Breaking News

प्रोटीन का आधा फैट लें ताकि मसल्स का साइज बढ़े

इस लेख मे हम 12 से 15 सितंबर तक पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने फैट घटाने और मसल्स बनाने को लेकर ज्यादातर सवाल किये हैं।

 

सवाल – Sir gaining me 1 meal m kitna carbs aur fat le sakte hai dono bataye sir aur gaining me 1 kg body weight p ise kitna lena hai – Ansari Aamir Azmi

जवाब – वेट गेन करने के लिए आमतौर पर प्रोटीन, कार्ब और फैट से मिलने वाली कैलोरी का 60/20/20 अपनाया जाता है। आमतौर पर आपको बॉडी वेट के हर किलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। इसी हिसाब से देखें तो प्रोटीन का तीन से चार गुना कार्ब लेना होगा। और प्रोटीन का आधा फैट लेना होगा क्योंकि एक ग्राम प्रोटीन से 4 कैलोरी मिलती है जबकि एक ग्राम फैट से 9 कैलोरी, यानी करीब दोगुनी।

SIR G MERE HIPS PE FAT BAHUT JADA HA ,,, MAIN DAILY RUNING KARTA HU SIR 3 KM ND 1500 ROUND RASSI KUDTA HU,,, SIR DIET BHI NORMAL HA… FIR BHI HIPS PE SE FAT KAM NAHI HO RAHA HA – Vikrant Khan Dixit

सर आप एक जैसी कसरत रोज कर रहे हैं। सबसे पहली बात तो ये कि हर रोज अपनी कसरतें बदलें। दूसरी बात, केवल हिप्स के पीछे न भागें ऐसा करने से वहां के मसल्स सख्त हो जायेंगे। अपनी डाइट पर ध्यान दें। फैट कहीं का भी हो उसे खत्म करने का सबसे कारगर हथियार डाइट ही होती है। कसरत दूसरे नंबर पर आती है। उपवास रखने के बारे में सोचें। लंबे उपवास बहुत कारगर होते हैं। मोटापा कम करने के लिए भारतीय डाइट प्लान में कई नुस्खे भी दिए हैं आपको जो सूट करें आप उन्हें अपनायें।

Sir bhut dhanyad apko . Mera jwab chutne k bad aapne muje inbox me Repli kia ….sir me wet gain krna chah rha hu or……..sark bnane bale shek ko use krna chahta hu apni dit me. Iske bare me mene aap se pucha bi tha . To apne btaya tha aap isko din me 3 tym le sakte he . Ab sir me puchna chahta hu 400 ml milk me ek tym ka banta h to 3 tym ka bnane k liye iske sare ingredients triple karne hoge ……..or ek swal or sir muje lgta he isme fat kuch jyada hi ho jayegi . To is se esa to nahi hoga body pr fat jam jaye …jese pet bhar nikal aye or face bi mota ho jaye ……or massals ka size km bade …..pet jyada nikle…..iske bare me slah den sir……plz – Gaurav Gupta

नहीं ऐसा नहीं है एक बार जो शेक आपने बनया उसमें 400 से लेकर 600 एमएल तक दूध पड़ेगा। उसी को आप दो बार में पिएं। तीसरी बार अलग से थोड़ा हल्का बना लें। हां ये बात सही है कि उसमें फैट है ये ऐसे लोगों के लिए हैं जो गेनिंग कर रहे हैं। आप चाहें तो फैट कम कर लें।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।

Thanks sir pahle wale answer k lile sir mujhe yeh puchna tha ki extra virgin olive oli kya hota h aur karbo wali chiz kya hote h suraj dhalne k baad m kya na liya kru aur sir pet pe jo cucting aati h wo kase aati h aur sir m protein m coconut ka oil shake kr k pi sakta h aur sir m 2 kg milk pita h kya yeh thik h sir mujhe competitions ki tayari krni h m aap ko apni pick send kr rha hu aap jara dhayan se dekh lena plz sir request h m aap k per chuta hu plz sir help m m kya khau kya piyu mene doctry fir karai thi meta fat 18.0h😌😌  – Sidharth Kaushik

