Breaking News

वजन बढ़ाने और 2 महीने में मोटा होने के लिए भारतीय डाइट चार्ट

आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए एक डाइट चार्ट बनाकर दे रहे हैं। हम ये डाइट चार्ट एक 50 किलो के शख्‍स चाहे वो लड़की हो या लड़का को मोटा करने के लिए बना रहे हैं।
वजन बढ़ना एक प्रोसेस होता है। आपको लंबे समय तक अपनी जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेनी होती है। वेट गेन करने के लिए डाइट चार्ट इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है।

जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता उनके साथ सबसे बड़ी परेशानी होती है कि उन्‍हें ये पता नहीं होता कि आखिर उन्हें क्या खाना है और कितना खाना है। हम अक्सर ये देख रहे हैं कि लोग वजन बढ़ाने के नाम पर बेका जाने वाला एक छोटा सा डिब्बा खरीद ले रहे हैं और फिर हमसे पूछ रहे हैं कि इससे कितने दिन में वजन बढ़ जायेगा। हम आपको कई बार बता चुके हैं कि वजन बढ़ना एक प्रोसेस होता है। आपको लंबे समय तक अपनी जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेनी होती है तब ही वजन बढ़ता है। ये छिटपुट डिब्बे किसी काम के नहीं होते। आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट (Diet chart for weight gain) बनाकर दे रहे हैं।

हम ये डाइट चार्ट एक 50 किलो के शख्स चाहे वो लड़की हो या लड़का को मोटा करने के लिए बना रहे हैं। हम आपको ये भी बतायेंगे कि आपका वजन इससे कम है तो आपको क्‍या कितना घटाना है और वजन इससे ज्यादा है तो आपको इसमें और क्या जोड़ना है।

डाइट चार्ट देखने से पहले आप ये बात समझ लें कि अगर नतीजे चाहिये तो जैसा हम बता रहे हैं वैसा फॉलो करना होगा। आपको पास दो रास्‍ते हैं या तो जिंदगी भर ये नुस्‍खा वो नुस्खा ट्राई करते रहें या एक बार जोर लगायें और नतीजे पायें। महिलायें इसमें कुछ कमी कर सकती हैं उसके बारे में हम नीचे बतायेंगे।

वेट गेन करने के लिए डाइट चार्ट, vajan badhane ke liye diet chart

नाशता  – दो उबले आलू, दो उबले अंडे (या डेढ सौ ग्राम पनीर) जिनमें से तीन की जर्दी निकाल दें जरा सा सलाद, एक बड़ा चम्मच मक्खन या दो चम्मच सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल। साथ में चाय या आधा गिलास जूस या खूब मीठा आधा गिलास ग्लूकोज या आधा गिलास चीनी का शर्बत।

लंच – चावल, दाल, रोटी, जरा सा सलाद, दाल में दो चम्मच देसी घी, एक कप जूस या शर्बत जैसा कि ऊपर बताया है।
अथवा
150 ग्राम चिकन चेस्ट, चावल, सलाद और जूस।
अथवा
एक बड़ा कटोरा पकी हुई मूंग की दाल और चावल । साथ में सलाद और जूस।

लंच के डेढ़ घंटे बाद – दो केले, एक गिलास दूध, दो चम्मच शहद, एक चम्मच अलसी उर्फ तीसी, एक चम्मच पी नट बटर, स्वाद के लिए इसमें चॉकलेट वाला हरशि सिरप मिला सकते हैं। शेक बनायें और पियें।

शाम की चाय – 50 ग्राम सोयाबीन चंक्स, या  50 ग्राम मूंग की दाल भीगी हुई या 50 ग्राम भुनी हुई मूंगफली साथ में चाय छोड़कर कुछ भी।

डिनर – चार उबले अंडे का सफेद हिस्सा (या डेढ सौ ग्राम पनीर) या सौ ग्राम चिकन अथवा फिश, थोड़ा चावल, दाल, सब्जी, दो चम्मच घी या तेल, एक कप जूस।
या
चावल की जगह एक बड़ी कटोरी पास्ता भी खा सकते हैं। बाकी चीजें वही रहेंगी।

रात को सोने से पहले  -एक गिलास हल्का गर्म दूध।

कैसे बढ़ता है वजन, vajan kaise badhata hai

आपका वजन तभी बढ़ता है जब आप अपनी जरूरत की कैलोरी से करीब 500 कैलोरी रोज ज्‍यादा लेते हैं। अपने वजन को 40 से गुणा कर लें आपकी कैलोरी की जरूरत निकल आयेगी। वजन बढ़ाने के लिए उसमें 500 और जोड़ लें। जैसे आपका वजन 50 किलो है तो आपकी कैलोरी की जरूरत हुई 2000 इसमें आप 500 और जोड़ लें तो वजन बढ़ाने के लिए आपको हर रोज करीब 2500 कैलोरी चाहिये होगी।

