Breaking News

L Arginine | आर्जिनाइन की डोज, इस्तेमाल और साइड इफैक्ट

एल आर्जिनाइन (L-Arginine) एक ऐसा अमीनो एसिड है जो जरूरी है भी और नहीं भी।
एल आर्जिनाइन (L-Arginine) बॉडी में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

बॉडी बिल्डिंग में आप इन दिनों एल आर्जिनाइन (L-Arginine) का नाम काफी सुन रहे होंगे। यह एक सपलीमेंट है, जिसका शरीर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दवा है जो ऐसे लोगों को दी जाती है जिन्हें दिल संबंधी बीमारी होने का अंदेशा होता है कि या जिनकी बॉडी में ब्लड फ्लो ठीक नहीं रहता।

क्या होता है आर्जिनाइन

एल आर्जिनाइन (L-Arginine) एक ऐसा अमीनो एसिड है जो जरूरी है भी और नहीं भी। इसे इस कैटेगरी में डालने की वजह ये है कि अगर आप ठीक ठाक खा पी रहे हैं तो इसे लेने की कोई जरूरत नहीं है। दूसरी बात ये कि हमारी बॉडी खुद इसे बना लेती है। खिलाड़ी और बॉडी बिल्डर अगर सपलीमेंट के तौर पर इसे लें तो उन्हें कुछ हद तक फायदा पहुंच सकता है। यह प्रोटीन सिंथेसिस में बड़ा रोल अदा करता है। प्रोटीन सिंथेसिसी की बदौलत ही हम मसल्स मास हासिल कर पाते हैं। यह दूध, अंडे, रेड मीट, मछली और बीजों, नट्स और अनाज में पाया जाता है।

ज्यादातर प्रोटीन के सिंथेसिस में एल आर्जिनाइन की जरूरत पड़ती है इसलिए मसल्स बनाने में यह अपनी खास भूमिका अदा करता है। यह खासतौर पर गेनिंग के सीजन में काम आने वाला सपलीमेंट है। ए आर्जिनाइन ग्रोथ हार्मोन के रिलीज और फैट जलाने की प्रोसेस को प्रमोट करता है। स्किन के नीचे जमे फैट को कम करने और मसल्स के विकास को बढ़ाने के साथ एल आर्जिनाइन आपकी फिटनेस और मजबूती को बढाता है जो कि बॉडी बिल्डिंग का मकसद होता है।

एल आर्जिनाइन (L-Arginine) के फायदे

यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है। एल आर्जिनाइन (L-Arginine) बॉडी में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। यह मसल्स को आराम देता है, जिससे खून ले जाने वाल नालियां चौडी होती हैं। हमारी बॉडी में पोषक तत्वों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम खून का ही होता है। इस तरह से मसल्स को ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व वाजिब मात्रा में मिलने लगते हैं। इससे मसल्स में टूटफूट कम होती है और उनकी मरम्मत भी जल्दी व अच्छी तरह से हो पाती है। कुल मिलाकर देखेंगे तो इससे हमारी परफॉर्मेंस सुधरती है।

एल आर्जिनाइन के साइड इफेक्ट

जरूरत से ज्यादा एल आर्जिनाइन लेने के नुकसान भी होते हैं। साइड इफेक्ट में बेचैनी, पेट खराब होना और कमजोरी फील करना शामिल है।

कितनी डोज ली जाती है

आमतौर पर ठीक ठाक जिम करने वाले लोग 1 से लेकर 5 ग्राम प्रतिदिन की डोज ले लेते हैं। यह जिम करने से पहले और बाद में ली जाती है। लोग अपनी डोज को दो हिस्सों में बांट लेते हैं पहला हिस्सा कसरत करने से 10 मिनट पहले और दूसरा हिस्सा कसरत के बाद प्रोटीन शेक लेने के बाद लेते हैं।

अगर कुल मिलाकर कहा जाये तो यह एक अच्छा सपलीमेंट है मगर ये बहुत जरूरी नहीं है। अगर आपकी डाइट ठीक है तो आपको आर्जिनाइन का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है। यह क्रेटीन और ग्लूटामिन के मुकाबले कम जरूरी प्रोडक्ट है।

Check Also

How to increase sperm count naturally in hindi

बॉडी बिल्डिंग का सुपर फूड है उबला अंडा

भगवान ने चाह के साथ राह भी दी है। अगर आपको उम्दा बॉडी बनाने की …

26 comments

  1. sir meri hight 5-10 h or weight– 59kg h ,, mujje axhhi body bnani h ,, mujhe dirting plan chahiye plzz jisse meri body m gain ho ske

  2. Sir mera naam jarif h or me 29 saal ka humera weight 71kg h height 5,9inch h mene 8 saal pehle gym jate hue mega mass 4000 powder liya tha or us se mera digestive system bahut week ho gya h kuch bhi jyada khata hu to hazam nhi hota h ya to constipation ho jate h ya loose motion hojate h weekness rehti h me gym bhi ja raha hu to kya me whey protein le sakta hu or konsa le sakta hu jis se mujhe koi problem na ho..