सर आपकी अच्छी मस्क्युलर बॉडी है। अगर आपको कंपटीशन की तैयारी करनी है तो सबसे पहले प्रोफेशनल कोच ढूंढें। एक हद के बाद आपको अच्छा ट्रेनर जरूर चाहिए होगा। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल ही होता है मगर उससे फैट नहीं जमता। वो सीधे कैलोरी में तब्दील हो जाता है। हर तरह की बॉडी को फैट तो चाहिए ही होता है। आप शेक में नारियल का तेल डालकर पी सकते हैं। कार्ब का मतलब होता है ऐसा खाना जिसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हो जैसे केले, आलू, चावल वगैरा। आपको फैट अभी और कम करना है इसलिए आप नारियल का तेल अवॉइड करें या दिन में दो चम्मच से ज्यादा न लें। आपको एक हल्के किस्म का फैट बर्नर चला लेना चाहिए। एग व्हाइट, चिकन चेस्ट, फिश, ओट्स, मक्का वगैरा अपनी डाइट में शामिल करें।

sir mera weight 57 h. mujhe bas diet puchna h gaining ki. me abhi subah daliya gym jane se pehle.
workout k baad gainer 2 banana,2 aalu.fir khana uske baad din me 2 aalu.fir sham ko gainer uske sath fir daliya,or 2 aalu. sir is se gaining ho jayegi kya.ya kuch or bhi khana hoga.plz sir veg diet batana. – – Ankit

Hello sir…Mujhe aapne legs ke muscles strong karne hai
Iske liye 5km ki running thk rahegi ya ni
aur aap koi aur exrsise bata sakte h jo ghar p hi ho sake……??
Sir aap koi weight gaining k liye weight gainer bataiye…
Kon si company better rahegi…..Vshal Sahu

 

रनिंग करने से कई बार मसल्स कमजोर हो जाते हैं। वजन बढ़ाने को लेकर आपके सवाल से मुझे ऐसा लग रहा है कि आप दुबले पतले हैं और चाहते हैं पैरों पर थोड़ा मांस चढ़ जाये ताकि जींस वगैरा ठीक लगे। सर कुल मिलाकर बॉडी का वजन बढ़ाने पर काम करें। बेहतर तो ये होगा कि आप जिम जायें। घर पर कसरत केवल वही लोग कर पाते हैं जो या तो बहुत मजबूर हों या प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हों। आप किसी भी अच्छी कंपनी का वेट गेनर ले सकते हैं, मगर इतना याद रखें कि डाइट उम्दा नहीं होगी तो वजन न हीं बढ़ेगा। ऊपर वाले सवाल का जवाब भी पढ़ लें।

hello sir mra weight 68kg and height 5.8 hai.
mko gym join kiye 45 days hue hai mje acchi body bnani h kch advice dijiye ok – Emmy Saini

जिम जाने वाले नए सदस्य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत।
मसल्स बनायें अपनायें भीम बनने के तीन नियम।

hello sir, sir mene 10 mehine pehle steroids cycle 6 weeks ki chalai thi.SUSTANON 250mg & DECA DURABOLIN 100mg per week brand organon indian brand but mene PCT nahi kari .sir me ab kya kar sakta hoon jo side effect na ho please help me. Bhupender – Bhupender Kumar

नहीं अब जरूरत नहीं है।

Hello sir a in mrityunjay bol rha hu.
Meri age 23 height 5’9 weight 70
Kg h. Main 9 month se gym kr rha hu.
Aur body m kucch khaas fark nhi dikh rha h kuane m kya khau kya creatine le skta hu aur exercise schedule mon-triceps tue-leg, chest wed-lats thu-off fri-shoulder sat-biceps
Daily- extra 2 eggs aur 3 bananas khata hu kaise body build kru – Mrityunjay Modi

बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को एक ही दिन करें। सप्ताह में केवल पांच दिन कसरत करें। हर दिन एक बॉडी पार्ट। चार कसरत, तीन तीन सेट और 8 से 12 रैप। आपकी डाइट बहुत कम है। आपको हर दिन 140 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है फिलहाल। मुझे नहीं लगता आप वो डाइट ले रहे हैं। ये लखे पढ़ें।
मसल्स बनायें, अपनायें भीम बनने के तीन नियम।
पहलवान का डाइट प्लान।

What is omega3, omega6,omega9. And it’s working – Nitin Tomar

अगर आप कसरत वगैरा कर रहे हैं तो ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके काम की चीज है। यह हमारी बॉडी नहीं बनाती हमें बाहर से लेना पड़ता है। अगर आप मछली नहीं खाते को इसे सपलीमेंट के तौर पर ले सकते हैं। बाकी के ओमेगा दिल से ज्यादा दिमाग के लिए हैं और बहुत जरूरी भी नहीं।

Namaskar sir sir me weight gain kar raha hu 1 din ak body par ki jim karta hu par sir mene ak new jim jana suru kiya h baha ke koch mujh se ak din chest soldar or traisep dusre din thaee tisre din bak kolar baisep sir mera Q h kya ye sahi h or sir ye watkout kis level par kiya jata h me 6 manth se gym kar rha hu – Syed Shahwaz Ali

