Breaking News

एब्स के साथ हैवी बॉडी कैसे बनेगी

 

इस बार हम कसरत और सेहत से जुड़े उन सवालों के जवाब दे रहे हैं जो 26 अगस्‍त से 4 सितंबर के बीच पूछे गए हैं। इस बार कई लोगों ने एब्‍स के साथ साइज बढ़ाने के बारे में सवाल किये हैं।

सवाल – Hello sir mera age 22,weight 60/61, hight 167cm
Sunday ~legs/abs
Monday~chest
Tuesday ~back/abs
Wednesday ~rest
Thursday ~shoulder/abs
Friday ~arms
Diet me Total 1960 calories, 212 carbs, 124 protein, 74.8 fat 12 am aur 6 pm ko kane ko chhod kar
Mera pet thoda bahar aaya hai Muji weight bhi badana hai aur abs bhi chahiye Mey kya karu aap bata dijiye – Roon King

जवाब – एब्‍स निकालने के लिए आपको लीन बॉडी का प्‍लान फॉलो करना होगा और साइज बढ़ाने के लिए गेनिंग वाला दोनों एक साथ नहीं चलेंगे। सर पहले गेनिंग कर लें आपको जो साइज चाहिए उससे एक इंच और ज्‍यादा ले जायें उसके बाद कटिंग करें। पेट को फिलहाल कंट्रोल में रखने के लिए हर दिन एब्स की कोई दो कसरतें करें। एक दिन अपर एब्स की कोई दो, दूसरे दिन लोवर एब्स की कोई दो, ती दूसरे दिन साइड्स की कोई दो और बस इसी तरह से रोटेट करते रहें। चाहें तो वर्कआउट के पहले करें चाहें तो आखिर में। बॉडी बिल्डिंग के लिए डाइट में 20 से 25 फीसदी प्रोटीन, 40 से 60 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 15 से 25 फीसदी फैट की जरूरत होती है। आपको गेनिंग के लिए करीब 3000 कैलोरी रोज चाहिए। अपनी बॉडी के प्रतिकिलो पर ढाई से तीन ग्राम प्रोटीन लें और बाकी की कैलोरी की जरूरत कार्ब और फैट से पूरी करें। एक ग्राम प्रोटीन में चार कैलोरी, एक ग्राम कार्ब में चार कैलोरी और एक ग्राम फैट में 9 कैलोरी होती है।

सवाल – Age 23, Hight 169, Weight 62, Main 5 day gym karta hu. Muje abs sahit body banani hai
Morning – Oatmeal,milk(200grms),pennuts (1oz),black chickpeas, honey (1tbsp),one apple
Day Khana +egg white (2),banana (1)apple half,pennuts butter (1tbsp)
Mid day Cashew (1oz), Soya milk 150 ml, Evening Khana, Night 8-9pm workout
Night – Apple half, Kiwi (1), Banana (1) Milk 200 grams, Whey protein 30 grams, Almond (1oz)
Night 11 pm Egg white 2, Yogurt 80 grams
Main 6 day 12 hours work karta hu standing and walking One day 18 hour work karta hu
Ab aage aap bata dijiye main kya karu kaise karu ??? Ek buld body abs sahit chahiye – Ke R ON

जवाब – आपकी डाइट वेट लूज करने के लिहाज से तो सही है मगर आप कह रहे हैं कि आपको बॉडी भी बनानी है। आपका वेट तो बहुत कम है। इसी में आप शेप लाना चाहते हैं तो ठीक है मगर एबस निकालते हुए मसल्‍स का साइज बढ़ाना कठिन काम है। जिन लोगों के हैवी साइज के साथ एब्‍स भी चाहिए होते हैं वो लोग पहले गेनिंग करते हैं फिर कटिंग। अगर गेनिंग और फिर कटिंग वाला रास्‍ता चुनना चाहते हैं तो ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें। अगर आप इसी रास्‍ते पर आगे बढना चाहते हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ायें। आपकी जरूरत 150 ग्राम है। और हां सूरज ढलने के बाद कार्बोहाइड्रेट न लें।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir mera naam nazim h or mujhe workout karte hue 12 ya 13 mahine ho gaye h mera size nhi bad raha tha isliye maine 2 month pehle gainer pehle gainer liya h size bhi bad gaya h ab but sir mera ek sawal h log kahte h ye supplements chodne k baad body wapas ghat jaati h to sir kya sach h or agar ye sach h to sir mujhe koi cheez esi batayen jisse mera size ghate nhi koi supplements ya koi diet – Varun Sharma

