Breaking News

सप्लीमेंट न लें, 15 से 17 अगस्त तक के सवाल

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

अगर आप ये सोचते हैं कि सप्‍लीमेंट की बदौलत ही नतीजे हासिल होते हैं तो आप गलत हैं। सप्‍लीमेंट महज मदद करते हैं। उन्‍हें इस्‍तेमाल करने का भी एक वक्‍त आता है। ऐसा नहीं है कि जिम शुरू करते ही आपको सप्‍लीमेंट की जरूरत पड़ जाएगी।

सवाल – Hello sir….mera hight 5″11 or weight 63 h mne 3 mahine phle gym join ki h…mko weight gain krna h to m protein supplements ka use kr skta hu….or gym chhodne k baad uska koi side effects vghra to ni hoga na……give some suggestions sir…!!! – Sunil Soni

जवाब – आपका झुकाव सप्‍लीमेंट की तरफ कुछ ज्‍यादा ही दिख रहा है मुझे खुशी होती जब आप मुझसे सप्‍लीमेंट की बजाए डाइट के बारे में पूछते। सप्‍लीमेंट लेने का भी एक वक्‍त होता है ऐसा नहीं है डंबल उठाया और सप्‍लीमेंट शुरू। पहले अपनी डाइट दुरुस्‍त करें, उसके बिना दुनिया का कोई सप्‍लीमेंट आपकी गेनिंग नहीं करा सकता। अगर आपको तीन चार महीने जिम जाते हो गए हैं और आपने नेचुरल डाइट के बूते कुछ नतीजे हासिल कर लिए हैं तो आप सप्‍लीमेंट के बारे में सोच सकते हैं वरना नहीं। आपको गेनिंग करनी है तो हम बताते हैं कैसे होगी।

Hello I am karanveer Singh my age 24,height 5.9, weight 70kg, bieceps 14, chest 38, sir Mai y jo details likhi h ise or bdana h bieceps 20, chest 48 or weight jyda na bde to muje janna h k Mai whey protien Lena jruri h ky or nhi leke bhi ho skta h ky or whey protien lu ya sir gainer Lena shi rhega or yhi speliment Lena pdega to iske liye ky ky Lena pdega complete details de sir thnks – Karanveer Singh

सर जी अपना जो भी लक्ष्‍य तय करें वो ऐसा हो जिसे पाया जा सके। बीस इंच का बाइसेप्‍स बहुत मुश्‍िकल से मिलेगा। आप फिलहाल 16 तक के बारे में सोचें और सच बात तो ये है कि इंच वगैरा में सोचना ही नहीं चाहिए। कसरत करें, डाइट लें और नींद लें। जब रिजल्‍ट आएगा तो आपको नापने की जरूरत नहीं पड़ेगी लोग खुद बता देंगे। अभी आपकी उम्र कम है यह बहुत अच्‍छी बात है। आप हैवी ट्रेनिंग करो। एक दिन में एक बॉडी पार्ट, चार से पांच एक्‍सरसाइज, तीन तीन सेट और 8 से 12 रैप। अपने वजन के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम तक प्रोटीन लेना होगा। अब ये आप चाहें तो नेचुरल डाइट से हासिल कर लें या सप्‍लीमेंट से, वो आपकी मर्जी है। इतना ध्‍यान रखें कि सप्‍लीमेंट बस मदद करते हैं उनसे बॉडी नहीं बनती।

