Breaking News

फैट घटाते हुए मसल्स कैसे बनायें

इस लेख में हम 4 से 7 सितंबर तक पूछे गये सवालों के जवाब दे रहे हैं। इस बार पाठकों ने फैट को कम करते हुए मसल्‍स बनाने के बारे में कई सवाल पूछे हैं।

 

सवाल – Sir meri body par fat hai par me mota nai hun. main fat ko kam karte hue muscles banana chahta hun. ye kaise hoga.- Jai

जवाब – सर, अगर सही मायनों में बात करें तो आपकी बॉडी ढीली किस्‍म की है और बॉडी में कसरती लुक नहीं है। आप जो ये सोच रहे हैं कि फैट कम हो जाये और मसल्‍स बन जायें तो इसमें कुछ गलत नहीं है बस मैं आपको ये समझाना चाहता हूं कि आप फैट को कम करने की कोशिश करने की बजाय मसल्‍स बनाने पर जोर दें। आपने ये बता ही दिया है कि आप मोटे नहीं हैं। तो बस आप कसरत करें और मसल्‍स बनाने पर ध्‍यान दें इतना फैट तो अपने आप ही कम हो जायेगा। अगर आपकी बॉडी पर फैट है तो भी आप फैट के बारे में ज्‍यादा न सोचें उसे तो कम होना ही है जब आप सलीके से कसरत करें तो वो अपने आप घटेगा। याद रखें वेट ट्रेनिंग से बढ़िया फैट बर्नर कोई नहीं है।

सवाल – Hllo sir m Davinder Hasija and my height is 5,8″ and body weight is 72 kg. I have a one prblm my body is not become a good shape . I am going to gym for last 10 months. This time i am full confused what i can do to reduced my extra fat . So i requested to you . Plz me for about this – DaVinder Hasija

जवाब – हो सकता है आपकी बॉडी पर एक्स्ट्रा फैट हो, मगर आपका बॉडी वेट बॉडी बिल्डर की लुक के लिहाज से तो कम ही है। हम अगर प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग की बात न करें तो एक मजबूत लुक आपको 85 किलो के आसपास मिलेगा। अब आपको करना ये है कि आपको मसल्स बनाने हैं और कोशिश करनी है कि बॉडी से फैट से परसेंट कम हो जाये। इसके लिए आपको सैचुरेटेड फैट से परहेज करें। तकरीबन 140 ग्राम प्रोटीन रोज लें और सप्ताह में पांच दिन कसरत करें। रैप की गिनती 6 से 12 के बीच रखें। कसरत की गिनती 4 से पांच रखें। उसके बाद थोड़ा कार्डियो और फंक्शनल ट्रेनिंग करें।

Hi..thanks for ur last answer .actually this time i want to ask u different question…actually my cousin wants to reduce her tummy..bulges..and body fat ..in home ..she don t want to go gym..mainly she want to reduce fat in stomach..and stomach side area..and she want tonned arms ..her weight is 62 and height is 5 feet 4 inches. So can u suggest me diet for her .kya khana hai and kya nahi .and thodi bahut exercises..nd routine. – Pradeep Kainthola

सबसे पहले तो एक बात ये समझ लें कि बॉडी पर न तो किसी एक जगह फैट चढ़ता है और नही किसी एक जगह से जाता है। हमारे कहने का मतलब ये है कि स्पॉट रिडक्शन जैसा कुछ नहीं होता कोई शख्स ये चाहे कि वो बस पेट की कसरत करके पेट कम कर लेगा तो ऐसा नहीं होगा। उसका पेट सख्त हो जायेगा। जब फैट चढ़ता है तो पूरी बॉडी पर चढ़ता है ये बात अलग है कि कहीं ज्यादा कहीं कम। फैट उतरेगा भी पूरी बॉडी से। इसलिए हमेशा पेट के साथ साथ पूरी बॉडी की कसरतों पर ध्यान दें। जहां तक सवाल वेट कम करने का है तो सबसे बड़ा रोल इसमें डाइट का है। कसरत के तौर पर आप 21 बार सूर्य नमस्कार, रस्सा कूदना, बॉक्स जंप, माउंटेन क्लाइंबर, बर्पी जैसी कसरतें घर पर ही कर सकते हैं। इसके अलावा आप ये लेख पढ़ें आपको काफी जानकारी मिलेगी।

Sir jesa ki app ko btaya tha ki mera physical h tho app ne bola tha ki running hi kero exercise bad me ho jayegi so mera physical clear ho gya ab mai dubara exercise start Ker rhe hu running se jho tummy bhar tha vho kam ho gya sir app muhjr jhe btaye ki fat kitna leyu per body weight ke hisab se jis de stomach Jada na bhar nikle jese protine per weight kg ke hisab se 2 we 3 gram Lena hota h tho fat kitne gram Lena chyie per weight ke hisab se vjo diet ratio tho Maine read kiya huya h per gram me maintain kerna tjoda asan hota h app muhje gram me bat de sir mera weight 73kg h abb kitan gram fat lu mai
Ek sir mai abb 2gramke hisab se protine lu usse se muscle proper gain honge ya vho 2gram se 3gram lu hor exercise mai vhi basic schedule follow keru sir jha khuch change kerke – Varinder Singh

