Breaking News

बाइसेप्स कैसे बनायें पूरी जानकारी यहां पाएं

हर किसी को बाइसेप्स चाहिए क्योंकि वही तो दिखता है, 15 से 17 इंच का बाइसेप्स जिम जाने वाले शख्स की निशानी होता है।
how-to-make-biceps. Tips in hindi.

हर किसी को बाइसेप्स चाहिए क्योंकि वही तो दिखता है, 15 से 17 इंच का बाइसेप्स जिम जाने वाले शख्स की निशानी होता है। आप टी शर्ट पहलें या शर्ट, अगर डोले हैं तो खुद दिख जाएंगे। और आपका दिल जानता है कि बाइसेप्स तो चीज ही दिखाने वाली होती है। जिम जाने वाले हर शख्स की कोशिश होती है कि उसका आर्म का साइज इतना हो जाए कि वह शान से टी शर्ट पहन सके। इतना साइज हासिल करना बहुत आसान भी नहीं होता बहुत मुशिकल भी। मेहनत, विज्ञान और हां थोडे रुपयों की बदौलत हम बाइसेप्स बना सकते हैं।
इस लेख में
1 बाइसेप्स के मसल्स को समझें
2 बाइसेप्स की बेसिक कसरतें
3 बाइसेप्स की कसरतें जो सबसे ज्यादा जरूरी हैं
4 कसरत करने का तरीका क्या हो
5 इस तरह से नहीं बढ़ेगा बाइसेप्स
6 बाइसेप्स बनाने के लिए कैसी हो डाइट

1 बाइसेप्स के मसल्स को समझें – सबसे पहले तो आप बाइसेप्स के मसल्स को समझ लें। हमारे पूरे डोले का करीब 30 फीसदी हिस्सा बाइसेप्स होता है। इसके भी मोटे तौर पर दो हिस्से होते हैं। एक Biceps Brachii और उसके नीचे Brachialis जब इन दोनों हिस्सों का विकास होता है तो बाइसेप्स उर्फ डोले बनते हैं।

2 बाइसेप्स की बेसिक कसरतें – वैसे तो बाइसेप्स की पचासों कसरते हैं पर उनमें से चंद ऐसी है, जिन्हे सबसे जरूरी कहा जाता है। इन कसरतों के बिना अच्छा बाइसेप्स बनाना मुमिकन नहीं है। बेसिक कसरतों में आती हैं बाइसेप्स बारबेल कर्ल, इंक्लाइन बाइसेप्स कर्ल, डंबल कर्ल, प्रीचर, हैमर कर्ल, स्पाइडर कर्ल, स्टैंडिंग बाइसेप्स केबल कर्ल, कंसन्ट्रेशन कर्ल और ओवर हैड केबल कर्ल, क्लोज ग्रिप चिन अप। बाइसेप्स की और भी कई कसरते हैं जिनमें से कुछ रिवर्स ग्रिप के साथ की जाती हैं।

3 बाइसेप्स की कसरतें जो सबसे ज्यादा जरूरी हैं –

A बारबेल कर्ल – इसकी बेसिक कसरत में कंधों की चौड़ाई पर रॉड को पकड़ कर कर्ल करते हैं। यह साइज, शेप और स्ट्रेंथ तीनों की एक्सरसाइज है। इस कसरत को आप शोल्डर रॉड, छह फुट वाली रॉड, ई जेड बार या छोटी रॉड के साथ कर सकते हैं। हमारी सलाह है कि रॉड बदलते रहें। इसमें भी क्लोज ग्रिप, वाइड ग्रिप और नॉर्मल ग्रिप के साथ यह कसरत की जाती है। यहां हमारी सलाह है कि ग्रिप भी बदलते रहें। कब कब ग्रिप बदलें इसका कोई नियम नहीं है। बस इतना है कि ग्रिप बदलते रहें। बारबेल कर्ल करने का सही तरीका जानें। 
बारबेल में 7 – 7 -7 को जरूर आजमाया करें, यह कसरत शोल्डर रॉड यानी करीब साढ़े चार या पांच फुट वाली रॉड से की जाती है। इसमें सबसे पहले वाइड ग्रिप से सात रैप निकालते हैं फिर नॉर्मन ग्रिप पर और फिर क्लोज ग्रिप पर। इस तरह से एक सेट में कुल 21 रैप निकल जाते हैं। इस तरह से कुल तीन सेट लगाए जाते हैं।

