहीं है, ऐसे में वो भी आपके काम का नहीं और अगर आपकी उम्र 30 से नीचे है तो भी आपको उसकी कतई जरूरत नहीं। एक बार वजन बढ़ाने के लिए भारतीय डाइट चार्ट और वजन कैसे बढ़ायें 7 सुपर टिप्स यहां पायें को चेक करें।

    diet chart and workout shedule in hindi
    पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।
  6. Sir main weight gainer le raha hu…par accmass weight gainer me protien nahi he esa bataya gaya he…or sir me esi jagah rahata hu jahan asani se protien wali chize harroz kharid nai sakta milti nai ..sirf alu ande milte h kabhi kabhi kele..to sir kya me weight gainer k sath protien powder le sakta jisse ek din ka protien me pura kar saku..weight 48 h to protien 100 gm chahiye hoga na klrs 2000…G Sarwar Drs
    – आपको गेनिंग के लिए हर हर दिन ढाई हजार कैलोरी चाहिए। प्रोटीन आपको 100 ग्राम ही चाहिए बाकी कैलोरी की जरूरत आपको कार्ब और फैट से पूरी करनी होगी, तभी आप गेन कर पायेंगे। ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ें उसमें दो लेखों के लिंक दिए हैं उन्हें देखें आपको मदद मिलेगी। वेट गेनर के साथ व्हे प्रोटीन लेने की फिलहाल जरूरत नहीं नजर आ रही है। चाहें तो ले सकते हैं। सौ ग्राम प्रोटीन तो डाइट से आराम से जुटाया जा सकता है।
  7. Liver me halki si sujan or jukaam or fever ki vajah se me last 20 days se gym nahi gya hu. Mera weight 2.5 kg kam ho gya hai or size bhi kam ho gya hai. Gym band kar dene se diet bhi kam ho gyi hai aisa bhi hota hai kya. Me daily ek body part ki 5exercises karne ke bad 2 abs ki exercises krta tha vo bhi poori dam or energy ke sath bina reps count kiye. Ye galat hai kya. Agar ha to aap sahi tarika bta do sir. Please help me sir..Anuz Saxena
    – हर रोज एब्स की कसरत न करें। सप्ताह में केवल दो दिन हार्डकोर एब्स वर्कआउट करें बाकी दिन कसरत के बाद थोड़ी फंक्शन ट्रेनिंग करें। वजन तो गिरता बढ़ता रहता है टेंशन ल लें।
  8. bhaiya mere abs banne start hue h abhi or left side or right sode k abs level m nhi thode uper niche h koi salah dijiye ki yeh abhi thk ho jaaye kbhi baad m yeh thk n ho paaye – Vishu
    – उसकी परवाह न करें। दो बाते हैं पहली तो ये कि किसी किसी के एब्स ऐसे ही बनते हैं दूसरी ये कि बनते बनते शायद सही शेप में आ जायें। दोनों ही कंडीशन में आप कुछ खास नहीं कर सकते इसलिए जो जैसा चल रहे चलाते रहें।
  9. and sir agar biceps and triceps ek din kiya jaye to kitni exercise thik rahegi dono part ki? mujhe gym me 1.6 years ho chuke h. Anil Babu Babu
    – अगर आप रेगुलर जिम जा रहे हैं और डाइट ठीक ले रहे हैं तो बाइसेप्स की तीन और ट्राइसेप्स की चार एक्सरसाइज।
  10. hello sir, body ke hr part me cutting h to sir size badhane k lye ks type k exercise kre aur diet kaise ho..Shivam RAj Shukla
    – बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर करीब तीन ग्राम प्रोटीन रखना होगा। हर बॉडी पार्ट की पांच कसरत, तीन तीन सेट और 8 से 15 रैप रखने होंगे। कभी कभी फंक्शनल ट्रेनिंग भी करनी होगी।
  11. Sir muje 5mnth ho gye gym kr bt itna size nhi bda mera weight 60kg height 6fit h.. me protin bhi le rha hu.. nd workout 3day kr rha 1day rest.. chest back.. aese 1day 2 mussels.. sir to ye shi h ya 1day 1 mussels kru..Akash Soni
    – आप सप्ताह में पांच दिन जिम करें। हर दिन एक बॉडी पार्ट, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स एकसाथ। तीन ये चार एक्सरसाइज, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप। आपके हर दिन करीब 120 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन चाहिए। करीब 600 ग्राम कार्ब और 60 ग्राम फैट चाहिए, तब बढ़ेगा साइज।
  12. Sir mass gainer ya weight gainner me kya fark hai…pls details me bataye..aur koi Suplliment achi brand ka suggest kre..Rao Sunil Yadav