अगर आपको गेन करना है तो ये ध्यान रखें कि आप जितना प्रोटीन लेंगे उसका तकरीबन 4 गुना कार्बोहाइड्रेट लेना होगा और जितना प्रोटीन लेंगे उसका आधा फैट लें। ये मोटी कैलकुलेशन है। बिल्कुल सटीक कैलकुलेशन आपको इस लेख से पता चलेगी।

डाइट |बॉडी बनाने के लिए कैसी हो डाइट

sir ek bar agar mussule cut ho jaye to kya size nahi badhtj kya? sir muze 54 se 72 kg tak badhana hai muze sahi shedule bataye. thankssss….Om Dhembare

आप जब चाहें तक गेनिंग शुरू कर सकते हैं ये तो आपके हाथ में है। गेनिंग के लिए बस इतना करना है कि जितनी आपकी कैलोरी की जरूरत है उसमें 500 से 700 और जोड़ दें। कुछ दिनों में गेनिंग शुरू हो जायेगी। कसरत के तौर पर आप पांच दिन जिम जायें, चार कसरत, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप निकालें। ऊपर जो लेख दिया है उसे पढ़ लें आपको कैलकुलेशन करने में मदद मिलेगी।

 

bhai muje body me cut bnana h kya kru konsi exise kb kb kru – Virendra Pachar Choudhary

कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्ताह में छह दिन जिम जायें। कसरतें तो वही रहेंगे बस रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी बहुत हैवी वेट से दो चार रैप वाली कसरत भी किया करें। एक्सरसाइज के बाद अच्छे से रनिंग या फंक्शनल ट्रेनिंग करें। अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट कम करें और प्रोटीन बढ़ायें। सूरज ढलने के बाद तो कार्ब बिल्कुल न लें। जितना हो सके जब हो सके गर्म पानी ही पियें। आप लीन बॉडी का वर्कआउट शेड्यूल फॉलो कर सकते हैं।

sir mujhe constipation nd bhukha na lgane ki prblm pichle 5 saal se h …nd abhi wajan bhut kaam ho gyaa h…sir jo mujhe aise koi diet btaiye nd exercise jiss se constipation nd bhukh baadh jayee nd phir wait bdh jayee…sir mai bhut pareshan hu bhut doctors ko dikha chukaa lekin koi tarrika nh milaa…wo yhi bolte morning walk kro nd all iss se bhukh bdhegi nd constipation nh hoga nd weight bdhne lgegaa pls pls reply kriyegaaa – Ravi Pandit Babu

इसका मतलब ये है कि आपको शरीर से नहीं बल्कि दिमाग के चलते कब्ज है और यकीन मानें आपको कोई बीमारी नहीं है लेकिन आपने अपने दिमाग से ये बात नहीं निकाली तो कोई आपका वजन नहीं बढ़ावा पायेगा। कब्ज के लिए तो हम यही कह सकते हैं। अब रही बात वजन बढ़ाने की तो उसका जवाब आपको इन लेखों में मिलेगा।

वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पायें
वजन बढ़ाने के लिए डाइट प्लान

Hello sir mera naam ABHINAV KAUSHAL hai meri height 6feet and weight 74kg h m gaining kr rha hu aur 15days m 2kg badaya h ek achi diet aur Arnold mass gainers original k sath aur night m after exercise 100gm gainer with 5eggs dinner nhi leta 8pm m sirf milk aur kajoor leta hu
Sir mujhko kb tak gaining krni chahiyee taki m muscular body bana saku with good size aur mera size bhut slowly bad rha h 15 din m 0.5inch bada h biceps ka aur chest m 1inch kuch bataiye taaki jaldi se size gain krkey m achee size se cutting kr saku sir – Abhinav Kaushal

अगर इतनी तेजी से साइज बढ़ रहा होता तो बस तीन से चार महीने में ही सब बॉडी बिल्डर न बन जाते। वक्त तो लगेगा ही। खास बात ये है कि बाइसेप्स के पीछे ज्यादा भागेंगे तो वो और नहीं बढ़ेगा। अभी गेनिंग कर रहे हैं तो तीन से चार महीने गेनिंग पर ध्यान दें। आपको हर दिन अपने बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी और प्रोटीन का चार गुना कार्बोहाइड्रेट लेना होगा तब गेनिंग होगी। और हां प्रोटीन का आधा फैट भी लेना होगा।

sir mene decdan tablet ka use kiya tha steroid 4 mahine tak liya tha mere hair fall jhadne lge h 5 aprail m decdan steroid bnd kr diya september chal rha 5 mahine ho gai chode hue lekin avi v hair fall ho rhe h ball jhad rhe h sir m kya kru – Rahul Gupta

