Breaking News

कसरत ज्ञान | 7 से 12 अप्रैल तक के सवाल

exercise-quarries-in-hindi
exercise-quarries-in-hindi

सवाल – Sir pet s fat hatane ki or abs bnane ki workouts or process alag alag hoti hnaa agr haa to sir sirf pet ka fat ghataane k liye kon si workouts kree . or sir aapne btaya h ki ek din uppr abs ek lower or ek din sides to kya sir daily ye routine chlega ya jse uppr lower and sides k teen din baad koi rest lena hota h ya continuesly wahi one two three chalana hota h . – Shiv Rao

जवाब – ये लगातार चलेगा, जिस भी दिन आप कसरत करेंगे उस दिन एब्‍स के किसी एक हिस्‍से की कसरत भी करेंगे। हालांकि यह केवल पेट को कंट्रोल में रखने के लिए है एब्‍स बनाने के लिए नहीं। आप तो शायद गेनिंग पर चल रहे हैं, और हो सकता है आपने सवाल किया हो कि मेरा पेट भी बाहर आ रहा है। जब ढंग से आप फैट घटाने पर आएंगे तो वो पूरी बॉडी से घटेगे केवल एक हिस्‍से से नहीं। जिस दिन भी जिम करें उस दिन एब्‍स के एक पार्ट की कसरत करें।

सवाल –Sir kuch logon ne bataya ki running ki saath thai ki exercize karne se running theek se nhi ho payegi? Kya ye baat shi h?

जवाब – नहीं गलत है। जरा एक बार वर्ल्‍ड चैंपियन हुसैन बोल्‍ट की थाई देख लें। हालांकि एथलीट की कसरत बॉडी बिल्‍डिंग की कसरतों से जरा अलग होती हैं।

सवाल –Sir testosterone boosters ke kya functions hote h. Kya unke bhi harmful sided effects hote h? Or sir ek baat or main exercize and running ek saath karna chahta hun army ki tayyari ke liye. isse body per kya effect padega? Or sir meri kamar ka size 28inch h main ise kaise bada sakta hun?- Anil Babu Babu

जवाब – सीधी से बात है उनका काम बॉडी में टेस्‍टोसटेरोन के लेवल को बढ़ाने में मदद करना होता है। हां जी उनके भी साइड इफेक्‍ट होते हैं। कमर का साइज खान पान के साथ बढ़ेगा। आप एक्‍सरसाइज के साथ रनिंग कर सकते हैं। बॉडी थोड़ी मजबूत बनेगी तो आपकी रनिंग भी सुधरेगी। आपकी कमर का साइज जानकर ऐसा लगता है कि आपका वेट काफी कम है। कोई नहीं डाइट अच्‍छी रखें।

सवाल –sir aj kal weight gain karne ke lie ayurwin nutri gain type ke kai saare products aa rahe hai. kya ap bata sakte hai isme steroids hai ya nahi. aur ye kya 100% safe hai . is se liver ya kidney ya body ke kisi aur part par negative effect to nahi padta hai? sir pls rpl kar dena . mai bhot time se confuse hu in chijo ka add dekh kar – Deepanshu Verma

जवाब – सर हमारी टीम में से किसी ने अभी तक इसका इस्‍तेमाल नहीं किया है। इससके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। किसी के सेफ होने की गारंटी कोई नहीं ले सकता। मगर इतना बता दें कि इनके बूते बॉडी बिल्‍डिंग नहीं होती।

सवाल –Sir mujhe pata krna tha ki mere arm gain kese Hoge mujge 5 month ho choke h – Kabeer Ali

जवाब – बाइसेप्‍स नहीं बन रहे ? चार कारण जानने जरूरी हैं।

सवाल –Sir mera whight 97 kg hai.aur hight 6 ft hai.maine 2 month gym chalu kia hai…mujhe apna.whight losse.karna hai saath main bicep tricep bhi banae hai uske liye koi upay bataye..aur workout bataye – Sanaya Va