अगर आपका सपलीमेंट असली है और अगर आपने साथ में उम्‍दा डाइट भी ली है तो साइज नहीं गिरता। हां अगर आप कसरत करना छोड़ देंगे तो साइज जरूर गिरेगा ये नचुरल है। जब भी सपलीमेंट इस्‍तेमाल करें उसे बस मदद के लिए इस्‍तेमाल करें। साथ में अपनी डाइट दुरुस्‍त रखें। दूध, दही, केले, आलू, नॉन वेज वगैरा इस्‍तेमाल करते रहेंगे और कसरत करते रहेंगे तो बॉडी शेप में रहेगी।

sir me taylor lautner ke jesi body banana chahta hu es ke liye muje kon kon si exesise karni hogi meri age 17 or mera pas dummble he me kadhi gym nahi gya muje har din different part ka matalab samjaye or muje daily exesise sedual dijiye muje kitna protien Chahiye aesi body banane ke liye or gain ka matlab samjaye . sar me din me 4 bhakhri or amul tazza 1000 ml leta hu kya ae kakhi he mere liye ya muje aor kitna ya kya chahiye mu je kese exercise kari chahiye or pull up, push up, sholder exercise nahi ho pa rahi he please suggest me- Jaimik Ramani

आखिर से बात शुरू करते हैं। जो कसरतें आपसे नहीं हो पा रही हैं उनका कोई इलाज नहीं है सिवाये कोशिश करने के कोशिश करते रहेंगे तो एक दिन हो ही जायेंगी। दूसरी बात घर पर जिम करके आप उसके जैसी बॉडी नहीं बना सकते। वो कई सालों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग का नतीजा है। हर रोज एक बॉडी पार्ट का मतलब होता है। एक दिन चेस्‍ट, एक दिन शोल्‍डर, एक दिन बैक, एक दिन थाई और एक दिन बाइसेप्‍स व ट्राइसेप्‍स की कसरत। घर पर बॉडी कैसे बनायें जाने सभी उपाय में आपको काफी जानकारी मिलेगी वक्‍त निकाल कर पढ़ें।

Sir” main 23yrs ka hun mera wieght 60 kg h.. maine Haal hi me gym join kiya h. Mujhe kaise karna chahiye…kya supliment lena zaroori h?? – Akram Rza

अभी सपलीमेंट जरूरी नहीं है। जिम जाने वाले नए सदस्‍य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत लेख आपके लिये ही है।

सर मैं 23 साल का हू मेरा हाइट 170 है मेरा वजन 52 किलो है मै जिम नहीं जाता हूँ घर पे ही थोड़ा बहुत कसरत करता हूँ कृपया मुझे वजन बढ़ने का कोई दबा बताइए कि – Biru Kumar

हमारे पास कोई दवा नहीं है वजन बढ़ाने की। अगर आप खा पीकर खुद को दुरुस्‍त करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इस लेखों से आपको मदद मिलेगी।
वजन कैसे बढ़ायें 7 सुपर टिप्‍स यहां पायें।
वजन बढ़ाने मोटा होने के 10 खास टिप्‍स।

Hlw my name is Ratnesh im 20yr old my height is 5″ 7′ and weight is 57kg i wanna to gain weight minimum 10 kg what should i include in my diet plan.Plz tell me a diet plan and workout routine to gain weight and which supplement should i take.- Ratnesh Ojha Rk
आप ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

 

sir mera waight 63 ha hight 5-3 hai chest 38 to sir mujhe or size badana but mera halka se pet nikla h jyada nhi to sir mai size kaise bdau or mai non veg nhi khata mai ek kitne kele kha skta hu biceps 14 – Prem Mathur

7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।  शाकाहारी बॉडी बिल्‍डिंग के 15 टिप्‍स में आपको अच्‍छी जानकारी मिल जायेगी।

Hello sir how are you I hope ap ache hoge bcz dusro ko shai rasta dene walo ko kbi kuch nahi hota .. sir me ye puchna chahta hu ki muje ek achi body banai hai aesi ki me shrt pehnu ya t shrt mere chest biceps or triceps dikhni chaiye shrt or tshrt me esi body banai hai to sir kitne dino me banegi aesi body or sir aesi body banae ke liye muje kitna weight badana hoga muje abi mera weight 60 hai to aesi body jo muje chaiye uske liye kitna weight gain kru please help me sir…..Raja Dandwani

आप मान कर चलें कि 15 से 16 इंच का बाइसेप्‍स नजर आता है। अभी आपका वजन 60 किलो है आपकी हाइट तो हमें पता नहीं है। मगर मुझे खुद 16 इंच का बाइसेप्‍स 82 किलो पर मिला था। मगर वो बात पुरानी है मेरा पेट वगैरा भी था। हम ये मानकर चल सकते हैं कि 75 से 80 किलो की रेंज पर आप दिखने लगेंगे। यहां तक पहुंचने का तरीका वही है कसरत और डाइट। आपको अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन, उतना ही फैट और प्रोटीन का तीन से चार गुना कार्ब लेना होगा गेन करने के लिये। ऊपर वाले सवाल का जवाब भी पढ़ लें।

सर हिंदू पुश अप्‍स यानी दंड लगाते समय मुंह बंद रखना चाहिए या खुला। – Rakesh Sangle

