Breaking News

कितना प्रोटीन लेना चाहिए मसल्स बनाने के लिए

 

हमारे मसल्‍स तभी ग्रो करेंगे जब हम वाजिब मात्रा में प्रोटीन लेंगे। इसके लिये हमें ये पता होना जरूरी है कि हमारी बॉडी को कितने प्रोटीन की जरूरत है। आज हम 20 से 22 अगस्‍त तक के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

hello sir, sir m yeh janna chhta hu ki kale chnne kese khane chahiye ubaal kr yaa paani me bhigo ke rkhne ke baad or soyabeans kese khane chahiye koi esi recipe hai kya jisse soybean asani se khaya ja ske..soybean pani m bhigo kr rkhne ke baad khana thoda mushkil hota hai..or koi cheap diet jisme protein ho or ansani se khai ja ske with taste – Sunny Singh

चने और सोयाबीन भिगोकर, उबालकर या भूनकर खाये जा सकते हैं। सोयाबीन का स्‍वाद बहुत अच्‍छा नहीं होता मगर साथ में टमाटर, प्‍याज, धनिया वगैरा पड़ा होने से वो थोड़ा ठीक लगता है। इनके अलावा मूंग की दाल में भी खूब प्रोटीन होता है।

sir main ek mahine se supliment le raha hun or mera pet jada bhar a raha h ise control me karne ke liya kya karu please btaye sir – Sanjeet Raj

आप गेनिंग के लिए सपलीमेंट ले रहे होंगे इससे आपका पेट भी बाहर आ रहा है। या कहीं ऐसा तो नहीं आप पूरे के पूरे ही फूल रहे हैं, जैसे कोई हवा भर रहा हो आपमें अगर ऐसा है तो हो सकता है आपका सपलीमेट नकली हो। अगर ऐसा कुछ नहीं है तो बस इतना करें रोज कसरत के बाद पांच से दस मिनटर रनिंग करें और जिम शुरू करने से पहले पेट की कोई तीन एक्‍सारसाइज किया करें।

Sir….. vidyut jamwaal sir jaisi body ko kaun si body bolenge ……….. lean ya kuch aur…… aur sir mujhe un jaisi body chahiye ……… lekin mere gym wale trainer ne kaha ki waisi body bina kisi acche supplinent ke nhi bn skti aur main koi suppliment lena nhi chahta……. to kya waisi body naturally nhi bn skti?????????????????? Aur sir 120gr. Protein ke liye kuch diet btaiye ……natural wali – Prashu Mishra

आपको कोच सही कह रहे हैं। वैसे बॉडी या तो एथलीटों के पास होती है जो शुरू से खेलों वगैरा में रहते हैं या फिर कड़ी मेहनत और कई तरह के सप्‍लीमेंट की बदौलत बनाई जाती है। इसमें सप्‍लीमेंट से भी आगे जाकर दवायें ली जाती हैं। हालांकि अगर उम्र कम है तो काफी हद तक वैसी बॉडी बेहतरीन वर्कआउट और डाइट से हासिल की जा सकती है। इस बॉडी को लीन बॉडी कहते हैं। सोयाबीन, पनीर, दूध, मूंग, अंडे, चिकन, फिश से आप प्रोटीन हासिल कर सकते हैं।

 

Sir me apka regular reader hu or pehle bhi kafi sawal puch chuka hu or is baar ka sawal ye h Sir aap mujhe guide kro plzzz maine apko meri pic send ki h aap meri pic dekhiye or btaiye ki kya kya chiz kis kis tarike se kam h or kya krnaa chahiye mujhe meri age 18 h height 170cm weight 59kg BMI 20.8 h or diet wagera apko pehle bata di thi maine gym jate hu sal bhar ho gya h or jo result h wo apke samne h meri pic dekh kr aap btaiye mujhe ki kya krna chahiye mujhe or meri jitni age wale ke hisab se sahi body measurements kitni honi chahiye…i hope jaise aap mere sawalo ka jawab details me dete h waise hi is sawal ka jawab doge….thanks u sir – Ãdèéb Rìzwåñ

आपको अभी थोड़ा और साइज गेन करना चाहिए। मसल्‍स के साइज का उम्र से कोई वास्‍ता नहीं है। आपकी बॉडी कैसी होनी चाहिए ये तो आपको तय करना है। कुछ लोगों के लिए तो इतना भी बहुत है जितना आपने बना लिया। ये तो आप देखेंगे कि आपको डोला 17 इंच का चाहिए या नहीं। दूसरी और सबसे अहम बात हम जिम करते हैं हेल्‍दी रहने के लिए इस बात को हमेशा याद रखें। जिम जाते रहें कसरत करते रहें। ऐसा कभी नहीं होगा कि आपको हर महीने नतीजे मिलते रहेंगे। ऐसा भी वक्‍त आयेगा जब तीन तीन महीने तक कुछ नहीं होगा।

Sir mere age 24 years old h main 8 month se gym kr rha hun lekin abhi tk koi result nhiii aya h…sir mere shodar bhi down h mere gol body h….mere gym ke sir mujhe injection lagwane ko bol rhe h….sir kiya wo.sahi rehga mere body ke.liye…sir plz ans zaroor dijiyega – Saim Khan

नहीं इंजेक्‍शन की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। अपना वर्कआउट और सुधारें। अगर आपकी बॉडी न घटी और न ही बढ़ी तो ये मान लें कि आपका वर्कआउट ठीक नहीं है। क्‍योंकि अगर कसरत कर रहे हैं तो कुछ बदलाव तो आना ही था। आप अपनी कैपेसिटी के हिसाब से काम नहीं कर रहे है। जिम शुरू करने से करीब 40 मिनट पहले एक बड़ा आलू और थोड़ी सी ही खाया करें। इससे स्‍टेमिना बढ़ेगा। इस बात की चिंता न करें कि आलू से फैट बढ़ेगा। वो केवल आपके वर्कआउट के काम आएगा।

Me workout ke bad protein pwoder or dudh or shehad leta hu isse koi nuksan to nahi he na ????? – Bhavesh Oza