जवाब – दोनों काम एक साथ ठीक से नहीं चल पाते आप वजन घटाना भी चाहते हैं और बाइसेप्‍स बढ़ाना भी चाहते हैं। दोनों काम एक साथ करेंगे तो तरक्‍की तो होगी मगर बहुत धीरे न तो आप अच्‍छे से बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स ही बना पाएंगे और न ही वजन कम कर पाएंगे।

अगर आपका पेट बहुत बाहर है तो तब तो पहले पेट को थोड़ा भीतर करें मगर उसे फ्लैट करने के चक्‍क्‍र में न रहें। पहले साइज गेन कर लें उसके बाद कटिंग करें।

पेट को फिलहाल कंट्रोल में रखने के लिए हर दिन एब्स की कोई दो कसरतें करें। एक दिन अपर एब्स की कोई दो,  दूसरे दिन लोवर एब्स  की कोई दो,  तीसरे दिन साइड्स की कोई दो और बस इसी तरह से रोटेट करते रहें। चाहें तो वर्कआउट के पहले करें चाहें तो आखिर में। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। दिन में जब भी मौका लगे नींबू पानी पिया करें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा।

सवाल –Hello sir mera naam aman arora hai mera weight 76 kg hai hight 5 ft 4 inch hai mera sawal ye hai ki sir aapne kha tha ki per day ek body part ki exercise shru kare meine waise hi shru kar di hai sir mera size sahi chal raha hai par mera tummy par fat hai to abs kaise bana aur sir maine Sara ka fat burner liya tha two month phele to ab ek aur fat burner lu ya nahi lu to tummy k sath baki size gatega ya nahi sir muze suzzest kare m apne tummy k fat k karan mere body effective nahi lagte sir please suzzest me. – Aman Arora

जवाब – एब्‍स इतनी आसानी से नहीं बनेंगे। इसके लिए आपको पूरी तरह से लीन बॉडी के शेड्यूल पर आना होगा। तब आपका साइज नहीं बढ़ेगा। मेरे हिसाब से आप पेट को कंट्रोल में रखें और पहले आपको बाइसेप्‍स वगैरा का जितना साइज चाहिए उससे ज्‍यादा बनाएं। इसके बाद कटिंग शुरू करें। अगर आपकी डाइट उम्‍दा है तो फैट बर्नर बस इतना काम करेगा कि थोड़ा पेट कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा कुछ नहीं।

सवाल –Sir protein milk me lene se gas bani rehti h. Koi solution bataye… Abs ki exercise krte h fir bhi gastric k kaaran pet kam nhi hota. – Monu Vikram Khatri

जवाब – सोया प्रोटीन मत लें। व्‍हे प्रोटीन से गैस नहीं बनती। नकली माल से गैस बन सकती है।  कोई आर्युवेदिक सिरप वगैरा लें या आर्युवेद के डॉक्‍टर से मिलें।

सवाल –Sir mene pichle hafte mai sawal mai poocha tha k muje Achi Back CahyiE…toh sir aapne bataya ke hafte mai do din back Ki exercise karo…toh sir ab mera workout kuch is tarah hai… . Monday:- Biceps/Triceps Tuesday:- REST Wednesday:- Chest/ 3 Sets of BACK Thusday:- Shoulders Friday:-Back Saturday:- Legs Sunday:-REST . Sir. kya ye Thik Workout hai mere liyE.. – Raman Khatwal

जवाब – गलत है, मैंने ये भी कहा होगा कि 72 घंटे का गैप होना चाहिए। बैक शनिवार को कर सकते हैं। लेग्‍स शुक्रवार कर लेना। वरना अपने हिसाब से बदलाव कर लें बस गैप का ध्‍यान रखें।

सवाल –sir kya running karne se fat loss k saath saath muscle loss v hota h ..? agr hota h to muscle loss rokne ka upaay btaiye.-Ashutosh singh – Ashutosh Singh

