Breaking News

बॉडीबिल्‍डिंग | 1 से 6 अप्रैल तक के सवाल

बॉडीबिल्डिंeग | 1 से 6 अप्रैल तक के सवाल
बॉडीबिल्डिंeग | 1 से 6 अप्रैल तक के सवाल

सवाल –  Sir work out k pehle jo coffe lete h pani k sath usse ku6 nuksan to nahi hota hmri body me nd workout k kitne der pehle leni chaiye – Jeetendra Sen

जवाब – कोई नुकसान नहीं है। मजे से पिएं। कॉफी पीने के साथ ही असर दिखाना शुरू कर देती है और करीब 4 घंटे तक बॉडी में रहती है। एक्‍सरसाइज से 20 से 25 मिनट पहले कॉफी पी सकते हैं।

सवाल – Sir mae abhi body gain kr rha hu lekin sara gain pet p ho rha h biceps p nhi kya kru aur mujh abs bnane h mae pani chodkr uski jgh kya use kr skta hu – Aryan Saxena

जवाब – भाई अभी पानी छोड़ने वाली स्‍टेज से आप बहुत दूर हो। पहले कसरत करो और बदन में कसरती लुक पैदा करो। आपकी बॉडी में हमें कसरती लुक नजर नहीं आ रहे। गेनिंग पर हो तो एबस की बात मत करो। पेट निकल रहा है तो रात का खाना कुछ कम करो। छह बजे के बाद कार्बोहाइड्रेट कम से कम लें केवल प्रोटीन लें। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लें।

सवाल – sir me creatin ka use krna cahta hu….nut kese krna h ye ni pta h…? nd creatin use krne ke bad bnd kru use krna to…….body fir se phle jesi ho jy gi….? – Raftaar Gour

जवाब – क्रेटीन के बारे में सब जानें।

diet chart and workout shedule in hindi

पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir g.. my age 22years ha ..sir me jb v gym krta hu toh mere left side chest me sweeling ho jati ha &ajeeb se felling aati h. thode workout se hi..right side se jayida….trainer ko v btaya bo v smj Na paye – Amit Khajuria

जवाब –समझ तो हम भी नहीं पाए। आपकी दिक्‍कत केवल डॉक्‍टर समझ सकता है।

सवाल – Namskar sir mein bhut bdi confusion se gujar rha hu meine have sir SOMETROPE KA HGH Liya 1000 iu 6 month Liya tha sir 1 month phle hi katm huee h sir iske side effects kya hai or bachne ke upay sir iss swal Ka answer de mein puri jindgi aabhri rhuga sir pls guide mee ? – Shekhar Dalal Jaat

जवाब –एचजीएच के बारे में सब जानें।

सवाल – namastey sir sir meri age 23 year h.or meri hight 5.6 inch or weight 56 kg h.last ye jb gym krta tha tb chest 38 inch or arm 13 inch the pr ab mera chest 36 inch or arm 11 inch h. sir me 3 months me 42 chest 15 arms bnana chahta hun. kya ye possible h? agr haan to kya khana hoga or kya krna hoga? mera monthly balance 6000 rupye h.me vegiterian hun. – Siddharth Kapoor

जवाब –अगर आपको जिम करना आता है तो ये मुमकिन है मगर इस बात की सौ फीसदी गारंटी नहीं है। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir my name is Devil my questions h ki heavy body ke liye workout kaisa hona chahiye or exercise kitne time ke baad change karni chahiye har hafte ya one month ke bad ???? – Devi Lal

जवाब –अगर आप लंबे टाइम से जिम करते आ रहे हैं हर सप्‍ताह थोड़ा बहुत बदलाव जरूर करें। हैवी बॉडी के लिए हैवी वेट उठाना ही होगा। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 10 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है।

diet chart and workout shedule in hindi

पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – sir meri age 19 year hai mai 2 year se gym kar rha hu, sir meri dite me – morning m gym k baad 50 grm soya chunks+50g chana,aur din bhar m 3 baar normal meal +10 eggs & mung fali & 100 grm mung ki daal sir ye sb din bhar leta rahta hu & raat m 50 grm soya chunks+ 4 banana..+ 250 g milk.. sir meri dite shi h ya ni …? aur ek baat..sir mujhe pura din thaka thaka mahhsus hota h … sir pls btaye mai body m furty lane k liye kya karu..? – Adarsh Tripathi Karigohi

