Breaking News

लीन बॉडी बनाने में क्रेटीन की क्या जरूरत

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।

 

इस बार हम 26 से 30 सितंबर तक पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। ज्यादा लोगों ने प्रोटीन, क्रेटीन व बीसीएए जैसे सपलीमेंट से जुड़े सवाल किये हैं। भले ही आपका सवाल कुछ भी हो मगर इतना याद रखें कि बॉडी बनाना और उसे मेनटेन करना एक दो महीने का काम नहीं है इसमें वक्त लगता है। नतीजों के लिए बेचैन न हों टाइम दें।

सवाल – sir cutting phase me proetin shake whey isolate k sath creatine le skte hai sir mera pet mein jayda fat hai, kya mai fat loss krne k liye khali pet workout kar skta hoon??? kya banana khana mere liye thik hai ya nahi? – – Singh Ammy

जवाब – आपको क्रेटीन की जरूरत नहीं है। कटिंग करने या लीन बॉडी में क्रेटीन का काम नहीं है। इससे वारटर रिटेंशन होगा। खाली पेट कतई कसरत न करें। वर्कआउट से पहले एक दो केले खाने से वर्कआउट में आपकी परफारमेंस सुधरेगी। इतना ध्‍यान रखें कि सूरज ढलने के बाद कार्ब न लें। खाना हो तो प्रोटीन लें।

Hi sir mera Bally fat bhaut he my 22 and my height is 6 feet and my weight is 90 sir mujhe 75 weight Karna he or sir mujhe weight loss kerne ke lea koi supplement batae or sir mujhe muje shandar body banani he – Nitesh Gautam

जहां तक सपलीमेंट की बात है तो आप केवल व्‍हे प्रोटीन लें और हो सके तो फैट बर्नर। आप बॉडी बनाते हुए फैट कम करें इससे आपकी स्किन ढीली नहीं होगी। आप लीन बॉडी का वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लें। हम आपको दो तीन लेखों के लिंक दे रहे हैं उनमें से जो जो जानकारी आपके काम की हो उन्‍हें एक कॉपी पर नोट कर लें और उसी हिसाब से चलें। सूरज ढलने के बाद कार्ब न लिया करें।

ye meri bidy ka pic. ha ye sir meri body ka fat kam krne ke sath hi isse me lean krna chahta hu me abhi BCAA le rha hu or body ko lean krne ke liye kya kru – Sonu Astoliya

तस्‍वीर देखने से आप मोटे तो नहीं लगते। इसलिए बेहतर होगा पेट की पीछे पड़ने की बजाये बॉडी बनाने पर ध्‍यान दें। जब कंधे और चेस्‍ट बनेगी तो पेट खुद ब खुद कम लगेगा। पेट की कसरत तो आपकी करनी ही चाहिए। अगर आप अभी से लीन बॉडी की तरफ जायेंगे तो बहुत दुबले पतले नजर आयेंगे, सोच लें। बीसीएए से ज्‍यादा जरूरी है व्‍हे प्रोटीन। अगर आपको लीन बॉडी बनानी है तो ऊपर वाले सवाल के जवाब में जो लेख दिये हैं उन्‍हें एक नजर आप भी देख लें।

 

Sir meri hight 6feet weight 95 kg ,chest 42,arm 14-15, waist 36 ,thigh 26, calf 16 or workout five day week chest,thigh,back,Shoulder ,weight lifting or sir diet 8 banana,1.500 ml milk,500ml lassi ,8 roti,dal sabji 500ml ,4 egg,one apple ya mosami,50g moong bigo kr.sir muje hulk body banani h big size or sir m 2 sal se gym kr rha hu m jo weight lagata hu wo bhi growth nhi ho rha ….help me sir Sorry sir likhna bul gya tha mera pet nikla huwa h m 10 mint workout bhi krta hu gym k bad to sir ye bhi kam krna h..Sir ek sawal or m workout k time fuel charge glucose pita hu but sir muje pure din bhut pyas lagti m kafi sara pani pi jata hu jis se mera pet bhara huwa lagta h or kafi pyas lagti ti ye koi bimari to nhi h iska kya solution h. – Sandeep Jakhar