जवाब – हल्‍की फुल्‍की रनिंग करने से कुछ नहीं होता बहुत रनिंग करेंगे बॉडी का साइज गिरेगा। अगर आप एथलीट हैं तो मैं आपको रनिंग कम करने की सलाह  नहीं दूंगा अपनी डाइट और उम्‍दा करें। अगर आप सामान्‍य आदमी हैं तो फिर रनिंग थोड़ी कम कर दें।

सवाल –Hii sir Mera weight 90 kg h Mai subah ko running krta hu 25 min m 5 km uske baaad jungle m hi Uske 1 hour baad gym jaata hu jb maine gym join ki thi 8 month pehle mera wait 78 kg tha aur bicep 11.5 Ab weight 90 h chest 44.5 h , bicep 15.8 inc pump hokr 16.5 Mera exercise shedule h Tue chest , wed back , thursday , biceps triseps, friday collar nd shoulder , saturday legs , sunday special 21 biceps nd triceps monday rest Sir maine abhi tak na koi suppliment liya h Nhi koi protein Na gainer Mai subah gym k baad diet 4 banana le rha hu , half litre milk , 5 egg white not jardi Aur baaki jo ghar banta h woh khaata hu Sir m kya galat aur kya sahi kr rha hu Meri height 6 fit h – Ahtesham Nabi

जवाब – ऐसा बहुत कम होता है कि इतनी कम डाइट और इतने वर्कआउट के बावजूद आपने इतनी गेनिंग कर ली। आप पर ऊपर वाले की मेहरबानी है। जब तक आपको ये शेड्यूल सूट कर रहा है इसी पर चलते रहें। थोड़ा कसरतों को बदलते रहें। और हो सके तो डाइट बढ़ा लें। मसलन आप तो आराम से दिन में 15 अंडे खा सकते हैं। दूध भी दो लीटर कर दें। वैसे अब गर्मी आ गई है तो छाछ या मट्ठा भी पी सकते हैं।

सवाल –Sur.mai body building kerta hu BT mughe uric acid ki problem hai mai kya diet lu Jo mughe fayda kare – Vicky Singh

जवाब – पहले अपना इलाज कराएं और इसे पूरी तरह से ठीक करें। बिना प्रोटीन के बॉडी बल्‍डिंग नहीं होगी और प्रोटीन खाते ही आपको परेशानी होने लगेगी।

सवाल –Hii sir mujhe bs apni fitness bnaye rakhni h or ye thoda six packs bnane hn kon si exercise acchi h six packs ke liye or kitne time karni hogi 2-meri bisecp 13inch hn or ye mujhe 17inch krne hn iske liye kya krna h sir or hn sir weight 90 h ise kam kaise kru Hmare pas koi ZYM nhi h …bina zym ke btiye sir…plz. ….Jatin chahal

जवाब – 17 इंच का बाइसेप्‍स चाहिए, एब्‍स चाहिए, वेट कम करना है और कहते हैं बस फिटनेस चाहिए। जिम आपके पास है नहीं। सर अनरियलिस्‍ट मकसद पाने में मदद करना हमारा बड़ा मुश्‍किल होता है। आप रनिंग करें, पुश अप्‍स, पुल अप्‍स जैसी कसरतें करें और फिट रहें। एब्‍स और 17 इंच के बाइसेप्‍स के लिए आपको सीरियस बॉडी बिल्‍डिंग करनी होगी।

सवाल –sbse pehle tnx apne mere pehle swal ka jwab dea sir mera wait 66 se 68 ke beach me hai aur mera bicep 14 ka hai .may abhi 25 kg or gain krna chata hu.aur ha sir may apna bicep 16 ja 17 ka chahta hu.sir ap mujhe ye btaye k kitne wait per 17 ka bicep bn skta hai.jaldi se rply kre sir m waiting………. Vijay Kumar Aggarwal

जवाब – 80 किलो वजन पर आपका बाइसेप्‍स इतना हो जाना चाहिए। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । ।1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –Sir kya lean body ke leye banana ya panir kha skte h or 1 month me kitna size bhad skta h – SQ Maan

