Breaking News

Top bodybuilding tips in hindi, 6th to 9th may

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – namste sir meri age 20 saal he me 2 month se roz gym jaa raha hu, mera arme bicep exercice karne ka baad bahut dhila ho jata he, or bicep badh nahi rahe he size 13 he or gym me 6 me se 2 din bicep tricep workout karta hu – Jaspal Khant

जवाब – आप बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को ओवर ट्रेन कर रहे हैं। सप्ताह में केवल एक दिन एक साथ इनकी कसरत करें। बाकी की बॉडी पर ध्यान दें, पूरी बॉडी ग्रो करेगी तभी आर्म्स भी बढ़ेंगे। क्यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्स का साइज में यही बात समझाई गई है।

सवाल – Hi sir my nme.oshin Saini.
My Wight 71kg My Height 5.11 inch
M 2 Sal s jim Ker rha Hu mery biscp nhe bad rha 13 inch h – Oshin Saini

जवाब – जिम से बीस मिनट पहले संतरे का जूस ले सकते हैं। आपके वर्कआउट में गड़बड़ है। आपका बाइसेप्स इसलिए नहीं बढ़ रहा क्योंकि आप उसकी ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं। ऊपर वाले सवाल का जवाब भी पढ़ लें।

सवाल – fat los k liye sabs achha tarika btau bhai anil verma – Anil Verma
जवाब – कोई एक तरीका काम नहीं करता। हमें कसरतें और डाइट बदल बदल कर आजमानी होती है। फैट लॉस के लिए 40 से 50 फीसदी प्रोटीन, 10 से 30 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 30 से 40 फीसदी फैट की जरूरत होती है। फैट लॉस में र्काबोहाड्रेट बहुत कम रखना होता है। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि फैट से मतलब वो फैट जो ड्राई फ्रूट्स वगैरा में होता है या एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑयल वगैरा। इसका मतलब कतई भी मक्खमन, घी या कुकिंग ऑयल नहीं है।
मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता और वजन घटाने के 5 कॉमन नुस्खे जो किसी काम के नहीं तथा फैट नहीं घट रहा? बॉडी में शेप नहीं आ रही? जानें वजह में आपको कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

सवाल – sir, i am left handed boy.hamare hostel me gym h so maine av gym jana start kiya h 1 mahine ho gye.. my left biceps is slightly bigger than right. similarly left side chest is more than right. so please tell some exercise to equal them. – Siddharth Yadav

जवाब – कोई जरूरत नहीं है। इस पर ध्यान दें। हर शख्स चाहे वो कसरत करता है या नहीं चाहे वो औरत हो या मर्द उसके दोनों बॉडी पार्ट सौ फीसदी एक बराबर नहीं होते। इसके बारे में सोचना टाइम बर्बाद करना है। भूल जाएं और बॉडी पर ध्यान दें।

सवाल – sir g namskar mere right shoulder me dard ho rha h kya karu? mene suna h ki shilajeet me bahut takat hoti h usko khau to kaisa rhega?or sir mera chest samne ki tarf bad rha h lekin choda fail nhi rha h konsi exercise karu ki chest failne lage.? – राजेश कुमार बघेल

जवाब – अगर शोल्डर में मसल इंजरी है तो वो केवल रेस्ट देने से ठीक होगी। डंबल चेस्ट फ्लाई लगाया करें इससे चेस्ट में चौड़ापन आएगा।

सवाल – Sir-mera questions h ki back ke sath biceps or chest ke sath triceps ki workout ka schedule kab or kis liye hota h. Kya ye workout schedule sahi h. Kya ye over exercise h. Please sir explain kijiye – Devi Lal

जवाब – ये ओवर एक्सारसाइज है या नहीं ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप बाकी कितनी कसरतें कर रहे हैं। आपका मकसद क्या है। आपकी डाइट क्या है और आपको जिम करते हुए कितने दिन हो गए। छह सेट किसी के लिए ओवर एक्सरसाइज हो सकते हैं और किसी के लिए नॉर्मल। सवाल अपनी कंडीशंस को सामने रखते हुए पूछेंगे तो ही सही जवाब मिल पाएगा।