ध्यान रखें 

  1. जितना हो सके उतना सोने और आराम करने की कोशिश करें। हालांकि जब भी सोने जायें कुछ खा पीकर ही जायें।
    अपने मन को शांत रखें और खुश रखें। हमेशा दिमाग में ये नहीं चलना चाहिए कि मैं वेट बढ़ा रहा हूं।
  2. पहली बार 20 दिन से एक महीने बाद रिजल्‍ट आएगा और उसके बाद हर 10 दिन पर बदलाव आयेगा।
  3. इस बात का जिक्र बहुत लोगों से करने की कतई जरूरत नहीं कि आप क्‍या कर रहे हैं और क्यूं कर रहे हैं। जितने लोगों से बात करेंगे उतनी सलाह मिलेंगी। हम पर भरोसा करें हमारा काम ही वजन बढ़वाना और घटवाना है।
  4. अगर आप शेक में दूध की जगह आइसक्रीम डाल सकते हैं तो और बेहतर होगा।
  5. अगर आप शेक में वेट गेनर डाल सकते हैं तो और अच्‍छी बात है। वेट गेनर जो भी अच्‍छी कंपनी का हो और कम से कम तीन किलो वाला पैक खरीदें। हमारे पास एक ऐसे शेक की रेसेपी है जो शार्क बना देगा
  6. महिलायें इस पूरी डाइट में 25 फीसदी की कटौती कर सकती हैं।
  7. अपना हाजमा दुरुस्‍त करें और हो सके तो हाजमा दुरुस्‍त करने के लिए कोई दवा लें।
  8. थोड़ा रफ टफ बनें। ज्‍यादा न नुकर न करें। मान लें आपको दो चम्‍मच ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल लेना है तो जरूरी नहीं कि उसके लिए कुछ अलग से इंतजाम करें बस चम्‍मच में डालें और सिप कर जायें। कुछ नहीं बिगड़ता।
  9. अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको दिन में कम से कम डेढ़ लीटर दूध पीना होगा। याद रखें शकाहारियों के लिए प्रोटीन जुटाना थोड़ा ज्‍यादा कठिन होता है। शाकाहारियों को वेट गेनर लेने से परहेज नहीं करना चाहिए।
  10. यह डाइट चार्ट 45 से 55 किलो तक के शख्‍स के लिए है।
  11. अगर आप चाहें तो हम खासतौर पर आपके लिए डाइट चार्ट तैयार कर दे सकते हैं।
  12. अगर आपको लग रहा है कि ये डाइट चार्ट हैवी तो जरा इस पहलवान का डाइट चार्ट पढें, जिसने तीन माह में 16 किलो वजन बढ़ाया। 

    अगर आपका वजन 50 से ज्यादा है तो

    पचास से 53 किलो तक आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत नहीं है। इसके आगे हर दो किलो पर आपको एक अंडा और चममच तेल या घी और एक केला बढ़ाना होगा।

अगर आपका वजन 50 से कम है तो

अगर आपका वजन 45 किलो है तो भी यही डाइट चार्ट काम करेगा। हां अगर आपका वजन 40 किलो के आसपास है तो आपको एक केला, एक अंडा और एक चम्मच फैट कम कर लेना है।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट (diet chart for weight gain in hindi) का इस्तेमाल आप अपने हिसाब से कर सकते हैं। कोशिश करें कि इसमें बहुत बदलाव न करें। आपको अगर कुछ बदलना है तो उसका अल्टरनेट फूड खोजें और इस डाइट चार्ट में उसे शामिल कर लें। अगर आपको वजन बढ़ाना है और दो महीने में मोटा होना है तो इसे पूरी तरह से फॉलो करें।

Check Also

How to increase sperm count naturally in hindi

बॉडी बिल्डिंग का सुपर फूड है उबला अंडा

भगवान ने चाह के साथ राह भी दी है। अगर आपको उम्दा बॉडी बनाने की …

204 comments

  1. Thanks sir….. .txs for best advice…..

  2. Sir mai subodh up se sir mai bahut paresan hu mera bjan to 54 kg h magar mai dikhne mai bahut dubla ptla hu mai body bnana chahta hu sir meri help kare aur mujhe upay btaye

  3. mahendra prajapati

    सर , ये डाइट प्लान ऐसे ही पूरा लेना चाहिए या फिर शुरू में कम करके धीरे धीरे बढ़ाना चाहिए।

    • सर आपको जैसा ठीक लगे। आप इसमें थोड़ा बहुत बदलाव भी कर सकते हैं।

  4. ji mera wait 52 kg h to me ye chart ke hisab se chalunga to kitne din me kitna wait badhega….

    • इसकी कोई गारंटी नहीं होती। पहली बार आपको कम से कम 20 दिन बाद फर्क महसूस होगा।

  5. Sir abs ki exersise aur diet chart btaiye

  6. Sir my name is devranjan singh and my age is 28 and my waight is only 42
    I am totally helpless sir मै क्या करू की मेरा वजन बड़ जाए
    Sir main garib family se belong krta hun to itni diat afford nhi kr sakta plz sir kuch samadhan bataye and sir i am pure vegetarian