इसमें जब बॉडी पीछे की ओर आती है तो सांस भरते हैं और जब आप दंड लगाते हैं यानी अपनी गर्दन को आगे की ओर ले जाते हैं तो सांस छोड़ते हैं। पुराने लोग कहते हैं कि मुंह बंद रखना चाहिए, बस नाक से ही सांस लें व छोड़ें। नया जमाना कहता है कि सांस लें तो नाक से ही मगर छोड़ते वक्‍त नाक और मुंह दोनों से छोड़ सकते हैं। आपको जो ठीक लगता है वो करें। जब सांस ज्‍यादा चढ़ जाये तो हल्‍का सा मुंह खोल लेने से कसरत करने में मदद मिलती है।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

Aap kehte ho muje 210g protein daily lena hai to vo kaise lu ?Means k kha ke kitna lu or pi ke kitna or sir timing gap kya hona chahiye ? Me gym k bad turant protien shake pi leta hu to uske bad kab khana khana chahiye ?Or rat ko khane k bad kitne time pe pina chahiye ? Or pike direct so jaye to koi problem to nai hai na ?Pls sahi ray de …Maulik Modi

सुबह कसरत के बाद आप 40 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं। उसके बाद आप एक बार में 30 ग्राम से ज्‍यादा प्रोटीन न लें। एक बार प्रोटीन लिया है तो करीब दो घंटे का गैप रखें। बस यही नियम है। अगर आपका पेट निकल रहा है तो रात को पानी में सपलीमेंट लें। उसे पीकर सो भी जायेंगे तो कोई दिक्‍कत नहीं। कोशिश करें कि आपकी डाइट में सपलीमेंट की भागीदारी 50 फीसदी से ऊपर न जाये।

sir mujhe Fina steroid me bare m Janna tha… plz help sir-Naveen Sharma

सर स्‍टेरॉइड के बारे मे हम ज्‍यादा बात नहीं करते आपसे निवेदन है इनके बारें में हमसे सवाल न करें। फिना ट्रेनबोलान फैमिली का स्‍टेरॉइड है। यह आम स्‍टेरॉइड से तीन गुना ताकतवर है। इसे जानवरों को दिया जाता है ताकि उनका लीन मसल्‍स बढ़े और जब उनको काटा जाये तो अच्‍छी मात्रा में गोश्‍त मिले।

Sir mera weight 73 kg aur height 5″5 he age 24 he mje pet ki chrbi km krni he aur muscular body bnani he par bina fat ke,suppliment ki jankari bhi de – Raja Dandwani

सपलीमेंट के तौर पर तो आप काई भी व्‍हे प्रोटीन चला सकते हैं। अभी उसके बारे में बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं। पेट कम करने से ज्‍यादा ध्‍यान बॉडी बनाने पर देंगे तो दोनों काम हो जायेंगे। पेट के पीछे बस इतना भागें कि वो कंट्रोल में रहे बस।
फैट नहीं घट रहा? बॉडी में शेप नहीं आ रही? जानें वजह

Creatine lene ka sahi tarika Kya hai . Isko kaise or kab le ? Kis kis me Mila kar le sakte hai ? Creatine lete time Kya Kya dhayn me rakhna chahaiye ? I mean after starting taking creatine ? Kya bcaa or gulatamine Lena jaruri h muscle building me . Kitne time pehle liye creatine or baad me b pina hota h Kya. Sir diet chart and gym plan banwana hai muje . Pehle b mail kiye hai par no reply from you sir . Thanks and regards – Harish Saini

क्रेटीन को या तो प्री वर्कआउट शेक में लें या पोस्‍ट वर्कआउट शेक में प्रोटीन के साथ। अगर क्रेटीन यूज कर रहे हैं तो थोड़ा पानी ज्‍यादा पीना चाहिए। मसलन 10 गिलास तो रोज पीना ही है। नहीं बसीएए और ग्‍लूटामिन जरूरी नहीं है। जरूरी तो क्रेटीन भी नहीं है। डाइट चार्ट बनवाने के लिए आप bodylabin@gmail पर मेल भेजें जो टीम इस काम को देखती है वो आपसे बात कर लेगी।

meri age avi 18 h and weight 44 and hieght 5.6′ h mujhe apna weight badhana h nd hieght mane avi endura mass lenaa start kiya h…Kya yeh work krta h and iske koi side effects to ni h na aap kuch suggest kro plssssss……!!!!! Mujhe aapne legs k musle strong krne h….Iske liye 5km ki running thk rahegi ya ni aur aap koi aur exrsise bata sakte h jo ghar p hi ho sake……?? Vshal Sahu

