Breaking News

बॉडी कैसे बनाऊं, 15 से 20 जुलाई तक के सवाल

सवाल – Hello sir.. mera naam sagar yadav h mere biceps ka size 16 h mujhe puchhna h ki biceps ko uper se bandh kr work out krne se kya hota h – Sagar Yadav Ji

जवाब – इससे पूरा असर बाइसेप्स पर ही जाता है। जो लोग बाइसेप्स की कसरत करते वक्त बहुत ज्यादा हिलते हैं उनके लिए यह ठीक रहता है। वैसे ऐसा करना निहायत जरूरी नहीं है।

 

सवाल – Hello sir meri height 180 cm hai or weight 60 kg hai or gym bhi jata hu or supplement bhi le raha hu diet bhi achi hai lekin weight nhi bad raha hai aap koi acha tarika bta jisse weight bad jaye m game krna chata hu so please help me for weight gaining – Prahlad Jangra

सर आप कैलकुलेट करके देखें कि क्या आपकी कैलोरी की जरूरत कितनी है। हम सालों साल खाते पीते रहते हैं मगर कभी तसल्ली से बैठकर यह कैलकुलेट नहीं करते कि हम आखिर क्या खा रहे हैं और उसमें क्या क्या है। आपको दिनभर में 2400 कैलोरी की जरूरत है। वेट बढ़ाने के लिए इसमें 500 कैलोरी और जोड़ लें। अब अपनी डाइट को देखें और कैलकुलेशन करें। आपको दिनभर में करीब 180 ग्राम प्रोटीन चाहिए।

सवाल – bhai anabolic supplement kya hota h ye lene k kio nukshan to nhi h or sir vajan to bad rha h pr pet m gas ki dikkat h plzz sir isko solve kro – Sonu Rao

हां जी एनबॉलिक सप्लीमेंट्स स्टेरॉइड्स होते हैं। इनसे भारी नुकसान होते हैं। अगर आप स्टेरॉइड ले रहे हैं और पेट में गैस बन रही है तो इसका सीधा सा मतलब ये है कि ये स्टेरॉइड के चलते हो रहा है।
हो सके तो सुबह खाली पेट गैस कम करने वाली गोली खा लें। ये कैमिस्ट पर आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा आप हाजमा दुरुस्त रखने के लिए कोई आयुर्वेदिक सिरप ले सकते हैं। अगर कोई सप्लीमेंट ले रहे हैं तो लिव 52 भी साथ में लोग लेते हैं।
खाना खाने से पहले बीच वाली उंगली के नाखून के बराबर अदरक का टुकड़ा जरा से सेंधा नमक के साथ चबा चबा कर खाएं। और खाना खाने के बाद उतना ही भुना हुआ जीरा, चुटकी भी सेंधा नमक के साथ खाएं। इससे हाजमा दुरुस्त होगा।

सवाल – नमस्ते सर .मैं घर पर कसरत करता हूँ और हफ्ते में 6 दिन करता हूँ लेकिन मैं सिर्फ नेचुरल डाइट से वजन बढ़ाना चाहता हूँ ।मैं तीन अंडे रोज खता हूँ और सोयाबीन दाना भी भिगो कर सुबह कसरत के बाद खाता हूँ लेकिन मत वेट ख़राब रहता हैं।पेट दुरुस्त करने और हजमा बढ़ाने का कोई उपाय बताए ताकि मै अपना वजन बढ़ा सकूँ। और भूख भी बढ़ने का उपाय बताए – Sunil Prajapati

हाजमा दुरुस्त करने का उपाय ऊपर बताया है उसे पढ़ें। इसके अलावा ये लेख पढ़ें।

घर पर बॉडी कैसे बनायें, जानें सभी उपाय।
डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो

सवाल – Sir soya chunks me 52 grams of protein hota h.. To sir ise kese khaya ja sakta h… Boil karne se protein khatam to nhi ho jayega…Vir

नहीं सर आप इसे कैसे भी खा सकते हैं।

सवाल – hello sir, age 18 Maine 2 months ghar par apki batayee hui gaining workouts kiya natural diet me saath aur mera weight 50 se 57 ho gya h to sir ab aage kya kru exercises ya diet me kuch badlna ho to sir please batayein….and sir kya 1 spoon oil perday direct le skta hun? – Shivam RAj Shukla