जी दूध और शहद लेने से कोई नुकसान नहीं है।

Bhai ek sawal or ye hypertrophy kya hoti h thoda detail me bataye- Amit Swami

यह बड़े ही एडवासं लेवल की ट्रेनिंग है जो इन दिनों धीर धीरे विदेशों में पॉपुलर हो रही है।

sir iam 17 year old i want to become a professional bodybuilder so i had started body building i use whey protein its work … but now i interested to take stoid cycle. i see the details of stroids over the net and also in your wbsite u r really hlpfull…
my cycle is
testosterone cyp 500 mg in a week for 8 weeks..
2nd test+dinabol for six weak
3rd deca+dinabol 8 week
my questn is that ek cycle pura krne k bad kitne din rukan chahiye dusre cycle k liye? or p.c.t m clomid ya novadex m se konse lu aur ek cycle k pure hone k kitne din bad lu..ur kya m whey protein ur heavy diet kr skta hu stroid cycle m.. 2nd cycle m test 250 mg week ur dinabol 25 mg day
3rd cycle m deca 200mg weak ur dinabol 25 mg day – Abhijit Tiwari

सर हम किसी को स्टेरायड लेने की सलाह नहीं देते। उसकी जानकारी आपको कहीं और से जुटानी होगी। एक से दूसरे बल्किंग साइकिल के बीच कम से कम तीन महीने का गैप रखना होगा। ये कम से कम है। पीसीटी क्‍लोमिड से कर सकते हैं। कैसे करें पीसीटी में इसकी विस्‍तार से जानकारी दी है।

Meri age 22 hai mai 2 year se gym kar raha hu or Sab think bhi hai meri height 5.6 hai or weight 69 70 kg hai mujhe apni height kam Lahti hai mujhe apni height badani hai sir kese badau 1 2 fit badani hai bass sir Joe exercise yaa koe dart bataea mai vegetarian hu sir only ande khata hu no smocking no drinking pleas sir har sambhav upay batayiye sir Koe exercise ya koe diet – Vijay Borban

सर हाइट बढ़ाने का कोई नुस्‍खा हमारे पास नहीं है। मगर कहते हैं योग से मदद मिलती है आप किसी योग के जानकार से बात करें।

sir me gaining pe hu…mne one & half month m weight 47 se 54 kr liya h…me weak m ek bar thies lgata h & heavy squats lunges krta hu….. sir agr thies zyada lgaye to upper body nhi bnti h kya…mre trainer keh rhe the thies kam lgaya kro…2 ya 3 set or light lgaya kro .to kya krna chahiye mujhe…MD Uwais Rezi

एक बात समझ लें। जिस शख्‍स की थाई मजबूत होती है वो इंसान बहुत मजबूत होता है। थाई की कसरत करने से ग्रोथ हार्मोन जबरदस्‍त तरीके से रिलीज होते हैं। अच्‍छी डाइट रखें और बेधड़क कसरत करें।

Sir mujhe gym join kiye hue 7 mahina ho geya hai….aur me ghar me vi freehand workout karta tha…….ab me ne dusra gym join kiya hai…. Kiya mai ab iron aur machine use kar sakta hu…Mera umar 20 sal,height 5.4,weight 54.1 kg…..sir mere face fats hai……sir kuch excercise bataye…….Zaheer Hassan

हां जी अब आप मशीन वगैरा यूज कर सकते हैं। रही बात फेस की तो चेहरे के पीछे भागने का कोई सेंस नहीं है। बॉडी पर ध्‍यान दें अगर आपने बॉडी की शेप और साइज दोनों बना लिए तो फेस पर इतना ध्‍यान जाएगा ही नहीं। बॉडी का फैट कम होगा तो फेस का फैट भी कम होगा। अगर आप फिर भी अलग से कुछ करना चाहते हैं तो एक पॉलीथिन में थोड़ा वेट डाल लें और उसे अपने नीचे वाले दांतों में टांग लें। अब उसे अपने जबड़े की ताकत से ऊपर नीचे करें। पालीथिन वाली बात केवल आपको कसरत समझाने के लिए बताई है। आप सीधे एक से दो किलो की प्‍लेट में कपड़े की पट्टी का लूप बनाकर उसे जबड़े पर टांग सकते हैं। इस कसरत को जब वक्‍त मिले किया करें। कहते हैं बबल गम चबाने से भी फेस का फैट कम होता है।

Hello sir mera Weight 80 kg. Hai ek saal se gym kr raha hu pr bicep pr shep nahi hai aur thodi fatty body hai main bina supplement ke body pr shape lana chahta hu please kuch bataiye sir. – Muhammad Zaid

बाइसेप्‍स के पीछे न भागें बाकी बॉडी पर ज्‍यादा ध्‍यान दें, नहीं तो बाइसेप्‍स की ग्रोथ रुक जायेगी। आप लीन बॉडी में मदद करने वाले 9 फूड लिया करें इससे आपको बॉडी लीन बनाने में मदद मिलेगी। आप कसरत में रैप की गिनती 15 से 8 के बीच रखा करें।

sir muscalar body ke liye saplimant kon se use karne chaihey vajan 60kg 5.9 hight protin. mass .giner .creatan . maltivatamane . bcca. .omaga 3 amhno acid kin suppliment se muscular body banegi in me se dite to sir thik h – Surinder Singh

अपनी गलत फहमी दूर कर लें मसकुलर बॉडी केवल और केवल कसरत से बनेगी। प्रोटीन की जरूरत तो आपको पड़ेगी ही तो मसकुलर बॉडी बनाते वक्‍त एक स्‍टेज के बाद जब बॉडी शेप में आने लगती है तो हम आम व्‍हे प्रोटीन की बजाये व्‍हे आइसोलेट यूज करते हैं क्‍योंकि उसमें फैट नहीं होता। बाकी मल्‍टीविटामिन और ओमेगा अच्‍छे सप्‍लीमेंट हैं इन्‍हें इस्‍तेमाल करें। आपको क्रेटीन और गेनर की जरूरत नहीं है।

