Breaking News

Flax seeds| अलसी उर्फ तीसी के लाभ और साइड इफेक्ट

Flax seeds| अलसी उर्फ तीसी के लाभ और साइड इफेक्ट
Flax seeds| अलसी उर्फ तीसी के लाभ और साइड इफेक्ट

Flax seeds यानी अलसी उर्फ तीसी पुराने वक्त में हमारे खानपान का अहम हिस्सा थी। अब शहरों की ज्यादातर रसोइयों से बाहर हो चुकी है। इसमें यकीनन कई गुण होंगे, जिनकी वजह से हमारे दादा-दादी के जमाने में इसका खूब इस्तेमाल होता था। अब लोग तीसी खाने की बजाए डॉक्टर से दवा खाने में ज्यादा भरोसा रखने लगे हैं। बेहद सस्ता सा आइटम, बहुत असान इस्तेमाल और ढेर सारे फायदे। अलसी को क्यों और कैसे खाना चाहिए। कितना खाना चाहिए और इसके साइड इफेक्ट की मुकम्मल जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

Flax seeds यानी अलसी उर्फ तीसी के फायदे

1 बॉडी बिल्डिंग में – तीसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह मछलियों में खूब पाया जाता है मगर शाकाहारी बॉडी बिल्डर मछली खाते नहीं इसलिए उनकी जरूरत काफी हद तक तीसी पूरी कर सकती है।
2 वजन कम करने में – खाना खाने से पहले फलैक्स सीड खाने से भूख कम लगती है। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें भूख ज्यादा लगती है या जो लोग डाइटिंग पर हैं।
3 सामान्य स्वास्थ्य के लिए – सौ ग्राम फ्लैक्स सीड में 27 ग्राम फाइबर होता है। यह हमारी रोज की जरूरत का तकरीबन 108 फीसदी है। हालांकि सौ ग्राम अलसी नहीं खानी चाहिए। दो से तीन चम्मच दिन में काफी है। फाइबर के चलते पेट का मूवमेंट ठीक रहता है। जिन लोगों को कब्ज रहता है उन्हें तीसी खाने से फायदा पहुंचता है। इसके छिलके अपने साथ फैट को लपेट लेते हैं इससे बॉडी का फैट कम करने में मदद मिलती है।
4 यह कॉलेस्ट्रॉल को कम करती है, यह ब्लड शुगर को कम करती है, यह खून के गाढ़ेपन को कम करती है। यह आर्टरीज यानी धमनियों को सख्त होने से बचाती है।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।

कैसे खाएं, Alsi kaise khaye – जो भी तरीका आपको सूट करे वही सही है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसके बीज आसानी से हजम नहीं होते और वैसे के वैसे ही बाहर निकल जाते हैं। इसलिए इन्हें अगर आप सीधे मुंह से खा रहे हैं तो खूब चबा चबा कर खाएं। नहीं तो सबसे सही तरीका ये है कि आप अलसी को ग्राइंडर में पीस लें उसके बाद इस्तेमाल करें।
इसे आप शेक में भी डाल सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा सा अलग होता है, लेकिन अगर साथ में कुछ और चीज है तो ये उसके स्वाद को दबा नहीं पाती। आप ओट्स के साथ इसे ले सकते हैं, शेक में डाल सकते हैं, सलाद में, ब्रेड मक्खन, ब्रेड जैम के साथ रोटी, पूड़ी, परांठा, सलाद, सूप जहां चाहें इसे मिलाएं। इसके तेल को खाना पकाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। अलसी की डोज – दो से तीन चम्मच एक दिन में काफी है।

Flax seeds, अलसी उर्फ तीसी के साइड इफेक्ट

1 वेब एमडी के मुताबिक, जो लोग ब्लड प्रेशर कम करने की दवा ले रहे हैं उनका ब्ल्ड प्रेशर तीसी की वजह से जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है।




2 जो लोग लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उनका ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है।
3 कहा जाता है गर्भवती महिलाओं को और स्तनपान करा रही महिलाओं को तीसी नहीं खानी चाहिए।
4 जिन लोगों को ब्लीडिंग से जुड़ी कोई दिक्कत है, अलसी खाने से उनकी प्रॉब्लम और बढ़ सकती है क्योंकि यह खून को पतला कर देती है।
5 जो लोग डाइबिटीज की दवा ले रहे हैं उनका ब्लड शुगर लेवल अलसी के चलते बहुत नीचे गिर सकता है क्योंकि इससे शुगर लेवल कम होता है।
6  Flax seeds, अलसी उर्फ तीसी से पेट भी खराब हो सकता है और जिन लोगों का पेट थोड़ा ज्यादा चालू रहता है उन्हें टॉयलेट के एक दो चक्कर और लगाने पड़ सकते हैं। हमने आपको अलसी के फायदे ( Benefits of Flax seeds in hindi) और अलसी के नुकसान (Side effects of Flax seed in hindi) बता दिये हैं अब फैसला आपको लेना है।