आपके बॉडी बेसिक्‍स पढ़ कर ही मैं समझ गया था कि आपका पेट निकला हुआ होगा। अगर आपको हल्‍क बॉडी बनानी है तो आपको तकरीबन 200 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी। आपको पेट का ध्‍यान भी रखना है। अगर हो सके तो कोई फैट बर्नर चला लें। हर बार अपना वर्कआउट बदला करें। हर बॉडी पार्ट की छह कसरत करें। रैप की गिनती 8 से 12 रखें। कभी कभी पावर लिफ्टिंग भी करें। फ्यूल चार्जर बंद करें और साधारण ग्‍लूकोज लें। वर्कआउट से आधा घंटा पहले दो बड़े उबले आलू, एक छोटी कटोरी दही लिया करें और कसरत से 10 मिनट पहले ग्‍लूकोज या जूस पिया करें। जरा इन लेखों को पढ़ें आपको कुछ अंदाजा होगा कि कैसे आगे बढ़ना होगा।

Sir mera nam RAHUL sharma h m 27 year old hu meri body waight 71 kg m 1.5 year se gym kar rha hu m musculer body banana chahta hu sir par meri abs se fat nai ha rhe pls suggest kare – Rahul Sharma

मस्‍कुलर बॉडी के लिए आप लीन बॉडी वर्कआउट प्‍लान फॉलो करें। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे। जब आप लीन बॉडी पर काम करेंगे पेट अपने आप कम होगा।

sir what about brutalin?? brutalin kaam karta hain ya ni?? iskey side effects kya hain – Mohammad Afzal

ब्रूटालिन से टेस्‍टोसटेरोन का लेवल बढ़ता है। मसल्‍स बनाने में मदद मिलती है। अगर आपकी उम्र 30 से कम है तो आपको इसकी जरूरत नहीं है। इसके साइड इफेक्‍ट में घबराहट, चिड़चिड़ापन, बालों का झड़ना, नींद न आना शामिल है।

सर मुझे भूख नहीं लगती और नींद नहीं आती मुश्किल से 6 घण्टा सोता हूं क्या करू – Sanket Patel

जमकर कसरत करें और उम्‍दा डाइट लें। हमारे पास तो यही इलाज है।

Sir mai abhi fat loss karke cutting karraha hu Meri diet m around 190 grm protein 150 grm carb 50 gms fat hai to kya meri diet sahi hai ya kuch upar niche karna hai – Ansari Aamir Azmi

कटिंग फेस में आपकी कुल कैलोरी की जो जरूरत हैं उसमें प्रोटीन की हिस्‍सेदारी 40 से 50 फीसदी, फैट 30 से 40 और कार्ब 20 से 30 फीसदी के बीच रहेगा।

hlo sir soy protein or whey protein me kya frk hota hai muje khridna hai to konsa lu dono k rs. me bhot frk hai to to inke body pr effct b alg alg hoge plz khul k btayega sb – Vikas Madotra

सर अगर बजट कम है तो सोया प्रोटीन खरीद लें। बहुत ज्‍यादा साइंस में जाने की जरूरत नहीं है।

sir jo shark vala shake h usme protein ka source kya rhega agar main whey or gainer na daalu usme ??? yogesh budhiraj

तब पीनट बटर और दूध ही मोटे तौर पर प्रोटीन का सोर्स रह जायेगा।

Mera naam sunil kumar hai meri age 36 or mera wight 70 kg hai sir sir apse muje kafi halp mele or apse kafi acche jabab mile uske liye thankyou so much
Sir me 3 saal se gym kar raha hun mera muscle size gain hone ka nam nahi le reha
meri pure din ki diet hai
9am protine sheke
11am 2 brawn brad with penut batter
1pm 1katori daliya
3pm lunch brawn rice+panir+shimla mirch
5pm 4 boild ege
7pm one fruit
8pm go to gym
Gym me wight bhi achha marta hu chast me 120kg tab
9.30pm back to home and protine shake
11pm normal khana
Sir ye meri pure din ki diet hai sir muje bodybuilding karna chahta hun
Kya me stroid le sakta hu daina boll pil
Body me koi sheb nahi hai sir pls. Halp me
Me apka bohot abhari rahunga meri madat kigiye – Sunil Kumar