सर ये लिव52 टॉनिक लू या टैबलेट सर भूख बढ़ाने में ये कारगर साबित होगी ? आपसे बस आपके अनुभव पूछ रहा हु , और सर एक सवाल और है सर एमिनो एसिड के लिए क्या करूँ कैसे मिलेगा थोड़ा डिटेल दीजिये और सर मेटाबोलिज्म कैसे काम कर कोई एक्सपर्ट नहीं भी तो सामान्य से उपाय ही बताये जो वजन बड़े मेरा ,
एक बात और सर आप यकीन नही करेंगे आपके लेख पढ़ पढ़ कर मैंने घर में ही 15 से 20 दिन में 5 से 6 kg वजन बड़ा लिया है , सर बहोत बहोत धन्यवाद आपका – Rohit Pandey

लिव 52 से पेट को सपोर्ट मिलता है। झंडु पंचारिष्‍ठ से कुछ लोगों की भूख बढ़ जाती है। अगर आपने वजन बढ़ा लिया है तो आपको मेटाबॉलिज्‍म कम करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रोटीन ही तो आगे चलकर अमीनो एसिड में बदलता है, तो अगर आपने अंडा खाया तो इसका मतलब यही हुआ कि आपने एमीनो एसिड लिया।

Sir kya kheera or orange khane se steroid body se wash hota hai & sir clomid ya nolvadex tablet kaha milti hai – Himanshu Gill

नहीं जी खीरा और ऑरेंज से वो काम नहीं होता है। क्‍लोमिड केमिस्‍ट पर आसानी से मिल जाती है। इसमें जो सॉल्‍ट है वो होता है क्‍लोमिफेन सिट्रेट।

Hii sir meri hieght 5.7 hai nd weight 60 jab maine gym join kia tha tab mera weight 49 tha nd sir mera que ye h ki maine jab gainer lena start kiya tab mera weight ek dam se badha ye bat last sardiyon ki h nd uske bad mera weight gain ni hua diet nd gainer dono le raha hoon bt ab weight gain ni ho raha mujhe weight kareeb kareeb 75 tak lejana h uske bad cutting start karoonga …? – Jeetendra Sen

काई बात नहीं ये तो सबसे के साथ होता है। अगर इतनी आसानी से ही नतीजे आ जाते और नतीजे लगातार आते रहते तो लोग सालों साल जिम क्‍यूं करते ये काम तो दो महीने में ही हो जाता। डाइट में केले और आलू बढ़ायें। दिन में करीब पांच चम्‍मच ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल या घी लिया करें। गेनर की क्‍वालिटी भी चेक करें। गेनर को शेक बनाकर लिया करें1

hello sir, weight 55, height 5.3, sir mera tummy bahut bahar aagaya h, waist 34 ho gayi h, abi mene gym join kiya h, koi tarika bataye muje jisse mera tummy b kam ho, or mera weight b gain ho, kahi mai belly fat kam karne ki koshish mai mera weight b kam hojaye, mai weight gain karna chahta hu sir or apne pet ko level pe lana chahta hu, i can do anything sir, plzz help me – Aditya Sharma
वेट कम होगा तो वेट कम जरूर होगा। बेहतर ये होगा कि आप पहले पेट को थोड़ा ठीक कर लें फिर गेन करने के बारे में सोचें।

Hello sir my name arif waight 70 kg lenght 6 fit
sir me 1 year se exersize ker rha lekin exersize se mera chest to bar jata lekin hend ka size 13 inch se age nhi badta.
me diet me 10 egg ( white part ) 100gm moong daal, 500gm milk, 6 banana, 300gm ckiken chest, & protine shake
leta hu or sir 1 week me 1 din hend ki exersize kerta hu.
to plz bataye ki me kya kru. plz I m sad – Arif Rock

आपकी डाइट तो ठीक है। मुझे लग रहा है कि आप हाथों की कसरत जरूरत से ज्‍यादा कर रहे हैं। बाइसेप्‍स नहीं बन रहे हैं तो इसके 4 कारण जानने जरूरी हैं

Sir meri age 30 hight 5’11 and weight 75 h mai 3 year k baad dubara gym join kiya hu. Mujhe janna h ki gym karte time non-veterinarian food jaruri h kya mai pure vegetarian hu please mera diet plan btaye. Or kya mere liye supplements lena jaruri h kya agar ha to koan sa – Kishor Sharma

वेज या नॉन वेज तो आपकी मर्जी पर डिपेंड करता है। आप वेज हैं तो आपको दूध, पनीर, सोयाबीन, टोफू, मूंग वगैरा से प्रोटीन की जरूरत पूरी करनी होगी। शुरुआत में सप्‍लीमेंट की जरूरत नहीं है तीन महीने बाद लें। आपका वेट ठीक है, जब जरूरत पड़े तो व्‍हे प्रोटीन या सोया प्रोटीन ले सकते हैं।

Sir mere height 6ft ha aur mere weight 56 ha mujhe workout karte hue 6month ho gye ha par body aur gain nahi ho rhi ha pls sir koi supplement bta do
Sir mera upper body k tulna me lower body kamjor hai ..maine decide kiya hai k week me 3 din leg workout karu..kyaa ye sahi rahega..strong and big leg muscle k liye week me kitna din workout karu?? – Samapta Barai
सपलीमेंट के तौर पर आप वेट गेनर ले सकते हैं। आपको सप्‍ताह में केवल पांच दिन कसरत करनी चाहिए। हर दिन एक बॉडी पार्ट, तीन से चार एक्‍सरसाइज, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप बस। अगर आपकी डाइट उम्‍दा नहीं रहेगी तो कोई सपलीमेंट आपकी बॉडी नहीं बना पायेगा।

Hi sir .. sir muje wrist ache krne hai bhut patle hai kya kru or wrist jaha pr watch pehnte hai vaha ki wrist bhut jada patali hai muje wrist moti krni hai achi krni please help sir – Raja Dandwani

कलाई होगी तो अपने आप मोटी होगी आप उसमें बहुत कुछ नहीं कर पायेंगे। उसके बारे में सोच कर अपना वक्‍त न बर्बाद करें। इसमें हमारे शरीर का ढांचा कैसा है इस बात का बड़ा रोहल है। आप कलाइयों को मस्‍कुलर बना सकते हैं मगर मोटा वक्‍त के साथ होगा तो होगा। हमारे पास कलाइयों की कसरत की कमी नहीं है मगर आपके लिए बस इतना ही है कि अपनी बॉडी पर ध्‍यान दें और यहां से ध्‍यान हटा लें।

