Breaking News

जिम से जुड़े सवाल; 18 से 21 मार्च

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir mai ek chhoti city me gym buisness dalna chahta hoon to sir jankari chaiye thy iske bare me k kitna investment hota hai nd prodit kaisa kya h ishke bare me puri jankari chaiye – Jeetendra Sen

जवाब – पूरी जानकारी आपको मशीनों का सप्‍लायर देगा। जिम लगाने में दस लाख का इन्‍वेस्‍टमेंट कम से कम है। इसमें सबसे महंगा पड़ता है ट्रेड मिल। वेट उतना महंगा नहीं आता। दस लाख रुपये मैंने सबसे सस्‍ते जिम के बताए हैं। जहां आप लोकल मशीनों से काम चला पाएंगे।

सवाल – Hii sir mera weight 70 kg hai orr height 5’9 kya lean muscles banate banate weight badaya jaa skta hai? – Vishal Yadav

जवाब – हां, लेकिन ये कठिन होता है और प्रैक्‍टिकल भी नहीं होता आमतौर पर लोग पहले गेन करते हैं और फिर कटिंग। रैप की गिनती आमतोर पर  15 से 8 के बीच रखें। हालांकि कभी कभी बहुत सारे रैप और कभी कभी बहुत कम रैप वाली कसरत भी किया करें। इसी तरह चलते रहें।  लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लें।

सवाल – Hello sir…barbel surgs & dumbbell surgs ko kis body part ke sath kar sakte hai..? Plz help me….. Satveer Yadav

जवाब – शोल्‍डर के साथ आमतौर पर की जाती है बैक के साथ भी कर सकते हैं।

सवाल – Pr sir aapne btaya nhi ki cutting shuru kroo ya nhi abhi bicep 14.7 he or chest 41 cutting shuru kr doo kya or aapne btaya tha ki cutting shuru krenge to ghee bnd krenge me confuse isliye hoo ki aap khte he ki cutting hb shuru krte he to size girta he to kya abhi me or gain kroo mughe bs 15 ke bicep hi chahiye zyada kuch nhi … btaoo sir – Abhisheak Bhadauriya

जवाब –नहीं सर अभी कटिंग शुरू नहीं करनी कोशिश करें कि आपके बाइसेप्‍स 15 से ज्‍यादा हो जाएं क्‍योंकि कटिंगक करेंगे तो उसमें साइज भी तो गिरेगा।

 

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Namskar sir mein bhut bdi confusion se gujar rha hu meine have sir SOMETROPE KA HGH Liya 1000 iu 6 month Liya tha sir 1 month phle hi katm huee h sir iske side effects kya hai or bachne ke upay sir iss swal Ka answer de mein puri jindgi aabhri rhuga sir pls guide mee ? – Shekhar Dalal Jaat

जवाब –सर एचजीएच के बाद पोस्‍ट साइकिल थैरेपी की जरूरत नहीं होती। बस कसरत करते रहें। एचजीएच के बारे में सबकुछ यहां जानें।

सवाल – Sir mera weight pahle 72 tha ab 68 rh gya h,height 5.10 h…muje bukhr aa gya th or thik hone k bad mene exercise start krdi jisse ab meri pet ki nabhi(dharn) chli jati h jisse body me kuch nii lg rha…plz sir help me  Sir muje weight 75 krna h help me….Jo bologe wahi karunga – Avinash Yadav

जवाब –सर लंगोट बांध कर कसरत किया करें। बहुत कम बार ऐसा होता है कि हमारी नाभि टलती है ज्‍यादातर टाइम हमारा पेट खराब होता है और हमें वहम होता है कि नाभि टल गई है। हर रोज कसरत के बाद चक्रासन किया करें। नाभि अपनी जगह टिकी रहेगी। सुबह खाली पेट दो चम्‍मल बेल का पाउडर या एक बड़ा टुकड़ा बेल का मुरब्‍बा खाया करें। ध्‍यान रखें बेल के पाउडर में कुछ मिला नहीं होना चाहिए।

