Breaking News

मुंहासे मिटाने के 17 घरेलू तरीके और पिंपल का आयुर्वेदिक इलाज

pimple-home-remedies-hindi
अगर चेहरे पर मुहांसे निकल गए हैं तो परेशान न हों। आप इन्हें मुंहासे हटाने के घरेलू इलाज की मदद से ठीक कर सकते हैं।

डिंपल के चेहरे पर पिंपल पैदा होना ब्रेकिंग न्यूज होती है। अब सारी दुनिया एक ओर और मुंह पर बैठा मुंहासा एक ओर। ये अनचाहा मेहमान जब तक चेहरे पर बैठा रहता है तब तक परेशान करता है और अक्‍सर जाने के बाद अपना निशान छोड़ जाता है। इस छोटे शैतान उर्फ मुंहासे को भगाने और इसके दाग को मिटाने के लिए हम ढेर सारे हिंदी अंग्रेजी घरेलू इलाज, muhanso ka gharelu ilaj लाये हैं, जिन्हें बेधड़क अपनाया जा सकता है।

आमतौर पर 12 से लेकर 24 की उम्र के बीच दस में 6 लोगों को छोटी या बड़ी मुंहासों की दिक्‍कत होती ही है। यह जरूरी नहीं कि दाने बस चेहरे पर उगें वो पीठ और गले पर भी उग जाते हैं। मगर आमतौर पर किसी जवान होते लड़के या लड़की के लिए चेहरे पर उगने वाला मुहांसा ही सबसे बड़ी दिक्‍कत होती है।

पहले छोटी छोटी लाल रंग की फुंसियां निकलती हैं और धीरे धीरे बड़ी होती हैं। कुछ समय बाद ये पूरी तरह से पक जाती हैं। उस वक्‍त अगर इन्‍हें फोड़ा जाए उनमें से सफेद रंग की एक कील जैसी निकलती है। अगर इन्‍हें फोड़ा न जाए तो दाना पककर सूखकर काला पड़ जाता है। ये कंडीशन और खराब होती है क्‍योंकि इससे दाग पड़ जाता है। चेहरे पर पड़ने वाले मुंहासों के दाग कई बार साल सालभर तक बने रहते हैं।

एलोपैथी में इसका इलाज गोलियां और क्रीम होती है। इसके नतीजे कोई बहुत अच्‍छे तो नजर नहीं आते। लेकिन मुंहासों का आयुर्वेदिक इलाज  muhaso ka ayurvedic ilaj भी संभव है। जिसकी मदद से आप न सिर्फ  इन्हें मिटा पायेंगे बल्कि चेहरा और सुंदर हो जायेगा। आप चाहें तो साथ में मुंहासों को सुखाने वाली क्रीम का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