    • अगर आप प्योर शाकाहारी हैं तो आपको थोड़ी दिक्कत होगी मगर सोयाबीन ही आपका सबसे बड़ा साथी है। दिन में तीन बार में डेढ़ सौ ग्राम तक खा जायें। चाहे सोयाबीन की बड़ी खायें या सोयाबीन के दाने भिगोकर। साथ में पेट ठीक रखने के लिए कोई आयुर्वेदिक दवा भी चलायें। कसरत जरूर करें। जरा इन लेखों को पढ़ें इनमें जो जो जानकारी आपके काम की है उसे एक कॉपी में नोट कर लें।
      वजन कैसे बढ़ाएं, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं।

      वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट

      • Sir agar him soyabeen ka biya ek din me 150 gm khale aur daal me ghee dal ke roti chawal chana bhigoke shahad aur chayavanprash use kare to kaise rahega

        • Sir main 52 kg ka hu mujje wajan badhana hai pe aisa tips batatye jo gharelu ho jyada mahanga mai nhi kha paaunga

          • पूरे दिन में 100 ग्राम मूंगफली, 60 ग्राम सोयाबीन चंक्स, 100 ग्राम मूंग की दाल, 50 ग्राम फैट। दिनभर में इतना खा लें। अगर आप नॉन वेजेटेरियन हैं तो दिन में 300 ग्राम चिकन चेस्ट सोयाबीन की जगह खा लें। बाकी चीजें अपनी जगह रहेंगी।

        • आपकी उम्र 25 साल से कम है तो आप सोयाबीन इतना खा लें लेकिन अगर उम्र इससे ज्यादा है तो इतना सोयाबीन न खाएं। बााकी आप जो चाहें वो खाएं।

  7. Mai bahut khata hop magar mota nahi hota hop meri age 26 ki hai koi oawadar bataea

  8. sir mera weight 64kg h m body bnana chahta hu plzz mere liye b koi diet chart creat krein…

    • सर जी इसी डाइट चार्ट को अपने हिसाब से चेंज करके यूज कर सकते हैं। आपका वजन अभी और बढ़ना चाहिए। आपको बस इतना ही तो कैलकुलेट करना है कि आपको गेनिंग के लिए कितनी कैलारी वगैरा चाहिए। आप जरा इन लेखों को चेक करें जिनके लिंक मैं आपको दे रहा हूं।
      माह में 16 किलो वजन बढ़ाया पढ़ें पहलवान का डाइट प्‍लान
      https://bodylab.in/2015/09/13/gain-weight-this-man-gained-16-kg-in-3-months/
      डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो
      https://bodylab.in/2016/06/30/diet-for-bodybuilding-in-hindi/

      • Sir..
        mera name VIJAY h mera weight 55 kg tha. to Maine dacdan or prectin ka use kiya h. Kuch dost batate h ki Kuch din to thik rahega lekin Kuch din bad fir weight km ho jayega .sir Kuch Esa btao jisse ki weight km na ho….

        • भाई जिस डाइट चार्ट के नीचे आपने कमेंट किया है उसे अपनाएं। कसरत करें। चाहें तो अश्‍वगंधा और शतावरी यूज करें। कायदे से बॉडी बनाएं इन शॉर्ट कट के चक्कर में एक दिन ज्यादा ही नुकसान कर बैठेंगे।

  9. Sir mujhe Or koi tipe do me itna nhi kr sakta hu kyoki ye sab mere bajat me nhi he 😭

    • दिन में सौ ग्राम मूंगफली, सौ ग्राम सोयाबीन, सौ ग्राम मूंग की दाल, 50 से 100 ग्राम तेल या घी। पांच से छह उबले आलू। इतना तो कर सकते हैं। इस डाइट को पूरे दिन में बांट लें बाकी जो मन करे खायें।

      • Sir me 3 month ho gye gym krte hue…to mhuje btaiye ki mhuje konsa supplement use kru jisse mera waight or size dono increase ho..aur uske sath me bcaa use krta hu to fayda hai..mhuje ek aachi body banani hai…

        • अगर आपका वजन कम है तो आप वेट गेनर लें। कम से कम तीन किलो का डिब्‍बा लें। बीसीएए की अभी जरूरत नहीं है।

          • Weight gainer kon sa le..kis company ka…please suggest kare koi naam

          • मसलटेक, मसलब्लेज, ऑन, अल्टीमेट न्यूट्रीशन, लबराडा किसी का भी यूज कर सकते हैं। सबके कॉम्बिनेशन एक जैसे हैं।

  10. sir
    me 21yrs ka hu or mera wet 43kg hi hai.
    me ab RCM ka genar+nutricharg tab.+nutricharg pro diat le raha hu kaya ye sahi hai.
    reply jarur kare

  11. sir kya ye diet bulking cycle m le skte hai…. ( dbol deca nd test)

  12. sir aapne upar jo chart diya he bo pratidin ke liye he ya ek hafte ke liye

  13. सर मेरी उम्र 28 साल हाइट 5.5 फुट और वजन 45किलो
    है कृपया सोयाबीन मूँगफली आलू और घी का प्रतिदिन वाला चार्ट बताइये जिससे तीन चार महिनो मे मै अपना वजन बड़ा
    सकू
    मार्गदर्शन के लिए आभारी रहूँगा