जवाब –डाइट तो आपकी अच्‍छी है। आप दिन में दो बार कॉफी पिया करें। खाने के साथ सलाद लें और मौसम के हिसाब से एक दो फल भी खाया करें।

सवाल – sir mujhe lean body banani hai. uske liye kya khaye aur kitna khaye aur kya na khaye uske liye diet bataiye .please. aur weight set kaise kiye jane chahiye badhana chahiye ya vahi repeat marna chahiye? – Gaurav Kherud

जवाब –एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।

आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता

सवाल – Hello sir Garmi k mosm me Exsise kese kre Pasine niklne lag jate h energy down ho rhi h.. Kalpesh Bavaskar Ksb

जवाब –कसरत कम कर दें। बहुत हैवी वेट न मारें और अगर मौसम बहुत गर्म हो तो कसरत न करें। गर्मी में बॉडी बनाने के 10 टिप्स

सवाल – maine abs ke liye bhot try kiya lekin mere abs nhi aarhe mujhe abs bnaane ke liye kon si workout or kya kya khaana or kya pahej krna honga plz mujhe btaiye. – Prince Singh

जवाब – 1 एब्‍स की एबीसी-सिक्‍स पैक के सारे जवाब  2   6 पैक एब्‍स की 6 रुकावटें   3  6 पैक की 6 कड़ी कसरतें जिनके बारे में आप नहीं जानते

सवाल – mera weight 51 kg hai or chest 74 cm hai mujhe chest banana hai to me chest warkout week mein 2 bar kar sakta hu kya ? or warkout main kitne sets & reps rakhu ? Plz help me sir.. –ravi

जवाब –जितना ज्‍यादा चेस्‍ट के पीछे भागेंगे उतनी ही देर से बनेगी। पूरी बॉडी पर काम करते रहें धीरे धीरे सब ग्रो करेगा। हमें नहीं लगता कि आपको सप्‍ताह में दो दिन चेस्‍ट पर काम करना चाहिए। हां आप चाहें तो शोल्‍डर वाले दिन इंक्‍लाइन बेंच प्रेस और इंक्‍लाइन डंबल प्रेस कर सकते हैं। मगर शोल्‍डर की कम से कम एक कसरत कम करनी होगी। यह भी ध्‍यान रखें कि चेस्‍ट की एक दिन कसरत करने के बाद कम से कम 72 घंटे बाद ही दूसरी बार कसरत करें।

सवाल – Mujhe triceps ko lean krne k bare bataiye plz sir. – Muhammad Zaid

जवाब –पैरों पर वेट रखे बिना बेंच डिप, हल्‍के वेट से ट्राइसेप्‍स पुलि पुल डाउन, हल्‍के वेट से ट्राइसेप्‍स रोप पुल डाउन, किक बैक, पुलि पुल डाउन रिवर्स ग्रिप जैसी कसरतें करें। रैप की गिनती 15 के आसपास रखें। कभी कभी रैप की गिनती 60 तक भी ले जाया करें। कभी कभी इतना हैवी रखें कि रैप बस चार ही निकलें।

सवाल – Sir meri age 20 hai or meri hight 5.7 Or wait 63 kg hai sir main apni body bmana chahta hu or gym k liye budget nhi hai main gar pr he gym marta hu desi type meri cutting ban gyi hai or main diet b nhi lrta hu sirf khana 3 time or milk 2 time or sir daily biceps or triceps k set marta hu sirr isse koi problem toh nhi mera size ban jayega kya sir plzzzzz plzzzzz plzzzzz tell me sir diet or exercise bta do thik hai size aa jayega plz sir itna bta do – Vicky Thakur