नमस्कार , धन्यवाद मेरी जिज्ञासा का उत्तर देने व मेरा सहयोग करने के लिए| हाँलाकी मैं कंटीग नही कर रहा हूं पर पूछना चाहता हूं की क्या कंटीग में भी इतना ही खाना पड़ता है क्या
वजन की 40 गुना kcl + 700 kcl और प्रोटीन, कार्ब, फेट का रेशो क्या रहता है क्या यह बात कटिंग में भी लागू है की
“ भेंस का पेट भरे तो भरे ,
पर मल्ल का पेट ना भरे ”
कैलोरी तो आपको उतनी ही लेनी होगी मगर ये जो अलग से 700 जोड़ी है इसकी जरूरत नहीं है। कटिंग में हमारी कैलोरी का ज्‍यादातर हिस्‍सा प्रोटीन से आना चाहिए। गेनिंग के मुकाबले कटिंग में प्रोटीन की खपत और बढ़ जाती है। इस दौरान डाइट में 40 से 50 फीसदी प्रोटीन, 10 से 30 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 30 से 40 फीसदी फैट की जरूरत होती है। फैट से मतलब घी, मक्‍कखन नहीं होता। एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल व बादाम खाने से ऑयल मिलता है वो होता है। आपने जो कहावत कही है वो कटिंग में लागू नहीं होती वो गेनिंग में तो काफी हद तक चल सकती है।

Sir mera swaal yeh hai ki Mujhe gym join kiye hue 2 se 3 month ho gye hai or trainer bhi kuch khaas nhi bta rha tha to mein na dhang se work out krr paya or na hi diet ki achi knowlegd thi mene aapki website dekhi or mujhe bhot saare baatein pta chli ab mein diet kese leni hai or worout kese krna hai mein patla or mujhe gaining hun to ab mujhe pta hai kesa kya krna hai lekin mujhe yeh kese pta chlega ki kitna protein kitni calori or fat ki jrurat hai – Sunny Bhatt

लो जी अभी बता देते हैं। अगर आप गेनिंग कर रहे हैं तो आपको अपने बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम के बीच प्रोटीन लेना होगा। गेनिंग वालों को कार्बोहाइड्रेट का भी खास ख्‍याल रखना होता है वरना इतना प्रोटीन लेने से उल्‍टे फैट बर्न होने लगेगा। आपको क्‍या चीज कितनी चाहिए ये इस लेख में मिल जाएगा।

Hello sir m agr koi chiken fish ya eggs jaisi diet leta hu to meri body p dane nikal jate sir iska koi solution btao – Shahnawaz Shaan
आपका पेट ठीक नहीं है। सुबह खाली पेट कम से कम दो गिलास पानी जरूर पियें। इसके बाद बेल के मुरब्‍बे का एक बड़ा टुकड़ा खाएं या बेल का पाउडर दो चम्‍मच पानी के साथ फांक लें। इसको लगातार करें ये पेट के लिए बहुत अच्‍छा होता है। अचार में पड़ने वाली मोटी सौंफ एक शीशी में भर लें और दिन मे दो चार दानें मुंह में डालकर चूसा करें। कहते हैं इससे पेट की गर्मी कम होती है। जब भी चिकन या फिश वगैरा खाएं उसके साथ सलाद खाएं। ये नुस्‍खे थे अगर काम न करें तो बेहतर होगा किसी आयुर्वेद के डॉक्‍टर से मिलें।

meri hight 5.4 wight 53 kg h maine abhi 1 month se gym jana chalu kiya h mere hight ke hisab se mera wet kitna hona chahiye or mujhe kis trah ki diet lena chahiye.- Shamsher Ansari

Sir नमस्कार,सर एक जरुरी बात आपसे बताना भूल गया था कि मुझे थायराइड का हाइपो थराइज़्डम है और मै डेली 100 mg की दवा लेता हूँ, कृपया बताये की की क्या थायराइड वाले भी वर्कआउट कर सकते है और प्रोटीन के लिए अंडे, चिकेन, सोया, मूंगफली,या other प्रोटीन ले सकते है, कहीं मुझे आगे दिकत तो नहीं होगी। मैं आपसे पहले भी सलाह ले चुका हूँ पर थाइराइड का बताना भूल गया था। कृपया मुझे सही सलाह दें की मुझे क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना chachiye या मुझे वर्कआउट बंद कर देनी चाहिए। – Shankar Sharma
हां जी आप ले सकते हैं। कॉफी, एल्‍कोहल, रेड मीट वगैरा से परहेज करें। इंटरनेट पर थोड़ी ओर रिसर्च करें, कि कौन कौन से फूड नहीं लेने चाहिए।