    • आप तो मेरी कमाई ही बंद करा देंगे मैं बस डाइट चार्ट और कसरत शेड्यूल की ही तो फीस लेता हूं और वो भी आप सलाह के रूप में मांग रहे हैं। बहरहाल आपको हर दिन सौ ग्राम मूंगफली के दाने, 100 ग्राम सोयाबीन, करीब 50 ग्राम घी। दिन में आठ मीडियम साइज के आलू। हर बार खाने के साथ जूस या मीठा शर्बत लेना होगा। और हां दिन में आपको दूध, दही और छाछ या मट्ठा कुल मिलाकर 1 किलो लेना है। पहली बार कम से कम 20 दिन बाद वजन बढ़ेगा। और हां इस डाइट चार्ट में जो चीजें आप ले सकते हैं उन्‍हें जरूर लें। और ये सब आपके खाने के अलावा होगा।

  14. sir aapne upar jo chart diya he isme meel1 ,meel2 lika iska kya matlab he

    • मील का मतलब होता है। खाना। मील 1 का मतलब हुआ पहली बार खाना, 2 का मतलब हुआ दूसरी बार।

  15. स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए यह साइट बहुत ही अच्छी है इस साइट पर आकर बहुत से कन्फ्यूजन दूर हुए आपका बहुत बहुत धन्यबाद|

  16. Sir mai madhur 28 year age hai.weight 46 ka hai.achhe company ka weight genar ka name bataye Jo ham use kare .sir plz reply

    • मसलटेक, ऑन, मसलब्लेज।

      • Sir mera weight 46 kg.hai…… mujhe apna weight 70 kg. Karna hai mai puri tarah se vegetarian hun .aapka diet chart to padh liya
        Par mujhe weight gainar kitne kg. Tak lena hai
        Or par day kitna lena hoga.sir ..please bataiye

        • कम से कम 3 किलो लाएं और दिन में दो बार उसे यूज करें। कितना यूज करना है ये हर वेट गेनर पर लिखा होता है सबके चम्मच का साइज और कैलोरी अलग अलग होती है इसलिए हम ये नहीं कह सकते कि आपको कितने चम्मच लेना है। जितनी डाइट डिब्बे पर लिखी होगी उसका 80 परसेंट तक जरूर लें।

  17. sir mai 1 week se gym ja hu.mera weight 55 kg hai or height 5.5 hai or age 22 hai.mai weight k sth sth body v bnana chahta hu.mera diet hai morning 7-8 ( 2 banana,1egg,soyabin buri,chana,mung,kismis,250g milk wik mass gainer,1 capsul multivitamin).Lunch 1-2 (rice,daal,salad,ghee). Pre work out (2 banana,2 boild patoto).Post work out (3 eggs,milk with protien powder,2banana),Dinner 10 -11 (rice,daal.salad,ghee)

    ky ye diet mere liye sahi hai.mai bhut paresan hu weight ko le kr.

    • आप डाइट में जो कुछ ले रहे हैं वो ठीक है मगर उसे लेने का तरीका गैर वैज्ञानिक है। एक बार में कोशिश करें कि 30 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन लें। कसरत के बाद आप जो डाइट लेते हैं उसमें 35 से 40 ग्राम तक भी जा सकते हैं मगर आमतौर पर कोशिश किया करें कि आपका प्रोटीन इनटेक एक बार में 30 ग्राम से ज्यादा न हो। इसलिए आप भी अपनी डाइट को टुकड़ों में बांट लें। थोड़ी कैलकुलेशन करें कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं। एेसा न करने से खाना वेस्ट होगा।

  18. Sir meri height choti badane ke kuchh upay bataeye.

  19. दिन में सौ ग्राम मूंगफली, सौ ग्राम सोयाबीन, सौ ग्राम मूंग की दाल, 50 से 100 ग्राम तेल या घी। पांच से छह उबले आलू। इतना तो कर सकते हैं। इस डाइट को पूरे दिन में बांट लें बाकी जो मन करे खायें।
    Sir aapne jo ye comment kiya hai..isme konsi wali soyabean ka zikr kiya ha? ..soyabean nuggets ?ya daal wali?

    • दोनों में से कोई भी। वैसे सोयाबीन की बड़ी या जिसे सोया चंक्स कहते हैं वो ज्यादा ठीक रहेगा।

  20. And soyabean mei to astrogin hota ha

    • हां होता है। मगर इतना परेशान होने वाली बात नहीं है। हम आपसे ये तो नहीं कह रहे कि सारे दिन सोयाबीन ही खाते रहें।

  21. Sir,
    Morning ke meal mai tea or jise ki jagah one gilas milk le sakte h kya

  22. सर अश्वगघां ओर शतावर से क्या वजन बढाया जा सकता है ..यादि हां तो कितने महीने मे असर दिखाई देगा

  23. सर वजन बड़ाने के लिए एक्युमॉस ग्रेन्युल्स और न्यूट्रीगेन ग्रेन्युल्स मे से कौन सा प्रोडक्ट अच्छा रहेगा|

    • दोनों में से कोई कुछ खास काम के नहीं है। बैटर होगा आप अपनी डाइट ठीक करें और अगर जरूरत पड़े तो किसी अच्छी कंपनी का वेट गेनर लें।

  24. sir merA waiit 79 kg he to mujhe kitna protein lena chahiye or sir mera bicep or tricep bahot kam he to iske liye kya karu or deit kesi honi chahiye or kya khaye to kitna protein milega plz