7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3  शेक जो शार्क बना देगा 4  भीम बनने के तीन नियम।

और हां इन सब बातों के अलावा तब तक रुकना नहीं है जब तक आप मंजिल पा नहीं लेते चाहे इस काम में दो माह लगें या बारह।

diet chart and workout shedule in hindi

पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Namaste sir. Mujhe aapse yeh pooshna hai ke amino/bcaa/glutamine me kaya difference hai? Sir agar hume gaining ke saath saath pet kam krna ho toh konsa best rahega? 3rd mujhe mere friend ne recommend kiye yeh products whey ke saath saath. Lekin sir jaise Optimum Nutrition,Muscletech or ultimate nutrition ke product hi dekh lo. Inki whey protein me ton pehle se hi few gram bcaa and glutamine hota hai. Toh kya unn product ke saath extra bcaa ya glutamine ki jarurat hai? 4th sir aap please supplement ka kaam shuru kar do. Waiting…. 5th sir mujhe aap se diet and workout plan bhi bnana hai apni body ke hisaab se. Help kre please – Guri Gurinder

जवाब –अगर आपको ज्‍यादा वक्‍त नहीं हुआ जिम करते हुए मेरा मतलब दो तीन साल तो फिर आप व्‍हे प्रोटीन के अलावा किसी भी और चीज के बारे में न सोचें। मन नहीं मान रहा हो तो ऐसा व्‍हे प्रोटीन खरीदें जिसमें ये सब चीजें हों। अलग से लेनी की कोई जरूरत नहीं। डाइट और वर्कआउट के लिए देखें इसी पेज या आगे पीछे किसी पेज पर तस्‍वीर के साथ एक विज्ञापन दिया होगा। रही बात सप्‍लीमेंट के काम की तो उसमें अभी बहुत वक्‍त लगेगा बड़ा झंझट का काम है। आज जरा ये तीन लेख पढ़ें।

1 क्रेटीन के बारे में सब जानें

2 ग्‍लूटामिन क्‍या है और क्‍या काम आता है

3 बीसीएए के बारे में सब जानें

सवाल – Hlo sir mera ek qus.. Hai kya body ka size protein lene se bhi bdhta hai kya ya pir size bdhane ke liye body ko gain hi krna pdta hai sir – Mohit Kumar

जवाब –हां जी प्रोटीन से शरीर बढ़ता है।

सवाल – बाइसेप ओर ट्राईसेप आप केहेतो है एक हि दिन करो पर मेरा समझमे नहि आया कि इस्का कारण क्या है? क्या इन दोनो को दो दिन लगाकर करे तो आर्म नहि आयेगा सर कृपया बतादिजिगा प्लिज।

जरा एक बार अपने बाजू पर गौर करें। कोहनी से लेकर कंधे के बीच का हिस्‍सा ही आगे की ओर से बाइसेप्‍स और पीछे की ओर से ट्राइसेप्‍स है। कंधे, थाई, चेस्‍ट के मसल्‍स इससे कहीं ज्‍यादा बड़े हैं, उसकी कसरत तो हम सप्‍ताह में एक दिन करते हैं और इस छोटे से मसल की दो बार? इसके अलावा हम करीब करीब हर कसरत में बाइसेप्‍स या ट्राइसेप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बाद आप एक छोटे से पार्ट को और कितना निचोड़ेंगे।

बाजू के पीछे भागना छोड़ दें। बाकी बॉडी की बात करें। ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी चेस्‍ट बढ़े, थाई बढ़े और बाजू न बढ़े। अपना वेट चेक करें, वजन बढ़ेगा तो बाजू भी बढ़ेंगे। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में केवल एक बार करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट करें। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir apne jaisi diet btayi thi pehlwan wali..usme se 80% main leta hu or sir gaining bhi kaafi hui..pr sirf 2 hafte se achanak mera weight kam hone lga h..sir ab kya kru kuch help kro..main bahot tention me aa gya hu ???? RöHít Dehingia