जवाब – दिन में खा सकते हैं मगर कम मात्रा में।

सवाल –Sir meri age 25 or weight 75 or me 5. 8” hight ka hu muje.lean boady k liye veg me diet chahiye pls send me or me exercise na karu to bhi dono time protein jarur leta hu rat ko khana khake 2hour bad sote vakt bhi protein leta hu protein muscle tech ka leta hu pls sahi ray de or veg me diet dijiye or exercise bhi

जवाब – ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता

सवाल –helo sir…mein daily workout krta hu…taaki body shape mein rhe….pr ab mujhe physical strong krna h or running start kr di h…sir running se body pr kitna effect pdta h mein long distance jaise ki 4 km ki baat kr rha hu… toh ab running  ke saath workout continue rkhu ya nhi… Chaudhary Ankit

जवाब – आप रोज कसरत करते हैं तो शरीर तो आपका मजबूत है ही। अब आप शायद थोड़ी बॉडी बनाना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो रनिंग कम कर दें। कसरत के बाद पांच दस मिनट की रनिंग बहुत है। रनिंग से बॉडी पतली होती है।

सवाल –सर पेट कम करने को ले के गरम पानी का क्या फ़ायदा है कृपया बताएं धन्यवाद सर – Krish Kartikay Singh

जवाब – बहुत फायदा है। रात को सोने से पहले एक कप गर्म पानी जरूर पिएं इससे पेट को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिलेगी। हालांकि इसे अपनी आदम में शुमार करना होगा। दिन में भी जब हो सके तब गर्म पानी ही पिएं।

सवाल –Sir mera weight to same hi he pr mera arm 14.2 se 15 ho gya vo kese apne jesaa bola tha vhi kr rha ho 1 din me bicep or tricep marta hoo kya bina weight bdhe bhi arm ka size bdh zata he kya sir – Abhisheak Bhadauriya

जवाब – थोड़ा बहुत तो बढ़ ही सकता है। लेकिन इसके आगे वेट गेनिंग के साथ आर्म का साइज बढ़ेगा।

सवाल –Sir kya Langot ki jagah supporter phn sakte h or ye kon si exercise Vale din pehna chaiye –  Rohit Khari

जवाब – पहन सकते हैं मगर सपोर्टर कुछ ही दिनों में ढीला हो जाता है। लेग्‍स की ट्रेनिंग और डेड लिफ्ट में लंगोट बांध लेना चाहिए।

सवाल –hello sir meri age 24 h or wet 55 h men abhi 2mhino se hi zym jana susr kiya h lakin kuch fark nhi pad rha na wet bed rha nachaest vgra muj 70kg wet krna h esk liy mr liy jo shahi exercises betay kon si kb kru  our dite me kiya lu – R K Soni Gajendra

जवाब – अभी एक महीने और कसरत करते रहें बिना रिजल्‍ट की परवाह  किए। उसके बाद 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है ।1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –Hi sir, my name is pritam and i want to gain my weight without using any supplements. my age is 22, weight 49, please tell me what can i do… Pritam Dande

जवाब – ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल –Bysep k grwooth kase hogi – Uma Shanker

जवाब – क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज 4 कारण जानने जरूरी हैं।

सवाल –Sir ,,,,kya pull ups karne se bicep size km hota hai kya??? Pull ups karne k baad back tight ho jata hai aur bicep size km feel hota hai..,…kya ye sacch hai,,,?? – Ashish Gautam

जवाब – नहीं गलत है। पुल अप्‍स करने से बाइसेप्‍स कम नहीं होते। आपको गलतफहमी है।

सवाल –hello sir ..sir me gym jata tha ek din gym ke bad achank left testicles me pain hone lga langot bhi phn rkhi thi fit bhi ..fir jb bhi gym krta pain hota to gym chodna pda …mujhe ab vaps start krna h aap bta skte he ye pain kis vjah se hua or mujhe gym krna chiye ky ye normal he.. Vihan Singh

जवाब – वहां दर्द होना तो नॉर्मल है। कसरत करने वालों को हो जाता है। मगर हां एक बार आपको डॉक्‍टर से भी मिल लेना चाहिए। जिम करें, लंगोट पहनकर।