  25. mai 4 month se gym krta hu mere biceps nhis badh rahe ..so aap muje kuch suggest kre

  26. Sir mera wait 57 kg or 5.9 lambai or age 18 hai..fir bhi bahot ptla dhikhta hu. Sir mijhe apna vajan badana or me ye diet Offord nhi kar sakta hu…plz help me

    • कोई बात नहीं दिन में सौ ग्राम सोयाबीन चंक्स, 100 ग्राम मूंग की दाल, आठ आलू और 50 ग्राम फैट इतना तो अफोर्ड कर पाएंगे शायद। आप जो कुछ भी खाना वगैरा खाते हैं उसे थोड़ा कम करके या बिना कम इसे इस डाइट को एडजस्ट कर लें।

  27. Hi Sir, Ramesh Parmar Here!! Mera weight 60 kg hai…Or meri height 5.10 Inch hai….Mera weight 60kg hone k baad bhi Mein Patla Hu……..Kaafi logo ne mujhe kaha hai ki…aapki height k wajah se aap patle dikhte ho….to is it true??? agar yes to mujhe kyaa Diet plan follow krna hoga

    • सर ये जो डाइट प्लान ऊपर दिया है उसे ही थोड़ा बदलकर अपना लें। ये बात तो सही है कि आपका वजन कम है।

  28. sir mera weight 58kg hai aur vegetarian bhi hoon
    sir mae pure din mai 3000calories le rha hu mgar isme sirf protein 400g hi mil pata hai sir please muje koi esa dietchart btaye ki mai apna protein bhda sku

    • sorry 100g protein hi mil pata hai

      • ओ हो आपने तो मुझे चिंता में ही डाल दिया था। हां इतना प्रोटीन ठीक है। आप कार्ब बढ़ाएं।

    • 400 ग्राम प्रोटीन कैसे ले पा रहे हैं आप। या तो आपकी कैलकुलेशन गलत है या फिर आप बहुत बड़ा नुकसान करने वाले हैं अपना। आपकी जरूरत 100 ग्राम प्रोटीन से भी कम है। अभी तो आपको वेट गेन करना है। आपको 100 ग्राम से भी कम प्रोटीन में काम चला सकते हैं। आपको कार्ब करीब 500 ग्राम लेना है। 100 किलो के प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर को भी 400 ग्राम प्रोटीन की जरूरत नहीं होती। आपकी कैलकुलेशन भारी गलत है।

  29. sir mera weight 58kg hai aur vegetarian bhi hoon
    sir mae pure din mai 3000calories le rha hu mgar isme sirf protein100g hi mil pata hai sir please muje koi esa dietchart btaye ki mai apna protein bhda sku

    • अगर आप इतना प्रोटीन ले रहे हैं तो आपका वजन बढ़ना चाहिए। आप कहीं कार्ब तो कम नहीं ले रहे। अभी आपको करीब 500 ग्राम कार्ब और 50 ग्राम फैट चाहिए। मैं ये डाइट इसलिए बता रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि आप गेनिंग कर रहे हैं।

  30. sir mera weight 47-48 hai or age 19 hai .sir mere bhai bi meri tarah dubla patla tha lakin usne kyi dino tak malai khayi thi or 10 kilo vajan bda liya.
    sir mene ushe dekh kar 1-1½ mahine kyi lakin sharir wessa hi rha .sirf 2 kg wajan gain hua.aap btao m kya kru

    • इस लेख में जो डाइट चार्ट दिया है उसे कुछ कम करके आप इस्तेमाल करें। किसी किसी आदमी का वजन बहुत मुश्‍किल से बढ़ता है।

  31. Sir mera wait 40 kg hai mujhe v wait gain krna hai or m non vegetarian hu so pls ap mujhe b wait gain krna k liye kuch diet bataiye mera wait gain nai hota

  32. Sir bhukh ni lagti h, kuch bi khane ka mn ni krta h, thoda bahut khane ke bd or khao to ulti ane lgti h, sir me kya krun

    • किसी आयुर्वेद के डॉक्‍टर को दिखाएं। इस मामलें में सबसे अच्छा यही रहेगा।

  33. छुहारे मे कितनी कैलोरी व प्रोटीन होता है

    • 100 ग्राम छुहारे में 282 ग्राम कैलोरी और करीब 3 ग्राम प्रोटीन होता है।

  34. सर मैं एकदम शाकाहारी हूँ
    और मेरी उम्र 18.5 है मेरा वजन 45 किलो है
    तो मैं शरीर बनाने के लिए क्या करूँ
    Plzzzz मुझे बताऐं

  35. Sir ye 6 meal/day ka diet chart h ya week ka.
    Main veg. Hun aur agar daily bhigo chane morning me nd soyabeen,moongfali,,ghee,moong ki dal, 1/2gilas juice, 7-8 aloo,doodh/dahi nd proper foood dal chaval roti ghhee,salad leta hun toh theek h ?
    Ye affordable bhi h mere liye
    Age- 30 yrs
    Weight-50kg. Plz sir help me to advise

    • ये एक दिन की डाइट है। इसमें काम कुछ घटा कर यूज कर सकते हैं।

  36. My weight is 62 & height is 6feet I want to increase my weight upto 70
    In one month please provide me diet chart on my mail id

  37. Sir soyabin ko bhigokar kar hi khana hai ya koi aur upay hai

  38. Hi sir Mera Naam David hai mera age 26 year hai sir mera weight gain nahi ho raha h sir plz mujhe healthy diet chart batayi..