सबसे पहले तो हमारे हिस्से के लड्डू गरीबों को खिलाएं। उसके बाद अपनी डाइट और कसरत दोनों बढ़ा दें। कसरत में दो सेट और डाइट में 20 ग्राम प्रोटीन। पानी भी खपत भी बढ़ा दें। आप तीन ये चार चम्मच तक एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल सीधे पी सकते हैं। दो चम्मच करके।

सवाल – body fat percenteze pr btaiye sir kuch how to we lose body fat 15 to 10 n more 6% leen muscle – Anisha Jain

सर नेचुरल तरीके से इसके आगे फैट घटना बेहद कठिन काम है। कोई प्रोफेशनल कोच ही ऐसा करवा सकता है उसकी संभावना भी कम है। छह फीसदी तक फैट पहुंचाने के लिए तो आपको दवा का सहारा लेना होगा।

सवाल – Sir g Mera sarir dubla ptla h M ESA kya kru Jis se mera sarir achha ho jaye Jim ke alawa Koi trika btao Kyoki Jim ki fees nhi h mere pass Plzz help me ESA trika Jo m Ghar PR kr SKU – Pmu Sharma Gour Parmod

घर पर बॉडी कैसे बनायें जानें सभी उपाय।

वजन कैसे बढ़ायें 7 सुपर टिप्स यहां पायें।

सवाल – Hello Sir Meri Thigh Bahut Patli Or Calves Bhi Kya App Bta Skte Hain Mujeh Thigh Ka Size Increase Karne Ke Liye Konsi Exercise Krni Chahie – Abhiimanyu Sharma

स्क्वेट्स, लंजेस, लंजेस वॉक, डेड लिफ्ट, वन डंबल स्क्वेट।

सवाल – hello sir…mera naam ankit h age 26yr weight 78kg height 5’11”…mai 2 mnth se gym me ja rha hu waise to excercise thik se krta hu pr mera left hand bhut jldi bhr jata h n uske bad m left hand se dummble nhi utha pata aur left hand ki wjh se m kam weight k dummble ka hi use krta hu pr jis excercises me dono hand ka use hota h vo thik se kr leta hu…koi solution btao – Ankit Kumar

कोई बात नहीं ये करीब करीब सबके साथ होता है। वक्त के साथ आपका बायां हाथ मजबूत होता जाएगा। आप ज्यादातर ऐसी कसरतें करें, जिनमें दोनों हाथ इस्तेमाल होते हों।

सवाल – sir mere abs k upr jo layer hoti h wo clear nhi ho rahi h sir pls mujhe btaye ki kya krna chahiye sir mujhe achi diet k sath exercise krte hua kafi time ho gya h bt abs k upr ki layer clear nhi ho rahi h yani ki abs clear nhi ho rahe h – Kshatriya Teju

हां भाई मैं जानता हूं आप काफी  लंबे समय से एब्स बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अगर मैं आपकी जगह होता हो अब किसी उम्दा दवा का सहारा ले लेता। क्योंकि बॉडी की फैट काटने की अपनी एक सीमा होती है उसके बाद वो फैट  नहीं कटने देती।

 

सवाल – Sir- konsa supplement use kare jisse Jim ke dauran energy and stamina bade and thakan mahshoos Na ho – Anil Singh

खाली पेट जिम नहीं करनी चाहिए। बॉडी में पानी और खाना दोनों चीजें होनी चाहिएं।
जिम करने से 40 मिनट पहले दो मीडियम साइज के आलू थोड़ी सी दही के साथ खा लिया करें या फिर दो केले खा लिया करें। जिम करने से दस मिनट पहले एक गिलास जूस या ग्लूकोज पी लिया करें, ब्लैक कॉफी भी पी सकते हैं। और हां सबसे पहले सुबह उठकर दो गिलास पानी पिया करें।

सवाल – Sir muje apne chest sep me krne hai me kya kru mere right side ka chest sep me nahi h or upper mass nahi hai me kya kru plzz help me sir me apka ye upkar nahi bhuluga plzz muje koi tips ya advice diye mere chest banane ke liye
Sir me apki website sb dosto me share kruga
Bs ap meri help kr de muje ache chest bane h sep me plzz help – Anil Singh

सर हर शख्स की दाईं और बाईं चेस्ट की शेप में फर्क होता है। किसी में कम और किसी में ज्यादा। यह बहुत परेशान होने वाली बात नहीं है वक्त के साथ यह कम होता जाता है। रही बात शेप की तो आप डिक्लाइन बेंच पर डंबल प्रेस, डंबल फ्लाई और लो पुली केबल फ्लाई किया करें।