सर इसका कोई इलाज हमारे पास नहीं है डॉक्टर से बात करें।

Sir mera weight 57 aur height 5″7 he aur me 1 saal se gym kar rha hu….Mene 6 kg weight gain kiya he…last 6 7 month se result nhi aa rhe he bhot try kiye…bhot mass gainer liye but no results..plz sir help me….Aur ek din me Ek part ki excersise krni chahiye ya do parts ki…Kise jaldi result milenge…..Aur gym jane se pahle kuch n khaaya jaaye to Gym me sab energy muscle se li jayegi…kyuki mera body fat leval sirf 4 hi he…iske vajah se muscle brake hoga?? plzzz help me sir….Nabeel Chaki

आपकी डाइट अच्छी नहीं और आप गेनर के बूते बॉडी बनाना चाहते हैं ये है आपकी सबसे बड़ी गलती। गेनर तब काम करेगा जब आप डाइट उम्दा लेंगे। एक्सरसाइज आप पांच दिन ही किया करें और एक दिन केवल एक बॉडी पार्ट करें। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को एक साथ किया करें। रैप की गिनती 12 से 6 के बीच रखें और ये लेख पढ़ें।

जिम करने से पहले क्या खायें ताकि स्टेमिना बढ़े।

डाइट | बॉडी बनाने के लिए कैसी हो डाइट
शेक जो शार्क बना देगा।

sir steroids ki sabse best compny kon si hai or 1500 per kg ki range me kon kon se whey protine aate hai..Ravi Saidpuriya

इस बारे में हम कोई जानकारी नहीं दे सकते। ये ब्लैक मार्केट का माल है कई नामों से मिलता है। इसमें आप कुछ नहीं कर सकते। डेका ड्यूरोबलिन और टेस्टोसटेरोज जैसे स्टेरॉइड तो कई कंपनियां बनाती हैं और ये मेडिकल की दुकान पर भी मिलते हैं। रही बात व्हे प्रोटीन की तो इस रेंज में कई व्हे प्रोटीन आते हैं। हम यहां किसी कंपनी का नाम नहीं लेते।

Sir mera kam civil work ka hota he din bhar ki bhagdod se thak jata hu our jym jane ko time nahi milta hight 5.11 vajan 50 kg our bahut dubla ho gaya hu vajan kese badhau fitness kesa rakhu…bahut frustration aya he….sira ap meri madat kijiye…..sahi sujav de…Amit Jagtap

इतनी भागदौड़ करते हैं तो बतायें छह टाइम खाने और आठ घंटे की नींद कहां से हासिल कर पायेंगे। अगर इतना कर पायें तो ये लेख पढ़ें इसमें काफी जानकारी मिलेगी।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट।
वजन बढ़ाने मोटा होने के 10 खास टिप्स।

hello sir me ye jana chata hoon ki mera wajan 55 kg h to mein Indian gainer loon ya koi or maine sune h ki hamare jaise wajan wale logo ke liye Indian gainer sahi hota – Ajay Kumar

अगर असली गेनर मिल रहा है तो सब सही है। रही बात वजन बढ़ाने की तो आप ऊपर वाला लेख पढ़ लें।

sir kele khane se muscls bante he ya charbi badti he or soyabin or moong daal me kitna protein hota he – Jaspal Khant

केले खाने से मसल्स बनाने में मदद मिलती है। केले में कार्बोहाइड्रेट होता है इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और गेनिंग होती है। सौ ग्राम सोयाबीन में करीब 42 ग्राम और सौ ग्राम मूंग में करीब 25 ग्राम प्रोटीन होता है।

Hlw sir mujhe ye jaanna h ki kya steroid lene se 100% side effect hota hi hai ya fir na hone ke bhi chance hote hai. sir ej baat or kya steroid ke side efects steroid cycle ke doran hote hain ya fir 1 saal ya 2 saal baad bhi ho sakte hai. – Arif

जरूरी नहीं उसके साइड इफेक्ट सामने आयें, मगर हां थोड बहुत असर तो जरूर पड़ेगा। इसके साइड इफेक्ट इस्तेमाल के कई साल बाद भी सामने आ सकते हैं जैसे कूल्हे की हड्डी का गल जाना।

Hlw, my name is Aakib. Ek question tha apse, mera w 52 kg h or m gym start krna chata hu. Mera gym schcdule kya hona chahiye or mornig m workout ke kitne time bd bath kr skta hu? Or yeh dena tablet kya hai? – Aakib Ansari

आप जिम करने के आधे घंटे बाद नहा सकते हैं। डेना टेबलेट कचरा है। रही बात कि जिम कैसे शुरू करें तो उसका जवाब आपको इस लेख में मिल जायेगा।

जिम जाने वाले नए सदस्य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत
बॉडीबिल्डिंग के दो बेसिक वर्कआउट प्लान

Hello sir….Mere dost ne 5 months danabol tablets use ki or jb maine ushe bataya ki ye steroid h to wo dr gya fir usne apne trainer se pucha to trainer ne kaha ki ye to bhout hi low level ka steroid h isse kuch nhi hoga or iski PCT krne ki jarurt nhi… lekin mere dost ko abhi bhi doubt ho rha h to ab aap hi btaye ki ushe kya or kaise krna chahiye usne 200 tablets buy ki thi jisme se usne 5months me 150 kha li or ab bhi 50 or bachi hui h or uski age bhi jyada nhi h 20 years only ab batao kya ushe PCT nhi krni chahiye jaisa uske trainer ne kaha or ya PCT kr leni chahiye or krni h to wo jo 50 tablets bach rhi h ushe puri khatam krke kre ya fir unhe bich me hi chod de or usne only danabol hi li h or dana ki PCT kaise krni h ushe….Ãdèéb Rìzwåñ