  39. Hello sir,
    me apse yeh puchna chahta hu….. m jab bhi dudh peeta hu….. mera pet khrab ho jata h….. yahi nhi paneer bhi khata hu to mera pet kharab ho jata h. sir mujhe please batao mujhe kya kerna chahiye m kuchh bhi khao bas mera pet khrab na ho.

    • आपको Lactose intolerance है। आप छाछ और दही का यूज करें। एक नुस्खा भी ट्राई करके देख सकते हैं। सुबह खाली पेट बेल का चूर्ण दो चम्मच, सादे पानी के साथ फांक लें। ऐसा सुबह शाम करें। दिन में एक गिलास दूध पिएं शायद आपका पेट न चले। बेल का चूर्ण खादी या स्वेदेशी स्टोर पर मिल जाता है। सादा चूर्ण लें जिसमें कुछ न मिला हो।

  40. madhukar tiwari

    sir mera vajan 68kg hai or age 23 hai to dyt chart bana de

  41. Sir mera weight 47 hai age 20 hai or height 5.9 hai mera weight 5 year se itna hi hai me bahut dubla hun sab log majak bnate hai Mai sakahari hun please mujhe weight gain ka full deit chart or jaruri tips btaiye

  42. Sir kya in meal plans me chain, sharbat vaghera ah ki jagah anaar ya mosmi ka juice le sakte h??

    My age 23 weight is 50 ~

    Pass do the needful sir..

  43. Sir mera name Sunil he sir me kabaddi game ki teyari karta hu mera weight 61 kg sir is diet plan se weight bad. Jayega na ya aur diet leni hogi . plz replay sir…….

  44. Sir, mera vajan 75kg h age 28 aur height 5.7 hai muje apni body tight banani hai pls bataye kya karu ma abhi jim nhi jata ky ghr pr kr sakta hu because time nhi

  45. Mujhe 64 kg SE 58 kg ka hona he me kya diat plan follow karu…

  46. Jitendra kumar Tiwari

    Sir ji bet genar Kya he is ka market price Kya hoga is ki doj kitni he

    • वेट गेनर वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट होता है। इसमें प्रोटीन कम और कार्ब ज्यादा होता है। इसकी कीमत तीन किलो की 3 हजार से ऊपर होती है अगर किसी अच्छी कंपनी का लेंगे तो।

  47. sir mera weight 42kg h m body bnana chahta hu but mai job bhi krta hu day night shift me.plzz mere liye bi
    koi diet chart creat krein…

  48. sir mera vjan 51 kg umar 25 year hai
    diet plan btaye please

  49. सर क्या सोयाबीन को भिगोने की वजाय रोटी बनाकर खायेगें तो उसका प्रोटीन कम हो जाएगा?

    • नहीं आप रोटी बनाकर भी खा सकते हैं प्रोटीन उतना ही रहेगा।

  50. Sir m age 24 h or m waight 45kg se 37kg ho gya h or mene apna medical bhi kara liya but koi problem nhi niklta m ko plz bataye m liye kya khana thik hoga jisse jldi se jldi m waight gain ho.

  51. Sir sportman ki diet ke baare mai bataye please

    • आप जानना क्या चाहते हैं उसे साफ शब्‍दों में पूछें। बॉडीबिल्डर से लेकर, पहलवान, एथलीट, फुटबॉलर ……ढेरों तरह के खिलाड़ी होते हैं।

  52. Sir my name is shyam sinha main 20 sale ka Han Mjhe weight bad hansom hai

  53. chitraraj singh

    Si r meri night 6fit h 52kg wait h muje …whey protin ya wait grainr Lena chiye

  54. chitraraj singh

    Kon sa Lena chaiye

  55. sir kya weight gain karne ke liye enduramass supplyment ka use karna sahi rahega

    • बीमारी से उठे लोग और महिलाओं के लिए तो ठीक है मगर बॉडी बनाने के मामले में ये उतना नहीं जमता।

  56. Sir mera name Virendra singh hai mera wait 58 kg hai or hight 5.9

    Sir me apna wait badana chahta hu par muge bhuk kam lagti hai
    Kuch upay batye plzz……

    • इसके लिए आप कोई हाजमा ठीक रखने वाला सिरप ले सकते हैं। इसके अलावा खाना खाने से 10 मिनट पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक को जरा से सेंधा नमक के साथ खूब चबा चबाकर खाएं।

  57. sir mera wajan 50 kg hai………mera chest round type se hai………mai apna chest flat karna chahta hu ………sir kaise hoga ye…plz tips …or mai avi..gym v join kiya hu

    • भाई शेप के पीछे ज्यादा न भागें। हर किसी की चेस्ट का शेप अलग अलग होता है। फ्लैट है या उठी है ये आमतौर पर ऐसे ही लोग सोचते हैं जिनकी बॉडी बनी नहीं होती है। वर्कआउट करें जमकर बस और कुछ नहीं।