Check Also

100 ग्राम राजमा यानी प्रोटीन और आयरन का महासंगम

प्रोटीन का नाम सुनकर जिन चीजों की तस्वीरें दिमाग में आती हैं उनमें से एक …

92 comments

  1. Age28 meea wite theek h par body abrez kam dekhti h kiy karu wate 72 h

  2. PZ INFORM HOW TO ROAST. ANY ADDITIONAL BENEFITS OF ROAST.HOW IT WORK IN SPINE PROBELM.IS THERE NEED TO CONSULT .

    • इसे आप तवे पर भून सकते हैं ये बड़ी आसानी से भुन जाती है। मगर मुझे नहीं लगता कि स्पाइन प्राबलम में ये बहुत काम की है।

  3. Kya alsi blood group b vale log nahi kha sakte he

  4. Can alsi powder help to skin tight process ?

  5. sir meri age29 h or me hai bp ki dava le raha hu 5 sal se .davai lene ke baad mera bp 90/140 rahta h.kya me alsi ka sevan kr sakta hu.

  6. Kya flax seed se depression me fayede hota hai.

  7. क्या अलसी खाने के 2-3 घंटे बाद लहसुन खा सकते हैं

  8. Parveen Kumar prajapati

    अलसी खाते समय किन किन चीजो का परहेज करना चाहिए जैसे खट्टे पदार्थ, घी, प्याज़, लहसुन इत्यादि। (जैसे दूध के साथ नीबू नहीं ले सकते )

    या सभी चीजें खा सकते हैं

  9. Sir mera name around meri age 16 hai mera breast ho gaye hai ma apna sina kaise fit karo sir reply kar dena

    • सर जितना हो सके बॉडी पर से फैट बर्न करें और अगर सोयाबीन खाते हैं उसे बंद कर दें। जिम जाएं कसरत करें, डाइट में प्रोटीन ज्यादा और कार्ब कम से कम रखें। इससे फैट बर्न होगा। सूरज ढलने के बादा कार्ब बिल्कुल न लें।

  10. Alsi aur blood group me ki relation hai? Matlab agar mere blood group b+ve hai to alsi khana se koi nuksan hai. Plz reply

  11. Sir, Can we take ALSI SEEDS ,if suffering through Hypothyroid ?

  12. बढा हुआ युरिक एसिड (6)मे अलसी खा सकते हैं क्योंकि इसमें ओमेगा 3फैटी एसिड होता है जबकि इस बीमारी में ओमेगा 3फैटी एसिड खाने से मना कर दिया जाता है

  13. Sir mera urea kaseed bhda hua hai or mardaana weekness BHI bhot hai mujhe Kya Krna chahiye

    • आपको कसरत करनी चाहिए और नॉर्मल खाना चाहिए। जिम में हैवी वेट लगाएं, कम रैप रखें।

  14. Mera 2.6 yrs ka baby h jise diebities h use daily insuline lagta h Kya use liye alsi seeds dena Sahi h

    • बच्चों का मामला है सर इसमें हम सलाह नहीं देंगे आपको डॉक्टर से पूछना चाहिए।

  15. अलसी में ओमेगा 3फैटी एसिड होता है तो जिनका युरिक एसिड बढ़ा हुआ है उसे अलसी नही खाना चाहिए अर्थात किया ओमेगा 3फैटी एसिड युरिक एसिड बढाता है

  16. Sir mai ruuning karta hu kiya mujhe saans lene m dikkat ho sakti h alsi lene se please sir bataiye

  17. Sir mera wait 60 kg h aur hight 173cm aur age 22 years h kya kru smjh me nhi aa rha ki meri bhi body health me improve ho

    • हेल्थ आपकी तभी इंप्रूव होगी जब आपकी डाइट ठीक होगी। आपको हर दिन 60 से 100 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी। जितना आप प्रोटीन लेंगे उसका चार गुना कार्ब लें इससे आप गेनिंग करेंगे। आपको बस ये देखना है कि आप क्या खा रहे हैं और उसमें कितना प्रोटीन व कार्ब वगैरा है।

  18. alsi blood ko patla kar deti, agar ham eska sevan roj karege to blood patla hoga or jab kabi chot lagegi to blood rukega hi nahi to sir Kya kare ese kitna use
    kare

    • नहीं सर इतना परेशान न हों और हां अगर आप लीन बॉडी वाले हैं तो रोज अलसी न यूज करें।