सवाल – Sir ek alag q. Tha salo gym krne se ya krte rhne se s….. life m koi dikat to ni aati h future m ..HimånShů Påtėl

जी नहीं कोई दिक्कत नहीं आती।

सवाल – Sir Mai Ketogenic Diet Use Karna Chahta Hooo…Kya Mai Usse Shredded Body Bana Sakata Hooo…Mujhe Gym Jaate Hue 2 Mahine Hue Hai…And Mera Weight Ab 81kg Hai…height 5’8 hai…aur Sir Body Fat 14% hai – Abhay Juneja

हां जी कर सकते हैं। आपका फैट काफी कम है।

सवाल – Sir me 2 month se abs ki execise kar raha hun par abs nhi ban rahe kuch typs bataye sir please reply – Ajay Kumar

एब्स की एबीसी 6 पैक के सारे जवाब

सवाल – में दुबला पतला हु इसलिए मैंने वजन बढ़ने के लिए कसरत और गेनर लेना शुरू किया है लेकिन जब में push up करता हु तो मुजहे कंधे के ऊपर का भाग मतलब खभे की हड्डी चुभती है और हड्डी फूटने का हल्का आवाज़ आता है तो में क्या करू??? – Facebook User

मत करें पुशअप्स। पुशअप्स ऐसी भी कसरत नहीं है कि इसके बिना बॉडी बनेगी ही नहीं। आपको कसरत से पहले चेस्ट पंप करनी है तो आप बटरफ्लाई कर लिया करें। अपनी बॉडी से जबदरस्ती न करें। सैकड़ों कसरतें हैं, जो मर्जी चुनें।

सवाल – Hello sir im Azaz khan optimum nutrition ka jo serious mass h usme beef h ya veg h – Azaz Khan

भाई इतना तो डिब्बे पर लिखा है। एक छोटा सा हरे रंग का घेरा बना होगा तो वेज है, लाल रंग का घेरा बना हो नॉन वेज है। वैसे उसमें बीफ नहीं होता।

सवाल – Hello sir. Jaise aap veg khane waalo ke liye paneer ko protein ka good sourse batate hain. Lekin hum ghar toh bnate nahi. Verka company ka buy krte hain. Kya woh good hai? – Guri Gurinder

अब आप ही बतायें क्या करें। मजबूरी है, जो मिल सकता है उसी से काम चलाना होगा।

सवाल – Tnx, SIR CHEST aur back me kis trha ki body banane ke liye kitna weight aur kitna rap lagana chahiye- Sandeep singh

शेप और लीन बॉडी के लिए चार से पांच कसरतें, तीन से चार सेट, रैप की गिनती 8 से ज्यादा। हैवी साइज के लिए चार से पांच कसरतें, तीन तीन सेट और 6 से 12  रैप।

सवाल – Hello sir.. Mera weight 70kg h… Bhut hi busy schedule ki wajah se meri diet puri nhi ho pa rhi h… Nd sir last 4 months se me gym me workout kr rha hu nd 3 months se me mass gainer suppliment le rha hu… Agar sir me bad me suppliment band kr du to kya sir meri body fir se kam ho jayegi…? – Rudra Jain

नहीं ऐसा नहीं होता, थोड़ा बहुत फर्क तो पड़ता ही है। अगर सामान असली है तो इतनी गिरावट नहीं आएगी।

सवाल – -Hello Sir ye jo market me “WOW Testo Boost” mil raha hai uski detail me information chahiye uske side effect kya hai muscle building + weight gain k liye use kr skte hai kya – Karan Khadka

आप शायद पहले भी इसके बारे में पूछ चुके हैं। हमारी टीम में से किसी ने इसे इस्तेमाल न हीं किया है। आप अपनी समझ पर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

सवाल – हेल्लो , सर मेरा नाम अंकित है । मेरी उम्र 19 है और मेरा वजन 62 kg और मेरी लंबाई 5’7 है। सर मैं एक model की तरह बॉडी बनाना चाहता हूँ । please, सर बताइये मैं कोन-कोन सी exercise करूँ। Aur sar mujhe model jaisi body banane ke liye kya lena chahiye gainer,protein ya muscle gainer – Ankit Kumar

