Breaking News

मसल्‍स बनाएं मनचाहे, 6 से 11 जून तक के सवाल

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल -Hello Sir..Mai Jaann Na Chahta Hoo Ki Agar Lean Gainining Karni Ho Toh Din Mai Kitni Calories Leni Chahiye…..Mera Weight Ab 78 Kg Hai…Body Fat 14% Ke Kareeb Hai…And Height 5’7 Hai…Abhi Gym Jaake 1 month Hua Hai..??
Mujhe Koi idea Nahi Ki Mai Kitni Calories Leta Hooon…Toh Sir Aap Apne Hisaab Se Bataye..Abhay Vishwakarma

जवाब – गेनिंग करनी है तो आपको अपनी जरूरत की कैलोरी से तकरीबन 700 कैलोरी ज्यादा लेनी होगी। आपको कितनी कैलोरी की जरूरत है ये कैलकुलेशन आप ऐसे कर सकते हैं। मान लें आपका वजन है 60 किलो है तो आपको 60 गुणा 2 गुणा 20 करना होगा। यानी करीब 2400 कैलोरी हर दिन। अपने वजन को दो से गुणा करें और फिर उसे 20 से गुणा कर दें। इतनी कैलोरी लेने के बाद अगर एक सप्‍ताह में वजन न बढ़े तो कुल कैलोरी में 600 से 700 कैलोरी और जोड़ दें।
भोजन में किसकी कितनी हिस्‍सेदारी : आपकी कुल कैलोरी की जरूरत का 50 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 30 फीसदी प्रोटीन और 20 फीसदी फैट से आना चाहिए। एक ग्राम प्रोटीन से 4 कैलोरी, एक ग्राम फैट से 9 कैलोरी और 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट से 4 कैलोरी मिलती है।

सवाल -mass gainer accha supliment hai ya bura ?or dusra sawal ye hai ki mujhe apni skin patli karni hai…moti skin ki wajah se mere muscle acche nahi dikhte…workout ka sedual bata dijiye _ Ravi Saidpuriya

जवाब – कोई सप्लीमेंट बुरा नहीं होता, बुरी होती है उसकी क्वालिटी। हर सप्लीमेंट किसी खास जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। जैसे मसल्स आप चाह रहे हैं उसके लिए आपको लीन बॉडी का वर्कआउट और उसी के हिसाब से डाइट रखनी होगी।

सवाल -Sir manpower x capsul kya h isse body me kya efect hota h ye bodybuilding k kam ati h kya bataye plz…Avinash Soni

जवाब – ये टेस्टोसटेरोन को बूस्ट करता है। आमतौर पर तीस साल से ऊपर उम्र के बॉडी बिल्डर इसका इस्तेमाल करते हैं। कम उम्र के युवकों को इसकी जरूरत नहीं पड़ती।

सवाल -Hlw sir…. Mra nam rahul h or mra age 18 or weight 50 kg h sir m wajan gain krna chta hu or soch rhe h sir ki hm gym join kre kya ye shi hga or kya mjhe supplement ka jrurt parega agr haa to kon sa kya ap nam to ni price bta sakte h kitna price tak ka better hga plzzz sir help me..Facebook User

जवाब – सबसे पहले तो आप जिम ज्चाइन करे और अच्छे खानपान से वजन बढ़ाएं। तीन महीने बाद आप कोई सप्लीमेंट लें, लेकिन तब तक आपको केवल नेचुरल डाइट से वजन बढ़ाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे तो आप सप्लीमेंट लेकर भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे। करीब चार हजार रुपये का वेट गेनर आएगा।
7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4शेक जो शार्क बना देगा 5भीम बनने के तीन नियम।

सवाल -my name is shadab i an 24years of age mera weight 60k h biceps 14 or chest 40 h ma john jasi body banana chahta hu iske liye bataye please sir Kya natural diet s john jasi body ban sakti h – Moh Shadab Ansari

जवाब – ऊपर वाले सवाल का जवाब आप भी पढ़ लें।

सवाल -सर मेरा नाम राज है मेरी उम्र 24 है लंबाई 5ft 8.5 इंच है. वजन 74.5 है सर मे पिछले एक महीने से जिम जा रहा हू. mon – chest tues – back , wed – shoulder, thur- 7 km running . fri – bichep sat trichep karta hu or me shakahari hu lekin me chest size 42 se upar or bichep 16 karna chata hu kitna time lagrga – Raj Ojha