Hello sir Mai Shubham Singh age .21,hight.5fit 7inch Waight 80 kg sir Mai apna Waight Loos krna cahta hu aur body build krna cahta hu sir mujhe aap guide krenge plz….aur Mai 2 week se gym bhi Jaa rha hu …Shubham Singh

सबसे पहले अपनी डाइट बदलें। वेट लॉस में सबसे बड़ा काम डाइट का होता है। फैट लॉस के लिए डाइट में 40 से 50 फीसदी प्रोटीन, 10 से 30 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 30 से 40 फीसदी फैट की जरूरत होती है। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि फैट से मतलब वो फैट है जो ड्राई फ्रूट्स वगैरा में होता है या एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑयल वगैरा। इसका मतलब कतई भी मक्खमन, घी या कुकिंग ऑयल नहीं है। सूरज ढलने के बाद आपको कार्बोहाडड्रेट नहीं लेना है। आपको दिन में ढाई हजार कैलोरी चाहिए। हमने आपको ये बता दिया है कि डाइट में क्‍या कितना होना चाहिए बाकी कैलकुलेशन आप खुद करें। एक ग्राम प्रोटीन से चार, एक ग्राम कार्ब से 4 और एक ग्राम फैट से 9 कैलोरी मिलती है।
सप्ताह में छह दिन जिम जायें। हर बॉडी पार्ट की पांच कसरत, तीन तीन सेट और रैप की गिनती 12 से 20 के बीच रखें। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लें और नीचे दिए हुए लेखों को पढ़ें।

हेलो सर, मेरा age 22 है hight167 weight 60kg मुझे fat loss karke abs निकाल है तो मै क्या करूं कौन सा सप्लीमेंट यूज करूं। व्हे प्रोटीन, फैट बर्नर, लीन बॉडी पाउडर या व्हे प्रोटीन के साथ और भी कुछ लूं। Ke R ON

इतने कम वजन पर फैट कम करके एब्स निकालेंगे तो बहुत दुबले पतले दिखेंगे आप तय कर लें क्‍या करना है। मेरी सलाह यह है कि पहले साइज गेन करें मसल्‍स बनायें उसके बाद कटिंग करें और एब्‍स निकालें। एब्‍स निकालने के लिए आपको लीन बॉडी का वर्कआउट फॉलो करना होगा। आप ऊपर जो दो तीन लेखों के लिंक दिए हैं वक्‍त निकाल कर उन्‍हें एक नजर देख लें उसके अलावा इस लेख को पढ़ें।

Mera naam rohit hai.. Meri hight 5’5 and Mera weight 74 kg h jo ki mene 1.5 munth me 76 se kam kiya hai..
Mera sawal h ki me ek perfect lean body chahta hu… Abhi muzse Mera coch regular cardiyo abs ki exersize karwa raha hai… Me apna weight 70 kg tk le jana chahta hu… Then weight trening.. To kya sir me abhi se whey protein isolate le sakta hu.. Is se Mera wet badega to nhai na? Becomes coch lene ka bol.raha h… Or aaye me apne target ko.achive karne k liye kis tarah ki exersize karu… Plz margdarshan kare……Rohit Soni

आपके कोच साहब ठीक करा रहे हैं। बस मैं इतनी जल्‍दी आपको सप्‍लीमेंट लेने की सलाह नहीं दूंगा, कम से दो महीने और। आप फिलहाल अपनी डाइट में कार्ब कम कर दें। सूरज ढलने के बाद तो कतई नहीं। हां प्रोटीन वाली चीजें खा सकते हैं। सबसे पहले तो अपने दिमाग से ये बात निकाल दें कि सप्‍लीमेंट कोई चमत्‍कार कर देगा। वो ऐसा कुछ नहीं करेगा और सबसे बड़ी समस्‍या तो नकली माल की होती है। इसलिए जितना हो सके उतना सप्‍लीमेंट से दूर रहें। आप लीन बॉडी का वर्कआउट और उसका डाइट प्‍लान फॉलो करें।

hi sir Fish oil tablate kab leni chahiye q leni chaiye us se kya fayda hai – Sairam Bhalerao