सप्लीमेंट के तौर पर तो आपको व्हे आइसोलेट लेना चाहिए। आपको लीन बॉडी बनाने पर ध्यान देना चाहिए। आप हर बॉडी पार्ट की पांच से छह कसरतें करें, तीन से चार सेट लगाएं और रैप की गिनती आप 25, 20, 15, 10 रख सकते हैं। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। रनिंग भी किया करें।

सवाल – सर नमस्कार।आपका बहुत धन्यवाद जो हम सभी के सवालो का सही सलाह देते है। सर जी मैंने अपना वजन 82 kg कर लिया है और मैं 6 किलोमीटर डेली दौड़ता हूँ और शाम को करीब आधे घंटे या एक घंटे घर पर वर्कआउट करता हूँ और मैं एक दिन में एक ही बॉडी पार्ट्स की वर्कआउट करता हूँ और मेरा wisepas साइज करीब 14 इंच है।और मैं इसे बढ़ाना चाहता हूँ पर वजन कंट्रोल रहे और मेरी age 36 है।मैं सुबह 150 ग्राम मूंग और सोयाबेन अंकुरित और 1 ग्लाश दूध,2 अंडे,5 बादाम भीगा,2 केले और 5 सूजी के टोस्ट और दोपहर को करीब तीन रोटी और सब्जी और करीब 300 या 350 ग्राम दही खाता हूँ और शाम को वर्कआउट के पहले 2 केले और उसके बाद 4 अंडे लेता हूँ और रात में 2 कटोरी दाल दो रोटी और एक कप चावल लेता हूँ।हप्ते में एक दिन चिकन ब्रेष्ट करीब 300 ग्राम और 3 दिन 300 ग्राम पनीर हप्ते एक दिन छोड़ कर लेता हूँ।मैं आपसे ये पूछना चाहता की क्या ये डाइट ठीक है या और बढ़ानी चाहिए।और मै कोई भी बाजार से सुप्लिमेंट नहीं लेना चाहता हूँ और मैं अपना वजन 5 किलो और कम करना चाहता हूँ।पानी मैं 17 से 20 ग्लाश डेली पिता हूँ और मेरा वर्कआउट शेड्यूल जो है इस प्रकार है। सोमवार को चेस्ट और सोल्डर मंगलवार को बैक बुधवार को विसेप्स और ट्राइसेप्स बीरवार और संडे रेस्ट। और 3 सेट्स सभी के 12 रेप्स के साथ। क्या ये मेरे लिए ठीक है या नहीं और में सिर्फ घर पर ही वर्कआउट कर सकता हूँ और सर मेरी ऐज के अकॉर्डिंग डाइट ठीक है या नहीं। – Shankar Sharma

आपका शरीर कसरती है मगर आपको नहीं लगता कि आपके बाइसेप्स का साइज काफी कम है। एक बात आप ये समझ लें कि आप वजन घटाना और बाइसेप्स का साइज बढ़ाना एक साथ नहीं कर पाएंगे। आप छह किलोमीटर रोज दौड़ रहे हैं इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी मगर मसल्स का साइज बनने में ये रुकावट है। बहरहाल आप फिलहाल ये कर सकते हैं कि पेट को कंट्रोल में रखने की कोशश करते हुए साइज बढ़ाएं। इसके आपको अपनी डाइट और कसरत दोनों दुरुस्त करनी होगी। आपको हर दिन करीब 200 ग्राम प्रोटीन चाहिए जो आप नहीं ले रहे हैं। आप ये दो लेख पढ़ें।

घर पर बॉडी कैसे बनायें, जानें सभी उपाय।

डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो

सवाल – sir mene krib ek saal pele kisi ki bato me akar steriods le liye bo bi goli ke rup me…. krib 6 mhine mene bo dose li lakin usko chodne ke bad me bimar ho gya…. bukh bi nhi lgti thi…. sare test krbaye kuch nhi nikla…. ab me bhut low feel krta hun or body Harmons bi kam ho gye he… chla bini jata… sir muje koi tips dijiye… pls pls… me kbhi thik bi ho pau ga….Řôhìț Śhãŕmã

सर कुछ तो स्टेरॉइड का असर है और बाकी आपके मन की कल्पना। आपको कुछ नहीं हुआ है। अपने हार्मोंस को दुरुस्त करने के लिए अब आपको पावर बढ़ाने वाली कसरतें करनी चाहिए।