सर स्‍टेरॉइड के बारे में हम आपको कोई सलाह नहीं दे सकते। रही बात गेनिंग की तो आपको हर दिन 170 ग्राम तक प्रोटीन चाहिए, क्‍या आप इतना प्रोटीन ले रहे हैं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप जरा ये लेख पढ़ें।

Hello sir, sir mera left shoulder injured ho gya tha muscle tear ho gya tha so i i take rest for a long tym abhi pain nhi hota and i can rotate my hand properly and weight bhi utha leta hun but injury ki wajah se mera shoulders ka shape bigad gya hai and sir which protien supplement is good so that i can recover from muscle tear fast( Is Protien X good for health? ). Sir meri hieght 5’10inch hai weight 82kg. Sir please give me some usefull tips – Nitish Raturi

इंजरी से रिकवरी करने के लिए कसरत और सामान्‍य डाइट बहुत है। अब आप प्रॉपर तरीके से जिम करें और उम्‍दा डाइट लें। प्रोटीन एक्‍स अच्‍छा सपलीमेंट है पर बॉडी बिल्‍डिंग में उसका कोई खास रोल नहीं है। वो महिलाओं के लिए ज्‍यादा सही रहता है।

Sir aapne Maas ganer lene ke liye bole the To aap bata do ki kaun sa maas ganer use kare, Hight 170 weight 56 – – Biru Kumar

सर ये डाइट चार्ट गेनिंग के लिए है। अगर आप इसमें वेट गेनर लेंगे तो अच्‍छा रहेगा। आप किसी भी अच्‍छी कंपनी का गेनर ले सकते हैं। हम यहां किसी कंपनी का नाम नहीं लेते।

Sir meri hight 5″5 he. Or mera weight 50 kg he.meri chest 38 or biceps 10 inch ke he.sir me vegetarian hu. Muje mera weight 55 kg karna he. Koi diet plan de mere liye. – Manoj Daiyawat

नीचे वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सर मै 23 साल का हूँ और मेरा वजन 45 है मै दुबला पतला हूँ सर मुझे वजन बढ़ाना है मै 3-4 साल से कोशिश कर रहा हूँ लेकिन नही बढ़ रहा है और मै एंडोरा मास भी उपयोग किया लेकिन मेरा वजन नही बढ़ रहा है sir plz help me मै कौन सा सपलीमेंट लू plz बताईये – M Mukesh Sahu

वजन बढ़ाने के लिए हमें अपनी जरूरत से 500 कैलोरी ज्‍यादा रोज लेनी होती है1 आपको हर दिन तकरीबन 90 ग्राम प्रोटीन चाहिए। आप जरा ये लेख पढ़ें।

Sir weight gainer n endura mass m kya frk h… Plz reply..☺ Sir jo mene pahucha vo to btao plz sir…
Sir kya weight gainer supplements shi rhega kya… Kya m use le skta hun kya… My weight is 48 only..Arjun Negi

एंडूरा मास वेट गेनर ही है। आप एंडूरा यूज करने से पहले ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

Sir meri kidny me stone hai..kya mujhe exercise kr skta hu…or kya me protin le skta hu..please sir jara details me bta dijiye – Phool Sagar

स्‍टोन है तो उसकी दवा करायें और डॉक्‍टर से पूछ कर ही जिम जायें। वैसे जिम करने में कोई दिक्‍कत नहीं होती।

sir g namaste me din me 100gm soyabin bheego ke 15 minat ubaal kar khata hu ye sahi he kya iska jyada upyog karne se koi nuksaan hota he kya suna he testosteron kam ho jata he or eanrgy kam hone lagti he mujhe iski sahi jankari de thnks – Jaspal Khant

