Breaking News

फैट ऐसे घटेगा | 28 जुलाई से 4 अगस्त तक सवाल

hellow sir , mera weight hal me 80 hai height 5’9 hai mene gym bandh kiya usko 1 year se uper ho gaya mene 1 year pele apni body ko ache se grow nd fit kar liya tha after 1 year abhi meri body me fat 24% hai or gym bhi nai ja raha hal me recently mene fat kam karne k liye khana bilkul kam kar diya tha vo meri galti thi usse nere metabolism pr bhut bura asar hua hai me so sir me apna fat kam karna chata hu or apna metabolism boost karna chata hu ppz help me …abhi me 15-20 day se ghar pr exercise kar raha hu push ups 100, situps 200 (included upper nd lower) nd week me 1 bar cardio …so ab mujhe fat ko bellow 15 tak le jana hai kese bhi karke 10-15 k bich koi solution do ap ..or sir ek bat mene apka july month k questions answere dekhe the apne usme kahi bat kahi thi ki 15 % se fat le jane k liye bhut jyada prob hoti hai or umda davayi bhi le sakte hai jarurt hone pr so vo konsi davayi hai jo le sakte hai or uske koi side effects hai ??plz sare questions k reply karna thnq sir nd finally salute u nd all team for such a grt job – Karan Nanda

सर जिस उम्दा दवा का जिक्र हमने किसी पोस्ट में किया होगा उसका मतलब किसी उम्दा किस्म के फैट बर्नर से होगा। आप जो एक्‍सरसाइज कर रहे हैं वो किसी काम की नहीं लगती। आपकी बॉडी उसकी आदी हो चुकी है। कसरतें बढ़ायें और बदलें। अगर आप सौ पुश अप्‍स लगा लेते हैं तो बेहतर होगा कि आप कंधे पर इतना वजन रखें कि 20 पुशअप्‍स ही लगा पायें। सिटअप्‍स को भी टफ बनायें हाथ में वेट ले लिया करें। या उसे डिक्‍लाइन कर लिया करें। आपको कसरतें बढ़ानी होंगी। ज्‍यादा से ज्‍यादा गर्म पानी का इस्‍तेमाल करें। दिन में तीन से चार नींबू का रस पियें। रात को सोते वक्‍त बड़ा कप खूब गर्म पानी पियें, चाय की तरह। खाने में प्रोटीन बढायें और कार्बोहाइड्रेट कम करें। सूजर ढलने के बाद कार्बोहाड्रेट बिल्‍कुल न लें। जिम जा सकते हैं जरूर जायें।
हेलो सर आपको और आपकी टीम को दिल से धन्यवाद ।। में लगभग 8 महीने से आपकी हरेक पोस्ट पड़ता हु मेरे सवालों के जबाब अक्सर औरों के सबलों से मिल जाते हैं । अब सर मेरा सवाल यह हे की मैंने आपकी दी हुई टिप्स से पहले 10 किलो वेट गेन किया लेकिन उसमे मेरे पेट का साइज़ बड़ा ।।अब सर कोई ऐसी टिप्स बताओ जिसमे केबल मस्सल्स का साइज़ बड़े जेसे बाइसेप्स चेस्ट बेक थाई बगैरह बस पेट बहार न निकले बो निकल ता हे तो सारी बॉडी का लुक ख़राब हो जाता हे।।।।सर जेसे जॉन अब्राहम हे ना टोटली मस्सल्स हैं उसकी पेट तो बिलकुल नहीं उस टायप की बॉडी बन बा दो सर बस मजा आ जायेगा….Gaurav Gupta

सर चाहें तो कोई फैट बर्नर चला लें और खाने में थोड़ा कार्बोहाइड्रेट कम कर दें। हो सके तो सूरज ढलने के बाद कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल न लें। गेनिंग तो अभी भी आपको करनी है मगर पेट को कंट्रोल में रखते हुए। कसरत के बाद थोड़ी रनिंग किया करें। हर दिन पेट के एक पार्ट की कोई तीन कसरतें करें चाहे लोवर एब्स या अपर एब्स या साइड्स।
महीने में एक बार हो सके तो शंख प्रक्षालन करें, ये एक यौगिक क्रिया है। पहली बार किसी जानकार की निगरानी में ही करें। दस दिन में एक दिन का उपवास भी रखें। जॉन जैसी बॉडी पर काम करने का वक्त अभी नहीं आया है। जॉन का डोला 19 इंच से ज्यादा है। पहले बढ़िया से गेन करें फिर कटिंग करेंगे।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सर जी मैं 3 साल से जिम कर रहा हूँ , लंबाई 5.3 inch है अब तक वेट 54 था लेकिन इसी महीने में आकर 55 हुआ है।
मेने आज तक कोई supliment नही लिया, but अभी on का tribules cap लेकर आया हूँ। क्या ये मेरी कोई मदद करेगा बॉडी बनाने में, और उसे कैसे लिया जाए और कब तक – Atul Chauhan