जवाब –अगर आप केवल फिट रहना चाहते हैं तो ठीक है बॉडी में शेप में रखना चाहते हैं तो भी ठीक है लेकिन अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो वो नहीं हो सकता। बुरा न मानें मगर से सच है न जिम जाएंगे न खाएंगे तो बॉडी क्‍या हवा से बनाएंगे। रोज बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स की कसरत करने से उनकी हालत और खराब होगी वो बनेंगे कतई नहीं। हल्‍की फुल्‍की कसरत रोज करें, खानपान का ध्‍यान रखें और स्‍वस्‍थ रहें।

सवाल – Sir mera waight 81 kh hight 6feet he bicep 14 he gym jate 4 mahine ho gye bicep ka size nhi badh rha he me gym se 30 minit se pehale dahi aalu gym ke 15 minit baad aapne jo shek bataya he o pita hu pura par abhi way protine nhi dalta q ki shi nhi milta sir 2 hour baad mung 30 minit baad 3 chapati 1 hour baad chana 1 hour baad soyabeen night me 3 chapati khata hu kya karu help me – S.r. Jangid

जवाब –आप क्‍या खाते हैं वो हम नहीं गिन रहे बस इतना जान लें कि बाकी चीजों के अलावा 160 ग्राम प्रोटीन आपको लेना होगा। साइज बढ़ेगा बॉडी बिल्‍डिंग के लिए डाइट में 20 से 25 फीसदी प्रोटीन, 40 से 60 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 15 से 25 फीसदी फैट की जरूरत होती है। यहां कार्बोहाइड्रेट ज्‍यादा है।

सवाल – Sir kachha protien kya hai or isse kya fayda hota hai kyoki ak shop par milta hai 1100/- par kg or ye normal whey protien se alag hai pls. Sir riply – Sunil Kumar

जवाब –आजकल कुछ लोग रॉ प्रोटीन बेचने का दावा कर रहे हैं। बताते हैं कि उसमें आमतौर पर 70 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है। मगर इसकी गारंटी कौन देगा कि प्रोटीन के नाम पर क्‍या मिल रहा है। वो तो हल्‍का पीलापन लिए होता है और पैकिंग पर भी आमतौर पर कुछ नहीं लिखा होता।

सवाल – hi I am starting my gym workout from 3.month,,during 3 month of workout my muscles are not getting bigger,what is the reason behind it,,can u give me some tips – Vickey Pandey

जवाब –अपनी डाइट चेक करें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है ।1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

diet chart and workout shedule in hindi

पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir namashkar mein janna chahta hu k yeh virgin coconut oil kya hai aur khn se mil skta hai – Bharat Rana

जवाब –अभी तो बाजार में मैंने भी नहीं देखा, कुछ समय बाद कोई न कोई भारतीय कंपनी इसे लांच जरूर कर देगी। विदेशों में तो ये आसानी से मिल जाता है। एक बार इंटरनेट पर सर्च करके देखें।

Thanks sir Q. K ans dene ke liye.. 1) सर आपने नारियल के तेल के बारे में बताया है तो क्या सर तेल की जगह ऐसे ही नारियल खा सकते हैं…? 2) क्या नारियल या नारियल के तेल को उस शेक में मिला सकते हैं जो शेक आपने बताया है..? 3) प्री वर्कआउट शेक क्या होता है.? 4) सर GRD POWDER ले सकते हैं..? 5) सर इस समय भूख कम लग रही है ऐसा क्यों.? – Verma Mrigank