जवाब – यह कोई नहीं बता सकता कि कितना टाइम लगेगा। अगर आपकी डाइट और कसरत ठीक है तो चार महीने में जो आप चाह रहे हैं उस तक या उसके काफी नजदीक पहुंच सकते हैं।

सवाल -Hello sir. ..the last four year am constantly in workout…and I want to get more size… Please suggest me a solid workout plan right to me for more gain. …Vin Banna

जवाब – बॉडीबिल्‍डिंग | बॉडी का साइज बढ़ाने का 8 हफ्ते वाला कसरत शेड्यूल

सवाल -sir ye jo sab supplement h Gainer Mass Gainer Protein supplement in sabke side effects v h kya means abhi n sahi to aage chal kr koi inka side effects hota hai kya..? Verma Mrigank

जवाब – अगर आपने असली सप्लीमेंट लिया है तो आमतौर पर इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। हां लीवर पर जोर पड़ता है और लीवर में टॉक्सिटी बढ़ती है।

सवाल -Sir mera age 21 .hight 5’10.wht 63 hai. Me endura mass lena chata hu. Le sakta hu? Kya e safe hai. Iska result acchi hai? Pls bataie sir. Nazzir Ali

जवाब – इसके रिजल्ट के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। हम यहां किसी कंपनी के प्रोडक्ट की अच्छाई या बुराई नहीं करते। इस मामले में अपनी समझ से काम करें।

सवाल -haalo.sir. Sir ma kafi time se gym kar raha hu. par mai aaj tak cjest mai 25 kg weight se jyada nahi utaha paya…… aisa kyon hai sir…….. mere hath nai utha paate isse jyada vajan kafi kosisi kar li…. kya mai kamjot hu… plz bataaye. or m kya karu m gym 3 month continue krta hu pir 2 months gap. pir se yaho routine jarta hu…Nikhil Kumar

जवाब – आप पावर बढ़ाने वाली कसरतें करें। अगर चेस्ट में वेट नहीं उठता तो कोई बात नहीं स्क्वेट और डेड लिफ्ट हैवी वेट के साथ करें। आपकी ताकत बढ़ती जाएगी।

सवाल -मेरा age 22 है मेरि weight 60 kg है मे protein shake कितनी बार ले सकता हूं और कित्नी grams लेना चाहिये?? Roon King

जवाब – प्रोटीन सप्लीमेंट कितनी बार और कब लें

सवाल -सर मेरा एक सवाल है कि जो आप ने एक पेज प्रकाशित किया था कि घर पर बाॅडी कैसे बनाए उसमे जो कसरत है वो एक -एक बॉडी पार्ट की कसरत है ओर जिम मे एक बाॅडी पार्ट की 4 या 5 कसरत होती है पर इस लेख मे एक एक कसरत है ओर एक दिन मे एक बाॅडी पार्ट कसरत करते है पर ये तो एक बाॅडी पार्ट की 1कसरत है क्या 1दिन मे बाडी पार्ट की 1 कसरत करनी है ये तो 1 दिन की बहुत कम कसरत है या फिर हर रोज ये सारी कसरत करनी है – Lakhbinder Gujjar

जवाब – नहीं जी वो तो केवल आपको उदाहरण दिया होगा। एक दिन एक बॉडी पार्ट की चार से पांच कसरत करनी है। चाहे घर पर हो या जिम में।

सवाल -नमस्कार सर मेरा बजन 65 kg है मैं दो शाल से लगातार gym जा रहा हूँ मैंने तीन महीने पहले dyanabol लिए थे लगभग एक महीने तक रोज दो टैबलेट लेकिन आप के द्वारा दी गयी जानकारी इनके साइड डिफेक्ट के बारे मे पता चला तब से बंद कर दिए और अभी तक कोई भी सप्लीमेंट नही लिया लेकिन दिक्कत ये हैं।कि मेरा साइज़ बढ़ता और घटता रहता है। अगर 3 दिन gym ना जाऊँ तो साइज़ खत्म हो जाता है बिल्कुल। एक प्रॉब्लम यह है कि। हमारे चेस्ट मे डिफरेंस हो गया है। एक साइड ज्यादा उठा हुआ और चौड़ा है। और दूसरी ओर दबा हुआ और बैठा हुआ है। इसके लिए हमे क्या करना चाहिए। plz सर कुछ सोलुशन जरूर दें।एक समस्या यह भी है सर मेरा जॉब ऐसा है कि मैं ज्यादा से ज्यादा 24 घण्टे मे 4से5 घण्टे तक ही सो पाता हूँ क्या कही इसी वजह से ही तो नही मेरा size गिर रहा? – BhUwan