डेनाबोल भी स्टेरॉइड है और खतरनाक स्टेरॉइड की गिनती में आता है क्योंकि यह मुंह से लिया जाता है और सीधे लिवर पर हमला करता है। इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे के लेख में मिल जायेगी। तीन महीने काफी होते हैं अब उसे बंद कर देनी चाहिए। रही बात पीसीटी की तो वैसे तो हर तरह के स्टेरॉइड के बाद पीसीटी करनी चाहिए। इसमें कोई बुराई नहीं है। मगर आपके दोस्त की उम्र बहुत कम है उसे कुछ दिन में रिकवर कर लेना चाहिए। लिवर को मजबूती देने वाली कोई टॉनिक जरूर शुरू कर लें और कसरत न छोड़ें। इससे आपकी बॉडी का नेचुरल हार्मोन प्रोडक्शन जल्द ही पटरी पर लौट आएगा।

gym ke bad konse brand ka proten Le nam bata de. please……..Mohammad Rizwan Khan Ashrafi

किसी भी अच्छी कंपनी का प्रोटीन ले सकते हैं, ऑन, मसलब्लेज, मसलटेक, लबराडा, वगैरा वगैरा।

hlo sir meri age 21 year hai or m 4 saal se gym kr rha hu muje menabol ke bare me puri information chaye kya ye steroid me aata hai ya nhi…,,, or sir bina steroid wala koi acha sa fat brner btaye mene puri kosis kr li bt abs nhi bn rhe …Vikas Madotra Vicky

मेनाबोल स्टेरॉइड है और हम स्टेरॉइड की सलाह किसी को नहीं देते। बिना स्टेरॉइड वाले तमाम फैट बर्नर आते हैं आप कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा महंगे फैट बर्नर को लेना ठीक रहेगा।

 

Sir frozen aur fresh chicken ya fish me protien m kya defrence hai – Ansari Aamir Azmi

कोई फर्क नहीं है।

Sir testosterone boosters ke kya functions hote h. Kya unke bhi harmful sided effects hote h? – Anil Babu Babu

इससे टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आपकी उम्र 30 साल से कम है और आपको कोई बीमारी नहीं है तो आपकी इसकी जरूरत नहीं है। इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं मगर बहुत भारी नहीं। शरीर को इनकी आदत पड़ने का डर रहता है।

Or sir ek baat or main exercize and running ek saath karna chahta hun army ki tayyari ke liye. isse body per kya effect padega?
Or sir meri kamar ka size 28inch h main ise kaise bada sakta hun? – Anil Babu Babu

जब तक आप रनिंग करते रहेंगे तब तक कमर का साइज बढ़ाना जरा कठिन काम होगा। रनिंग से आदमी पतला होता है और जो लोग पतले होते हैं अगर वो रनिंग करते रहें तो उनका वजन बढ़ना जरा कठिन हो जाता है। हालांकि ये नामुमकिन भी नहीं है। आपको वजन बढ़ाना है इसके लिये ये लेख पढ़ें।

वजन बढ़ाने का डाइट चार्ट

Sir kuch logon ne bataya ki running ki saath thai ki exercize karne se running theek se nhi ho payegi? Kya ye baat shi h? – Anil Babu Babu

नहीं ऐसा नहीं कसरत करने से थाई की मसल्स मजबूत होंगी।

Sir aap bta sakte h ki testosterone boosters ke kya sided effects h? Kya ye safe h? Or sir kuch logo ne bataya ki thai ki excersize or running dono karne se koi bhi kaam theek se nhi hoga. kya ye baat theek h?
sir agar squat or deadlift power improve karne baali exercize h to kya inhe roj karna chahiye? or agar body ko maintain rakhna h gain nhi karna to kitne protein ki jarurat h? Anil Babu Babu

टेस्टोसटेरोन बूस्टर के कुछ खास साइड इफेक्ट नहीं होते। मगर 30 साल से कम उम्र के लोगों को इनकी जरूरत नहीं होती। इन दवाओं की शरीर को आदत पड़ जाती है इसलिए इनसे बचा जाता है। हां कसरत के साथ ज्यादा रनिंग नहीं की जाती है, इससे वजन बढ़ाना जरा कठिन हो जाता है। नहीं स्कवेट और डेड लिफ्ट रोज नहीं की जाती। बॉडी को मेनटेन रखने के लिए बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक ग्राम प्रोटीन रखें।

sir aajkal main ek problem se bahut pareshan hun. abdomen ki exercise karte hi bahan ki muscles cramp karne lagti h. aisa lagta h ki pet ke andar ghus jayengi. isse pahle aisa kabhi nahi hua. aisa kyun hota h iska koi proper solution nahi de paya h. koi kahta h Ca ki kami h to koi protein ki kami batata h. ye kyun hota thoda detail me batayen?? – Anil Babu Babu

