Breaking News

Body banane ke tips 29 April se 5 May

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

sir meri age 19year he height 5 f 10 inch he or chest 40 he kya mera chest 52 inch tak ho sakta he kya – Rohit Pargi

हां जी हो सकता है। ये तो आपके सवाल का जवाब था मगर सच ये है कि आप किसी एक बॉडी पार्ट के पीछे न पड़ें पूरी बॉडी की कसरत करें। तभी आप कुछ बना पाएंगे।

Sir, weight 65 kg Height 5’6 Age 25 Mere pet ka size 36 inch ho gya h…or hath pair jyada heavy nhi dikhte…2 mnths s gym join ki hui h…. Plz diet nd workout batayein – Dev Singh
आपकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा और प्रोटीन कम होगा शायद इसीलिए पेट निकल रहा है। बॉडी बिल्डिंग के लिए डाइट में 20 से 25 फीसदी प्रोटीन, 40 से 60 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 15 से 25 फीसदी फैट की जरूरत होती है। यहां कार्बोहाइड्रेट ज्यादा है। पेट को फिलहाल कंट्रोल में रखने के लिए हर दिन एब्स की कोई दो कसरतें करें। एक दिन अपर एब्स की कोई दो, दूसरे दिन लोवर एब्स की कोई दो, तीसरे दिन साइड्स की कोई दो और बस इसी तरह से रोटेट करते रहें। चाहें तो वर्कआउट के पहले करें चाहें तो आखिर में। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। दिन में जब भी मौका लगे नींबू पानी पिया करें।

6 mahine se gym ja RHA hu meri age 20 height 5 10″ hai aur weight 60 kg hai. sir mai gaining per hu aur roj morning mai race lagata hu aur sham ko gym jata hu jym mai 1 ghanta roj alag a lag part ka workout kerta hu. mera plane hai Monday ko leg tuesday ko chest wednesday ko bicap and tricap thus ko rest Fri ko back and forearms sat ko trap and shoulder sun ko rest .
kya ye sahi hai race sirf 2 km hi lagata hu mera diet plane kuch is Tarah ka hai morning mai race lagane ke baad 100 gm ankurit chane leta hu. 3 ghante baad 9 baje 50-50 gm mung aur soyabean keep swath 1 glass milk.leta hu. lunch mai 2 bowl daal 1 bowl rice 2 roti and salate. 2 ghante baad 2 bje 20 soya chunks isle baad preworkout mai 250 ml curd and 4 uble aalu post wrkt mai 200 gm.tofu let a hu 7 baje dinner ismai 3 roti vegetables salate le let a hu night mai 9 baje sone se pehle 1 litter soyamilk leta hu . aur jym mai heavyweight bhi asani se ker let a hu sir weight bilkul nahi badhta hai kya mera diet plane sahi hai mera dost kehta hai tu lamb a hair isliye tera weight jaldi nahi badhega – Anshuman Sharma

आपका वर्कआउट शेड्यूल ठीक है। हो सके तो सुबह रेस लगाना छोड़ दें फिलहाल। कसरत करने के बाद दो तीन मिनट रनिंग कर लिया करें। आपकी डाइट में मुझे प्रोटीन कम नजर आ रहा है। जरा कैलकुलेट करके देखें कि क्या आप 120 ग्राम प्रोटीन ले रहे हैं। आपको कम से कम इतना तो लेना ही होगा। दिन में चार चम्मच ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल या सूरजमुखी का तेल या नारियल का तेल लिया करें इससे गेनिंग में मदद मिलेगी।
7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

9 comments

  1. Prashant khare

    Chest pr cutting lane Ki sbse faydemnd koi excise bataie

  2. Sir mere pas do dumbbell hai main usse workout karta hun par body banti hi nahi plz workout ka tarika bato plz sir.

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir …mera naam vicky h me pure veg. Hu mera weight 80,hight 5.8 aur age 19 h sir meko body bnana h jisme jada fat na ho bas cuts ho so plzz aap meko btao ki me kya workout kru kese kru aur kitna workout kru mene abhi jym join kiya h 1month ho gya h so plzz meko btao aap ki me kya kru kese kru

  4. sir m steroid ki heavy chla rha hu to wo 70 day tk chalegi kya h shi h
    pct kb karu sir 70 day k baad ya pahle

  5. sir m steroid ki heavy ki cycle chala rha hu 70 day ki kya ye shi h
    pct kab karu 70 day ke baad ya pahlae

    • इन दोनों दवाओं को हाथ भी नहीं लगाना। ये बेहद घटिया दवाएं हैं। वैसे हम कमेंट में किसी के सवाल का जवाब नहीं देते मगर आपका सवाल ही ऐसा था।
      आगे से कोई सवाल पूछना हो तो उसका तरीका ये है – आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

Leave a Reply