  58. Sir jo apne mil diye hai inhe subhe saam khana hai ya ek
    Time hi khana hai

  59. Meta diet chart set or do plz

  60. hii sir mera weight 44 hai or meri Age 24 hai sir muje apne weight gain krna hai to plz muje koi tips btaiye
    or sir main gym v kr rha hu abb 3 mahine ho gye hai gym krte

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। डाइट चार्ट ऊपर दिया ही हुआ है। उसे अपने हिसाब से यूज करें।

  61. Sir me 8 months se jym kr rha hu mera Wight 58 he Aur Wight gain krna he to kya kru nd ha sir mre bicep bahott 6otè he

  62. Sir,
    M Jaipur se hu meri Age 24 nd weight 47kg. H Sir M apne Weight or Body ko leke bahut pareshan rhta hu Koi Aisa Upay bataye ki mera weight nd Body dono bad jaye

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। डाइट चार्ट तो आपने देख ही लिया होगा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  63. Sir,
    meri Age 24 nd weight 47kg. H Sir M apne Weight or Body ko leke bahut pareshan rhta hu Koi Aisa Upay bataye ki mera weight nd Body dono bad jaye

  64. Sir apki bati diet ke sath endura mass weight gainer lu to sahi ha

  65. aapne exercise ke bare me kuch nahi bataya… is diet chart ke sath kon si exercise karna he…

    • भाई एक्सरसाइज तो अपने हिसाब से अलग अलग करते हैं किसी को गेनिंग करनी है और किसी को कटिंग। अगर आपको गेनिंग करनी है तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें।

  66. SIR CALLOREIS BURN KARNE K LIYE KYA KYA KHAYE

  67. Sir my name is Rohit
    Mere weight 49kg or age 20 hight 172cm h me apna weight badana chata hu please sir mujhe diet plan batye jis se mere weight bad jaye

  68. Hello bro mai Aniket Mai November me 18years ka ho jaunga or mera height 5.6inch hai or weight 44kg hai mai daily 1letra milk pita hu bas mai Aisa kaunsa chiz khaun ki mai sath me meri height badhti bhi Jaye or weight bhi badhe plz reply bro

    • रात को सोते वक्त दूध के साथ अश्‍वगंधा यूज करने के बारे में सोचें और अपनी डाइट में फल, अंडे वगैरा भी शामिल करें।

  69. Or bro mai abse daily 5ande or 2kele or 1letra doodh liyunga or din bhar me 2,3baar khana khaunga but Bhai mai running karta hu apni height badhane ke liye mai Jo bhi khaunga wo kam to nahi ho jayega plz batiaye mai kya karu ki mera weight height dono sath me badhe weight kam hi badhe but height mai 6fit karna chahta hu mai 5.6inch ka hu kya 6inch badh Sakta hai 23years tak plz batiaye Bhai

  70. परीक्षित पुरोहित

    सर मेरा वेट 53 kg है और मेरी age 18year है और लंबाई 5फिट 11इंच है।। सर में 65 kg तक वजन कैसे बढ़ाउ ।। सर endura mass ले सकता हु क्या।।
    सर में vegeterian हु।।

    • नहीं आप किसी ब्रांडेड कंपनी का वेट गेनर लें और उसके साथ बढ़िया डाइट रखें। आपको हर दिन करीब 60 से 70 ग्राम प्रोटीन चाहिए। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  71. SIR VAJAN BDANE KE LIYE endura mass supplement KA USE KAR SKTE

    • भाई मैं इसकी सलाह नहीं देता मैं इसके नतीजों से इंप्रैस नहीं हूं।

  72. sir meri umar 25 saal hai or mera weight 37kg hai Maine Sari kosish krke dekh li pr mera vajan nhi badta Sir plzz mujhe koi achcha sa weight gainer bta dijiye

  73. SIR ME 3 MONTH SE GYM KAR RAHA HU PR AVI TK BODY ME KOI FRAK NHI AYA H MERA WEIGHT 50KG H OR MERI HIGHT 5.7 MERI UMR-17 SAL H SIR MUJHE APNA WAJAN BDANA H SIR MUJHE KELE SE ALERGI H OR ME NON vegetarian HU

    • भाई आपको हर दिन फिलहाल करीब 70 ग्राम प्रोटीन चाहिए और 300 ग्राम के आसपास कार्बोहाइड्रेट और 35 ग्राम के करीब फैट। आप कसरत बहुत ज्यादा न करें आपके लिए आधे घंटे की कसरत बहुत है। केले नहीं खाते तो आलू खाएं। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  74. 1 ande me hi pet bhar jata he itni bhook kese badegi

    • मेडिकल स्टोर पर भूख बढ़ाने वाले सिरप मिल जाते हैं या किसी डॉक्टर से मिलें।

      • Super men hi kha sakta h itna sir ji chart plan 60 kg ka banda bhi nahi kha sakta one time ek normal diet 300grm hoti h to subha uth ke bhi koi itna nasta normal banda to kar na pane ka kuch or gyan do jo thik hoye or jo ladki ya ladka itnaa kha sakta h to us ke liye ye chart tumhraa ksi kaam ka nhi ku ki vo chart folow kare na kare sala vese hi mota taza hua padaaa hoga