या तो आपके शरीर में पानी की कमी है या आपके बदन में मांस की कमी है। यही दोनों वजह हैं।

Sir agar deca.danabol. sustanon.tren tab pct kitane din bad suru kar me ha – Balvinder Singh

पीसीटी कैसे करें में आपको सारी जानकारी मिल जायेगी।

shoulder ki workout karte samaye mere shoulder se aawaj aati hai sir mai ky karu.- Sandeep Singh Lodhi

जिस कसरत में आवाज आती है उसे एवॉइड करें। आप बहुत दुबले पतले हैं शायद। हाफ रैप भी लगा सकते हैं।

Hello sir mera weight 80 Kg hai 1 Saal se gym kar raha hu body fatty thi par ab shape me b aa rahi hai aur pet b kam ho raha hai magar meri kamar kam ni ho rahi hai aap mujhe kamar ki kuch exercise bataiye picture k madhyam se. – Muhammad Zaid

एक बात ध्यान रखें कि केवल कमर के पीछे भागंगे तो सफलता हाथ नहीं लगेगी। ज्यादा ध्यान पूरी बॉडी पर दें मल्टी ज्वाइंट कसरतें करें, कार्डियो करें ऐसी कसरतें करें जिनसे पूरी बॉडी का फैट कम होता है। कमर अपने आप कम होगी।

पेट करने के दो वर्कआउट शेड्यूल।  

6 पैक की 6 कसरतें जितने बारे में आप नहीं जानते।

Hello sir . Thnkue vry much . Aap log hamari itni help krte hnn . Sir aapse ek baat poochni hai ki agr sirf abs banane or belly fat kr rahe hnn, to kya pre and post workout lena chahiye ya nhi . Sirf single abs k daily routine k liye . Kyonki jse workout k 1/2 hour k andr he protine diet lete hnn to kya abs k liye bhi protine lena chahiye ya nahi ya or abs workout k beech m pani ka use kree ya without pani jyaada ache s fat burn ho skta h . Kyonki sir m filhaal race or abs pr kaam kr rha hoon, baaki body ki bhi workout hoti h , mgr abs ki workout k baad heavy and healthy diet lene s kya reaction hota h ye pta krna h . So sir plzz batayiye . – Shiv Rao

एब्स के मसल्स भी दूसरे मसल्स की तरह होते हैं। उन्हें भी प्रोटीन चाहिए होता है। इसलिए प्रोटीन लेने में बिल्कुल न हिचकिचायें। एब्स वाली बॉडी भी दो तरह की होती है एक बिल्कुल दुबली पतली काया, जिस पर एब्स बने होते हैं और एक में मजबूत काठी पर मोटे मोटे एब्स होते हैं। अब ये आपको तय करना है कि आपको कैसी बॉडी बनानी है। रही बात पानी की तो जरूरत महसूस होने पर थोड़ा पानी पीने में कोई हर्ज नहीं।

एब्स की एबीसी, 6 पैक के सारे जवाब

Hi I m nitesh my hight is 6.1 weight 90 me ye Janna chata hu k lean body kese banau aap thoda detail me advice Kare k mujhe konsa supplement lena chahia or mera exercise routine he Monday chest, lats Tuesday shoulder, legs wednusday bicep, triceps Thursday chest, lats Friday shoulder, legs Saturday biceps, triceps. Thanks sir I will send you my picture and mujhe kesi body banani he vo bhi – Nitesh Gautam

सर, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स एक ही दिन करें। उसको आप ओवर ट्रेन कर रहे हैं। अपने वर्कआउट में मिक्स ट्रेनिंग की जगह बनायें। इसके अलावा फंक्शनल ट्रेनिंग को शामिल करें।
लीन बॉडी वर्कआउट और डाइट प्लान।

sir mera umar 21year hii mai 3year se gym kar rha hu mai ne aaj tak koi supplyment nahi liya mera ek problem hai ke mere arms ke mukable mera chest nhi ban rha hai sir please mujhe tips dijiye ke mera chest ban jaye – Om Shiv Kr Bharti

चेस्ट की कसरत सप्ताह में दो बार करें। एक बार हैवी वेट से जिसमें रैप की गिनती बस 12 से 6 रखें और एक बार नॉर्मल वेट से जिसमें रैप की गिनती 10 से 16 रखें। हर बार कसरतें बदल बदल कर करें। चार से पांच कसरतें ही करें। सच बात तो ये है कि आप शोल्डर, कॉलर और बैक बनायें। चेस्ट की तो शेप आ जाये उतना ही ठीक रहता है।

Sir mujhe muscle badhane he to me ek din me ek exercise karu ya ek din me do do exercise karu jese cest shoulder … back bicep .. leg triceps konsa tarika better he – Ämâñ Yádäv

एक दिन में एक बॉडी पार्ट करें। तीन से पांच कसरतें, तीन तीन सेट और 12 से 6 रैप। सप्ताह में केवल पांच दिन कसरत करें।

mera naam abhijeet hai . mai 3 maihne se gym gata hu to size badhane ke lia har body part ke hapte me 2 bar kasrat katoa hu thik hai ya . ya sirf hafte me 1 bar karu – Abhijeet Ghusale