जवाब – चेस्ट का साइज छोटा बड़ा है तो कोई बड़ी बात नहीं सभी लोगों में ऐसा होता है कुछ में कम कुछ में ज्यादा। डेनाबोल आपने छोड़ दिया तो ठीक किया। रही बात साइज की तो जो तीन दिन में बढ़ जाए और तीन दिन में गिर जाए वो साइज होता ही नहीं है। वो केवल पंपिंग होती है। सबसे गंभीर बात ये है कि आप केवल पांच घंटे सो पाते हैं। ऐसे में हम तो आपको यही सलाह देंगे कि आप योग करें, बॉडी बिल्डिंग नहीं।

सवाल -Sir muscle ko strong banane ke liye kon se proteins acha rahega – Sandeep Rock

जवाब – मसल्स बनते प्रोटीन से हैं, उन्हें ताकतवर बनाती है कसरत। हैवी कसरत से मसल्स ताकतवर बनते हैं, हालांकि इसका ये मतलब कतई नहीं है कि आप हमेशा हैवी कसरत ही करें।

सवाल -Hloo sir m confuse plz clear that white egg or brown egg me koi protien kam jyada hota h ya equal hota h agr kam jyada hota h to kitna kitna hota bcoz google se clear nhi ho rha plz ap btaie – Keshav Bhatia

जवाब – भाई आजकल ब्राउन एग मिलता ही कहां है। लोग कहते हैं कि वो ज्यादा गर्म होता है। प्रोटीन की मात्रा दोनों में बराबर होती हे ।

सवाल -ye raw protein kya h… maine iske pack dekhe h – Shubham Kushwaha

जवाब – रॉ प्रोटीन वो पाउडर है जिसको प्रोसेस करने के बाद प्रोटीन सप्लीमेंट बनाए जाते हैं। अगर आपको रॉ प्रोटीन असली मिल रहा है तो उसे इस्तेमाल करने में कोई हर्ज नहीं है।

सवाल -Sr maine body banani he par kitne mahine ka corch hota he life time tak to nahi khana padega mrea weit he only 53 kg men 90 kg banana chata hun – Vijay

जवाब – आपको करीब एक साल का वक्त लगेगा। यह हमने इसलिए कहा है कि क्योंकि बीच बीच में आपको ब्रेक भी लेना है। तीन से चार महीने तक लगातार कसरत करने के बाद आपको करीब बीस दिन का ब्रेक लेना होगा। कुल मिलाकर ठंग की बॉडी बनाने में इतना वक्त तो लग ही जाएगा।

सवाल -Sir ye hard gaining kya hoti hai aur iske ruls kya hai – Vishal Sharna

जवाब – हार्ड गेनिंग का मतलब है कि फैट बिल्कुल न चढ़े और केवल मसल्स ही मसल्स बढ़ें। ये बड़ा ही मुश्किल काम होता है। केवल प्रोफेशनल लोग ही ऐसा कर पाते हैं। अगर आपको कोई कंप्टीशन नहीं लड़ना है तो सामान्य तरीके से अपनी बॉडी बनाएं वो ज्यादा टिकाऊ होती है।

सवाल -Hello sir main ye janna chahta hu ki cutting aur gaining ke steriod ke liye pct karte hai kya wo ek hi medician hoti hai ya alag alag – Sandeep Kumar

जवाब – हां जी पीसीटी में आमतौर पर एक ही दवा का इस्तेमाल होता है, चाहे वो फैट बर्न करने वाले स्टेरॉइड हों या गेनिंग वाल।

सवाल -hlo sir me pichle 2 mhine se abs workout kr rha hu or trener ki slah pr fet burner bhi le rha hu but abhi tak mere 2 abs hi najar aate h mera swal h ki traner mujhe hr roj same abs work out krwate h kya ye shi h – Laksh Pandit

जवाब – हम आपके ट्रेनर की इज्जत करते हैं मगर हमें लगता है कि रोज एक जैसा वर्कआउट कुछ दिन बाद असर दिखाना बंद कर देता है।
आप ये कुछ लेख पढ़ें इनमें आपको काम की जानकारी मिलेगी।

एब्‍स की एबीसी-सिक्‍स पैक के सारे जवाब । 

6 पैक एब्‍स की 6 रुकावटें

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

17 comments

  1. Hello Sir I am Aaryan Tiwari sir me ye Janna chahta hu ki kam se km kitnii age PR zim krni chahiye me abhi 15 sal ka hu kya mujhe zim krni chahiye.