Namste sr mera naam vijay h meri hight 5 feet 6 inch h mai vajan badhana chahta hu mera bazat 3000rs/month h plz bataye sr – Vijay Giri

छह केले, छह बड़े उबले आलू, एक प्‍लेट चावल, दो कटोरी दाल, 300 ग्राम चिकन चेस्‍ट, 6 अंडे, पांच से छह चम्‍मच देसी घी, चार गिलास ग्‍लूकोज या जूस। आपको दिनभर में लेना ही है। इन्‍हें आप दो से तीन हिस्‍सों में बांट सकते हैं। इसके अलावा जो भी आप खाते पीते हैं वो भी रहेगा। अगर ऐसे बात नहीं समझ आई तो अपने बॉडी वेट के बराबर ग्राम प्रोटीन आपको दिनभर में लेना है और तीन से चार गुना कार्बोहाइड्रेट।

Thank u sir. Sir mai fat loss karraha hu aur meri diet m carb aur fat bilkul nhi hai to isse fat loss m help milegi ya kuch aur plus karna padega meri diet din me 15 egg white boiled 5 egg white omlate 3 time green tea 1 time salad magar hafte me 1 2 bar cheat meal hojati hai – Ansari Aamir Azmi

फैट लॉस के लिए डाइट में 40 से 50 फीसदी प्रोटीन, 10 से 30 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 30 से 40 फीसदी फैट की जरूरत होती है। फैट लॉस में र्काबोहाड्रेट बहुत कम रखना होता है मगर इसका ये मतलब नहीं कि आप बिल्‍कुल कार्ब न लें। हां यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि फैट से मतलब वो फैट है जो ड्राई फ्रूट्स वगैरा में होता है या एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑयल वगैरा। इसका मतलब कतई भी मक्खमन, घी या कुकिंग ऑयल नहीं है।

Hello sir. Meri age 31 h or mera weight 83 n height 5’9 h. Main gym to do saal se jaa rha hu bt regular basis pe nhi jaa pata bt abi regularity rakh rha hu bahut. Body b thik shape m ayi h pehle se bt midsection ka bulk b dhire dhire pehle se kam ho rha h. Meri diet m main breakfast m 3 brown bread sandwich n whey protein drink leta hu n fir do ya teen ghante k gap m koi ek grapefruit n apple khata hu. Lunch m oats muesli one bowl n milk ya fir 5 egg whites. As a preworkout i tk whey protein shake. Fir gym m pehle weight training kisi b ek body part ki n last m thoda cardio mixed wid abs exercise wether upper lower or obliques. Post workout again whey protein shake. Dinner m half roasted chicken or sprouts wid milk. N tk sleep of 7-8 hrs. Aisa nhi h m nt getting gains bt fir b i want to knw agar koi specific change meri diet ya exercise ya supplementation m mujje krna ho to suggest me. – Aashu Tomer

नहीं ठीक है आपका वर्कआउट और डाइट इसी पर बने रहें। दिन में 10 बादाम ले लिया करें। उसका ऑयल बॉडी के लिये जरूरी है।

सर आप कहते हे की बॉडीबिल्डिंग में दिन में 5 -6बार खाना पड़ता हे लेकिन खाना हजम ही नहीं होता हे इसका क्या करे और जिम के तुरंत बाद एक ग्लास दूध 4 बादाम ले तो चलेंगे क्या सर वार्मअप करना जरुरी है क्या और रोज रोज का वार्मउप अलग होता हे क्या ? क्या करना चाहिए वर्म उप में – Sanket Patel

खाना हजम करने की दवा लें या आयुर्वेदिक नुस्‍खे आजमायें। जिम के तुरंत बाद एक गिलास दूध और 4 बादाम लेने से भी काम चल जायेगा, मगर बॉडी नहीं बनेगी। हल्‍का वार्म अप कसरत से पहले कर लेना चाहिए इससे मसल इंजरी का खतरा कम हो जाता है। वार्म अप में हल्‍की रनिंग, जंपिंग, पीटी, वगैरा कुछ भी हो सकता है।

Sir, meri body to fit hi hai aap ke btay hue exsize se bhot help mili but sir mera pet nikal rha hai. Phele to kuch kam tha but ab kuch jyda hi dhik rha hai. So plz sir mujhe exasize or dite dono sugges kre. ः Vivek Choubey

जिम करने के बाद रनिंग और थोड़ी कार्डियो करें। रात को सोते समय एक बड़ा कप गर्म पानी वैसे पियें जैसे चाय पीते हैं। बाकी तो आपको क्‍या बतायें पेट की कसरतें तो आपको रोज करनी ही चाहिए। अगर पेट निकल रहा है तो हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि कुछ मसल्‍स का साइज भी बढ़ रहा होगा।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

96 comments

  1. Sir ji mai 7-8 month se gym jata hu. Workout bhi accha heavy karta hu par jab bench press karta hu to mujhe weight nahi ja raha. Baki sare din accha workout hota hai lekin bench press me dikkat aa rahi hai. Pls any suggestion..thanks

    • अगर मैं आपकी जगह होता तो इसे बस स्‍वीकार कर लेता और बाकी कसरतों पर ध्‍यान देता। हर बॉडी बिल्‍डर का कोई न कोई वीक पार्ट जरूर होता है, जैसे मुझसे बेंच प्रेस में हैवी वेट नहीं लगता और प्रीचर में तो 20 किलो भी नहीं लगा पाता। मगर जो है सो है। अब क्‍या उसके पीछे पड़े रहना। ये लेख देखें शायद आपके काम आ जाये।
      बेंच प्रैस में कितना वेट लगाना चाहिए

      • Sir mery age 28 ki he mera weight 65 he me jym me work out bi karta hu muze khy lena chahiye weight gannar ya wy protin or mere face pe fat bi he sir kuch suzaw bataiye na pls or muze mucsal bi badana he cuting bhi karana he to bataye khy kare

        • आप चाहें तो व्हे प्रोटीन यूज कर सकते हैं। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा।

  2. संजय मौर्या

    सर हमको वजन बढ़ाना है सफेद अंडा पीते है पर वजन नही बढ़ रहा है जिम जाने पर वेट् कम हो जाता है और शरीर भी पतली हो जाती है कोई पाउडर या केप्सूल य कुछ भी बताइये

  3. Mujhe jym jate huye 2mahina hua hai mera weight 70 hai Higt 5.9. lekin kuch khash fark nhi hai mujhe kn sa supplements lu .