        • हा हा हा सही कह रहे हैं आप। मगर हमारा पुराना एक्सपीरियंस कहता है कि अगर किसी को बोलो भाई आपको 6 अंडे खाने हैं वो 4 ही खाता है, इसलिए हम जानबूझ कर ज्यादा डाइट रखते हैं। मेरा मकसद ये रहता है कि अगर कोई इस डाइट को 60 % भी फॉलो करेगा तो रिजल्ट आ जाएगा। मैं डाइट चार्ट को हल्का कर दूंगा तो लोग इसे और हल्का कर देंगे। आपकी बात बिल्कुल सही है।

  75. Mera weight 40 kg h or age 21 h me but patli dikhti hu acha nhi lgta sb log ptla ptla bolte h muje ek diet chart chaye plz bnade plz

  76. sir mai 19,saal ka hu mera weight 65 kg h BT mera sharir bhot dubla patla ha or gaal bhot pichke hue ha or aankhe bhi aandar ki or dhasi hui ha koi illazz btaie

    • भाई आपको कोइ्र बीमारी नहीं है आप बस दुबले पतले हैं। ये जो डाइट चार्ट ऊपर बताया गया है आप उसे जिस हद तक फॉलो कर सकते हैं करें।

  77. Creatine ko gym ke pehle khali pet le skte h kya koi problm to ni hogi

  78. Sir mijhe hepatitis C kya me body bana sakta hu..

  79. sir mera vajan 35 kilo h mujhe kse diet chart leni chahiye

    • भाई आपका वजन तो बहुत ही कम है। ये जो डाइट चार्ट दिया है उसे कम से 60 प्रतिशत तक आप फॉलो करें।

      • Sir mere ladke
        umar 13saal h n to meri lumbai bhad rahi h n bajan bhad raha h m adwaganda or satawar patanjali ka or mulethi istemaal karwa raha hu to plz ye sahi h ya galat or uska diet chart bata sakte h plz

        • मुझे तो इसमें कुछ गलत नहीं दिख रहा है। 13 साल के लड़के लिए डाइट चार्ट मत बनवाइए। बस उसे ठीक से खिलाएं पिलाएं जैसे दिन में तीन चार अंडे, तीन चार केले, एक से दो गिलास दूध और बाकी खाना।

  80. sir
    mera naam ikram h mera waight 60 h btt mera mhh bhut patla h sir me thoda muh phulana chahta hun jis se me acha dikhu next year meri shadi h to koi dwa baye yaa acha upaye btaye

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। चाहें तो किसी बड़ी कपंनी का वेट गेनर यूज करें। आपका वेट बढ़ेगा तो चेहरा भी ठीक दिखने लगेगा।

  81. Sir har 5kg. Me kitni calorie bhadana hai.jaise aap ne kaha 50 k.g 2000 ki zarurt hoti hai.or sir mera wazan 5t hai to me usme kitni calorie add karu or ye bhi bataye ki phir 60 hoga to kini calorie add karu

    • अपने वजन को 4 से गुणा कर लें और उसमें 500 कैलोरी और जोड़ दें ताकि वजन बढ़ सके। अगर इतने से 20 दिन में वजन न बढ़े तो फिर 200 कैलोरी और जोड़ दें।

  82. Good morning sir,

    Main 27 Saal ka hoon. Aur Mera wazan 57 kg hai aur hight 5’11” hai main bahut dubla hoon. Roz log kahte hai bhai sehat ka khayal rakho.
    Ab aap bataiye sir main weight gain Karon..

    Kya main koi weight gainer use kr Sakta hoon.

    • हां आप वेट गेनर यूज कर सकते हैं। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  83. SIR khaya piya sharir ko nhi lgata sb bahar nikal jata kya pachan me problem he kya esk koi elaj bataye ya doctor ko dikhau

    • सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर या बेल पत्र भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं।

  84. Sir meri age 18 saal hai or mera weight 42 kg hai mughe batay ki mai weight gain karne ke liyeh whey protein lu ki weight gainer

    • आप वेट गेनर यूज कर सकते हैं। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

  85. sir mera naam amit hai our mere age 36 years hai our mera wait 80 kg hai plz mujhe batay main kya diet plan lo jise mere body fit ho sake our mujhe kitna time lagega ko fit hone main.

    • अगर सिर्फ फिट रहना है तो बॉड वेट के एक किलो पर एक ग्राम प्रोटीन लें और कसरत करें। तीन से चार महीने में रिजल्ट आ जाएगा। मगर ये याद रखें कि कसरत छोड़ देंगे तो फिटनेस धीरे धीरे कम होती जाएगी।

  86. sir mera age 22 years hai.mera wait 72 hai .pr tb bhi gle ki haddia dikhti hai.iska koi upai

    • अपनी बॉडी में कमियां निकालना बंद करें। कसरत करें अपर चेस्ट मारा करें। किसी किसी का फ्रेम ही ऐसा होता है कि अच्छी बॉडी होने के बावजूद ऊपर वाली हड्डी दिखती है।

Leave a Reply