सर ये बात सही है कि सोयाबीन से टेस्‍टोसटेरोन लेवल कम होता है मगर इतना नहीं कि आपको चिंता करनी पड़े। मस्‍त रहें, कसरत करें। हां 100 ग्राम सोयाबीन एक बार में न खायें, दो हिस्‍सों में बांट लें।

sir meri height 165cm hai muze aur thodi height badhani hai meri age 21 hai kya me gym jata hu .gym me shoulder marne se height ko kya farak padta hai kya .height nahi badhti kya .mai gym me shoulder maru kya nahi .plz muze help kare sir. – AK Nik

जिम में हैवी वर्कआउट करने से हाइट पर फर्क पड़ सकता है। केवल शोल्‍डर ही नहीं, कोई भी हैवी एक्‍सरसाइज इस पर असर डाल सकती है। अगर आपको लगता है कि आपकी हाइट अभी बढ़ सकती है तो जिम जाने की बजाय खेलकूद करें और जिम भी जाना चाहें तो वहां फंक्‍शनल ट्रेनिंग करें और अपनी क्षमता से 80 फीसदी वेट की उठायें।

sir g namste g mujhe ye puchna tha ki ande me kitna protein hota he or safed bhag me hi hota he ya pile bhag me b hoto he .. or sirf safed bhag me kitna hota h – Jaspal Malviya

एक अंडे के सफेद हिस्‍से में करीब 5 ग्राम प्रोटीन होता है। पीले भाग में थोड़ा प्रोटीन होता है, मगर उसमें फैट बहुत होता है। वो दो तीन तक तो ठीक है मगर उससे ज्‍यादा नहीं। जब हमें दिन में 10 या 12 या उससे ज्‍यादा अंडे खाने होते हैं तो हम सफेद हिस्‍सा ही खाते हैं।

सर, आपने वज़न बढ़ाने के तरीके में बताया है कि मेटाबोलिज़्म कम करना होता है। मेरे साथ भी यही समस्या है। इसे कैसे कम कर सकते है। – Mahendra Prajapati

हां ये लिखा है मगर ये भी लिखा होगा कि मेटाबॉलिज्‍म कम करने के चक्‍कर में पड़ने की बजाये कैलोरी बढ़ायें। जितनी आपकी जरूरत है उससे 500 कैलोरी ज्‍यादा लें। नींद ज्‍यादा लें और ऐसे खाने को एवॉइड करें जिनसे मेटाबॉलिज्‍म तेज होता है।

sir mera body weight 62 kg h mjhe gain krna h 3 mnth ho gye h gym m mera diet plan h sbha
sbha 50 gm oats milk
50gm soyabean 50gm chane 50 gm moong dal
after 2hrs 400 ml milk 3 parathe
dopahar m normal meal
sham ko 5 bje 50gm oats milk 4 banana
den gym
after gym 3 egg
100 gm paneer
night m meal after dat 1hr
milk 4bread 2 spoon peanut butter 2 banana
and sir gym schedule h
mon chest n shoulder
tue back
wed arms
thu-rest
fri-chest n shoulder
sat-legs
sun-rest
sir 2 saal pehle se gym jaa ra hu lekin regular ni hu 4 mnths se jayda regular ni reh pata ab body p muscles dikhne toh lagi h but wt ni badta gaining b lagti h thodi but chest ki growth kam h n chest m muscle imbalance h chest ka ek side utha hua or rk side betha h answer me sir – Gajendra Singh

अपनी डाइट में प्रोटीन और बढ़ायें आपको हर दिन करीब 120 ग्राम प्रोटीन, उसका तीन से चार गुना कार्ब, और प्रोटीन का आधा फैट चाहिए। सप्‍ताह में केवल पांच दिन जिम करें, हर दिन केवल एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स साथ साथ करें। हर बॉडी पार्ट की पांच कसरत, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप रखें। ये लेख पढ़ें।