  4. सर आप की बात समझ नही आरही ।आप मुझे वेट गेनर की सलाह दे रहे है लेकिन मुझे अपना वेट नही बढ़ाना है। सर मेरा पेट भी थोडा बहार है वेट मेरा 70 है और हाइट 5.11 और BMI 21.5 बाइसेप्‍स 13 इंच है। में एक अच्छी लीन बॉडी चाहता हु साथ ही 18इंच वाली बाइसेप्‍स आप बताये क्या करू कौन सा सपलीमेंट लू। मेहनत तो खूब कर रहा हु सर लेकिन साइज़ नही बड़ रहा और मैं शाकाहारी हु

    • हो सकता है मैं आपका सवाल समझ नहीं पाया। पेट की परवाह तो फिलहाल न करें आप व्‍हे प्रोटीन लें। मगर यहां एक बात में साफ कर देना चाहता हूं कि 18 इंच का बाइसेप्स लीन बॉडी पर इतनी आसानी से नहीं मिलता। हर बॉडी बिल्‍डर एक ही रास्‍ता अपनाता है और वो है पहले गेनिंग फिर कटिंग। पहले जहां तक आपको साइज ले जाना है उससे एक इंच और ले जायें। इसमें शरीर का वजन भी बढ़ता है। इसके बाद बॉडी को तराशा जाता है यानी कटिंग की जाती है। आप अगर ये सोच रहे हैं इसी वजन पर 18 इंच का बाइसेप्‍स पा लेंगे तो ऐसा नहीं हो पायेगा। आप बिना वेट की परवाह किये गेन करें जब आपको साइज मिल जाये तो कटिंग करें। कटिंग करने में साइज एक इंच तो गिरता ही है इसके अलावा वेट भी गिरेगा जो फैट के चलते बढ़ा होगा।

  5. Sir mera age 19 hai hight 170cm weight 65 chest 38 biceft 12.5 hai sir problem hai biceft gain karta he nahi hai egg or chiken me bahut protin hai par sir egg ya chikan khate hai to bahut face me pimpal ho jata hai sir kiya kare please sir help

  6. sir meri umar 32 saal he meri hight 5 foot 11 inch hai or weight 63 kg hai or main vegiterian hoon main weight badana chahta hoon or mota bhi hona chahta hoon iske liye main kya karoon plzzz sir help me

  7. sir mere hath me kampann hoti hai kis vajah se or uska ilaaj kya he arm ki kamjori ya kuch or plzzz sirr help me

    • हो सकता है आप कमजोर हों। कोई बात नहीं धीरे धीरे चली जायेगी। जिम जाने से 40 मिनट पहले दो तीन केले या दो तीन उबले आलू खाकर जाया करें और जिम करने से 20 मिनट पहले ग्‍लूकोज पिया करें।

  8. sir mujhe mere gym trainer ne kaha ki tumhre haath me jaan nhi h mai beem nhi khech pta hu. to thoda detail me btye sir ki mai kya karu.

    • सर धीरे धीरे सब हो जायेगा। बस लगे रहें। कोई घर से सीखकर नहीं आता। अपनी डाइट ठीक करें और कोशिश करते रहें। कभी कभी जिम में जो भी कसरत करें उसमें इतना हैवी वेट लगायें कि आप बस एक रैप ही निकाल पायें। इससे पावर बढ़ेगी। ध्‍यान रखें इतना हैवी वेट बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स में न लगायें।

  9. Sir muje zym join kiye 13 din huye h or sir mere frnd ne abhi se protein powdar lene ko bola mne ²2 din use kiya h but sir usse mere stomech me gadbad hoti h mere stomech thk ni rhta h sir 8 year se (dharan) gola khisakne ki problem thi ab bhi hai sayd muje plz sir muje btaye ye mere lie thik h ya ni plzzzzzz sir

    • कम से तीन महीने कसरत करें और नेचुरल डाइट की बदौलत खुद में बदलाव लायें। अगर आप ऐसा नहीं कर पाये तो इसका मतलब ये होगा कि आप अभी सपलीमेंट लेने के काबिल हुए ही नहीं हैं। पेट अगर खराब रहता है तो सुबह खाली पेट बेल फेल का पाउडर दो चम्मच पानी के साथ फांक लिया करें पूरे दिन पेट ठीक रहेगा।

  10. Sir bhagte time saas ful jati hai Ur side me bhi pain hota hai sir isska ka upaye hai

    • दो वजह हो सकती हैं। पानी की कमी और स्‍टेमिना की कमी। सुबह उठते ही दो गिलास पानी पिया करें। इससे दौड़ते वक्‍त डीहाइड्रेशन नहीं होगा। पेट में दर्द की दो वजह आमतौर पर होती है। हो सकता है आप रनिंग से पहले ही पानी पीते हों। अगर ऐसा नहीं है तो फिर प्रैक्‍टिस की कमी हो सकती है। ये दूर हो जायेगी वक्‍त के साथ। अगर आप लंबे समय से रनिंग कर रहे हैं और फिर भी पेन होता है तो डॉक्‍टर से मिलें।

  11. सर मेरा वेट 70 था जो मेने अब 77 कर लिया है और हाइट 5.11 है आप ने कहा था 17इंच की बॉडी के लिए वेट बढ़ाना पड़ेगा अब वेट thik है ” एक बात और पूछना है की क्या में Stanazol ले सकता हु इसके बारे में बताये pls

  12. Sir meri height 5.11 hai mer weight 54 kg hai muje apna wait gain krna hai plzz sir kuch btao bhot dubla sa dikhta hu

    • अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट
      https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/
      वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं
      https://bodylab.in/2016/07/10/seven-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/
      वजन बढ़ाने मोटा होने के 10 खास टिप्‍स
      https://bodylab.in/2015/05/14/10-tips-to-gain-weight-in-hindi/

  13. sir mai 24 yrs old hu aur mai bhut dubla ptla hu abhi maine 2months se zym stary kiya h mujhe jaaldi se jyada ni but normal body bnani h kta eske liye primium whey protien le lu.