भाई इतनी रनिंग करेंगे तो बदन पर मांस कहां से चढ़ेगा। एंड्यूरा मास के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते आपने ले लिया है तो इस्‍तेमाल कर डालें। आगे अगर मन हो तो किसी अच्‍छी कंपनी का वेट गेनर लेना और वो भी पांच किलो वाला। सर हाइट बढ़ाने का कोई नुस्‍खा हमारे पास नहीं है। कहते हैं कि योग से मदद मिलती है। ताड़ासन, सूर्य नमस्‍कार, चक्रासन, गोमुखासन, नौकासन व उर्ध्‍वहस्‍तोतानासन और हां सर्वांगासन से फायदा पहुंचता है। अब रही बात गेनिंग तो आप तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। नीचे जो लेख दिये हैं वो गेनिंग से ही जुड़े हैं।

Meri age 21 height 5. 4 weight 58 h me 1 saal se zym kr rha hu mene achi body bhi bna le h or me bodybuilding karna chahta hu please aap diet plan or workout k bare me batay – Rahul Rathore

सर जिस स्‍टेज पर आप आ गए हैं उसके आगे आपको प्रोफेशनल अप्रोच के आगे बढ़ना होगा। हमारी टीम प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग के लिए भी डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनाती है। आप चाहें तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दूं कि यह सेवा मुफ्त नहीं है। आप bodylabin@gmail.com पर मेल भेजकर संपर्क कर सकते हैं।

sir, hamara as-pas koibhi gym nahihe, to es liye humne ek home gym banayehe, usme sirf Barbell, Dumbbells, dips bar (Manual Instuments) he. sir me triceps ke bareme kuch janna chahatahu. Konsi exercise pehele kare konsi badame ye thoda mujhe suggestion chahihe. kindly help… kya supplements me proteinex lene me kuch protein mil payega.. Ajit Kumar Panda

सर ट्राइसेप्‍स में कोई नियम नहीं है जो चाहे वो पहले करें। इसमें ज्‍यादा दिमाग न लगायें। प्रोटीन एक्‍स है तो अच्‍छी चीज मगर बॉडी बनाने के लिए ये कितने दिन चलेगा। बेहतर होगा आप अपनी डाइट दुरुस्‍त करें। ये दो तीन लेख पढ़ें आपको कई चीजें क्‍लीयर होंगी।

Hii sir meri hieght 5.7 hai nd weight 60 jab maine gym join kia tha tab mera weight 49 tha nd sir mera que ye h ki maine jab gainer lena start kiya tab mera weight ek dam se badha ye bat last sardiyon ki h nd uske bad mera weight gain ni hua diet nd gainer dono le raha hoon bt ab weight gain ni ho raha mujhe weight kareeb kareeb 75 tak lejana h uske bad cutting start karoonga …? Air ek Q or h kya glutamine k use kerne se gaining nahi hote ya slow hojati hai – Jeetendra Sen

सर जैसे जैसे आपका वेट बढ़ता जाता है वैसे वैसे डाइट भी बढेगी तभी आगे वजन बढ़ेगा। आप ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें। रही बात ग्‍लूटामिन की तो ग्‍लूटामिन से न तो गेनिंग रुकती है और न ही स्‍लो होती है।

Hi sir.Mere pichle qustion ka jawab dene ke liye thank you.Me gainning krna chahta hun Meri height 5.7 hai or mera weight 54. Hai mujhe apna size or weight dono gain krna hai.Prr mein apne workout sheduel ko lekr kaafi confuse hun. Plzz meri help kre. Mon- Cheast
Tus-Back
Wed-Rest
Thus-Biceps,Triceps
Fri- Rest
Sat-mix.
Sir mein shoulder Isliye train nhi krt rha kyunki mujhe height thodi or bdani hai or legs prr kuch logo ne mujhe gym me suggest kiye abhi meri legs patle hai to mein abhi in prr work na krun kya esa krna thik hai sir pllzzź btaon mein kya krun pzlll help mein.- Sunny Bhatt

सर सभी पार्ट की कसरत करें। शोल्‍डर की कसरतों और इंक्‍लाइन बेंच प्रेस में बहुत हैवी वेट न लगायें। सच तो ये है कि अगर आपको हाइट की चिंता है तो आपको किसी भी कसरत में बहुत हैवी वेट लगाने से बचना होगा। वैसे कसरत करने का तरीका यही है कि हर बॉडी पार्ट को ट्रेन करें।

Hello sir kya aap mujhe kuch dite batayenge jiska budget 3000 tk ho sir aap plzz mujhe guide kriye sir Mai 1 month se gym Jaa rha hu pr mera Waight 2 kg hi km hua hai so plzz guide me sir…Shubham Singh

अभी तो आप दो महीने ऐसे ही जाते रहें बिना रिजल्‍ट की परवाह किये। अभी तो आपको डंबल पकड़ना भी नहीं आया होगा ठीक से। इतनी चिंता न करें फिलहाल। तीन हजार रुपये में काफी कुछ आ जायेगा। आप रोज 50 रुपये की चिकन चेस्‍ट, 30 रुपये के अंडे खरीदने के बाद भी 20 रुपये बचा लेंगे जो और कुछ खरीदने के काम आएगा। बाकी तो घर का खाना है ही।