कहते तो हैं कि इससे मदद मिलेगी मगर हमने कभी इस्तेमाल नहीं किया। आमतौर पर दिनभर में इसकी दो से तीन गोलियां ली जाती हैं। सोते वक्त न लें, इससे नींद खराब हो सकती है।

Sir meri age 17 years hai height 175cm hai weight 70 kilo hai sir biceps 14 inches hai agar mai chahu to wajan badha leta hu kya main jym mai bina supplement ke body bana sakta hoon. SUN 10:53PM – Mohd Naved

हां जी आप बिना सप्लीमेंट बॉडी बना सकते हैं ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। गेन करने के लिए आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर तीन ग्राम के आसपास प्रोटीन लेना होगा और जितनी कैलोरी की आपको जरूरत है उससे करीब 500 कैलोरी हर रोज ज्यादा लेनी होगी। कैलोरी कैलकुलेट ऐसे करें, अपना वजन गुणा 2 गुणा 20 करें।

Sir aap ye bataye ki ye jo mass gainer ya tara ka mega triple mass ya amino mass supplement hai inme koi steroid to nahin hota aur inka ka body pe koi side effect to nahin hoga – Mohd Naved

अगर ये असली हैं तो इनमें किसी में स्टेरॉइड नहीं होगा। आमतौर पर इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

sir body me avaible fat kaise pta kre..
meri tarf kisi Doctor k pass fat ko check krne caliper nhi h..Shubham Kushwaha

तो किसी बड़े अस्पताल में चले जाएं, वहां तो होगा ही। नहीं तो इंटरनेट पर ढूंढे कुछ जुगाड़ मिल जाएंगे, हालांकि उनसे कैलकुलेट करना आसान नहीं होता।

Hello sir, main 5 mahine se gym ja rha hoon. Gym jane se pehle 2 gilas pani aur 2 kele khata hoon , par phir bhi sar mujhe exercise karte-karte bohot jaldi thakan ho jati h kya karoon jisse stamina build ho
Sir mujhe app whey isolate ke bare main bataye iske fayde aur nuksan aur sar orignal isolate ki price
– Ankit Kumar

Sir meri age 18 years,height 170cm,weight 58 kg h mera sawal ye h :-
1)sir danabol tablets kya h or isse hota kya h…
2)sir gym trainer mujhe preworkout lene ke liye keh rha h kya me preworkout le lu..
3)sir asli or nakli suppliment ki pehchan kya h
4)sir running exercise ke bad krna jaruri h kya,,kyuki exercise krne ke bd running nhi hoti lekin running ke bd exercise kr skta hu soo suggest me
5)sir 150 gm protein ke liye cheap diet plan btaiye ya fir meri body ke hisab se diet plan btaiye ki kya cheez leni h or kitni leni h
Please mere sabhi sawalo ko detail me btana thank you…..Ãdèéb Rìzwåñ

1 डेनाबोल स्टेरॉइड है। आपको कतई भी इसका इस्तेमाल नहीं करना है। आपकी उम्र बहुत कम है ये आपके लिए बिल्कुल नहीं है। इसे इस्तेमाल करने की बात अपने दिलो दिमाग से निकाल दें। आपके हर सवाल के जवाब में एक लेख का लिंक दिया है, ताकि बात आपको पूरी तरह से समझ आ जाए।

2  जिम से कितनी देर पहले क्या खाएं ताकि स्टेमिना बढ़े।

3 आप नहीं पहचान पाएंगे। अभी आपको किसी सप्लीमेंट की जरूरत नहीं है, कम से कम तीन महीने तक। अगर आप नेचुरल फूड और कसरत से अपनी बॉडी में कोई काबिलेगौर बदलाव नहीं ला पाए तो इसका मतलब आप सप्लीमेंट के काबिल नहीं हुए हैं।