सवाल –PARESHANI- mujhe bhukh kam lagta hi .jyda kha nhi pata hu .jitna bi diet leta hu body m lagata hi nhi  .ap bataye the metabolism fast hoga .sir main bhukh badhne k liye  sabi dawai  syrup le liye hu aayurved ur  Puri doctory ilaaz karane k baad bi fark nhi huwa .gym karta hu fit rahne k liye tb bi bhukh nhi badta  age 30 weight 49 kg 5″6 – Amit Kumbhkar

जवाब – आपने बहुत दवाएं ले ली हैं अब सब दवाएं बंद कर दें। हमेशा खाने के बारे में न सोचा करें। भूख अपने आप लगेगी। जितना दिमाग लगाएंगे उतना ही भूख भागेगी। दिमाग से सारी बातें निकाल दें आपको दिन में एक टाइम भूख लगती है तो एक टाइम ही खाएं। बस अपने दिमाग पर जोर डालना बंद करें। जिम जाते हैं तो शेक पिया करें। इसमें स्‍वाद होता है और ये चट से पिया जा सकता है। इस शेक को ट्राई करें –शेक जो शार्क बना देगा

सवाल –SAWAAL-storied  jo ap lene pe  mana krte hi .aap  sahi bolte hi . Pr sir  mujhe koi aisa steroid  injection ya goli batayiye  sir jo muhje kam se kam  kewal body fit ur bhukh lagne lage.koi steroid to hoga sir jo 1 month ya 2 month me  thoda sa le sake . bikul nhi k barabar   jo nuksan ur side effect nhi kare  jise jarurat parne pr hi ya kabi kabi  le sake.  chahe jaise bhi tarika  ho sir . Yaad krke batayiye .Kuch storied jo  body ko sahi weight mil jaye  ur bina side effect kiye  …kewal fit rahna hi plz …..Amit

जवाब – मुझे याद करने की जरूरत नहीं है। डेनाबोल अगर ओरिजनल मिली है तो उसकी सही डोज लेने से भूख बढ़ जाती है मगर स्‍टेरॉइड तो स्‍टेरॉइड है और इसे लेने की सलाह हम कभी नहीं देते। हर स्‍टेराइड के साइड इफेक्‍ट होते हैं। हां आप डॉक्‍टर से इस बारे में बात कर सकते हैं। वो दवा के रूप में आपको ये दे सकता है।

सवाल –मेरी उम्र 24साल और हाईट 5.5 है वजन 55 किलो है मैं एक तगड़े पहलवान सी बॉडी चाहता हुँ,मुझे उपयुक्त सेड्यूल बताएँ। अभी मैं रोजाना 100पुसअप्स 25 ट्राईसेप्स के पुस अप्स 60 पैरललबार डिप्स और एब्स की ये फिक्स है करता हुँ और  सोमवार को बैक बाईसेप्स, मंगल सोल्डर थाई, बुद्ध चेस्ट ट्राईसेप्स, गुरु बैक बाईसेप्स, शुक्र सोल्डर थाई, शनि चेस्ट ट्राईसेप्स क्या ये सही है क्या गर्मियों में भी अंडे खा सकते हैं,कितने और खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है उबले या कच्चा या ऑमलेट ।-सुनील

आपकी कसरत कसरत कम और मजदूरी ज्‍यादा नजर आ रही है। सबसे पहले तो कसरत कम करें। जो कसरतें आपने सबसे पहले लिखी हैं, जिन्‍हें आप रोज करते हैं उन्‍हें बिल्‍कुल बंद कर दें। सोमवार को चेस्‍ट, मंगल को बैक, बुध को रेस्‍ट, गुरुवार को शोल्‍डर, शुक्रवार को थाई और शनिवार को बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स करें। चार चार कसरतें, तीन तीन सेट और 12 से 6 के बीच रैप। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स की भी कुल चार कसरतें इससे ज्‍यादा नहीं। कसरत सही फॉर्म में करेंगे तो ज्‍यादा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –Sir summer season me body grow karane wala  supplement hum le sakate hai… Ya nahi… Plz replyAPR 10TH, 7:07PM – Shivam Priyadarshi