खाना खाने के तुरंत बाद।

Bhai abhi mera dost wo mere saath gym me exsersice karta h wo bsn syntha protin laya h to sir workout ke baad protin shake leta h ek scoop me 24g protin h to sir wo ye puchna h k protin shake lene ke ketne time k baad 6 egg lene chahiye kyunki 6 egg me 21g protin or protin shake me 24g to sir dono ko ek saath lena chahiye ya protin shake lene k kitne time baad egg lene chahiye – Amit Swami

एक बार में आमतौर पर 30 ग्राम प्रोटीन से ज्‍यादा नहीं लेना चाहिए। लेकिन अगर आपने सुबह के वक्‍त वर्कआउट किया है तो आपकी जरूरत बढ़ जाती है ऐसे में आप करीब डेढ़ घंटे के गैप के बाद अंडे खा सकते हैं। आप ऐसा क्‍यूं नहीं करते कि एक्‍सरसाइज से एक घंटा पहले ओट्स, दूध या छाछ या पानी, एक दो चम्‍मच नारियल का तेल, एक या दो केले और एक स्‍कूप व्‍हे प्रोटीन मिलाकर शेक बनाकर पी लें। फिर कसरत के बाद आप आराम से अंडे खा सकते हैं।

Sir pet saf nhi rhta koi hajme ki achi dava batao jise pet shi rhe or kese lena h or kb – HimånShů Påtėl

किसी आयुर्वेदिक दवाओं वाले के पास जाएं। झंडू पंचारिष्‍ठ वगैरा भी आजमा कर देख सकते हैं।

hello sir mera name pardeep ha mera weight 90 kg ha aur body fat 15% ha meri height 6 feet ha par meri biceps ka size bahut kam ha mujhe kya lena chahiye plz help me – Pardeep Kumar

आज जिस दिन भी बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स की कसरत करें उसके अगले दिन रेस्‍ट रखें। हो सकता है आप ओवर एक्‍सरसाइज कर रहे हों। ये लेख पढ़ें।

Sir jb mai chest ke exercise kerta hu jaise .bench press wgera to mere hands equal nhi hotey .right wala hand jada bhr te sida hota hai or left wala ander to sir mai kya kru jo ye probm solve ho jaye or sir mere ko 1 Yeae ho gya hai gym kerte – Rishabh Katyal

सर आप खुद जानते हैं आपको क्‍या करना है इसमें अपनी मदद आपको खुद करनी होगी। एक बात और, सौ फीसदी परफेक्‍शन के चक्‍कर में बहुत ज्‍यादा पड़ने की जरूरत है नहीं। हमारे राइट और लेफ्ट में ताकत कम ज्‍यादा होती है उसकी वजह से एंगल बदल जाता है। हमारी टीम के एक सदस्‍य का तो बायां हाथ ही हल्‍का सा टेढ़ा है, पेड़ से गिर गया था। मगर जो है सो है कसरत में उनकी कोई कमी नहीं है।

mujhe mass gainer lena hai plz mujhe bataiye kaun si company ka sbse best hoga – Sumen Deb

हम यहां किसी कंपनी का नाम नहीं बताते। आप किसी भी अच्‍छी कंपनी का मास गेनर ले सकते हैं, कोशिश करें खोजबीन करने की ताकि आपके हाथ नकली माल न थमा दे कोई।