जवाब –वेट कम तो नहीं होना चाहिए, आप एक बार डॉक्‍टर से मिलें। आपका पेट तो खराब नहीं है। कुछ दिन का ब्रेक लें और नारियल पानी, पपीता, जूस वगैरा लें। उतार चढ़ाव आते रहते हैं घबराएं नहीं।

सवाल – Thanx sir pahle jawab k liye  (1)protein ur carb dono ka jarurat hota hi body k liye  Sir protein ka jyada -jyada use tab krte hi jb  muscle banana hota hi .. to sir ji main bahut patla hu  mujhe weight gain k liye protein ur carb me kise jyada lena chahiye  (2) sir  sek banane me jo chije lete hi  iske alawa ye sab soyabean .fallidana ur chana  mungdaal mila kr le sakte hi  …..Amit

जवाब –हां दोनों की जरूरत होती है बॉडी बिल्‍डिंग के लिए आपकी कुल कैलोरी का 25 से 35 प्रतिशत प्रोटीन से आना चाहिए और 40 से 60 फीसदी कार्बोहाइड्रेट से बाकी फैट से। शेक में ये सब न डालें। इन्‍हें अलग  से खाएं। शेक जो शार्क बना देगा, वजन बढ़ाने में मदद करता है।

सवाल – sir ji mera weight 51kg hai mai morning mai zym kr rha hu agr mai mrning mai apple khakr zym kru to mera weight loss to ni hoga kuki empty stomac mai apple weight loss krta hai – Nitesh Tailor

नहीं ऐसी बात नहीं है। आप सेब खा सकते हैं। जरा इस लेख को पढ़ें। जिम जाने से कितनी देर पहले क्‍या खाएं।

सवाल – Sir main 7 month se gym m exercise kar raha hoon meri diet m 100g soyabean, 150g kale chane, oats,10egg , 200g paneer aur 1.5kg milk h, meri hight 5.9 aur wight 77kg kya ye diet shi h sir – Munish Saini Girn

जवाब –मस्‍त है। आठ घंटे की नींद और डेढ़ घंटे की कसरत भी चलती रहे। खाने में सलाद की जगह भी बनाएं।

सवाल – sir mai apse ek chota sa question puchna chahta hu.. kya heavy weight marne se Testicles ko nuksan pahuch sakta h ..? – Ashutosh Singh

जवाब –आमतौर पर ऐसा नहीं होता कभी कभी दर्द हो जाता है। लंगोट पहन कर कसरत किया करें।

सवाल – exercise for reducing belly fat – Priyevart Chaudhary

जवाब –पेट कम करने के लिए दो वर्कआउट शेड्यूल।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

11 comments

  1. sar my name is danish waghit 80 Kg h 5, 6 Sar meyra waght 2 Saal pahely 95 Kg thaa ab 80 Kg h 8 Month ho gy wahgt kam nahi ho rhaa h sab achaa ho gyaa h bas 2 Problam h side fht or waghit kam nahi ho rhaa h sab koch kar leyaa evning m raning bhi kar ta ho 5 Km or gym m 1 Hor exarsise koi haal btay bhot praeyshn ho pls kya wajhaa h pet bhi nahi h bas saide fht nahi jaa rhaa hy pls help me

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. sir meri hight 5.5 aur waight 52 h.mushe fit body aur mast chiest k liye jim ka treka aur diet chart mari email pr send kr de plz

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir zyn krney ka acha time konsaa hota h mor. Yaa ev..

    • go for lean body workout it will help but if you are expecting that you will get visible veins like professional bodybuilder it will not happen because they use high quality medicines

  4. sir mera weight 55 kg h..me muscles builiding ke saath weight gain b karna chahta hu…kya mere liye ultimate nutrition ka whey protien shi rahega

Leave a Reply