सर नमस्कार ,
1. सर वर्कआउट शेड्यूल कितने दिन के गेप में बदलना चाहिए ।
2. सर मेटाबोलिज्म कम करने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताइये ।
3. और जो सर आपने बेहरहम शेड्यूल 1 ,2 एंड 3 बताया है वो क्या 3 साइज बढेगा ?, तथा शेड्यूल 1 व् 2 के बीच 2 दिन का गैप मतलब क्या ह ,क्या इस गेप में बिलकुल भी कोई वर्कआउट नही करना ह ?? Rohit Pandey

सर शुरुआती लेवल पर दो से तीन महीने में मिडिल लेवल पर हर महीने और उसके आगे हर बार नई कसरत की जाती है। बेरहम शेड्यूल में जो गैप दिया है इसका मतलब है उसमें कुछ नहीं करना। अगर आप मेटाबॉलिज्‍म कम करके वेट बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये गलत है और मुश्‍िकल भी। आसानी तरीका ये है कि अपनी जरूरत की कैलोरी से 500 कैलोरी ज्‍यादा लें वजन बढना शुरू हो जाएगा। सोते वक्‍त हमारा मेटाबॉलिज्‍म कम हो जाता है। इसलिए आप चाहें तो अपनी नींद बढ़ा सकते हैं, खाने में कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब और ड्राई फ्रूट्स भी बढ़ायें।
डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो

sir mere thai par bhot fat h me isse kese kam kar sakta hu jisme me fatcutter le raha hu.diet normal h mera weight 85 kg h – Ishant Sharma

रनिंग, माउंटेन क्‍लांबर, रोप स्‍किपिंग, बर्पी जैसी कसरतें अपने शेड्यूल में शामिल करें। लंजेज वॉक किया करें। लाइट वेट के साथ पैरों की कसरत किया करें रैप की गिनती 20 के आसपास रखा करें।

weight 76kg,height-183cm hai size measurement- chest-41,bicep-16,waist-35,thigh-21 hai .
Muze size gain karna hai mera aim 90kg ka hai,aur mera upper chest grow nahi horaha or thigh size bhi please suggest me kya karu?
Mera Abhi ka dite paln- 6.00am-1glass milk+1banana+4 dates(khajoor), 8.00am-3chapati+4egg white+1potato, 1.30pm-2chapati+50gm daal+1 slice papaya, 5.pm before workout-1glass milk+4dates(khajoor)+1 banana+1potato, 7.30pm ko after workout-4egg+chicken200gm, 9.00pm-2 chapati +daal, 11.00pm- 1 glass milk
Aur isme me kyaa add karu please tell me sir? Yaa koi supplement use karu mass gainer? Me hard gainer huu…Akshay Sandage

एक तो आपकी डाइट में प्रोटीन कम नजर आ रहा है। आपकी जरूरत है तकरीबन 200 ग्राम। आप अंडे बढ़ायें और के बाद ये जो आप चार अंडे और 200 ग्राम चिकन ले रहे हैं इन्‍हें अलग अलग करें। एक बार में 30 से 35 ग्राम प्रोटीन बहुत है। आप गेनर न लें क्‍योंकि अब उससे आपका पेट बाहर आएगा अब आप चाहें तो वहे प्रोटीन ले सकते हैं। आप जरा ये लेख एक नजर देखें।
3 माह में 16 किलो वजन बढ़ाया पढ़ें पहलवान का डाइट प्‍लान

शेक जो शार्क बना देगा

मसल्‍स बनाएं – अपनाएं भीम बनने के तीन नियम

Aur sir,,,,,,,,,,, main jb pushups maar leta hu,,,,, to mere nipples thoda sa nikl aate hai,,,,,,,,, aisa q ho rha hai,,,,,,,, jb main pushups nhi maarta hu to normal rhta hai bt agar pushups maarta hu to nipples thoda sa phool aate hai – Prashu Mishra
सर हर किसी की बॉडी अलग अलग होती है अब इसमें कोई क्‍या कर सकता है जो है उसे स्‍वीकार करें और कसरत पर ध्‍यान दें।

Sir,,,,,,,,,, maine brutaline naam ki koi medicine ke bare me aarticle padha tha,,,,,,, to ye medicine kaisi hai sir,,,,,, nd kya iske koi side effect bhi honge,,,,,,,, nd last time aapne bataya tha ki vidyut jaamwaal jaisi body ke liye medicine ka sahara lena pdega ,,,,,,, to sir un medicine ke bare me kuch jaankari de sir,,,,,,,,, nd meri umar 18 years hai sir,,,,, to kya main aane waale 4 saalo tk medicines aur exercise ki help se waisi body bna skta hu –
Prashu Mishra