    • अभी आप जिम तो जा सकते हैं मगर कार्डियो और हल्‍की फुल्‍की वेट ट्रेनिंग करें।

  2. Sir, m big fan of urs team. I want to gain muscels.
    kya main chana,soyabeen aur moong daal ko raat me paani me daal kar aur subah mixer grinder me pees kar powder k form me le sakta hun. Isse mujhe protien sahi quantity me milega kya???????

    Thnx

    • सवाल कहां भेजना है इसकी जानकारी इसी लेख के आखिर में दी गई है वहां आपको तफ्सील से जवाब मिलेगा।

  3. I am girl my name is Anu saxena,my height is 5’6inch my weight is 85kg ,I want to reduce my weight without gym kindly help me

    • बिना जिम जाए वजन घटाना आसान काम नहीं है। आपको कई सारे नुस्‍खे ट्रार्इ करने होंगे। दिन में जब भी हो गर्म पानी ही पियें। रात को सोते समय एक बड़ा कप गर्म पानी जरूर पियें जैसे चाय पीते हैं। सूरज ढलने के बाद कार्बोहाडड्रेट कतई न लें। दो लेखों के लिंक दे रहा हूं कॉपी पेस्‍ट करके देखें आपको काम की चीज मिल जाएगी।
      वजन घटाने के 5 कॉमन नुस्खे जो किसी काम के नहीं
      https://bodylab.in/2015/11/17/5-useless-weight-loss-tips-in-hindi/

      वजन घटाने का जादूई जुगाड़ जानें
      https://bodylab.in/2015/08/04/best-herbal-seed-for-fat-reduction-2/

      बिना कसरत मोटापा घ्‍टायें मगर हिम्‍मत बहुत लगेगी
      https://bodylab.in/2015/07/26/weight-loss-tips-in-hindi/

  4. Sir I m Deepak..22 year….weight 68 kg height 169cm…sir m achi body bnana chahta hu…vese m kabbdi m apna career bnana chahta hu…sir plz aisa kuch upay btaye his s m achhi body aur us s mere furti b bni rhe aur saas b bna rhe

    • सवाल कहां भेजना है इसकी जानकारी इसी लेख के आखिर में दी गई है वहां आपको तफ्सील से जवाब मिलेगा।

  5. Chat Conversation Start

    60K people like this
    Website
    SUN 12:45AM
    Weight ’56kg’ Height ‘5.3’,
    Sir muje apna weight gain karna h,or sabse badi problems mera tummy h, mai dikhne mai to ek dam thik hu, but mera tummy bahut Jada bahar agaya WAIST ’34inch’ hai, mirror mai dekhne par sirf wahi dikhta hai, mere friends mera mazak udane lage h, bahut tension mai hi Sir plzz help me, mai kuch b krne k liye ready hu…

    • सर कमेंट बॉक्‍स में हम लंबी चौड़ी जानकारी नहीं दे सकते। आप भी उसी तरीके से सवाल पूछें जैसे बाकी लोग पूछते हैं। तरीका इसी लेख के आखिर में दिया है।

  6. Weight ’56kg’ Height ‘5.3’,
    Sir muje apna weight gain karna h,or sabse badi problems mera tummy h, mai dikhne mai to ek dam thik hu, but mera tummy bahut Jada bahar agaya WAIST ’34inch’ hai, mirror mai dekhne par sirf wahi dikhta hai, mere friends mera mazak udane lage h, bahut tension mai hi Sir plzz help me, mai kuch b krne k liye ready hu…

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  7. khali pet work out se pahle creatine lena thik rahega …..side effect to nhi rahega or work out ke bad protine lena thik rahega

  8. hlo sir i am ronit main apna vajan bdhana chahta hu meri age 18 years h or mera vajan 46kg h main apni body ka wajan muscle k sath bdhana chahta hu sir without supplyment

    • में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

Leave a Reply