    • हां आप चाहें तो कोई भी नॉर्मल व्हे प्रोटीन ले सकते हैं। वैसे अगर आपका वजन कम है तो बेहतर होगा आप कोई वेट गेनर लें। मगर वेट गेनर कम से कम तीन किलो लें। जिम आप जा ही रहे हैं। बस इतना याद रखें कि आपको कम कसरत करनी है मगर हैवी करनी है। सप्ताह में पांच दिन की कसरत बहुत है। रैप की गिनती भी 6 से 12 के बीच रही रखें। जरा ये लेख भी चेक करें आपको काम की जानकारी मिलेगी।
      वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट
      https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/
      वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं
      https://bodylab.in/2016/07/10/seven-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/

  14. सर गर्मी में क्रेटिन और व्हे प्रोटीन ले सकते है

  15. Hlo sir meko ap se ak information chaiye meko mere gym guide ne meko size gain krne k liye dynamo tablet btai he to vo safe he ky kya vo sizs gain krti he…plzz btana sir……

    • ये तो केवल वर्कआउट करने में मदद देती है साइज गेन तो हैवी कसरत और अच्छी डाइट से होगी। इसकी बजाए आप प्री वर्कआउट डाइट डें और जमकर कसरत करें और जमकर खाएं। आप ये जान लें कि आपको साइज गेन के लिए अपनी बॉडी वेट के हर किलो पर एक से दो ग्राम के बीच प्रोटीन लेना होगा। जितना आप प्रोटीन ले रहे हैं उसका करीब 4 गुना कार्ब लेना होगा। तभी आपका साइज गेन होगा।

  16. क्रेटिन kitne month le sakte hai

  17. Sir me 15 months she gym kr RHA hu or meri boday siz nhi ban rhi h mere coach ne kha h wey protein se siz bnegi to kya wey protein acha h kya ye kitna Lena h or kisi Lena h

    • हां आप व्हे प्रोटीन ले सकते हैं। अगर आप काफी दुबले पतले हैं तो बेहतर होगा कि आप वेट गेनर लें।

  18. Sir namastey
    Mera naam anirudh hai meri umr 37 hai or mujhey last march 2016 main dibities ho gai thi maine yoga or walk ke dwara isey control kiya or phir jym join kiya
    Dibities ki wajah se main kamjor ho gaya tha per jym kartey hue mujhey 6 months ho chuke hai kuch parivartan hai mujhmay main stamin ka mass gainer le raha hun per phir bhi satisfaction nahi mil raha hai bysape achi nahi ho pa rahi hai kya karun kya isey age factor manu ya kuch or

    • नहीं उम्र तो आपकी कोई ऐसी नहीं है कि रिजल्ट नहीं आएगा। अपनी डाइट में थोड़ा प्रोटीन बढ़ाएं। बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश किया करे। वर्कआउट करते रहें और हमेशा शुगर लेवल पर नजर रखें। बाइसेप्स भी बॉडी का ही पार्ट हैं वो तभी बनेंगे जब बाकी की बॉडी बनेगी। ज्यादा फोकस शोल्‍डर, थाई और बैक पर रखें।

  19. Sir meko apna face mai fat chahiye body acchi hai meri but mere gaal ander chase huwe hai kuch tips dijiye sir

    • सर इस मामले में हर बॉडी का अलग अलग हिसाब होता है। आप अलग से फेस पर फैट नहीं ला सकते। जब आपकी बॉडी पर फैट आएगा तो उसी रेशो में फेस पर भी फैट आएगा।

  20. एक दिन में हम कितना ग्राम प्रोटिने यूस करे कटिंग पर बॉडी वेट के अकोर्डिंग

    • कटिंग में हैं बॉडी वेट के हर एक किलो पर दो ग्राम। दो ग्राम से ऊपर जा सकते हैं मगर नीचे नहीं आना।

  21. Sir mare age 17 he me bodybuilding kerna chahata ho mare weight 58 he to kya muja suppliment lena chaiye kya sir aap muaje he batiya ke why supplements kon kon se he our natural diet kon se lane chaiye

    • अगर आपने अभी कसरत शुरू की है तो फिलहाल सपलीमेट न लें। दो महीने तक मिक्स वर्कआउट करेंं और उसके बाद अपना वर्कआउट शेड्यूल तय करें। तब आप सपलीमेंट के बारे में सोच सकते हैं। मगर उसकी भी एक शर्त है पहले आप नेचुरल डाइट और कसरत के जरिए अपनी बॉडी में बदलाव लेकर आएं। अगर आप ऐसा कर पाया तो इसका मतलब होगा कि आपको कसरत करने की समझ है। वरना आप पूरी जिंदगी सपलीमेंट के पीछे भागते रहेंगे। आपको ज्यादा फोकस डाइट पर देना है। कसरत कम करें, हैवी करें। डाइट के लिए ये लेख चेक करें।
      वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट
      https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/

  22. sir. mera weight 79kg h. hight 5’7 or biceps 16 . chest 45 . or m 2,5 year se gym kar reha hu. or mane koi supplement b nahi liya h. lakin gym droop karne par size bhut down ho jate h. m kya karu jise size down na ho.