जवाब – हां ले सकते हैं। गर्मी में बॉडी बनाने के 10 टिप्‍स देखें।

सवाल –Hallo sir mera nam mukesh hai. Mane abhi pechle hafte se androlic tablat lena start kiya hai mere coach ne 1 mahina ise chalane ko bola hai or aap ke body lab. In ki gide se meri diet bhi achi chal rahi hai din me 200g + tak protein ho jata hai. Kya mujhe is storied ke baad ptc krni hai or agr karni hai to apne ptc ke page me 1 hucog injection ka jikr hai kya usko bhi lena jruri hai to uske dose or time batai please sir thanks – Mukesh

जवाब – हां जी पीसीटी करनी जरूरी होती है। आमतौर पर लोग सेफ साइड रहने के लिए हुकोग का इस्‍तेमाल करते हैं। इसकी डोज पीसीटी वाले लेख में लिखी है। टाइम की कोई बंदिश नहीं होती।

सवाल –Sir mera name pankaj h.meri hight 5.10 h or mera weigth 55 h .mai 17 sal ka hu.sir kya main wet gain kr skta hu.sir mujhe lean body bnani h – Aman Negi Negi Aman

जवाब – लीन तो अभी भी हो आप। अपने खाने पीने में नमक, मीठा और फैट कम करें। अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर करीब डेढ़ ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करें। रोटी, चावल वगैरा कम करें और ओट्स, दलिया वगैरा को बढ़ाएं। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। हर रोज एब्‍स की कोई दो अलग अलग कसरतें करें। सप्‍ताह के बीच में एक दिन केवल एब्‍स करें। कसरत के बाद 5 मिनट रनिंग किया करें। चार से पांच एक्‍सरसाइज, 8 से 15 रैप और तीन-तीन सेट लगाया करें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स को एक साथ एक दिन करें बाकी हर दिन एक बॉडी पार्ट। ध्‍यान रखें आपने शुरू से ही लीन बॉडी की बात कही है इसलिए आपको उसी तरह से हम बता रहे हैं।

कायदा ये होता है कि पहले आप गेन करें और फिर कटिंग। अगर वैसा करना हो तो बताना।

सवाल –Hlo sir my self rishabh mera weight 64 kg h and meri height 5.5 hai  or mujhe cutting chaiye to mujhe gym me kesa warkout krna chaiye and kitne weight se reputation lagani chaiye.. Rishabh Rishu Rawat

जवाब – कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।

ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता

सवाल –Sir,,,,,,, main apna chest badhana chahta hu lekin DESI tarike se  TO plzz aap mujhe koi desi tarika ya desi exercise bataiye jis se mujhe chest badahne me help kare  jaise aapne wrist ke liye batai thi ..,.,…… Bore wali ……… Waise hi kuch – Prashu Mishra

जवाब – लकड़ी की एक सीढी लें। उसे दीवार के सहारे लगा दें। पहली सीढी पर पर रखें और हाथ नीचे इस तरह से 10 से 12 रैप निकालें। इसके बाद पैर ऊपर करते जाएं और हर पायदान पर 8 से 10 रैप निकालें। अगर  रैप आसानी से निकल जा रहे हैं तो पीठ पर वजर रखवा लें। या एक पिट्ठू बैग में वजन भरकर पीठ पर टांग लें। इस तरह से कुल छह से आठ बार आप कसरत करें। हर सीढ़ी पर दो बार। एक बार चेस्‍ट की कसरत करने के 72 घंटे बाद ही दोबारा कसरत करें। चेस्‍ट की एक्‍सरसाइज के बाद बद्धपद्मास लगाएं, जितनी देर हो सकें करें। धीरे धीरे अभ्‍यास से यह असान हो जाएगा।

सवाल –Sr market me jo packeged dhoodh milta hai uska use kr skte hai kya plz btaye sir – Vijay Giri