जवाब –नहीं सर नारियल कितना खा पाएंगे आप। अगर गेनिंग पर हैं बेहतर होगा शेक में ही नारियल ऑयल डाल लें। प्री वर्कआउट शेक में कार्बोहाड्रेट ज्‍यादा होता है यह कसरत से आमतौर पर 40 मिनट पहले लिया जाता है। मगर आप इतना गणित न लगाएं आज जो शेक बनाते हैं उसका थोड़ा हिस्‍सा कसरत से 40 मिनट पहले ले सकते हैं। जीआरडी पाउडर ले सकते हैं मगर ये सब बॉडी बिल्‍डिंग के सप्‍लीमेंट नहीं है। इनके बूते बॉडी बिल्‍डिंग नहीं की जाती। इन दिनों भूख कम लगती है यह नेचुरल है। भूख बढ़ाने का देसी नुस्‍खा अपना सकते हैं।

सवाल – Sir mera chest bilkul bhi shape me nhi h 3 month ho gya gym jate kuch suggest kro na workout acha chal ra h bs diet’s nhi kr pata ache se bcoz din bahar Clg me hi nikal jata h samay – Akash Chandrakar

जवाब – डाइट नहीं है तो रिजल्‍ट नहीं आ पाएगा। भीम बनने के तीन नियम जानें।

सवाल – sir may gym bi jata hu per fir bi mari chest and bysep nhi ban rhe mare byseps per pain bhut hota ha plz btaye sir kya krna chiye – Mohit Sharma

जवाब –अपनी डाइट ठीक करें। भीम बनने के तीन नियम जानें।

सवाल – Hello Sir mujhe apne ass ko bdana hai kese…Akki

जवाब –बैक स्‍क्‍वेट्स, वन डंबल स्‍क्‍वेट्स।

सवाल – Sir hum roj dand ..chinup ..pulup ..squat kyu nhi Kr sktey isey kya problem hoti hey…pls sir btaiye – Ashwin Upadhyay

जवाब –इससे केवल शेप बनेगी साइज नहीं बढ़ेगा। साइज बढ़ाने के लिए मसल्‍स को खुराक और रेस्‍ट देना होता है।

सवाल – Thanks sir for answr sir yaha par mere kuch question hain. Jaisa ki aapne bataya ki cutting me gain muskil hota hai to sir cutting keliye hard workout nhi karrhe ho tab bhi mera workout aur diet chek karke bataye ki cutting k sath gaining hosakti hai day 1.back/leg 2.chest/bicep 3.shoulder/tricep 4.back/legs 5.chest/bicep 6.shoulder/tricep 7.rest

sir isme hafte do din ek exercize karta hu ek din barbell se fir dosre wale din dumbell se sabhi exercize aise hi karta hu aur diet plan hai break fast. Ek roti moti wali foul meda mas 3 boil egg 3 frie egg without jardi dopahar khane me poora khana chawal roti dal etc after that 2 hourse shake fit beech me thoda kuch aise hi khaleta hu rat me sone se pahle shwrma sandwich isme kitna protein hai sir sandwich se 2 ghante pahle ek bar fir shake pita hu to sir yeh sab kaisa rahe ga pleas sir me have too much request frome u plz give me proprly answr for all question thank u ut sir ek din m 8 exer cize karta gu ek part ki 4 ek part ki 4 – Ansari Aamir Azmi

जवाब –आप बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स की कसरत जरूरत से बहुत ज्‍यादा कर रहे हैं। जरा से बॉडी पार्ट की सप्‍ताह में चार कसरत। ज्‍यादा से ज्‍यादा इतना करें की सप्‍ताह में एक दिन बाइसेप्‍स और एक दिन ट्राइसेप्‍स। एब्‍स आप कभी नहीं करते। आपकी डाइट में भी कमी है। सप्‍लीमेंट में आप मेगा मास ले रहे हैं, चाहिए आपको लीन बॉडी और वो भी गेनिंग के साथ। आपका गणित काफी उलझा हुआ है। सप्‍लीमेंट आपको व्‍हे प्रोटीन लेना है और वो भी आइसोलेट या कंस्‍ट्रेट। डाइट में प्रोटीन बहुत कम है। अपने बॉडी के प्रतिकिलो पर कम से कम ढाई ग्राम प्रोटीन आपको लेना होगा मुझे नहीं लगता कि आपकी एक ग्राम प्रोटीन भी ले रहे हैं। थोड़ी पढ़ाई और करें और अपने कॉन्‍सेप्‍ट्स क्‍लियर करें।