muhanse hatane ke gharelu nuskhe

  1. जामुन के बीज को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाएं।
  2. नारंगी के छिलकों को मुंहासों पर कुछ देर रगड़ें और फिर चेहरा धो लें।
  3. छाछ से चेहरा धोने से मुंहासे और उसके बाद पड़ने वाले दाग साफ होते हैं।
  4. पके हुए पपीते का गूदा लेकर चेहर पर कुछ देर मालिश करें और फिर उसे थोड़ा सूखने तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें और फिर नारियल या तिल के तेल से हल्‍की मसाज करें। इससे मुंहासों के दाग खत्‍म होंगे और चेहरा साफ होगा।
  5. करीब दस ग्राम बेसन और इतनी ही हल्‍दी को थोड़ी दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें।
  6. नीम तुलसी, मेथी, पुदीना की थोड़ी पत्‍तियों को पीस लें। इसमें मुल्‍तानी मिट्टी, संतरे के छिलके का पाउडर और कपूरकाची मिलाकर पेस्‍ट बनायें और उसे चहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें।
  7. अदरक के रस में नमक मिलाकर रात को सोते समय मुंहासों पर लगाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें।
  8. नीम की जड़ को पानी में घिसकर भी उसे चेहरे पर लगा सकते हैं।
  9. मसूर की दाल को पीसकर उसमें दूध, कपूर और घी मिलाएं और चेहरे पर लगायें।
  10. जायफल और लाल चंदन को पानी में घिसकर उसे चहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं।
  11. चेहरे से दाग धब्‍बे दूर करने के लिए कच्‍चे आलू का थोड़ा सा पेस्‍ट बना लें। इसमें नींबू का रस और मुल्‍तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर धो लें।
  12. मुंहासों को दूर करने का सबसे आसान उपाय यह है कि एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा नमक डालें और उसे रुई से मुंहासों पर लगाएं।
  13. संतरे के छिलकों को छाया में सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगायें।
    चौथाई कप दूध में आधा नींबू कर रस मिलाएं और इसे रात का सोते समय चेहरे पर लगायें। धीरे धीरे लगाते रहें ताकि वो सब चेहरे पर ही सूख जाये। इसके बाद सो जायें, सुबह उठकर चेहरा धो लें।
  14. विटामिन थैरेपी – मुंहासों से लड़ाई में तीन विटामिन सबसे ज्‍यादा काम आते हैं। नियासिन (Niacin), विटामिन ए और ई। मुंहासों से छुटकारे के लिए आमतौर पर 100 एमजी नियासिन और 50,000 आईयू विटामिन ए दिन मे तीन बार और 400 एमजी विटामिन ई दिन में एक बार लिया जाता है।
  15. जिंक थैरेपी – हर रोज 50 एमजी जिंक ले सकते हैं। ऐसा आमतौर पर तब तक करते हैं, जब तक कुछ नतीजे सामने न आएं। इसके बाद 25 एमजी की डोज चलाई जाती है।
  16. लहसुन से इलाज – मुंहासों को सुखाने और दाग मिटाने में यह बड़े काम की चीज है। दिन में चार पांच बार मुंहासों पर लहसुन रगड़ें, कुछ देर छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। इससे चेहरे की सफाई होगी और रात को तीन चार कच्‍चे लहसुन के दाने खाएं। इससे खून साफ होगा और भीतर से शरीर की सफाई होगी।
  17. पेट का इलाज करें- मुंहासों को जड़ से खत्‍म करने के लिए पेट साफ करना बहुत जरूरी है। हो सके तो महीने में एक बार शंख प्रक्षालन करें, यह एक यौगिग क्रिया है। शुरू में जानकार की निगरानी में ही करें। कुंज्‍जल आप रोज कर सकते हैं। अगर गंभीर कब्‍ज की शिकायत है तो हल्‍के गर्म पानी का एनीमा लगातर लें।

मुंहासों की वजह, muhase ke karan

बड़े बूढ़े जो कहते हैं, आयुर्वेद जो कहता है और मॉर्डन साइंस जो कहता है सबका मतलब एक ही है। यह बॉडी से गंदगी या टॉक्‍सिंस निकलने का एक तरीका है। इसका सबसे बड़ा कारण खानपान की गलत आदत और पेट का साफ न होना है। इसके चलते बॉडी से टॉक्‍सिंस पूरी तरह से निकल नहीं पाते और खून में सैर करते रहते हैं। हमारी त्‍वचा बड़ी सेंसटिव होती है और चेहरे वगैरा पर निकलने वाले मुहांसे दरअसल हमारी स्‍किन की टॉक्‍सिंस को निकालने की छटपटाहट का नतीजा होता है। चेहरे पर उगने वाले ये टीले स्‍किन के लिए वो चिमनियां होती हैं जिनसे वो गंदगी को बाहर करना चाहती है। हमने आपको मुंहासों के 17 घरेलू इलाज (muhanso ka gharelu ilaj) बताये हैं। इनमें से जो आपको ठीक लगें आजमायें और उनके असर की जानकारी हमसे शेयर भी करें।

Check Also

हम यहां मोटापा दूर करने से जुड़े हर तरीके और हर नुस्खे की बात करने वाले हैं।

60 दिन में मोटापा और पेट कैसे कम करें

आधी दुनिया इसी सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि मोटापा कैसे कम करें motapa …

6 comments

  1. sir bodybuilding me khudsurti ke article way

    • सर ये अलग कैटेगरी है। ये लेख बॉडी बिल्डिंग की कैटेगरी में नहीं है।

  2. Weight 5.3, Weight 55kg, Waist 34inch,
    sir koi aisa tarika bataye jisse mera belly fat(tummy) kam ho jaye or mera weight bhi kam na ho..
    mene abi gym b join kiya h.. plz help me

    • कसरत करें और डाइट उम्‍दा रखें। यही एक तरीका है। क्योंकि फैट जायेगा तो वजन कम होगा ही। कोशिश ये होगी कि फैट घटे और मसल्स बनें। अपनी बॉडी के वेट के प्रतिकिलो पर करीब दो ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश किया करें।

  3. hamare chahre per bahut jyada pimlpe nikle aaye hain ..chara pimples se bhar gaya hai kya karu .safed Dane bhi nikal rage hai

    • इनमें जो उपाय दिए हैं अगर उनसे फायदा नहीं हो रहा है तो बेहतर होगा आप किसी डॉक्टर को दिखाएं।

Leave a Reply