    • थोड़ा बहुत सबका साइज ड्रॉप होता है कई लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है तो उनका साइज ज्यादा ड्रॉप होता है इसमें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपनी डाइट में दूध रखा करें ये परमानेंट गेनिंग में काफी मदद देता है।

    • Hello sir mera name vipin h sir me 6 Sall se exercise kar raha ho me meri hight 5.11 he mera waight 93kg h or body safe bhi thi h but me or muscles badana cHahta ho isliye mene pichle month isolate whey protein liya to usse mera wait 10 kg kam ho gya h to me ye janna chahta ho to me ye janna chahta protien se waight bhi kam hota h

      • 10 किलो वेट प्रोटीन आइसोलेट से कम हो गया ये बात समझ तो नहीं आ रही। प्रोटीन से मसल्स बनते हैं, मगर जब बॉडी में प्रोटीन ज्यादा हो और कार्ब व फैट न हो इससे फैट कम भी होने लगता है, क्योंकि प्रोटीन को तोड़ने के लिए बॉडी को फैट या कार्ब से ईंधन लेना पड़ता है। लेकिन 10 किलो वजन कम होने की वजह प्रोटीन आइसोलेट हो ये तभी मुमकिन है जब आप उसके अलावा डाइट में कुछ और ले ही न रहे हों।

  23. Sir
    Mai abhi gum start karne jaa rha hu so mujhe starting mai konsa protin lene or j protin ap btaenge uskj original ki bhi phchan btana .

    • अभी तो आपको कोई प्रोटीन नहीं लेना है। अभी कम से कम दो महीने कसरत करं। आमतौर पर मिक्स वर्क आउट किया करें। उसके बाद अपना वर्कआउट शेड्यूल तय करें और डाइट भी। शुरू में आपको नेचुरल डाइट पर बॉडी में बदलाव लाना है। उसके बाद आप प्रोटीन लें। यानी करीब तीन महीने बाद। इससे आपकी बॉडी प्रोटीन को सही ढंग से इस्तेमाल के लायक बन जाएगी और आप जो बॉडी बनाएंगे वो टिकाऊ होगी। आप किसी भी बड़ी कंपनी का व्हे प्रोटीन ले सकते हैं।
      नकली असली की पहचान के बारे में यह लेख पढ़ें। वक्‍त लगे तो दूसरा वाला लेख भी पढ़ें।

      नकली प्रोटीन पाउडर का इस्‍तेमाल किया है आपने
      https://bodylab.in/2016/08/05/protein-powder-was-fake-hindi/

      जिम जाने वाले नए सदस्‍य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत
      https://bodylab.in/2015/12/26/gym-instructions-for-new-bodybuilders-in-hindi/

  24. sumit chaturvedi

    hello sir, sir meri age 18 or height 5.6 but weight 45kg h… so BMI 16 h mera Jo underweight me aata h.. so sir I need best solution ki weight kaise gain karu…….me exercise or diet bhi sahi le raha hu but……:( or jb kabhi se discussion karu is bare me to SB alg alg advice dete h…..or meri koi glt aadat bhi ni h………fir bhi weight kam h……..kya karu?????…..plz koi best advice de taki me apna weight gain kr saku…… thanks

    • वेट गेन करने का सीधा सा नियम है। आपकी जरूरत जितनी कैलोरी की है आपको उससे 500 से 700 कैलोरी ज्यादा लेनी होगी। वेट बढ़ना शुरू हो जाएगा। आपको जरूरत है करीब 2000 कैलोरी तो आपको हर रोज 2700 कैलोरी लेनी होगी। आपको अभी हर दिन 45 से 50 ग्राम तो प्रोटीन चाहिए और बाकी आप कार्बोहाइड्रेट और फैट भी आपको लेना होगा। हम आपको एक डाइट चार्ट का लिंक दे रहे हैं उसे अपने हिसाब से एडजस्ट कर लेंं। और दूसरे लेख में डाइट के साइंस की जानकारी है, थोड़ा टफ है मगर समझ लेंगे तो आपको बार बार किसी से पूछना नहीं पड़ेगा।

      https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/

      https://bodylab.in/2016/06/30/diet-for-bodybuilding-in-hindi/

  25. अगर प्रोटीन पाउडर के बगैर केवल सोयाबीन,मुंग और चने काे भिगोकर लें सकतें हैं?
    मेरी उम्र 17 साल है।

  26. Sir mera naam sagar hai, sir mujko apna weight badhana mera weight abvi 42kg hai or meri age 19 hai mai 6 month sa gym kar raha koi portein ka naam bataye jo mera weight badhane mai help kare….

  27. Sir mere age 18year he me ek dum suka hu mere ander mass itna nahi he mera wajan bhi 50kg he me gym join kar raha hu me lekin me gym me 1week me kintne din gym karu kon kon se part ki karu gym me me whey protein or mass gainer nahi lena chahta mera itna budget nahi he to kesi diet loser gym ki gym ke kitne month me asar dikhega achi diet batade sir kyo ki me paresan ho gaya hu is duble pan se plzzzz sir bataye dudh ek time me kintna lu achi body ke liye

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। इस डाइट चार्ट को देखेंं और अपनाएं – https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/

  28. sir mera wait 78 kg h or mera wait kam nhi hora h 4 month ho gye gym jaate jaate nahi body m koi farak aa raha h
    sir kya mujhe protien lena chahiye

    • अगर प्रोटीन लेना चाहते हैं तो व्हे आइसोलेट ले सकते हैं। आप सबसे पहले तो सूरज ढलने के बाद का खाना ठीक करें। उसमें कार्ब नहीं होना चाहिए, केवल प्रोटीन हो और रात के वक्त सोने से पहले एक बड़ा मग गर्म पानी जरूर हो। इसके अलावा आपको कुछ लिंक दे रहा हूं चेक करें कहीं आप भी वो गलतियां नहीं कर रहे – https://bodylab.in/2015/11/17/5-useless-weight-loss-tips-in-hindi/

      https://bodylab.in/2015/10/06/3-reasons-why-you-are-not-loosing-fat-hindi/

  29. sir mujhe bulky body banani hai me konsa supplement and diet follow karu bcoz mere bicep 14.5 ke hain me size badana chahta hu biceps ka nd meri height 6.1 nd weight 80 nd age 20 hai mujhe sir bataye full day diet nd all taki me bicep heavy kr saku bcoz mene abhi koi supplement ni liya mera budget hai 12 thousand per month ..’Thank You

    • इतने बजट में तो आप पहलवान बन जाएंगे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 से 5 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। सपलीमेंट मेंं आपके लिए व्हे प्रोटीन सही रहेगा। वैसे आप चाहें तो हमसे वर्कआउट शेड्यूल और डाइट चार्ट बनवा सकते हैं – https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  30. Sir meri umar 19 saal hai our mera bajan 50 kg hai our main 2 din se gym ja raha hu kyaa m supliment le sakta hu plz sri bataye.