भीम बनने के तीन नियम।
पहलवान का डाइट प्‍लान।

Sir meri age 21 yr h aur heigh 5’7 h but mera weight 46 hi h main 1mnth se gym ja rha hu mujhe weigh gain h sir. Sir plz btaiye mujhe workout heavy weight se krna chahiye ya low weight se. – Ashutosh Mishra

आपको केवल आधा घंटा जिम करना चाहिए। सप्‍ताह में पांच दिन। हर दिन एक बॉडी पार्ट। तीन कसरत, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप। वेट उतना लगायें जितना आप लगा सकते हैं। आपको रैप की रेंज इतनी ही रखनी है बस इसी में आप जितना हैवी लगा सकते हैं लगायें। जरा ये लेख भी पढ़ें।
वजन बढ़ाने के लिए भारतीय डाइट प्‍लान।

Hello sir how are you..
Sir me apse ye pucha chahata hu ki sir agr acha wala original protein ya weight ginar le to kya koi side effect hoga kya jese hota hai hair loss hona pimples ka hona please sir – Raja Dandwani

अगर हेयर लॉस या पिंपल निकल रहे हैं तो आप उस पर शक करें। ऐसा नकली सपलीमेंट के साथ होता है1

oats ko kaise khana hai kya doodh ke saath kha sakte hai ya aur kuch ke sath – Vj Dayanand

कैसे भी दूध में, पानी में, शेक में जैसे मन करे।

Hiii sir mera naam sheebu meri age 22saal hai meri hight 5.10 hai or mera weight 78 hai m ab supplement lena chahta hu to muje btao aap whey protein or bcaa ek saath use kr skte hai or bcaa kese use krte h or saath m cretine use kr skte h bcaa k – Guru Mann

सपलीमेंट लेना चाहते हैं तो लें। व्‍हे प्रोटीन तो आप ले ही सकते हैं रही बात क्रेटीन और बीसीएए की तो बेहतर होगा आप इनके बारे में जान लें और फिर फैसला करें। ये लेख पढ़ें। बॉडी बिल्‍डिंग के 10 सपलीमेंट।

Sir,,,,,, aapne kaha tha ki 5’5 height aapko theek nhi lgti,,,,,,,, chaliye agar ab height badhana ho to koi tip????????? Nd sir agar mai gym join krta hu,,,,,,, nd wha pr weight udhane wali exercise krunga jaise dumbell curl wagaira toh sir isse meri height pr fark pdega kya ??????? Aisa maine suna hai agar aap weight lifting aur dumbell curl jaisi exerccise krte hai to aapki height grow krna band kr deti hai!!!!!!! Nd meri umar 17 1/2 saal hai to kya meri height abhi badh skti hai ????????? Aur kyoki main aapke saare post pdhta hu,,,, to aapne kfi saare logo ko height grow krne ke liye yoga ki tip di hai,,,,,,, to kya ye work kregi – Prashu Mishra

सर बॉडी बिल्‍डिंग के मामले में तो विज्ञान ने बहुत कुछ खोज लिया है मगर हाइट के लिए आज तक कोई उम्‍दा खोज नहीं हो पाई। हां ये बात सही है कि जिम में हैवी वर्कआउट करने से हाइट पर फर्क पड़ सकता है। आपकी उम्र अभी कम है, हाइट बढ़ने की गुंजाइश है। डाइट अच्‍छी रखें। खेलकूद में हिस्‍सा लें और दिमाग में ये बात बार बार न लायें कि आपको हाइट बढ़ानी है। न ही बारबार नापें, जब हाइट बढ़ेगी तो लोग खुद टोक देंगे। जो आसन मैंने बताये हैं उनका अभ्‍यास करें और हां एक बात और एक आसन में कम से कम तीन मिनट रुकने की कोशिश किया करें।

Sir,,,,,, bicep K liye close grip pull-ups aur barbell curls me kaun jyada effective hoga..Ashish Gautam
दोनों का अलग अलग काम है बारबेल पूरे बाइसेप्‍स पर काम करती है और क्‍लोज ग्रिप पुल अप्‍स से बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स के बीच का हिस्‍सा बनता है इसे ब्राची बोलते हैं, मेरी स्‍पेलिंग गलत हो सकती है मगर उम्‍मीद है आपको आपके काम की जानकारी मिल गई होगी।