Hello sir mera swal ye hai ki mai continue 3 month se gym jaa rha tha Btt bech me mai behosh hokr gir gya tha jiski wjh se meri gym chhod thi nd mera wait km hogya hai lgbhg 5 kg nd sir mai waapis gym join krunga to sir mai kitna Waite gain kru ki meri ek aachi body bnn jaayr aur kya diet lu sir meri age 19 year hai nd wait 53 kg hai jo 59 kg tha sir mai kitna wait gain kru ek aachi body bnane ke liye sir mai ek body builder body nhi chtha bss bss ek aachi body chtha hu – Devanshu Khandelwal

सर अपने शरीर को अच्‍छा बनाने पर ध्‍यान दें। जब आपकी बॉडी अच्‍छी दिखेगी तो लोग खुद बता देंगे। वैसे मजबूत कद काठी का लगने के लिए आपको 75 किलो तक वेट ले जाना होगा। आप सुबह उठ कर दो गिलास पानी जरूर पिया करें, इससे कसरत के वक्‍त आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा कुछ खाकर भी जाया करें।

Hello , sir asli whey isolate ki pehchan kaise ki jaa skti h…. aur sir 16 inch biceps pane ke liye kitne kg whey isolate ki jaroorat h Current bicep size 14 inch hai – Ankit Kumar

दोनों ही सवालों के जवाब कठिन हैं। भारत में नकली माल भी ऐसा बनता है कि अच्छे से अच्छा शख्स धोखा खा जाए। जो थोड़ी बहुत सावधानी है उसमें पैकिंग देखें, अंग्रेजी देखें कोई गलती तो नहीं है, बार कोड को चेक करने का ऐप डाउनलोड कर लें। अगर नकली बार कोड है तो कुछ रीडिंग नहीं आएगी। हालांकि इन सबके बावजूद आप और हम धोखा खा सकते हैं। दूसरी बात ऐसा कोई नियम नहीं है कि इतना व्हे प्रोटीन खाने से इतने इंच का डोला बन जाएगा।

sir apki site se main ye baat to jaan gya hun ki ye medicine bilkul bekar h. or khushkismat hun ki maine aaj tak ise use nahi kiya h or na kabhi karunga. par hamare yahan ke boys me iski dhoom machi hui h so main iske side effect jaankar unhe batana chahta hun bas or kuch nhi. or main sirf ye puch raha tha ki khali pet ya khana khane ke baad kele ka metabolism se koi relation h?? is samay mera fat loss ka koi irada nahi h. or ye liv-52 kya h?? ye bhi kuda h kya? – Anil Babu Babu

हां जी आप खाली पेट केले खाएंगे तो अच्छा रहेगा, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मगर मैंने आपको पहले भी कहा था इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आपकी उम्र 30 से नीचे है तो आपको वैसे भी मेटाबॉलिज्म की बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं और लिव 52 अच्छी दवा है पेट के लिए ठीक रहती है। और जिन दवाओं के बारे में आप बता कर रहे हैं उनसे लिवर और किडनी को नुकसान, हार्मोन इंबेलैंस, बाटर रिटेंशन, मुंहासे की समस्या हो सकती है। नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाले लोग इन्ही दोनों का इस्तेमाल करते हैं।

Thank u sir for the help or sir muje ap se ye puchna hai ki sir mene suna hai ki supplement body banae wala protein ya mass gianer ya wait giner se hair loss hote hai or pimples bi ho jate hai or hair loss ho jate hai kya ye sai hai kya muje bi supplements lena hai plzzz help me – Raja Dandwani

अगर आपने नकली सप्लीमेंट लिया है तो उससे ये सब हो सकता है। यही नहीं किडनी, लिवर तक डैमेज हो सकता है।

thank u tumhari taraf se mujhe bhot help mili hai sir meri age 19 h or weight 59 kg h sir main 1) monday back tuesday chest wednesday bicheps thrusday shoulder friday back or saturday bicheps triceps mix kya ye routine shi h or sir 2) main bicheps ki jagah triceps jyada maar rha hu but frak kuch nhi pdh rha aisa kyu. – Prince Singh