अगर आपकी हाइट ठीक है तो आप उस तरफ आगे बढ़ सकते हैं। ब्रूटालिन दवा है इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इससे टेस्‍टोसटेरोन बढ़ता है। मगर आपको तो इसकी कतई जरूरत नहीं आपकी उम्र तो महज 18 साल है। अगर आप सही ढंग से मेहनत करें तो काफी हद तक अच्‍छी बॉडी बना लेंगे बिना किसी दवा की मदद के। हां व्‍हे प्रोटीन आपको लेना होगा आप किसी अच्‍छे कोच को खोजें। बिना कोच बॉडी बनाना मुश्‍िकल काम है। आप चाहें तो हमारी टीम से वर्कआउट व डाइट चार्ट बनवा सकते हैं मगर उसकी फीस है। चाहें तो bodylabin@gmail पर संपर्क करें वरना हम तो हैं ही मदद करने के लिये।

Sir, meri height 5’7 inch aur weight 65 kg h. Sir, main ab protein powder lena chahta hoon but mera gym trainer keh rha hai ki body banane ke liye 1 dibbe se kuch nhi hoga balki 3 lene padenge kya ye sach h sir. Pls sir bataye 1 dibbe se kuch fark nhi padega kya Sir main apni pic bhej rha hoon aur aap bataye kon sa protein shi rahega isolate ya concentrate? – Ankit Kumar

जब भी आप केवल सपलीमेंट की बदौलत बॉडी बनाना चाहेंगे आपको निराशा हाथ लगेगी। बॉडी हमेशा डाइट से बनती है सपलीमेंट केवल मदद करते हैं। डिब्‍बों के साथ सबसे बड़ी समस्‍या ये है कि असली सामान नहीं मिलता। अगर आप अपनी डाइट दुरुस्‍त करें तो कम खर्च में भी आप बॉडी बना सकते हैं। आपकी प्रोटीन की जरूरत 150 ग्राम है। जो आप चिकन, अंडों और दूध से भी जुटा सकते हैं। बहरहाल उनकी बात भी सही है एक डिब्‍बे से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा, नतीजे आने शुरू हो जायेंगे मगर दो से तीन महीने लगातार खाने पर चीजें बेहतर होती हैं। आप चाहें तो व्‍हे प्रोटीन कॉन्‍सनट्रेट ले सकते हैं आइसोलेट की जरूरत अभी आपको नहीं है।

Hello Sir , Mai 2 years se gym ja ra hu.. Height 5’10 n weight 78kg h..meri prob yeh h ke kch weeks se mujhe stomach pain hne lga tha jis wjah se myn ultrasound Karaya and report m mjhe kidney left n right dono me bhot he tiny stone 2mm ka aya..jiski myn treatment v start kr di h..or Dr. N milk..eggs..non veg etc band kr dia h.. So meri prob ye h k kya mai normal workut kar sakta hu light weight ya blkul chor du..Workout kuch months ke liye…Sir plz btaiye mujhe kya karna pdega…plz..   Zenith Shaikh

सर वर्कआउट छोड़ने की जरूरत नहीं है। नॉर्मल वर्कआउट जरूर करें। तीन तीन कसरत, तीन तीन सेट।

sir exercise krte hue breathing kaise krni h ? sir gym me coach kuuch btata hi ni bus bolte hain suppliment le lo ya injection le lo ….islie sir jitna sikha hai aap se hi sikha hai or bahut bdia personality bn gyi …girlfriend insecure feel krne lg gyi …mzza aa gya sir ..thnx sir ..Yogii Budhiraj

सर पुश, पुल और लिफ्ट करते वक्‍त जब आप अपनी ओर से ताकत लगाते हैं तब आमतौर पर सांस छोड़ी जाती है जैसे जब आप बेंच प्रेस में वेट पुश करते हैं तो सांस छोड़ेंगे, जब डेड लिफ्ट में आप वेट उठा कर सीधा होते हैं तब सांस छोड़ेंगे, जैसे जब आप बारबेल शोल्‍डर फ्रंट प्रैस में वेट को ऊपर की ओर धकेलते हैं तो सांस छोड़ेंगे।

Sir,Meri age 20 or weight 60 kg hai fir bhi main bahut dubla hoon kuan si exercises karoon or kaun sa supplement use  karoon? Himanshu Malviya
कसरत करें और डाइट लें अच्‍छी सपलीमेंट की बात तीन महीने बाद। अगर तीन महीने में आप डाइट और कसरत की बदौलत अपनी बॉडी में बदलाव नहीं ला पाये तो इसका मतलब आप सपलीमेंट लेने के काबिल ही नहीं हैं। सप्‍ताह में केवल पांच दिन कसरत करें, हर रोज एक बॉडी पार्ट, तीन कसरत, तीन-तीन सेट और 6 से 12 रैप बस। आपको रोज कम से कम 120 ग्राम प्रोटीन लेना है। जरा इन लेख को पढ़ें आपको रास्‍ता समझ आ जाएगा।