    • पहले आप जिम जाएं और अच्छे से खानापाना खाएं। उसके बाद आप चाहें तो व्हे प्रोटीन ले सकते हैं। सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं।

  3. Sir kya whey protein powder easily digest ho jata h bina koi nuksaan k or konsa best whey protein powder h jise me le sakta hu..

    • अगर आपको असली व्हे प्रोटीन पाउडर मिला है तो आराम से डाइजेस्ट हो जाएगा। लेकिन अगर आपको दूध से दिक्कत होती है तो व्हे प्रोटीन से भी परेशानी हो सकती है।

  4. Sir meri age 20 s hai or mai boxing krta hnu sir workout bahut krta hnu pr performs thik nhi ho raha plzz sir mujhe dite palan dijiye na ki mai kya supplement lu jis se mera weight bhi gain (Na) ho pr strength or Stamina gain (Ho) or ek bat sir plzz ki mere liye (creatine) sahi hai ya (L carnitine) or kya mai apni dite mai regular Wye protein, Bcaa, glutamine, or creatine ya L carnitine dono mai se ek jo sahi rahe ga mere liye le sak ta nhu plz sir guide me plz plz plz Sir mujhe in sab supplement ke bare mai adhi adhuri jankari hai mai kya Lu plz

    • आप व्हे प्रोटीन यूज करें रेगुलर, हालांकि दो तीन महीने यूज करने के बाद लिवर को थोड़ा आराम भी देना जरूरी है। इसके अलावा आप मल्टीविटामिन की गोली या कैप्‍सूल यूज करें। एक बात जरूर याद रखें कि नकली सपलीमेंट में स्टेरॉइड मिला होता है जो आपके लिए कतई भी सही नहीं है। इसलिए बहुत सोच समझकर ही खरीदारी करें। इसके अलावा आपकी डाइट में चिकन, मटन, फिश, अंडे वगैरा रहें। आपकाे क्रेटीन की जरूरत नहीं है। आपको इन सभी सपलीमेंट के बारे में मैं एक ही जगह बता देता हूं ताकि आपको फैसला लेने में आसानी हो – इसे पढ़ें – https://bodylab.in/2015/11/08/10-bodybuilding-suppliments-and-their-use-hindi/

    • Call karo 9833303328

  5. Sir, mere height 5.3 inch h .kya meri height ise use krne pr grow hogi kya meri height badegi ise lene pe plz sir reply me. I m waiting…

  6. सर क्या ये से….. डिसोरडर के लिये फायेमंद है, और केसे ले?

    • हां कहते तो हैं ये उसमें भी फायदेमंद है। सुबह के वक्त्‍ एक या दो कैप्सूल लेते हैं।

  7. Sir meri hight 6.1 inch hai or mai ruining ki tayari ker raha hu to mujhe stamina improment ke liye konsa supplement thk rahega

  8. Arg 9 lena sahi hoga ya creatine

  9. Hy sir mera Nam Rides hai muje L-ARGININE powder lena hai but me Jim nahi jata to ye powder morning me kana Kane ke baad le lo

    • आपकी मर्जी है। वैसे इसकी कोई जरूरत नहीं है अगर आप जिम नहीं जाते।

  10. प्रकाश मीना

    सर मेरी वाइफ3महीने की प्रेग्नेट है क्या में उसे l,ariginin दे सकता हु क्या मेरी वाइफ बहुत कमजोर है उस का wait 35 कग ही है

  11. Hello sir ,
    Mera name Vishal kushwah he. Meri age 16 he but mere parents ki height kam hone ki vajah se meri height bhi nhi bad rahi he. Please help me. Please sir

    • भाई आप तो जानते हैं कि हाइट का ज्यादातर संबंध आपके जेनेटिक्स से होता है। इसके बाद जो भी चीजें हो सकती हैं या मायने रखती हैं उनको मैंने एक लेख में लिखा है आपको उसका लिंक दे रहा हूं। उनमें से जो भी चीजें आप चला सकते हैं चलाएं।
      https://bodylab.in/2016/11/01/how-to-increase-height-and-grow-taller-in-hindi/

  12. Sir L argenine ko din ma kitna bar lana chaiya or khali pat lana chaiya ya khana khana ka bad

Leave a Reply