Sir,,,,,,,,, main dwyane johnson ka bahut bda fan hu,,,,,,, meri bs 1 hi wish thi ki main un jaisa bnu,,,,,,,,pr mere coach ne kaha ki un jaise body bina steroids ke nhi bn skti,,,,iss baat me kitni sacchai hai sir,,,,,,,, kya ye baat sch hai ki bina steroids ke aap un jaise nhi bn skte?????? Agar nhi bn skte to km se km john abraham sir jaise to bn skti hai na bina steroids ke ??????? John abraham ki body ko kaun si body bolenge,,,, aur unke jaisi body bnne me kitna time lgega,,,,,mai time dene ko taiyaar hu.,,,,,,, bs aap itna bta do ki waisi body ke liye diet kitni honi chahiye ?????? Mera wight abhi 70 kg hai aur height 170cm – Saahil Singh Parihar

अगर आपके पास बहुत अच्‍छा कोच है और वो लगन से आपके साथ है तो आप कुछ हद तक जॉन जैसी बॉडी बना सकते हैं। मैं सौ फीसदी यकीन से ये बात नहीं कह सकता कि बिना स्‍टेरॉइड आप जॉन जैसी बॉडी बना लेंगे। हां एक बात है आप पढ़ाई करें। अब ऐसी दवायें आ रही हैं जो स्‍टेरॉइड नहीं हैं मगर स्‍टेरॉइड जैसा असर करती हैं। उन्‍हें खोजने की मेहनत आपको खुद करनी होगी। आपके कोच ने जो बात कही है उसमें सच्‍चाई है।

sir me 3 saal se gym kar rha hu or pichle 1/1.5 saal se supliment le rha hu or muje accha result nhi mil rha sab proper diet or proper workout kar rha hu, meri competition me khelne ki iccha he, so sir ab me kya karu samaj nhi aarha h – Mitesh Bhokare

मैं ये कैसे जानूंगा की आप अच्‍छी डाइट और अच्‍छा वर्कआउट कर रहे हैं। आपको अपने बॉडी बेसिक्‍स बताने चाहिए थे। खैर अगर आप बॉडी बिल्‍डिंग कर रहे हैं तो आपको अपने बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर कम से कम दो ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी। क्‍या आप उतना ले रहे हैं। सपलीमेंट के भरोसे बॉडी बिल्‍डिंग न करें उसे हमेशा अलग रखकर चलें कि असली सामान मिलना आजकल काफी मुश्‍िकल हो गया है।

Sir, aap ye bataye ki tara nutrition ka mega tripple mass ya amino mass hai isme steroid to nahi hai aur iska body be koi side effect to nahin hai sir maine tara company ki website check ki thi to iske product me jo vitamin the wo sare ayurvedic the to kya ye company asli hai aur iske product bhi aur agar hum is company se online supplement kharide to kya asli milega – Mohd Naved

आप खुद बतायें कि हम किसी शख्‍स के ईमान की गारंटी कैसे लें, यही तो एक ऐसी चीज है जो आजकल सबसे सस्‍ती हो गई है। हां अगर आप कंपनी की अपनी वेबसाइट से सामान मंगा रहे हैं तो हम उम्‍मीद कर सकते हैं कि माल सीधा कंपनी से ही आयेगा।

Hello sir how r you ,,, i am deep,, सर मेरी कमर पर चर्बी बढ़ गई है मतलब साइड में,,, मैं exercise करता हूँ फिर भी कम नहीं हो रही है तो सर कुछ बताये इसके लिए,and or lower abs h वो अन्दर नहीं हो रहे मेरा मतलब है। Abs पर भी चर्बी है लेकिन कम है lower abs पर ज्यादा है। तो सर इसके लिए कोई सुझाव दे,, या सर said की चर्बी को कम करने के लिए कोई फेट कटर लूं – Deep Kadyan