    – दोनों करीब करीब एक ही चीज हैं। किसी भी अच्छी कंपनी का सपलीमेंट ले सकते हैं हम यहां किसी कंपनी का नाम नहीं लेते।
  13. sir mere right chest ke upar gardan ke paas ek side ka bone (haddi) push up karne ke kaaran thora sa nikal gaya h . kya karni chahiyee mujhe . – Thakur Saurav Shah
    – शायद मैं आपको पहले भी बता चुका हूं अगर हड्डी की प्रॉबलम है तो डॉक्टर से मिलें।
  14. Sir ye compeition se pahle log pani kyo chhod dete hain,aur pani ki jagah kya pite hain pyas lagne pe – Daya Veer Singh
    – कंपटीशन से पहले पानी छोड़ते हैं ताकि नसें दिखने लगें। पानी पीते हैं मगर चम्मच से।
  15. – Sir mujheh bhookh kam lag ti hai koi solution batae Kabz bhi hoti hai – Maaz Siddiqui
    – खाने से पहले थोड़ा अदरक सेंधा नमक में मिलाकर चबाकर खायें और खाने के बाद एक चुटकी भुना और पिसा हुआ जीरा, जरा से सेंधा नमक में मिलाकर खायें। इससे हाजमा दुरुस्त होगा। हो सके तो किसी आयुर्वेद के डॉक्टर को दिखायें।
  16. Sir mere biceps ka size badh nahi rha hai mera size hai 14 inch sir mai usko 16 tk ka krna cahta hua sir kaise mera size badhega pahle mujhe bicep ka size badhana hai uske liye mai kya karu plzz sir help me – Vivek Jaiswal
    – ऐसा नहीं हो सकता। अगर आप ये सोचते हैं कि आप बस बाइसेप्स बना लेंगे तो ऐसा नहीं होगा। जो गलती आप कर रहे है वही ज्यादातर लोग करते हैं। बाइसेप्स नहीं बनने के 4 कारण में हमने विस्तार से इस पर बातचीत की है। आप भी चेक करें।
  17. Sir mujhey hgh key barey mey information chahiey ,isko kaise use kartey h or iski dose kitni hoti h- Kunjbiharisaini Hindu
    – सर हम किसी को एचजीएच लेने की सलाह नहीं देते। हालांकि एचजीएच की डोज और साइड इफेक्ट  में इसके मिसयूज की पूरी जानकारी हमने दी है।
  18. Hii sir m Lean body gain kr rha hu Meri dait sir
    2banana 1scop protein
    50gram otes with 2egg
    Lunch 3chapati dal with 200gram curd
    Otes in water 2egg
    Before exercise 2banana 100 gram paneer
    After exercise 1scoop protein
    Diner rice nd 2egg
    Sir muje btaai dait m Kuch change kru or muje body gain krni h with abs k sath – Dèépåk Sòñì
    – आपको लीन बॉडी भी चाहिए, आपको एब्स भी चाहिए और बॉडी गेन भी करनी है। सब एक साथ चाहिए। नहीं हो पायेगा। जब कोई शख्स एब्स बना रहा होता है तो उसकी डाइट और वर्कआउट अलग होता है, जब गेनिंग कर रहा होता है तो डाइट और वर्कआउट अलग होता है। पहले अपनी गलतफहमियां दूर करें। ये जो डाइट चार्ट है ये न तो लीन बॉडी का है न ही गेनिंग का है। लीन बॉडी वर्कआउट और डाइट प्लान में लीन बॉडी की पूरी जानकारी और डाइट शेड्यूल दिया है, एक बार चेक करें।
  19. sir mujhe hand k ese set bataye jisse hend ka size kam hone pr bhi choda lge. – Arif Rock
    – बाजू दो तरह से बड़ा दिखता है या तो उसमें गजब की कटिंग हो अगर ऐसा होगा तो 15 इंच का बाइसेप्स भी टी शर्ट में खूब दिखेगा, वरना तो आपको साइज हासिल करना होगा।
  20. sirt meri height 5.5 weight 55 kg hi so mujhe body building ke liye diet chart batiye – Shivam Thakur
    – सर डाइट चार्ट अलग से बनाकर देने की फीस है। इसी पेज पर उसका विज्ञापन दिया होगा वहीं बात करें।
  21. age 24 years
    hight 5’4 inch
    waight 44kg
    me jim join kerna chati hu to plz ap mujhe btaye ki mujhe khane me kya kya or kitna lena hoga. – Sonam Mansuri
    – फिलहाल तो आप दिन में तीन से चार केले, दो से तीन बड़े आलू और करीब 50 ग्राम प्रोटीन लें। इसके अलावा भी आपको नॉर्मल खाना तो खाना ही होगा। इससे वेट गेन होना शुरू हो जायेगा। वेट बढ़ाने के 10 टिप्स में आपको और जानकारी मिल जायेगी। हमने जिम और डाइट के जो टिप्स इस पोस्ट में दूसरों को दिये हैं आप उन्हें भी एक नजर जरूर देखें।