Sir mine kai bar brutalin Ka adv. Dekha he Jo muscle build capsule he or mere find ne Sanyasi ayurveda b suggest Kiya he… Sir is Sanyasi ayurveda Se 2 months me 5kg weight gain Kiya he…. To kya sir mujhe in dono me Se kuch Lena chahiye ya nhi…..Vir Jain

सर ब्रूटालिन के बारे में मैं जानता हूं मगर मैंने खुद इसे इस्‍तेमाल नहीं किया कंपनी का दावा है कि इससे टेस्‍टोटसेटरोन लेवल बढ़ता है अगर आपकी उम्र 30 साल से कम है तो आपको वैसे ही इसकी जरूरत नहीं है। रही बात सन्‍यासी आयुर्वेदा कि तो हम उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, मगर हम बॉडी बिल्‍डिंग में हार्ड कोर डाइट को ही फॉलो करते हैं। ये सब फॉर्मूले को हम सही नहीं मानते। हमारा यही नियम है जमकर कसरत करें, जमकर खायें और सेहत बनायें। जब डाइट से प्रोटीन पूरा नहीं हो पा रहा हो तो उम्‍दा क्‍वालिटी का प्रोटीन लें। मैं आपको दोनों में से किसी का इस्‍तेमाल करने की सलाह नहीं दूंगा। आपको शायद वेट बढ़ाना है तो ऊपर वाले सवाल के जवाब में कुछ लेखों के लिंक दिये हैं आप उन्‍हें पढ़ें।

Bhai mujhe ye janna tha ki दंड बैठक lagane se height per koi negative effect to nahi padta merit age 19 hai aur height 5 10″ kyoki mujhe 2 inch height aur increase kerni h. wise mai height ke liye ROK 5 LM race lagata hu sham ko aur morning mai yoga jisme tadasan chakrasan bhujangasan kerta hu. mine sauna h dand baithak lagane se height ruk sakti h. – Anshuman Sharma

वैसे तो मैंने नहीं सुना कि दंड से हाइट रुकती है मगर आप दंड बैठक लगा ही क्‍यूं रहे हैं ये कोई बहुत अच्‍छी कसरत नहीं है इससे घुटनों की ग्रीस खत्‍म हो जाती है और साइज बढ़ाने में ये कोई बहुत काम नहीं आती। मेरे हिसाब से आप इसे बंद कर दें और आसनों में सर्वांगासन जरूर शामिल करें।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

22 comments

  1. no explode ke baare mein bataye sir its urgent

  2. Sir mera name ricky hai mai 2 saal se gym ja raha hu mujhe muscle ka size badana hai mai kya karu ya kaun sa supplement le jisse muscle size badae mai steriods lene chata hu kya mai steroids le sakta hu ya nahi ap sahi guide karo

    • Sir mai abhi anavar chala raha hu stomach fat katne ke liyae kya koi or bhi supplement hai jo stomach fat ko khatam kar de plz sir batao mere help karo

      • जब एनावार ले ही रहे हैं तो और कुछ क्यूं लेंगे, बॉडी झेल नहीं पायेगी।

    • अभी आपने एक सवाल में लिखा कि आप एनावार ले रहे हैं। अभी आप कह रहे हैं कि आपको गेनिंग करनी है। आप शायद किसी भ्रम में हैं। सर पहले गेनिंग की जाती है और कटिंग।

  3. सर मेरी लंबाई 6 फ़ीट हे ।मेरा बजन 95 kg हे
    आप मुझे बॉडी की फिटनेस के बारे में बताये
    में पहले कुस्ती लड़ता था।अब नहीं
    मेरी डाइट ।150 बादाम 250 घी 5 किलो दूध
    पर अब नहीं लेता हूं । मेरा थोड़ा सा पेट और साइड निकल गई है। में एक्सरसाइज़ भी करता हु।पहले में ।10 km की रनिंग 2000 दंड 1500 बैठक लगता था अब काम करता हु।पर अब डाइट भी नहीं लेता हूं फिर भी बजन ।वडरहा हे ।कृपया मेरा मार्ग दर्सन करे ।
    धन्यबाद

    • बहुत अच्छी बात है। इसका मतलब ये कि आपको ये पता है कि मेहनत कैसे करनी है। अब आप जिम जाया करें और वहां कसरत किया करें। डाइट आपको उतनी हैवी रखने की जरूरत नहीं है। दो किलो दूध काफी है। बादाम 20 काफी हैं। बाकी आप खाने में दाल, चावल, सलाद वगैरा रखें। छह दिन जिम जायें, एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। चार सेट और 15 से 12 रैप निकालें। इससे बॉडी में कटिंग आएगी। कसरत के बाद थोड़ी रनिंग करें। एक लेख का लिंक मैं यहां दे रहा हूं उसे पढ़ें उसमें वजन कम करने की डाइट के साथ कुछ नुस्‍खे दिये हैं डाइट तो आपके लिए नहीं है मगर हां नुस्‍खे कुछ काम आ सकते हैं। और एक बात कोई उम्‍दा किस्‍म का फैट बर्नर मिले तो उसे लेने में हिचकिचाएं नहीं, थोड़ा साइंस का इस्‍तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है।

      वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ

  4. Dear sir mujhe jym me 3 month hue or 8 month ho gye ghar par abs ki exercise karte.Sir mujhe shidule or diet chart banwane ke liye kya process karni he.