साइज बढ़ाने के लिए यह तरीका ठीक नहीं है। ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

Sir अंडे ka white hisa sarir m garmi to nhi krta hena m 10 se 15 ande din k khata hu white hisa. Or jyada kele khane se koi nuksan to ni hoga – HimånShů Påtėl

बहुत बढ़िया करते हैं। खायें और जमकर कसरत करें बस बाकी सब बकवास है।

sir ji mera weight 50 kg hai maine zym join kiya hai kuc dino phle bt mai din mai sone ka tym ni nikal pata bss rat ko 7 gnte ki neend jarur leta hu to muje apse ye pucma hai ki kya wait gain ke liye din mai sona jaruri hai or mai subh zym krta hu nitesh tailor – Nitesh Tailor

जरूरी नहीं होता, मगर उससे फायदा पहुंचता है।

Sir weight gainer k sath bcaa le sakte hai – Hanish Pahuja

बीसीएए के बारे में सब जानें।

Hello sir, sir main apse yeh janna chahta hu ki kya m maas gainer use kr skta .sir muje doctor ne fat wali chize khaane se mnaa kiya hai kyoki m lipoma jesi bimri se pidit hu jisme fat cells growt hothe hai. To sir m apse janna chata tha ki kya m maas gainer le skta hu..or kya lipoma ka without surgery ilaaz ho skta hai kya.. Sunny Singh

ल्यूपोमा के इलाज के बारे में आप डॉक्टर से ही बात करें। आप व्हे प्रोटीन लें और उसमें केले व ओट्स, शहद मिलाकर शेक बना लेंगे तो वो वेट गेनर का ही काम करेगा। अपनी डाइट में वजन बढ़ाने के लिए आपको फैट तो रखना ही होगा मगर आप बाजार से एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल खरीद लायें, ये बॉड में जमता नहीं और सीधे एनर्जी में तब्दील हो जाता है।

Hello sir meri height 5 feet 8 inch hai aur weight 53 kg hai mujhe gym jate 1 mahine hua hai
Aur 2 mahine baad main supplement whey protein lene ki soch rha hoo to kya gym jaane ke 3 mahine baad lena thik rahega ya pahale lu ya baad me ya kuchh aur lu
Pahle bhi maine 2saal gym ki hai par gap karke – Vj Dayanand

अगर आप कसरत करने के तौर तरीके जानते हैं तो आप अभी से ही सप्लीमेंट ले सकते हैं।

Hello sir, m 3 months se ghar par workout kr rha hun natural protein diet to agar ab mai gym join kru to protein powder vagaira le skta hu…And sir mera lower back upper back se thoda andar h to sir level me lane k liye koi exercise batayein? – Shivam RAj Shukla

चिनअप और पुलअप करें।

hello.. sir mera sawal (1) ye hai ki aapke 32 steroide ki list me se deca drol max 100mg konsa steroide hai ye tablet form me hai.. or iska cycle kitne din ka hota hai or hcj or ptc kaise karni hoti hai iske sath..(2) sir mene sunaa hai ki log dainabol ka cycle 4 week ka hi karte hai per mene aapke page per padha hai ki iska cycle 8-10 week ka hota hai konsi baat sahi hai inme se..(3) sir mera weight 60 hai iska mtlb mujhe 180 gm protine chahiye per me apni jarurut se jyada le rha hun lagbhag 220-230 toh kya jo exatra protine hai iska koi fayda hai ya waste of money hai.. me aasha karta hun mere sabhi sawal ka jawab aap doge..- Rajput Ajay

सर इसका जिक्र हमारी टेबल में नहीं है। जिसका भी जिक्र है उसके बारे में यह लिखा है कि वो इंजेक्शन फॉर्म में है या उसे मुंह से लेते हैं। सर साइकिल कितना चलाना है ये शख्स की जरूरत पर डिपेंड करता है। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से आपकी बॉडी और लीन होगी इसलिये उतना ही प्रोटीन लें जितनी जरूरत है।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

26 comments

  1. Sir Ek Help Chiye Thi Apse Ek Time Mera Weight 95kg Tha n Mene Hyper Pills Le Ke weight Loose Kiya N Cardio Woekout Se Gym Ja ke So Mera weight 83 Pe Aya Fir Mere Trainer Se mene agins pucha ki ab kya krna hena to unhone kha ki el bar or lelo 70 kg tak weight leaoo apna mene.socha mujse jada unhe knowledge he mene unki baat manli agains liya to 69 70 ke aass pass agya mera weight sp ab probpem ye hen sir ki weight to loose hogya par jaldi weight loose krne ki wajh se jo tummy main loose skin rehjati hen muje wo kam karni hen iska koi solution ho to plzz sor muje btadijiye plzz sor help kijiye <3 😉 thanks in advance 🙂