स्क्वेट, डेड लिफ्ट, बारबेल शोल्डर फ्रंट प्रेस, बेंच प्रेस, बेंट ओवर बारबेल रो। इन कसरतों को हैवी वेट के साथ करें। पांच ही रैप निकालें चलेगा, कभी कभी एक या दो ही रैप निकालें तो भी चलेगा। इससे पावर बढ़ेगी। इनमें से कोई एक कसरत रोज चुनें और वार्म अप होने के बाद सबसे पहले उसे करें बाद में बाकी कसरतें करें। या फिर सबसे आखिर में भी कर सकते हैं।

खाली पेट कसरत करने कतई न जाएं। कम से 40 मिनट पहले दो से तीन केले खाकर जिम जाएं।

सवाल – sir m 20age h or weight 47 h m gainner lena chahta hu koi best btaeye on serious mass ya mucsls blaze try kru or ser isse kab lena h or kon se month me lena h or deit chart – ठेकेदार आकाश राणा

अगर आपने अभी जिम शुरू किया है तो कम से कम तीन महीने कोई सप्लीमेंट आपको नहीं लेना है। आप जब तक नेचुरल डाइट से अपनी बॉडी में कोई काबिलेगौर बदलाव नहीं ला पाते तब आप सप्लीमेंट के लायक नहीं बनते।

वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं

सवाल – Hello sir , Meri age 18 hai. Meri chest 31 inches hai. weight 56 kg and hieght 5.6″.kya meri body ka abhi aur vikaas hoga. Mujhe lagta hai age ke hisab se meri body ka vikaas nhi ho rha h. kya mein gainer le sakta hu ya bina gainer ke bhi apne sharir ko increase kar sakta hun. Agar gainer lu to kya gym jaana jaruri h. jankari dein – Naveen Pratap Singh

सर आपकी बॉडी का और विकास हो सकता है अभी। परेशान न हों। गेनर की भी फिलहाल जरूरत नहीं है आपको ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल – Sir मेरी height 5.6 hai age-20 weight 63 hai Workout 6 day a week single body part Metabolism acha hai mujhe 3month ka diet/workout plan btae…aur me apne diet me red meat ketna le skta hu Shakir Ahmed
Shakir

हां जी आप अपनी डाइट में रेड मिट ले सकते हैं। सर डाइट में आपको अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन लेना होगा। अगर आप गेनिंग करना चाहते हैं तो तीन से चार कसरतें करें, तीन तीन सेट और 12 से 6 रैप रखें। रनिंग करनी है तो कसरत के बाद करें। बहुत ज्यादा कार्डियो न करें।

सवाल – सर जी राधे राधे सर जी मैं 3 साल से जिम कर रहा हूँ , लंबाई 5.3 inch है अब तक वेट 54 था लेकिन इसी महीने में आकर 55 हुआ है। सर अब मुझे erectile dysfunction ki thodi si problem aa rhi h. मेने आज तक कोई supliment नही लिया, but अभी on का tribules cap लेकर आया हूँ। क्या ये मेरी कोई मदद करेगा बॉडी बनाने में, और ed problem में। और उसे कैसे लिया जाए और कब तक धन्यवाद सर। – Atul Chauhan

सवाल – Sir app ne jho exercise change kerte rhe bola h uska means jhe eh ki app ne jho exercise ke 2 schedule btaye h a and b vo follow kerne eh one weak a second weak b ya hor khuch mean eh tho bta de sir eh hor bat sir abs ki exercise daily exercise ke sath uper-lower-side exercise se pehle ker skte h kyoki exercise ke bad running bhi kerta hu ye thik rhega sir plg advice – Varinder Singh

सर जैसा चाहे वैसे कर सकते हैं इसमें कोई परेशानी नहीं है। हमारा मकसद केवल इतना है कि आपकी बॉडी को आदत न पड़ जाए एक जैसी ट्रेनिंग की।

सवाल – Sr market me jo packet q Wala full cream dudh milta h use lene se koi nuksan to nhi hoga na – Vijay Giri

अब आप ही बताएं इसकी गारंटी कौन लेगा। हम भी वही इस्तेमाल करते हैं, जो होगा देखा जाएगा।

सवाल – hello sir mai ultimate nutrition iso sensation 93 Le rha Hu fat loss ya lean body ke liye kab iso sensation kab lu aur kitna lu. – Ashish Agrawal

कसरत के तुरंत बाद और रात को सोते वक्त। कितना लेना है ये आपकी प्रोटीन की जरूरत पर डिपेंड करता है।