5 तीन सौ ग्राम चिकन चेस्ट और दस अंडों के सफेद हिस्से के अलावा दूध वगैरा लेंगे तो आपकी प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाएगी।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

23 comments

  1. Sir mera wait 90 kg h aur hight 5.8 sir mai 1 sak se gym kar RHA hu par pet bahut nikla h mera mai kam karna chahta hu aap mujhe batbarner tablate ka name aur dait plan bta sakte h

  2. Mera weight 50 h me morning me 4km running karta hu mujhe weight gain karna h aur meri chest 77 cm badhani h kya Kari tips bataye

    • रनिंग जरा कम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

      वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं

  3. Hello sir mera name ricky mai 2 saal se workout kar raha hu abhi stomach fat katne ke liyae anavar chala raha hu kya koi supplement hai jisse sirf stomach fat cut jaye.

    • hello sir mera name ricky weight 80 lg hai height 5ft 8 inch hai mere bisceps ka size acha hai 16 inch mai 2 saal se work out kar raha hu mai inject karwana chata hu. sab inject ke bare mai alag alag batate hai koi deca testa bolta hai koi deca burabolin bolta hai ap batao kya sahi hai inject ka cycle kaise chalate hai kab kab lagta hai. kya mai inject winter mai lagwau plz mujhe help karo ki mai lya karu

      • सर हम किसी को स्टेरायड लेेने की सलाह नहीं देते। वैसे आमतौर पर डेका और टेस्टा साथ चलते हैं और तीन महीने का साइकिल होता है।

    • ले तो रहे हैं आप स्टेरायड और इससे हैवी क्या लेंगे। या तो आपने शुरू में ही गलती की है। पहले अपनी कोशिश, फैट बर्नर चलाने की बजाये सीधे एनावार पर आ गए।

  4. Sir mera hght 5.7hai weight 72hai mujhe gym jate 1saal hogya lekin mere body me cuts nahi arahe hai

  5. Sir gud morning sir Meri age 43 years h nd Mai pichle 5 saal se exercise Kr raha h 2011 Mai mera weight 99 kg tha but ab 83 kg h nd biceps 16 h pump kr k but muscularity nhi aa rahi h nd chest ki shape b nhi aa rahi h nd Meri thigh b week h so plz suggest me

    • सर हिमालय का गोकशुरा और अश्‍वगंधा ट्राई करके देखें। उम्र अब बढ़ रही है तो कुछ दवा वगैरा का सहारा लेना पड़ सकता है। डोज कितनी लेनी है ये दोनों की पैकिंग पर लिखा होता है। कुछ लोगों ने कहा कि इसके अच्‍छे नतीजे हैं।

  6. sir mai chata hu ki stomach fat kam ho jaye fat burner toh puri body se fat katega mujhe sirf stomach fat katna hai uske liyae kuch batao

    • ऐसा नहीं होगा आपकी बॉडी पूरी एक यूनिट है। स्पॉट रिडक्शन जैसा कुछ नहीं होता।

  7. Hello sir mai non veg nahi khata shuru se muscle size badane ke liyae kaun sa gainer lu ya kaun sa protein le ap batao

  8. Sir me gym chalu kiya or 10 month Ho gaya h abhi muje jaldi se thakan Ho jati h or sas lene me problem Ho jati h kiya karu?

    • थकान की दो वजह हैं। एक पानी की कमी दूसरी एनर्जी की कमी। सुबह उठकर सबसे पहले दो गिलास पानी पिया करें। जिम जाने से 40 मिनट पहले दो उबले आलू, जरा सी दही के साथ खायें या दो केले खायें। जिम से 10 मिनट पहले ग्लूकोज या जूस पिया करें।

  9. Hii sir mera naam Sameer hai sir mere chest ke pass red stretch marks aur tricep par bhi bhot aa chuke hai ye kis wajah SE hora hai iska kuch ilaj hai kya

    • वैसे तो ये कोई चिंता वाली बात नहीं है। इसका मतलब आप मेहनत कर रहे हैं। अपनी डाइट में थोड़ा सा फैट बढ़ा लें। स्ट्रेच मार्क का कोई पुख्ता इलाज मेरी नजर में आज तक नहीं आया है।

  10. Namaskar Sir i am Pankaj From Punjab.

    Sir meta Question yeh Hai Ke Mene bhut mushkil se fat loss kiya hai ab mera fat 14% hai sir kya sir aap bata sakte ho ke mujhe 7% tak fat percentage lane ke liye kya karna hoga

Leave a Reply