    • jo aapke sath hua hai vo bilkul natural hai.ab bus aapko itna karna chahiye ki exercise kare or thodi se muscles gain karne ki koshish karain..abhi kuchh dino me dava a effect bhi kam hoga means aapko body thoda fat accept karne lagegi jo jaruri bhi hai nahi to aap bimar pad sakte ho..apni diet me fish oil, or thoda sa desi ghee rakh sakte hai. aap gym karte rahenge to fat nai aayega. body ko time dain. abhi tak aapne cardio par jyad foacus kiya hoga ab weight training kare or heavy training karain….or han kabhi kisi ko mukkamal jaha nai milta, kabhi jami to kabhi asma nahi milta…

  2. प्रिय सर,
    मेरा नाम अरसलान है ओर मेरी लम्बाई 5.3” hai. meri belly per bahut sara fat jama ho gaya hai mene gym bhi join
    kiya hai bt phir bhi koi fark nahi hua hai or meri body bhi musculer nahi hai .
    aap se request hai pls koi aisi pills or suppliments bataye jo sahi work kar sake.
    pls give me answer on my mail id. thankyou.

    • आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे वक्त निकाल कर इन्हें पढ़ें और हां जहां तक सपलीमेंंट का सवाल है तो आप चाहें तो किसी भी अच्छी कंपनी का फैट बर्नर चला सकते हैं।

      लीन बॉडी कसरत और डाइट चार्ट

      फैट नहीं घट रहा? बॉडी में शेप नहीं आ रही? जानें वजह

  3. sir anavar k sath whey protein ki diet bta dijiye

  4. sir mera weight 72 kg hai aur height 5.9 hai sir mera pet nikla hua h aap koi aisa supplement btaye jisse muscles to gain ho aur pet bhi andar chala jaye

    • सपने देखना बंद करो भाई। रिएलिटी पर आ जाओ वरना यही बात आप किसी कोच या सपलीमेंट वाले को कहेंगे और वो आपको पकड़ा देगा कोई गोली या डिब्बा। अपनी डाइट में कार्ब कम करें और प्रोटीन बढ़ाएं। रात के टाइम खासतौर पर कार्ब को एवॉइड करें। वेट ट्रेनिंग करने के बाद कुछ देर कार्डियो व एब्स की ट्रेनिंग करें। सपलीमेंट लेना है तो व्हे प्रोटीन ले सकते हैं वो भी तब जब जरूरत हो। अगर आप अपनी जरूरत का प्रोटीन डाइट से हासिल नहीं कर पा रहे तो सपलीमेंट ले सकते हैं। अगर वर्कआउट करते ज्यादा दिन हो गए हैं तो आप कोई फैट बर्नर भी यूज कर सकते हैं।

  5. CHITRANSH SHRIVASTAV

    SIR MERA WAIGHT 70KG H OR HIGHT 5,6″
    MERA THODA PET BAHAR NIKLA HUA HAI …
    SIR MUJHE MONDAY TO SATERDAY KA SHEDULE BTA DIJIYE PLZ..
    OR PET KAM KARNE KE LIYE KON SI EXERSISE KRU ?
    MUJHE PHLE MERA PET ANDAR KARNA HAI PHR WHAY SUPPLIMENTS LEKR BODY BANANA HAI ?

    • व्हे प्रोटीन का पेट से कोई खास लेना देना नहीं है। पेट थोड़ा ही बाहर है तो वो बाकी कसरत के साथ ही चला जाएगा। आप वर्कआउट करें और बॉडी बनाने पर फोकस करें। इसके साथ पेट की कसरतें करते रहें, हर दिन वेट ट्रेनिंग के बाद थोड़ा कार्डियो करें। मैं आपको एक बेसिक वर्कआउट शेड्यूल दे रहा हूं – https://bodylab.in/2016/03/21/gym-workout-for-beginner-in-hindi/

  6. chitransh shrivastav

    sir jese apne bataya ki pet agar thoda bahar nikla h , to musuls banane pe dhyan de or waight treaning kare to pet autometic andar ho jayega …..
    sir m ye janna chahta hu ki esi kon si exersises best h jisse continue kare to 4-6 month m mera pet andar ho jaay ..
    abhi m ek din m ek hi bodypart train kar rha hu or exersise karne k baad running kar raha hu but pet andat nhi ho raha h…
    mera waight 74kg h , hight 5.6″ ..
    plz kch baye sir

    • पहले तो शाम के टाइम अपने खाने से कार्बोहाइड्रेट खतम कर दें खाली प्रोटीन लें। स्पताह में एक दिन केवल कार्डियो करें। एब्स की कसरतों की कोई गिनती नहीं है आप अपनी मर्जी से कोई भी तीन कसरतें कर लिया करें। अपने शेड्यूल में mountain climber, kettlebell swing, Box jump जैसी कसरतें शामिल करें।

  7. Sir mera naam amit h maine jgging s wait 86 s 80 kr liya tha fir zym join kya zym jate 8 month ho gye way bhi shuru kiya h after 3 month way protine shuru kiya hai acha chal raha tha but mera wait again 87 ho gya hai har ek part ki exercise lagata hu jogging chord di 8 month s sirf zym krta hu cardio nhi ab mujhe yeh nhi samj araha body build ho rahi h ya fat bardta ja raha hai after zym 5 egg morning and ots then one scoop way and lunch 2 chapati sabzi curd and evening one scoop way then one piece steam chicken 100 gm total 100 gm protine ho jata hai