इस तरह का वर्कआउट दो तरह के लोग करते हैं नंबर एक जिनकी डाइट बहुत अच्छी हो और आराम करने को खूब टाइम मिलता हो या जो लोग लीन बॉडी बना रहे हों वरना आमतौर पर एक दिन में एक बॉडी पार्ट ही किया जाता है। हो सकता है आपके कोच आपकी बॉडी को कसरत की आदत डलवा रहे हों।

सर मुझे 4 महीने हो गए ह जिम करते हुए 63kg वजन ह 168cm हाइट फोटो भी भेज रहा हूं , ये सारी चीज़े देखते हुए बताइये क्या मुझे बेहरहम शेड्यूल 1 महीने के लिए अपनाना चाहिए – Rohit Pandey

नहीं आपको नहीं अपनाना, आपका वजन अभी काफी कम है। आप नॉर्मल कसरतें करें और गेनिंग करें।

Hello sir ek sawal hai mai weight gainer lu ya whey protein loo main pahli baar supplement ka use karunga Meri age-18 uar weight-56 height-5feet 9inch hai-ibrahim khan Vj Dayanand

वेट गेनर।

Sir,Protein ur creatine ….ka use kaise kare dono sath m ya alag alag…..workout k pahle ya baad m – Satyam Rai

दोनों को साथ लें, चाहे वर्कआउट से पहले या बाद में। जितना भी प्रोटीन आप लेते हैं उसे दो हिस्सों में बांट लें आधा वर्कआउट से पहले और आधा बाद में।

sir mera weight 54kg aur hei 172 cm hai to muze bicep ke liye back trcep sholder aur chest ke liye kitne weight se exersize karna chahiye. muze 15 kg aur badhana hai to muze sahi diet aur shedule bataye. please me internet ke siwa kahi aur se infermation nahi milti. plsssss
maine din me kitni calari aur kitni fat aur kitni protin liya ya lena hai kaise pata karu . me unda, kela, soya, soya milk, milk, mung ki dal, chana, roti sabji , chawal, aalu, kobi apne diet me leta hoo. to muze aur 15 kg 4 mahino me badhana hai to mera abhi wei 54 kg hai age 21 year to upar diye gaye foods mese muze roj kitna aur kya lena padega. please bataye……….Om Dhembare

उतने वेट से कसरत करें, जितने में आप अपनी फॉर्म सही रखते हुए पहले सेट में 12, दूसरे सेट में 8 और तीसरे सेट में 6 रैप निकाल सकें। आपका वजन काफी कम है तो आप गेनिंग के बारे में सोचें। शायद मैं आपको पहले भी यही बात कह चुका हूं। आपको हर रोज 120 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन की जरूरत है।

hello sir.
sir mai is time bulking kr rha
sab kuch better 6 kg gain kiya h 2 months me
but mai ye dekh rha hu.. mere hath or leg me cutting aa rhi.h..
nashe b dikhne lagi.h pahle se jada
but pet kuch jada hi bahr nikl rha..
aesha ho sakta h other body part me se jada fat pet me rha h.. baki part me nhi..
ha mai abs ki exercise nhi kr rha hu..sir – Shubham Kushwaha

बिल्कुल करें एब्स की कसरतें। हर रोज एब्स की तीन अलग अलग कसरतें करें। कसरत के बाद थोड़ी रनिंग भी किया करें। कभी कभी केवल फंक्शनल फिटनेस की ट्रेनिंग करें। नींबू पानी, गर्म पानी वगैरा का इस्तेमाल भी करें।

sir testosterone use karte time jo PTC course kiya jata he uska matlab or useki details bataiye – Om Pra Kash

यूज करते वक्त नहीं यूज करने के बाद पीसीटी की जाती है।
पीसीटी कैसे करें और किन दवाओं से करें।

Sir gym start kr diya h mix workout b ho gya. Ab mujhe apse yeh puchna h! wings, shoulders, chest ko kaise or kitne workout par jaldi bna skta hu. Koi suitable plan btayeh?, workout ke bad kya khana chahiye? – Aakib Ansari

जल्दी कुछ नहीं होगा। हर दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। चार कसरतें, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप रखें। वजन के प्रतिकिलो पर कम से कम दो ग्राम प्रोटीन लें।
पहलवान का डाइट प्लान।

Sir m regular zym krta hu but sir meri body m solders or biceps par strech ke nisan bn gye h
Wo nisan kaise khtam honge – Azhar Azad

या तो आपका वेट गिरा है या आप बहुत ज्यादा ट्रेनिंग कर रहे हैं मगर डाइट अच्छी नहीं ले रहे आमतौर पर तो यही दो वजह होती हैं। सर स्ट्रेच मार्क हटाने का नुस्खा हमारे पास नहीं है। असल में हम उसकी बहुत परवाह करते ही नहीं। डाइट उम्दा रखें मसल्स का साइज बढ़ेगा तो अपने आप वो कम हो जायेंगे।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