B इंक्लाइन डंबल कर्ल – बाइसेप्स का साइज बढ़ाने वाली कसरत है यह। चाहे डबल हैंड करें सा सिंगल हैंड करें मगर अपने शेड्यूल में इसे शामिल किया करें। अगर आप साइज बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस कसरत में रैप कि गिनती आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा 12 रखा करें। इसके अलावा इस एक्सरासज को दूसरे या तीसरे नंबर पर किया करें। कैसे करें सही ढंग से इंक्लाइन डंबल कर्ल। 

C डंबल बाइसेप्स कर्ल – वो कसरत है, जिसमें बाइसेप्स के सबसे ज्यादा मसल्स इनवॉल्व होते हैं। यह साइज और शेप दोनों की कसरत है। यह सबसे पॉपुलर भी है। बस इतना ध्यान रखना चाहिए कि इस कसरत में सारा मूवमेंट कंट्रोल में रहे। डंबल को झूले की नहीं झुलाना है और न ही खुद बहुत आगे पीछे होना है। सही ढंग से करेंगे तो यह अच्‍छा काम करेगी।

प्रीचर कर्ल – यह कसरत भी साइज और शेप दोनों बनाती है और बहुत जरूरी कसरतों में है। यह एक्सरसाइज बाइसेप्स में पंप लाती है। इसे आमतौर पर शुरू में नहीं किया जाता। अगर शुरू में कर लेंगे तो बाकी एक्सरासइज करने में दिक्कत होगी। इससे हाथ भर जाते हैं। इनके अलावा जो कसरतें हैं उन्हें अपने हिसाब से करते रहें।
एक बात और, क्लोज ग्रिप चिन अप और हैमर कर्ल खासतौर पर भीतरी बाइसेप्स Brachialis पर काम करती हैं।

4 कसरत करने का तरीका क्या हो – अगर आप साइज के लिए कसरत कर रहे हैं तो बाइसेप्स की एक्सरसाइजों में रैप की गिनती 6 से 12 तक रखें। एक बार बाइसेप्स की कसरत कर ली तो फिर कम से चार दिन तक दोबारा उसकी कसरत न करें। यह कम से कम है। वैसे तो सप्ताह में केवल एक बार ही बाइसेप्स की कसरत काफी होती है। बाइसेप्स के अगले दिन अपर बॉडी की हैवी कसरत न करें या फिर रेस्ट रखें। अगर आप शुरुआती लेवल पर हैं तो तीन, मिडिल पर हैं तो चार एक्सरसाइज से ज्यादा न करें। एडवांस लेवल वालों के लिए यह लेख नहीं है।

5 इस तरह से नहीं बढ़ेगा बाइसेप्स -अगर आप बाइसेप्स के पीछे पड़ गए तो यह ग्रो नहीं कर पाएगा। इस पार्ट को बार बार छेड़ना बंद कर दें। कसरत करें और भूल जाएं। बाइसेप्स न बनने का सबसे बड़ा कारण होता है ओवर एक्सरसाइज। ऊपर हमने बता ही दिया है कि कितनी कसरत ठीक है। बाइसेप्‍स का साइज न बढ़ने की 4 वजह हैं, जिनको जान लेंगे तो ठीक रहेगा।

एक बात यह भी समझ लें कि हम जो भी कसरत करते हैं उनमें हमारे बाइसेप्स और ट्राइसेप्स का वैसे भी इस्तेमाल होता है। इसलिए हमें इन मसल्स को ओवर ट्रेनिंग से बचाना ही होगा। बार बार बाइसेप्स को पंप करना छोड़ दें। इससे अच्छा तो लगता है मगर मसल्स की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। होता क्या है कि जब हम बाइसेप्स की दो एक्सरसाइज कर लेते हैं तो बाइसेप्स में हमें पंप महसूस होने लगता है फिर हम जोश जोश में इसके कई सेट लगाते चले जाते हैं। कई बार दूसरों की देख देखी ज्यादा से ज्यादा कसरतें करने लगते हैं। मगर यह गलत है। खुद को रोकना सीखें। जो भी तीन या चार एक्सरसाइज आप करें उनकी फॉर्म इतनी बेहतरीन रखें कि बाइसेप्स में से आग निकलने लग जाए, मगर हां एक बात का ध्यान रखें कि हर सेट में फेल होना जरूरी नहीं है।