बाइसेप्स ट्राइसेप्स के पीछे भागना बंद कर दें। बड़े बॉडी पार्ट पर ध्यान दें। सप्ताह में केवल एक दिन हो सके तो शनिवार को बाइसेप्स ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज करें। रेस्ट बढ़ायें, नींद बढ़ायें और डाइट बढ़ायें। सप्ताह में किसी पार्ट को रिपीट करने की जरूरत फिलहाल नहीं है। एक दिन का रेस्ट और रख लें। आपको दिन में तकरीबन 120 ग्राम प्रोटीन चाहिए।

sir me ye Jana chata hun ki mene phele apne body me cutting bana lee h or me ab gaining karna chta hun to meri cutting pe Kuch asar ayega ki nhi please sir jawab de – Ajay Kumar

जी आपने उल्टा काम किया है। पहले गेनिंग बाद में कटिंग की जाती है। बहरहाल अब आप सूखी गेनिंग करें ताकि आपकी कटिंग प्रभावित न हो। वैसे ये है कठिन काम। आप कसरत की गिनती 5 रखें, सेट तीन तीन और रैप की गिनती 8 से 12 रखें। सूरज ढलने के बाद कार्बोहाइड्रेट न लें। लीन बॉडी में मदद करने वाले 9 फूड लिया करें। इससे फैट काबू में रहेगा।

Hello sir meri height 5′ 6 inch hai mera weight 68 kg hai sir baat ye maine kich saal pehle gym join kia tha us samay mere dost ne mujhe bench press heacy weight kara diya uske baad jab maine gym chhod diya to mera chest ek dum dheela ho gya hai sir mete body me fat bhi kafi ho gya hai khaaskar hip aur thigh ke pass mai phir se gym join karna chahta hoon kaun si exercise mere liye sahi rahegi mai strength aur stamina dono bnana chahta hoo isiliye morning me running bhi karta hoo par usse thigh aur hip ka fat kam nahi ho raha help me sir – Balram Pandey

अपने दोस्त पर दोष डालना बंद करें उसने जो करवाया सही करवाया। आप मेहनत तो कर रहे हैं मगर दम लगाकर नहीं। वजन घटाने में सबसे बड़ा रोल डाइट का होता है। ध्यान रहे सूरज ढलने के बाद आपको कार्बोहाइड्रेट नहीं लेना है। हम आपको वर्कआउट शेड्यूल के दो लिंक दे रहे हैं। एक बेसिक है –इसमें भी दो वर्कआउट हैं और दूसरा पेट कम करने के लिए है। आप इन दोनों को मिलाकर अपने लिए एक शेड्यूल तैयार कर लें। इन लेखों को पढ़ें आपको काम की जानकारी मिलेगी।

Sir ap batate hai ki 30gm se upar protein bekar chali jati hai to sir agar hame 200+ protein lena hai to diet bhi 7 se 8 meal karna padega aur sir post workout me bhi 30 hi lenge ya 50 tak bhi le sakte hai – Ansari Aamir Azmi

अगर आपकी उम्र 26 साल तक है और आप एक्टिव बंदे हैं तो आप 40 ग्राम तक प्रोटीन एक बार में ले सकते हैं। तीस ग्राम बिल्कुल वाजिब है। ये 90 फीसदी लोगों लागू होता है। 6 से 8 मील में आपको ये खत्म करना होगा। एक बढ़िया तरीका ये भी है कि आप प्री वर्कआउट में एक्सरसाइज से करीब 1 घंटे पहले इसे लें।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

16 comments

  1. hello sir, weight 55, height 5.3, sir mera tummy bahut bahar aagaya h, waist 34 ho gayi h, abi mene gym join kiya h, koi tarika bataye muje jisse mera tummy b kam ho, or mera weight b gain ho, kahi mai belly fat kam karne ki koshish mai mera weight b kam hojaye, mai weight gain karna chahta hu sir or apne pet ko level pe lana chahta hu, i can do anything sir, plzz help me

  2. sir mne aaj tek koi steroid nhi liya but me jaldi results k liye ise lena chata hu. ager me lu to is k side effects kya hai aur ise kaise bacha ja skta hai ….