चर्बी कम करने के लिए अपनी ओर से आप जो कर रहे होंगे उनके अलावा हमारे पास कुछ नुस्‍खे हैं, जो नीचे दिये गए लेख में वजन कम करने के डाइट प्‍लान के साथ फैट कम करने के 11 नुस्‍खे दिये हैं आप उन नुस्‍खों को नोट करें और जिन्‍हें आप आसानी से आजमा सकते हैं आजमायें इसके अलावा आप चाहें तो कोई फैट बर्नर चला सकते हैं। एक बात का और ध्‍यान रखें कि खाली पेट के पीछे न भागें पूरी बॉडी कसरत करें और हैवी वर्कआउट से परहेज न करें। हर रोज पेट की एक जैसी कसरत न किया करें, कसरतें बदलते रहें।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

20 comments

  1. Hello sir.., my weight 57kg bicepes 12 chest 37 waist 27 sir muje lean body babani hai to muje kaise diet lani chaiye

    • सर जी इसी बॉडी में अभी से लीन बनायेंगे तो कपड़ों में सूखे हुए लगेंगे। पहले साइज वगैरा बढ़ायें और फिट कटिंग करेंगे तो ठीक रहेगा। अगर आपको इसी में लीन गेनिंग करनी है तो प्रोटीन रखें अपने बॉडी वेट के हर किलो पर दो से तीन ग्राम और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें।

  2. My wait 66 height 5.8″ _mujhe muscle. Bnane h….%%%%%%%%%%%% dite chart bnakr do. Plz plzzzzzzzzzzZzzz

  3. dear sir thank you aap se mili har ek info. k liye … ksam se bht kuch sikhne ko mila aap se .. god bless u nd ur whole team

  4. Sir, should i take creatine on rest day also or only on workout day? Plzz rply it

  5. lean cutting body ke liye kitana protein kintana fat aur carbohydrates chahiye

    • लीन बॉडी के लिए डाइट में 40 से 50 फीसदी प्रोटीन, 10 से 30 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 30 से 40 फीसदी फैट की जरूरत होती है।

  6. Best liver tablet

  7. How to take creatine with Milk or Water??????? who is the best????

  8. Sir mene 6 month pahile d boll liya tha use meri ganing nai hui ti ab me deca .ke 2 injection lagana chaha hu to ky sir sahi hai..isse meri ganing ho jaye ky ya jada deca lena pdega..4 week tak .ya 2 week me ho jayega..usks bad me pct kr lunga..bataye olz

    • देखो भाई ज्यादा स्टेरॉइड के चक्कर में मत पड़ें आप। आपको अंदाजा भी नहीं है कि अगर मामला बिगड़ा तो आपका क्या होगा। स्टेरॉइड प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में यूज होता है। हम बहुत शुरुआत में ही उसे यूूज करने लगते हैं जबकि मसल्स बनाने या वेट बढ़ाने के लिए स्टेरॉइड के अलावा भी कई ऑप्शन हैं।

  9. ẞsir agar main pehle creatine le rha hi or gym be LGA rha hi or thode month ke bad main creatine Lena chod deta hu or gym continue rkhta hu es se mere muscle ka siza to Kam nhi hoga or creatine kinase 17 year old boy le skta h

    • आपको ना तो क्रेटीन लेने से कोई फायदा होने वाला है और ना ही क्रेटीन ना लेने से कोई नुकसान होने वाला है। क्रेटीन आपकी जरूरत की चीज फिलहाल है ही नहीं। कसरत करें, डाइट लें ढंग से और सपलीमेंट लेना हो तो व्हे प्रोटीन, मल्टीविटामिन, फिश ऑयल लें।

  10. Hello sir, mera weight 68kg and hight 5.7″inch hai me gym bhi jata hu but jyada time workout nhi kr pata hu or thakan ho jati hai tatha mere body me growth bhi nhi ho rahi hai. kya aap muje bata sakte hai ki muje kya karna chahiye.

    • आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। थकान रहती है तो इसकी एक वजह पानी की कमी भी हो सकती है।

Leave a Reply