सवाल – Namaste sir Apne size gain karne ke liye rep 12 se 6 bataya hai, Sir mai jaise bench press me pahla set 30 kg se 35 -40 rep marta hu,dusra set 50 kg se 15 rep marta hu 3sra set 60 kg se 10 rep aur 4th set 70kg se 6 rep To sir ye sahi hai ya galat Ya direct 50 kg se suru karu..pumping me kitni rep honi chahiye Mujhe 3 month hue workout fir se suru kiye – Daya Veer Singh

पहले हल्का वार्म अप कर लें और फिर कसरत शुरू करें। आप गेनिंग कर रहे हैं तो इतने सारे रैप निकालना सही नहीं है। ये लीन बॉडी में काम आता है। लेकिन अगर आपका मन नहीं मानता तो पहली कसरत आप ऐसे ही करें बाकी कसरतों में वेट बढ़ा दें और रैप की गिनती कम कर दें।

सवाल – Bhaia ji chast pay mass loss hai usay tight karnay kay liya gym wala stanazlol tablet khe reha hai kya thik hai ye ager nhi to kya karu chast ko shape main lane kay liya or tight karne kay liya – Goldy Singh

नहीं, जी ये स्टेरॉइड है और हम इसकी सलाह नहीं देते। फैट काटने के लिए आप लीन बॉडी का वर्कआउट फॉलो करें और चाहें तो शुरुआत में कोई फैट बर्नर चला सकते हैं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

18 comments

  1. hello sir me kaafi time se work out ker rha ho but mere biceps size 15 se uper nhi ho rha h
    tu uske liye mujhe kya kerna hoga jisse mere biceps ka size gain ho
    kya me koi acha sa protein or androlic tablet le skta ho kya usse koi problam tu nhi hogi

  2. Your comment is awaiting moderation.
    hello sir me kaafi time se work out ker rha ho but mere biceps size 15 se uper nhi ho rha h
    tu uske liye mujhe kya kerna hoga jisse mere biceps ka size gain ho
    kya me koi acha sa protein or androlic tablet le skta ho kya usse koi problam tu nhi hogi

  3. Sir , meri height 5″10 hai weight 62 hai .chest ke liye sir kuch Btoo jis se size aye chest pe

    • badi achhi bat hai aap chest ke bare me puchh rahe hai varna sab biceps ke hi pichhe pade dikhte hai..week me ek bar chest ki exercise kare. 4 exercise, 3-3 set, 12 se 6 rap.Diet me aapko body weight ke per kg par 2 gram protein rakhna hoga.

  4. Sir meri age 20 year hai aur meri hight 170 hai but weight 47 kg hai Mai bahut sare supplements use kr chuka hu but koi fayda nhi Hua koi gainer btaye plezzzzz

  5. Hello G..
    Mera nam tu …
    Sir
    Meri hight -5.9 or
    Wt. ,,, 54
    2 month se Jim kr rha but budy m Frk hi nhi pdta sir plz provide me konsa product use kro….

    Plzzzzzz

    • अगर बहुत दुबले पतले हैं तो वेट गेनर, नहीं तो व्‍हे प्रोटीन या एग प्रोटीन।

      • Sir me do mahine se gym kar Raha hu ab kisi Karan vas me gym cchod Raha hu meri body per gym cchodne ka effect padega kya or padega to kya

        • बॉडी में कसावट थोड़ी कम हो जाएगी और हो सकता है थोड़ा साइज भी गिर जाए।

  6. Sir . M kafi tym se y kh lo salo s exercise kr rha hu but aaj tk koe frk ni pda size h but shape ni h kya kru

    • कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। सूरज ढलने के बाद कार्ब बिल्कुल न लें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।

  7. hello sir.mei aaj optimum nutrition serious mass product online recvd kiya hei..meri hight 5.10 or wt 48 kg so muje pls bataye ki muje product ko kis tarah khana hei..or muje gym jane ka v time nehi milti

    • इसे खाली पेट न लिया करें। हमेशा दो टाइम के खाने के बीच के टाइम में इसे लें और शेक बनाकर लिया करें। हम आपको शेक बनाने का तरीका बता रहे हैं इस लिंक को चेक करें

      https://bodylab.in/2015/05/25/the-shake-for-bodybuilding/

  8. Sir meri age 17 saal he Aur meri height 5’3 he gym karne se koi dikkat to nahi ayegi suggest me

Leave a Reply