  3. Hello sir, mera naam Manveer hai main pichle 10 saal se natural training kar raha hu I never used steroids in my life but now I feel my body growth is stuck, but when I start training I was 16 and very skinny kid that time my body weight was 46 kg and now I’m 26 , my body weight is 90kg and my arms are 17 and half inches, chest 44, and beach press is 130kg 1rep max and I can do free squats 120kg 4 reps easily, I eat 5 to 6 meals a day and I start taking Bsn syntha 6 aswell, but mera sawaal Je hai ke naturally meri body Ka size iske upper jaye ga ja nhi ja fir I need to start taking steroids

    • आपने बड़ी ईमानदारी से सवाल किया है और उसका ईमानदार जवाब ये है कि इससे आगे नेचुरल की राह कठिन है। मगर हां अवश्‍गंधा और गोक्‍शुरा का इस्‍तेमाल भी मदद करता है, आप इसे ट्राई कर सकते हैं।

      • Thanx for the reply,
        Main kaha se le sakta hu ashwagandha and gokshura Kyki mujhe iske bare mein koi knowledge nhi hai and isko use kese karna hai

        • सर इसी लेख के आखिर में सवाल पूछने का तरीका दिया है आपसे अनुरोध है आप भी वैसे ही सवाल पूछें हम कमेंट बॉक्स में सारे सवालोंं के जवाब नहीं दे सकते। ये दोनों प्रोडक्‍ट हिमालया बनाता है। केमिस्ट के पास मिलते हैं।

  4. Sir mujhe gym kiye hue 3 days hue hai. Mai first time gym kar raha hu meri hight 5’8 & weight 52 age 21 hai sir mera savaal hai ki muje kon si excersice karni hogi or kya dite leni chayhiye

  5. Namashkar sir, mera name tarun hai, age 26 weight 52kg or Height 5.4″ hai sir meri ya pichle 13 saal se same hai mujhe btaqye agar main agar mujhe weight gain karna hai to gym mein kitni kitin diet leni ho plz help

  6. Sir Mera name tarun hai , meri height 5.4″ hai or weight 51 kg hai or age 26 hai main pichle 12 saal se same weight or same height par hu sir mujhe gym join karna hai or jaldi se jaldi kya karna chahiye kya khana chahiye or kya lena chahiye sab bta dijiye protein se lekar natural diet tak

    • आपका वजन कम है। आप 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं –
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  7. Tejasva Parashar

    Sir mai bhi gym join Karna chahta hu or mujhe muscles gain karne hai me yeah jana chahta hu ki supplement lene se se apni body me koi nuksan hoga h ya nhi meri age 17yrs ki hai kyoki mujhe bahut logo ne bola ki supplement lene se apni body ki kidney and liver or sperm khatam ho jate hai to aapp mujhe ek bar bataye ki kya nuksan hai or kya fayada weight to mera shi h

    • सप्लीमेंट लेना कोई जरूरी नहीं है। आप जिम जाएं, कसरत करें और उम्दा डाइट लें। बॉडी वेट के एक किलो पर करीब 1.5 ग्राम प्रोटीन लिया करें। इससे आपकी गेनिंग होने लगेगी। हालांकि ऐसा नहीं है कि सपलीमेंट बहुत बुरी चीज होते हैं। एक स्टेज ऐसी आती है जब इनकी जरूरत पड़ जाती है। गडबड़ तब होती है जब हम या तो पूरी तरह से सपलीमेंट पर डिपेंड हो जाएं या फिर वो नकली मिल जाए।

Leave a Reply