    • जिसे आप अभी 100 ग्राम प्रोटीन मानकर चल रहे हैं उसे मैं 60 ही मान रहा हूं वो भी ज्यादा से ज्यादा। अपनी डाइट बढ़ाएं। दिन में 300 ग्राम चिकन और 15 अंडे खाएं। चिकन दो बार में और अंडे तीन बार में। आगे बढ़ना है तो आपको इस डाइट पर आना ही होगा।

  8. surendra choudhary

    sir ye puchna tha m 2 month se exercise kr rha hu pr body bhut kam growth kr rhi hai
    body m 20 %fat hai but mota nhi hu m jisse meri body nhi dikh rhi hai to app ye btyae
    ki only protein le ya musscle growth ya body growth en 3 m diffrens kya hai vese

    ager app available krva sakte ho to orginal plz hlp kre

    • कोई परेशान होने वाली बात नहीं है भाई ऐसा होता है सबके साथ। बॉडी बिल्डिंग में दो महीने कुछ मायने नहीं रखते। आाप जरा देखें कि क्या आप बॉडी वेट के एक किलो पर कम से कम एक ग्राम प्रोटीन ले रहे हैं। अगर ले रहे हैं तो फिर कमी आपकी कसरत में है आप जरूरत से ज्यादा कसरत तो नहीं कर रहे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। फैट को लेकर परेशान न हों बहुत ज्यादा नहीं है। रही बात सपलीमेंट की तो भाई मैं फिलहाल इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहता। मैं केवल डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनाकर देता हूं। इसके अलावा सलाह देता हूं। इनमें से कुछ चाहिए तो बताएं।

  9. hello sir mera naam imran he meri age 22 he aur weight
    57 kg he aur me apne pet ko lekar har time tension me rehta hun aur oile cheeze band kar di he
    Ab ap vataye kya karu me Zym join karu
    aur uska schedule bataye
    my humble request he apse
    With deit plan ke sath
    Thanku sir 😊

    • हां आप जिम जरूर जाएं। चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  10. सर मेरा बाकी शरीर तो ठीक है पर पेट पर फैट बहुत है।
    मैने पेट कि एक्सरसाइज भी बहुत कर ली।
    रेस मार ली ,जिम भी जाता हू,देसी दवा ले ली यहा तक dieting भी कर ली फिर भी मेरे पेट पर 1% भी फर्क नही पड़ा। आप कुछ उपाये बताये जिससे मैं पेट कि चर्बी कम कर सकूँ। मेरे पेट कि खाल भी बिल्कुल ढीली है इतनी practise के बाद भी।
    यहा तक मैने commando course किया है क्योकी मै सर्विस मे हू पर कुछ न्ही हुआ
    आप कुछ बताये।

    • यार बात तो कमाल है इतनी मेहनत के बाद भी काम नहीं बन रहा। कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप जरूरत के ज्याद पेट की कसरत करते हैं। ऐसा नहीं करना है आपको पूरी बॉडी की ट्रेनिंग करनी है। कसरत करनी है, फैट से दूर रहना है ये तो आप सब जानते ही होंगे। मैं इस पर बात नहीं करूंगा। मेरे ख्याल से कोई उम्दा फैट बर्नर लेना चाहिए या फिर क्या आपने क्लीन के बारे में सुना है इस बारे में एक बार सोच सकते हैं। इसके बारे मेंं पहले इस लिंक पर पढ़ लें – https://bodylab.in/2017/06/04/clenbuterol-use-dose-and-side-effects-in-hindi/ इसके अलावा एक तरीका ये भी आप बीच बीच में जीरो कार्ब डाइट पर आ जाएं। आप सर्विस में हैं और सर्विस वाले टफ होते हैं तो आप भी इसे कर जाएंगे ये मुझे यकीन है। आपको कभी 10 दिन कभी 20 दिन कार्बोहाइड्रेट लेना ही नहीं है या ना के बराबर लेना है। यानी चावल, आलू, केले, दूध, दाल वगैरह नहीं लेना है। आपको केवल अंडे का सफेद हिस्सा, चिकन चेस्ट, सलाद, पपीता, नारीयल पानी, मछली, सोयाबीन चंक्स, व्हे प्रोटीन बस यही सब लेना है। अगर बहुत मन हो तो मूंगफली। इसके अलावा इस पीरियड में जीरो शुगर, जीरो फैट और बहुत मामूली नमक रहेगा। सबकुछ उबला हुआ बस। स्वाद के लिए हरी मिर्च, लहसुन और धनिया की चटनी रख सकते हैं।

  11. Mere. Musels bnte hi ek dum patle ho jate hai aur musels ki charbi meri kamar aur thaise me aa jati jisse meri kamar aur thaise moti hori hai

    • ये बड़ी अजीब सी बात कर रहे हैं आप। चर्बी ऐसे इधर उधर भागती नहीं है। आप फैट गेन कर रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि आपकी डाइट में फैट और कार्ब ज्यादा है और प्रोटीन कम।

Leave a Reply