बॉडी बनाने से जुड़े बेहतरीन लेखों के लिए यहां क्लिक करें 

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

20 comments

  1. Sir, muje apka diet chat aur exricse chat chaye

  2. amar singh rajput

    Sir meri hight 5.9 he vajan 75 kg he muje lin body banani he mera baki sharir to thik he pr mera pet bahar he to me pehle pet andar karu ya hevy exrsize muje netural dity se body banani he

    • बिना पेट कम किये तो लीन बॉडी बनती नहीं है। कसरत हैवी करें या लाइट वेट से इतना याद रखें कि आपको फंक्शनल ट्रेनिंग करनी होगी। आप ये लेख पढ़ें आपको कुछ मदद मिलेगी।
      लीन बॉडी कसरत और डाइट चार्ट
      https://bodylab.in/2015/11/03/lean-body-exercise-and-diet-in-hindi/

  3. hello sir Maine gym jana abhi suru hi kiya h tho weight normal maru Yaa heavy…..

  4. Hlo sir m 2 mahine se gym ja rha hu mere weight kuch khaas nhi bda h
    Meri hegiht 5″ 10 h weight 60 kilo chest 32cm
    Aap plz muje btao m apna wieght kaise badau

  5. Love u sir and your team,
    Sir bodylab k sabhi Fans or meri taraf se ye question h ki sir hum sab aapse face to face mil sakte hain kya aapke office par agar yes To Aap office ka address Bta dijiye agar Delhi m ho to.Again love u….