16 comments

  1. sir kiya mai fat burner aur weight gainer ek saath le sakta hun ?
    mere saath ek problem yeah hai ki pet par fat hai baki chest waist biceps triceps soldier bagirah sahi hain mera weight 72 kg hai air mai 95 kg hona chahta hun bas pet ki fat problem se bachna chahta hun
    mujhe sahi salah dijiye sir Ji
    Anis Ahmad Tilhar KA Sultan

    • नहीं अभी नहीं। पेट को कंट्रोल में रखें कसरत की बदौलत। बाकी अगर गेनर लेना है तो लेते रहें मगर बस 85 किलो तक। इसके बाद व्हे प्रोटीन लें। जब आप 95 पर पहुंच जायें तो फैट बर्नर और थोड़ा प्रोटीन साथ चला सकते हैं। इससे धीरे धीरे बॉडी से फैट कम होगा और आपका साइज भी नहीं गिरेगा। वैसे अगर पेट काफी बाहर आ जाये तो 85 किलो के बाद आप फैट बर्नर भी साथ में चला सकते हैं।

  2. सर में डेली morning me 6 day अलग अलग 45 minut abs exercise karta hu pichle 9 month se fat to kaafi kam hua but abs nhi ban rahe or pichle 3 mnt se gym kar raha hu week me 6 days जिम में abs नही करता. Me isme kya sudhar karu मेरी height 163 cm or weight 65 he.or mujhe muscles body बनानी है जिसके लिए में आपसे schedule or diet chart dono lena चाहता हूँ …

  3. Sir my weight is 85 kg. And my height is 5 feet 11 inch .
    My problem is my body shape is not ok . I am going gym 2 months . More fat in stomach. Best exercises To me reduce weight. But I am belong poor family no more money in following special diet plan .. i am reduceing weight .so how

    • आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे
      लीन बॉडी कसरत और डाइट चार्ट

      फैट नहीं घट रहा? बॉडी में शेप नहीं आ रही? जानें वजह
      वजन घटाने का सबसे सस्‍ता जादूई जुगाड़ जानें

      • Hello sir mera naam nazim he or
        Mene abi deca durabolin 300 mg
        Or. testosterone enanthate 300 mg
        Or Anadrol or Dainabol ki ek cycle ban wai he kya aap muje bata sake te he ki kya ye cycle sahi he
        Or me iske side effects se kase bachu matlab pct
        Or iske sath kya diet lu please sir reply kar na please

        Me abi iske sath Liv.52 fish oil malti vitamin bi liy he plz aapka jawab ka intizaar karu ga

        • भाई में स्टेरॉइड को लेकर कोई सलाह नहीं देता हूं क्योंकि ये खतरनाक होता है। पानी खूब पीना। बाकी दवाएं तो ठीक ही हैं। डाइट में बॉडी वेट के एक किलो पर करीब 2 ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करना। पीसीटी के बारे में ये रही पूरी जानकारी – https://bodylab.in/2015/08/15/how-to-do-pct-in-hindi/

  4. Sir muzhe kam weight mai jyada body banani hai Tiger shroff jaisi to kya karu mai 2 time Jym karta hu 1.5 hrs morning and 1.5 hrs evening mera weight 63 kg hai hight 5.8 sir plz muzhe tips dijiye kam Wight mai body bananeke

    • सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। ये लेख आपकी मदद करेगा।

      लीन बॉडी कसरत और डाइट चार्ट

  5. Sir mere weight 58kg h aur height 5.10inch age18 sir Mae ghar pr hi gym krta Hu sir mera chest 36inch se agey nhi bdta aur nahi biceps 12inch

  6. Sir mera name akash h,,, m up police ki taiyari kr ra hu or uske liye daily 5 km running bhi krta hu,,, but. Sir mera weight 61 kg h or hight 5-9 inch h sir mujhe apna wajan badana h plz aap suggest kijiye ki kia me weight gainer use kr sakta hu joki mera weight running ke sath badeee

    • हां आप यूज कर सकते हैं वेट गेनर। अाप 5 किलोमीटर की रनिंग करते हैं इसलिए आपका वेट इतनी आसानी से नहीं बढ़ेगा। वेट गेनर के भरोसे पूरी तरह नहीं रह सकते आपको बहुत उम्दा डाइट लेनी होगी। 6 से 8 अंडे, छह से 7 केले, फैट वगैरा भी यूज करना होगा।

Leave a Reply