सवाल – Sir ji m amino acid and whey protein use kerta hu kya Dono saat h use kerne ka koi side effects h kya – Rajendra Chouhan

जवाब – नहीं आमतौर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

सवाल – Sir mujhe lean & muscular body bnani h to mai uske lie kaise excercise kru or diet chart b bta dijie…. Abhi meri body tight nhi h m ise tight kaise kru or biceps ka size kaise badhau… Plz help me sir – Parry Singh

जवाब – कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।
ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है 2 लीन बॉडी बनाने में मदद करने वाले फूड 3 क्‍यूं नहीं जाता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

8 comments

  1. Sir me 24 sal ka hun aur mera waight 47 kg he jo kii badh hi nahi rha hai aur mera sarir bhi patla hai to aap btaiye kaise improve kru me.

  2. Sir mera pet 39 inch ka h or chest b itni h
    Gym shuru kiye hue 1 mahina hua h
    Muje kn cardio or kb muscle lgana chahiye taki fat km ho jaye

    • ज्यादा कार्डियो करने की सलाह मैं कभी नहीं देता क्योंकि ज्यादा कार्डियो से मसल्स वीक ही होते हैं। वेट ट्रेनिंग से भी फैट लॉस और होता है और बहुत उम्दा फैट लॉस होता है। इसलिए आप रोज ठीक से वर्कआउट करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। चार सेट और छह कसरतें। रैप की गिनती 20 से 15 के बीच रहेगी। सप्ताह में एक दिन क्रॉस फिट ट्रेनिंग करें। हर दिन वर्कआउट के बाद आप थोड़ी रनिंग और एब्स की कसरतें करें। जितना काम वर्कआउट करेगा उतना ही डाइट भी करेगी। डाइट में कार्ब कम कर दें और प्रोटीन बढ़ा दें। रोप स्विंग, बॉक्स जंप, रोप स्किपिंग, माउंटेन क्लांइबर, स्पाइर क्रॉल जैसी कसरतों को अपनाएं।

  3. Dear Bodylab team you are doing good job and i also take knowledge from your site and i am happy with this but sir i have a question i am using a raw protine of bigmucles but i have not any idea about this raw protine so plzz write a artical for all raw protine.

  4. Hello sir
    I am vicky
    My hight 177 cm,weight 95 kg
    Sir me weight loss kr raha hu abhi abhi jym join kiya h
    My dite breakfast 20 gm soyabeen,2brown bread & 2 tablespoonpeanut butter
    Lunch 3 roti with dal or sabji and 1 scoop raw whey protine
    Evening break 40 gm desi chane and green tea
    Dinner green mong dal 50 gm with sabji and 1 roti after 2 hours 200 ml milk and 1 scoop raw whey protine

    Workout monday back,Tuesday chest,wednesday shoulder,thusday back,frinday legs,saturday bicap,tricep,sunday rest
    Sir plzz help me kese apna weight kum kru mujhe weight under 80 kerna h 75 to 80 plzz give me idea

    • इतना को समझ में आ ही गया है कि तुम वेजेटेरियन हो। एक तो रात के वक्त तुम कार्ब कम से कम लो। आप एक कटोरी सूप या एक कटोरी पतली दाल से काम चलाओ बस। दूध और रॉ प्रोटीन को भी पहले ही पी लें। खाना खाने के पांच से दस मिनट बाद एक बड़ा टुकड़ा पका पपीता खा लें। कुल मिलाकर मेरे कहने का मतलब ये है कि सूरज ढलने के बाद आपको बस एक मील लेना है। इसके अलावा सुबह के वक्त जीरा व दालचीनी पानी पीना है। मीठा भूल जाएं, नमक जितना आप पहले लेते थे उसका 25 परसेँट कर दें। पानी आप गर्म ही पिएंगे। हां, रात को खाने के साथ सिरके में भीगा हुआ प्याज खाएं। दिन के खाने में सलाद जरूर रहेगा। बाकी अगर आप केवल वेट लॉस करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी डाइट ठीक है। धीरे धीरे कम होगा और जरूर होगा।

Leave a Reply