    • आप सबका शुक्रिया। सर हम सब ऑनलाइन काम करते हैं। मैं माफी चाहूंगा कि आपसे मिल नहीं सकते। अभी हमारी कंपनी बहुत छोटी है जब ये ग्रो करेगी तो यकीनन हम प्रोग्राम भी किया करेंगे और फ्री फिटनेस मेला भी लगाया करेंगे मगर अभी उसमें वक्त है। हो सके तो अपने दोस्तों को हमारा फेसबुक पेज लाइक करने को कहें।

  6. Sir nameste meri age 32 or weight 74 kg h or mujhe gym jate hua 2 month Ho gay hai Mai apni muscles growth or body(muscular) shape mey lana chata hu to sir soy protin Lu ya Wey protin sab to Wey protin lene Ki hi advice de rahe h plz batay or sir soy protin(nutricharge prodiet) company ke bare mey batay Ki kaisa h prodect.plz sir batay

  7. Sir Mujhe Steroid ki Book chahiye konsi Good rahegi jisme sari jankari mil sake But Hindi Me honi Chahiye plz tell me

    • ऐसी तो कोई किताब मैंने भी नहीं देखी। इस वेबसाइट पर जो स्टेरॉइड सेक्शन है उसमें मैंने बिल्कुल शुरू से जानकारी दी हुई है आप स्टेरॉइड की कैटेगरी में बिल्कुल आखिर में चले जाएं वहां से देखना शरू करें मैंने बेसिक जानकारी से लेकर, पीसीटी वगैरह सबके बारे में बताया है।

  8. Hello sir mera name faiz hai mera weight 70 kg hai or bicep 15 inch hai or mai ek sal se gym kar raha hu or mera pet bhi bahar nikla hai mai pet ki charbi kam karke muscle ka size badana chahta hu sir muje bataye mai kya diet lu or kitni exercise karu

    • सप्ताह में कम से कम 5 दिन जिम जाएं, एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 से 5 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 8 से 15 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। शाम होने को आए तो डाइट में कार्ब कम कर दें, ताकि आपका पेट काबू में रहे। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। दोनों चीजों के पीछे साथ साथ ना भागें कि चर्बी भी घटती जाए और साइज भी बढ़ता जाए ये काम केवल प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर ही कर पाते हैं। आप फिलहाल ये फोकस करें कि पेट बाहर ना आए और साइज बढ़े, जब साइज ठीक हो जाए तो फिर दो महीने कटिंग के शेड्यूल पर चले जाएं।

      • Sir per kg protein 1.5 gram lena hai or carb or fat kitne gram lena hai per kg lu size gain ke liye

        • जितना प्रोटीन ले रहे हैं उसका चार गुना कार्ब लें और जितना प्रोटीन ले रहे हैं उसका आधा फैट लें। अगर 25 दिन में थोड़ी भी गेनिंग ना हो तो फिर आपकी डाइट बढ़ेगी, उसमें रोज की 700 कैलोरी और जोड़ लें।

          • Sir ye meri body ki condition hai fat bohot jayad jama hai or mai Muscle gain karna chahta hu usi hisab se diet or work out batiye ki Muscle ka size gian ho fat na gain ho kitna carb or protein lena hai fat kitna lena hai or workout kitna karna hai sir maine pic bheji pic dekhar batiye

          • देखो भाई अगर अभी फैट बहुत ज्यादा है तो मेरे हिसाब से पहले आपको कटिंग करनी चाहिए और उसके बाद हार्ड गेनिंग। हार्ड गेनिंग का मतलब होता है जिसमें फैट ना हो। ये काफी टफ होती है, मगर हां नतीजे काफी अच्छे आते हैं। वैसे किसी भी कंडीशन आप इतना समझ लें कि आपको डाइट में फैट केवल एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेना है उसके अलावा अखरोट, अलसी, मूंगफली, बादाम और मछली जैसी चीजों से अपनी फैट की जरूरत पूरी करनी है। बाकी किसी तरह का फैट आपको नहीं लेना है। डाइट में आपके बॉडी वेट के एक किलो पर 2 ग्राम प्रोटीन लें और कुल जितना प्रोटीन लेंगे उसका दो से तीन गुना ग्राम कार्बोहाइड्रेट लेना है। चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी में शेप आएगी और मसल्स बनेंगे। याद रखें इस सबमें वक्त लगता है। अगर जरूरत महसूस हो तो फैट बर्नर लेने से परहेज ना करें।

Leave a Reply