diet chart and workout shedule in hindi

पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Thnku sir for ur role…sir plz mujhe ye bataye ki…alpha testosterone with whey protein and bCAA le raha hun ..isko kese or kab Lena hai…main morning workout kerta hun…or q year se ker raha hun..mujhe 6 month main body main changes kerna so plz sir mujhe dosage kese Lena hai..or uske baad pct ki jarurt hai ya nai…waiting for ur valuable rply… Pavan Raikwar

जवाब – 1 बीसीएए के बारे में सब जानें। 2 स्‍टेरायड टेस्टोसटेरोन और बॉडी बिल्‍डिंग में इसके मिसयूज का A to Z । 3 पीसीटी की बचा सकती है स्‍टेरायड के साइड इफेक्‍ट से।

सवाल – Sir pet ke liye side dumbels ki exercise light wet se karani hogi ya heavy wet se plz bataiye sir… Asim Shiledar

जवाब –आमतौर पर न हैवी न लाइट सामान्‍य वेट से करें। कभी कभी बहुत हैवी और कभी कभी बहुत लाइट वेट से करें।

सवाल – sir leg workout k duran ghutno p to pati baandhte hnn unke baare m detail m bta denge sir ki wo kin kin leg workouts k dauran lgaani chahiye or km ya jyaada hr workout m lga skte hnn kya . or kya sir gram pattti s bji kaaam chal jaayega . And sir legs ki workout bta deziye jisme sirf thais and calf ka size increase ho butts ka nhi . Thnkue – Shiv Rao

जवाब – बहुत हैवी वेट लगाते वक्‍त घुटनों पर नी कैप या गर्म पट्टी बांध लेते हैं इससे सपोर्ट मिलता है। आप गर्म पट्टी भी बांध सकते हैं। फ्रंट स्‍क्‍वेट, लेग कर्ल, लेग एक्‍टेंशन, सूमो स्‍क्‍वेट्स विद डंबल। काफ के लिए आपको अलग से काफ की कसरतें करनी चाहिए।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

17 comments

  1. My height is 166 and weight is 68 kg but my tummy tone is big than body size I have just now join the gym what excersise is preferred to lose tummy tone and diet for it

  2. Sir mera right wala chest left chest ke comparision main kam hai kya karu bataye

  3. Sir mujhe gym jate hue kafi time hogya h or m exercise bhot sahi tarike se krta hu BT sir Meri body gain Nahi horahi or n weight gain horha ….Sir ek swal or …Kya sir Jb hm supplements use krte or fr usko Chod dete h to Kya hmari body Jo us supplement se develop hui h Bo fr Phle jesi hojati h…

    • go for lean body workout it will help but if you are expecting that you will get visible veins like professional bodybuilder it will not happen because they use high quality medicines

      • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
        आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. hiiiiiii shr mujhe 1 achi desing body chaea.vo kese banegi.ar ktna time lagega.are sath m 1 acha wala workout time tabel bi chaea.ok so plz shr

  5. hiii mass gainer ar wight gainer dono ka alg alg workout time tabel chaea.workout plan achha hona chaea shr

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  6. Sir meri age 21 h or weight 55 kg or height 5.5 inch, sir main weight gain krna chahta kya aap mere liye diet chart bnwa denge, or sir mera liver bachpan se kamjor h, kuch bhi sharir msin nhi lgta kya kru sir !

  7. hello sir.. mera weight 52 kg he meri height 5.5 he me weight gain karna chahta hu aur me vegetarian hu muje diet plane bataiye

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। इस लेख में मैंने एक डाइट चार्ट दिया है और शाकाहारियों के लिए कुछ जरूरी बातें भी लिखी हैं – https://bodylab.in/tag/vegan-bodybuilding-diet-plan-hindi/

Leave a Reply