जवाब – उसका इस्‍तेमाल करना हमारी मजबूरी है क्‍या करें।

सवाल –Sir protein synthesis ko Kaise badaya.  Jaye?? – Shubham Kushwaha

जवाब – शुभम जी क्‍या आप बूढ़े हो गए हैं जो सिंथेसिस की इतनी परवाह कर रहे हैं। कसरत करें दम लगाकर और खाएं दबाकर सब हो जाएगा। इतने साइंस में जाएंगे तो मुश्‍किल में पड़ जाएंगे।

सवाल –Ok sir sir mai yah poochna chahta hu ki incline bench press aur decline bench press sir ki taraf kitna upar aur kitna nicha rahna chahiye aur ek din m ek body part ka kitna set mar sakte hai aur sir mai aapko apna  photu aur name email kiya hu aur mujhe diet workout plan dono chahiye aur fotu dekh k batae agar cutting start karsakta hu to uska plan bataen aur agar nhi to bulky plan batae jaisa aap thik samjhe aur apka payment kaise karna hai yeh bhi batayen sir kitna time lagrga sir plan bhejne me – Ansari Aamir Azmi

जवाब –  प्‍लान भेजने वाली टीम दूसरी है शायद उन्‍होंने मेल चेक नहीं किया होगा। चेस्‍ट की इन दोनों कसरतों में गर्दन बेंच पर टिका कर रखें उठाने की कतई जरूरत नहीं है। शुरुआती लेवल पर हैं तो एक बॉडी पार्ट की तीन एक्‍सरसाइज, तीन तीन सेट। मिडिल लेवल पर हैं तो एक बॉडी पार्ट की पांच एक्‍सरसाइज, तीन तीन सेट। एडवांस लेवल पर छह।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

12 comments

  1. sir bicape tricape mai sabase pahle konsi exercises kera

  2. sar mey r waghit 80 Kg hey sar pehley 95 Kg thaa or ab 1 Saal ho gyaa mey ra waghit lose nahi ho rhaa h hagit 5,6 Inchs hey side fhat nahi jaa rhaaa hey bhot mehnat key baad bhi sab kar leya sar help me raning kar ta ho 5 Km or waghit traning bhi 1 Ghanta gym m exarsise bhi pls sar asa koch btey key side fht kam ho jey or waghit lose bhi ho jey pet bhi andar hey 80 Kg sy kam nahi ho rhaa h

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir konsi exercises ke baad konsi exercise lagaye mtlb chest ke baad shoulder ya bie shape……or mera thoda pait(stomach) h toh m paneee kha skta hu??

    • इसका कोई नियम नहीं है आप जैसे चाहे वैसे कसरत करें। हर दिन सारी कसरतें जरूरी नहीं है। हर दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करेंगे तो भी आराम से 6 दिन में पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जायेगा।

  4. Sr g. Meri height 5:6 h, aur main modeling krna chata hu Kya main apni is height se modeling join kr skta hu, Kya Muje apni is height se modeling me successful Ho skta hu Yaa nhi. Plz sir iske bare me jarur Muje btana. Kyuki is filled me main apna career banna chata hu. Taki apki shi guidness se main apna future modeling me shi mokam tak pauch saku.

    • सर हम यहां केवल बॉडी बनाने के बारे में बात करते हैं। मॉडलिंग के बारे में हमारे पास जानकारी नहीं है। वैसे आपको नहीं लगता कि मॉडलिंग के लिहाज से आपकी हाइट कम है ?

  5. Sir mera naam Mohan he Meri age31 he wait75 ht5.9 me 7 month se gym ja raha hu or one month pahle protien lena Chalu Kiya he muje bodybuilding me jana he kya aap Bata sakte he me Ye age me ja sakta hu ya nahi or esme Jane ke liya koi cours jaruri he kya any diploma ,

    • नहीं इसके लिए कोई कोर्स जरूरी नहीं है। इस उम्र में भी आप बॉडीबिल्डिंग कर सकते हैं।

  6. Sir my weight 90 kg
    Sir I don’t. Go to gym how to I lose weight

Leave a Reply