6 बाइसेप्स बनाने के लिए कैसी हो डाइट – अपने वजन के प्रतिकिलो पर दो ग्राम से ज्यादा प्रोटीन आपको लेना होगा। आपकी डाइट में करीब चार चम्मच ऑयल या नारीयल का तेल या सरसों का तेल भी होना चाहिए। ऑलिव ऑयल नहीं लेना चाहते तो मूंगफली या बादाम लें। इनमें अच्छा वाला फैट होता है।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

17 comments

  1. nikhil gidwani

    Kya biceps or triceps ek saath kr sakte h

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. sir my chest is unxepend me 80 h aur expend me 86 h sir m chahta hu ki expend me 83 ho kya karu……..
    please raply me sir

  3. Sir mera naam raj h . mai pichle ek mahine se Jim ja rha hu mujhe koi park nhi dikh rha h aap hi btao mai kya kru .mera weight 64kg h or height 5’9 h kripya mujhe shi tarika btay or kya kya khana chahiye.
    Mai dikhne me ptla dubla hu . pls sir mari help kre

  4. sir mera bicep 16″ hai par nase jyada nahi dikhti nase jyada nikalne ka koi upay hoto bataye

    • सर नसें दिखाने के लिए आपको लीन बॉडी का वर्कआउट करना होगा। ऐसा करने से अक्सर लोगों का साइज कम हो जाता है। अगर आपको कोई कंपटीशन नहीं लड़ना है तो आप बस कसरत करें और सकते से खाएं। बाइसेप्स पर सामने की तरफ जो मोटी नस नजर आती है वो तो दिख सकती है। उसके लिए वर्कआउट के दौरान हाफ रैप निकाला करें, भले ही वेट कम हो। हाफ रैप में पूरा टेंशन बाइसेप्स पर रहेगा।

  5. Mera biceps ka saiz 16 ka hai weight 85kg hai mujko biceps ka saiz 17 ka karna hai mujko kuch exercise or kitna time lag sakta hai

    • टाइम का तो कह नहीं सकते। बॉडी बिल्डिंग में एक स्टेज ऐसी आती है जब सब चीजें अटक जाती हैं। अब आपको एडवांस ट्र्रेनिंग करनी चाहिए। कसरत की गिनती भी आपकी अब छह हो जानी चाहिए। आप अच्छे सपलीमेंट लेने की स्टेज पर हैं। एल आर्जिनाइन, ग्लूटामिन, व्हे प्रोटीन और टेस्टोसटेरोन को बूस्ट करने के लिए सपलीमेंट जैसे हिमालया का गोक्‍शुरा।

  6. Chest Ki exercise karne se mere chest me pain hona shuru ho gaya kya karu

    • अगर ये पेन 72 से 80 घंटे में चला जाता है तो घबराने वाली बात नहीं है धीरे धीरे आपकी बॉडी को इसकी आदत पड़ जाएगी।

  7. sir Kay roj roj bicep workout karne se bicep per koi hani hoti hai

    • हां सप्ताह में एक दिन से ज्यादा न करें उनकी कसरत। वरना उनमें खाली कटिंग आएगी, ग्रोथ नहीं।

  8. Sir mujhe experience karte huye 1year hogya tha ( gym me without coach ganvo me) Mera sarir me achhi growth hue but pet bi Nagar tha ….ab 4 months me khub pet ki exercise ki Jo kam hu par abs ni ubhre…or sije bi kam hua….. Ab kripya abs ke liye exercise plan or diet plan btaye. ….

    • एब्स के पीछे जाओगे तो याद रखना, साइज भी जाएगा। अगर आपने बहुत अच्छा साइज नहीं बनाया है तो बेहतर होगा पहले गेनिंग कर लें फिर कटिंग। थोड़ी मेहनत करो, मैंन वेबसाइट पर ही बॉडी बिल्डिंग के सेक्शन में सिक्स पैक एब्स का प्रोफेशनल डाइट चार्ट डाला है उसे देखो और यूज करो, इतना जान लेना कि एब्स चाहते सब हैं मगर एब्स मिलते बहुत कम लोगो हैं।

  9. Pet kam Karne ke chakar me Sare sarir Ka sije kam hogya ….krpya aesa exercise plan (diet plan also) btaye jis se abs bi ubhar Aaye or Baki body ki bhi growth ho..

    (pet kam h par jyada mehnat se bi abs ni ubhar rahe)

Leave a Reply