  5. sir mera nam vidit h height 6.1 h weight 78.6 h meri fully body attractive h bt m proper abbs aur wings nhi h m chin ups krta hu 4 sal se gym ja rha hu koi supply ments nhi lie bt ab body me cutting nd upper chest pr fat chahie koi supplements btae

    • अगर हाइट के हिसाब से देखें तो आपका बॉडी वेट ऐसा नहीं है कि कपड़े पहनने के बाद आप की कदकाठी भारी लगे। हां वैसे आपका बॉडी वेट ठीक है। तो अब अगर आप बॉडी में साइज भी चाहते हैं तो आपको डाइट में प्रोटीन बढ़ाना होगा। आपको हर दिन करीब 160 ग्राम प्रोटीन चाहिए और हां शाम होते होते आपको कार्ब कम से कम कर देना है। नहीं तो आपको एब्‍स चलते जाएंगे। एक बात समझ लें कि एब्स को बचाते हुए गेनिंग करना टफ काम है, मगर मुझे यकीन है आप कर लेंगे। डाइट तो आपको बहुत हद तक गेनिंग वाली ही रखनी होगी, एब्स को कसरत की बदौलत ही बचा पाएंगे।

  6. sir mera nam vidit h height 6.1 h weight 78.6 h meri fully body fit nd attractive h bt mee proper abbs aur wings nhi h m chin ups krta hu 4 sal se gym ja rha hu koi supply ments nhi lie bt ab body me cutting nd upper chest pr fat chahie koi supplements btae

    • सपलीमेंट में आपके लिए व्‍हे प्रोटीन ही ठीक रहेगा। जरूरी नहीं कि आप व्‍हे आइसोलेट लें। डाइट हैवी रखें और साथ में फैट को बर्न करने वाले फूड भी चलाएं।

  7. ਪਾਜੀ, ਤੁਸੀ ਡਾਿੲੲ ਚਾਰਟ ਤਾਂ ਬਣਾ ਤਾ, ਇਹ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਗੱਲ ਹੈ।
    ਪਰ ਕੀ ਤੁਸੀ ਇਸ ਡਾਇਟ ਚਾਰਟ ਨਾਲ ਸਮਾਂ ਸ਼ੇ੍ਣੀ ਵੀ ਦਸ ਸਕਦੇ ਹੋ?
    ਜਿਵੇਂ ਿਕ ਮੈਂ ਸਵੇਰੇ 4:45 AM ਤੇ ਉਠਦਾ ਹਾਂ ਤੇ 11:00 PM ਤੇ ਸੌਂਦਾ ਹਾਂ ।
    ਤੇ ਨਾਲ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸ ਦਿਓ ਿਕ ਕਿਹੜੀ ਚੀਜ਼ ‘ਤੇ ਕਿੰਨੀ ਚੀਜ਼ Work Out ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਲੈਣੀ ਹੈ।

    Rajinder Kumar
    Hieght: 5’5″
    Weight: 52 KG

    ਤੇ ਪਾਜੀ ਮੈਂ ਸਵੇਰੇ 5:00 AM ਤੋਂ 6:00AM GYM ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨੀ ਹੈ!

    ਧੰਨਵਾਦ ।

  8. ਤੇ ਪਾਜੀ ਮੈਂ Weight 52 KG ਤੋਂ 85 KG ਕਰਨਾ ਹੈ, Cutting ਬਾਅਦ ‘ਚ ਦੇਖਾਂ ਗੇ।

  9. sir maine weight gain karne ke liye 1kg soyabeen aur 1kg chana ka sattu powder banaya he aur 100per day doodh ke saath use kar raha hu isse kuch fayda hoga ki nahi

  10. Sir mera weight 72kgs he biceps ka size 14 he pet bhi slim he.. to ab muje abs lane he to me aabhi weight gain karu yaa fir abs ke liye lean ki diet shru kar du..

    • अभी अगर लीन की डाइट शुरू की तो 5 से 6 महीने बाद जो बॉडी सामने आएगी वो एक रिक्शेवालज जैसी होगी। अगर वैसी बॉडी चाहिए तो ठीक है नहीं तो अभी गेन करें जब आम का साइज 17 हो जाए तो कटिंग करे। क्योंकि तब काटेंगे तो गिरकर 16 से जरा सा कम रह जाएगा।

Leave a Reply