  31. Sir meri haath ki kalai bilkul hi patli hai aur ungli bhi.Meri age 21 hai.Maine khana achche se khata hu .mai bachpan se hi kamzor paisa hua tha aur aaj 21 saal me bhi mera haath ki kalai aur ungli pahle jaisi thi 12 saal ki umar me waisi hi rah gyi.
    Koi upaye batayein ki mujhe kya karna chahiye lekin thora detail me

    Mai daily 1 glass dudh aur 1 katori lagbhag 200g Kellogg’s cornflake with protinex 2spoon leta hu aur dopahar me ek plate chawal ,gadha daal ek katori(moong ,masoor aur rahar),aloo ki tali hui bhumika ya koi sabzi aur raat ko 3 pieces chapati with milk and daal.roz mai do ande,chicken raan,aur chawal ka soop bhi leta hu.

    Phir bhi kalai meri moti,aur chauri aur ungli healthy nhi ho rha hai.kya karu

  32. Sir meri age 18 saal hai or mera weight 95 kg tha or Ek maheene gym krne ke Baad 89 kg hogya mera pet bhut bahaar hai to aap mujhe Kuch diet bataaiye Plzz sir or pet ko andar krne or maintain Karne ka tareeka Plzzz sir

  33. Sir meri age 27 year hai aur mai body bnana chahta hu to please aap best protein guide kr skte hai sir

    • सर जो आपके बजट को सूट करे वही आपके लिए बेस्ट सपलीमेंट है आप किसी भी बड़ी कंपनी का व्हे प्रोटीन ले सकते हैं।

  34. Sir mera naam amit saini hain…..meri age 21 year h …main abi 3-4 din phle hi GYM suru ki h …
    Sir mere trainer ne muje protein laine ki bolo k because m bhut dubla patla ho or mere vajan 49 km h..
    Sir muje kitna protein or kis time Lena chayie…or mera vajan badane ka koi soulashion btyoo…
    Me

  35. sir mera wait 80 h aur hight 5.9 h..sir mai 3 month se gym ja raha Hun…mujhe apna wait km krna h….to please mujhe kya khana chahiye….jisse mujhe zaruri protein bhi mil jaye aur wait bhi na badhe….

    • चिकन चेस्ट, सेब, अंडे का सफेद हिस्सा, लोभिया, राजमा, मिक्स वेज, पपीता, ग्रीन टी, कॉफी, सलाद, एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, बादाम, अखरोट ये सब खाएं। कार्बोहाइड्रेट से परहेज करें, खासतौर पर रात के वक्त।

  36. Sir mera nam Ritesh jain hai mera vajan 100kg hai maine gym join kiya hai mujhe vajan kam karna fati solid fati body hai subah 5 badam aur akhrot aur milk lekar gym jata hu .gym se aane ke bad whey protine shak ,paneer aur sprout salad ke sath leta hu lunch me 2roti sabji dal leta hu aur sham ko 1 rotidal sabji salaf leta hu rat me 1gilas milk leta hu .itne ke bad 2 mahine me 3 kg vajan kam hua hai aur 1.5 inch pet kam hua hai aap salah De ki mai aur kya karu jisse achcha result mil sake

  37. SIR MAINE ABHI ABHI GYM JANA SHURU KIYA HAI APPROX. 1 MONTH HUA HAI… MAI FAT LOSS KARNE Kai liye gym jata hoon mera wait 70 kg hai height 5ft 4 inch hai kya mujhe protein or BCAA laina cahiye ki nahi….?

    • व्हे प्रोटीन आइसोलेट और बीसीएए ले सकते हैं। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें- https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्‍ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  38. Sir mai 27 saal ka hu karib 10 year se normaly excersis kar raha hu body normal slime hi.mai sochta hu ki achhi body banau but sir jab mai havy protin yukt khana khata hu to pet me gaise banta hi to kya mujhe kya karana chahiye jisase mai v achhi body pa saku…protin ya boby gainer lu ki nahi.

    • अगर आप दुबले पतले हैैं तो पहले प्रोटीन पाउडर की बजाए वेट गेनर लें। इसमें भी प्रोटीन होता है मगर कम। सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं। और हां हाजमे के लिए कोई सिरप भी चला लेंं।

  39. Sir Mujhe muscle recovery ke liye kya krna hoga

  40. Siddhant pachauri

    Sir 2 mahine gainer lene ke baad agar band kar de to weight dubara kam ho jaayega ya waisa hi rahega pls sir tl me

    • अगर आपने गेनर के साथ सही डाइट ली है तो जो भी वेट बढ़ेगा उसका 90 फीसदी तक टिका रहेगा।

  41. Sir meri body bahut patli h Or kisi par kar ka khana bhi mere body ko nhi bada pata h to isme me kiya karu jym bhi karta hu

    • पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  42. Sir i am 21 year old and wt 51 kg m sir 3 month se gym ja ru hu bt mujhe koi result nazar nii a re muscle m growth ho ri h bt fir se muscle m growth m bd m km ho ja rhi h m diet m puri le rha hi post or pre m bhi mne diet bdha di h pr mujhe koi result nazar nhi a re or main problem yhe h sir stomach m growth nii ho rii wo u shape m ara h …

    • देखो भाई मैं ये तो नहीं मान सकता कि आप बहुत उम्दा डाइट ले रहे हैं। क्योंंकि अगर आपको कोई बीमारी नहीं है तो फिर उम्दा डाइट 25 दिन बाद से अपना रिजल्ट दिखाना शुरू कर देती है। कहीं ऐसा तो नहीं है आप ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। अगर जरूरत लगे तो आप वेट गेनर ले सकते हैं। इसके अलावा आपको एक लेख का लिंक दे रहा हूं उसे पढ़ें – https://bodylab.in/2015/05/25/muscles-like-monster-3-rules-in-hindi/

  43. Siddhant Pachauri

    Mera photo kisse pooch ke lagaya tu…. Hata ise

Leave a Reply