  19. Kya kacchi (bina bhune) alsi khane se urine ki problem ho jati h kya?

    • अगर आप इसे रोज यूज करने के बारे में सोच रही हैं तो भून लेना चाहिए।

  20. Kya kacchi alsi (bina bhune) khane se urine ki problem ho jati h?

  21. Sir mera swal h ma abhi weight gain kr rha ho gym purpose ke liye mere height 5.9 aur weight 73 ha mass gainer le rha to isko lene se mera weight to nhi gir jayega plss reply

    • इसके साथ डाइट भी ठीक रखेंं। अगर नकली सपलीमेंट होगा तो बाद में वेट गिर जाएगा।

  22. shashank mishra

    Sir m kabj se bhut presan rhta hu aur mera pet bilkul saf ni hota h kya asli mere liye faydemand hoga plg btaye

    • नहीं कुछ खास नहीं। आप किसी आयुर्वेद के डॉक्टर को दिखाएं।

  23. Sir is flax seed helpfully in weight loss ……Without exercise…????

  24. Meri 5month old baby hsi feeding bhi karti hai me flexseeds use kar sakti hoon

  25. Sir meri wife ne 4 -5 din alsi ka overdose le liya hai(per day 100-150 gram) a b unhe iske side effect ho rahe hain koi solution bataye

    • सर वैसे तो अलसी के साइड इफेक्ट इतने गंभीर नहीं होते, कहीं ऐसा तो नहीं है कि परेशानी की वजह कोई और हो और आप उसे इसके साइड इफेक्ट मान रहे हों। मेरी सलाह है कि आप तुरंत डॉक्टर से बात करें इस बारे में।

  26. Mene bhut si videos me dekha h ki alsi yani flax seed breast ko kam krne me labhdayak h pr usi k opposite mene flax seed breast ko increase krti h ye b video me dekha to ab me confusion me hu ki mjhe ye leni chahiye ya nhi mjhe apni breast ko reduce krna h or mjhe iske side effects b plzz batao

    • आप अलसी का यूज न करें। बेहतर होगा आप वजन कम करने उपाय करें इसी से आपको नतीजे मिलेंगे। अलसी कॉलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करती है मगर यह आपके बहुत काम नहीं आने वाली आप इसके भरोसे नहीं रह सकते। आप रनिंग करने के अलावा वजन कम करने के बाकी उपाय करें। अलसी के साइड इफेक्ट इसी लेख में लिखे हैं।

  27. maine kl hi serum uric acid check karwaaya tha, usme mera uric acid level 6.41mg/dl hai. maine suna hai ki alsi khane se uric acid level kam ho sakti hai. kya mai alsi ka use kar sakta hu uric acid k level ko kam karne k liye?

  28. i hv loss my hair too much. Kya alsi khane se hair wapas aate hi kya

  29. Mera age 51, weight 90 kg, hight 5ft 7inch hai, main Thiroyed er dawai roj subha Khalid pet leta Hun, keya main Alsi le Sakta hun, aur kitna b kaise. Please replay me.

    • आप दिन में एक से दो चम्मच ले सकते हैं। इन्हें हल्का सा भुनवा लें। आप इसे यूं ही चबा कर खा सकते हैं।

  30. Thank you for your guidance, par khana khanese pahle ya badme kistime please.

    • सर किसी भी टाइम खा सकते हैं कोई दिक्त नहीं। इसकी तो चटनी भी बनती है। इसे शेक में डाला जाता है।

  31. I want to use it specially for my hair growth plz tel me how to take it.

    • दिन में एक चम्मच कैसे भी यूज करें, आप सीधे इसे चबाकर खा सकते है। हां इसे पहले हल्का भून जरूर लें।

  32. Sir kya alsi premature ejecuaton & erectile disfunction ko treat Kr skti he, if it taken (kachi) daily with roti

  33. Sir mera heart thoda enlarged ha jiski wajah sa muja thoda sa stairs chadna sa saans chad jata ha aur mera pait bi theek nai rahta aaya din bhari pan rahta ha meri age 31 saal ha 80 kg wait ha kya ma flaxseed oil capsul kha sakta hu kya fayda hoga

    • सर आपको जो परेशानी है उससे जुड़ी कोई भी सलाह आपको डॉक्टर ही दे सकता है। रही बात पेट की तो आप सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं।

  34. Mai BP case hu tisi lens se BP ki dawai band ho jayegi

  35. Meri age 26hai or mere face me Har sal pimples hota Hai. Allopathic treatment krana padta Hai fir b.. Kuch time bad pimples fr hojata Hai… Alsi se pimples o hair fall thyk hoga. Plzz repli

  36. क्या यह पेट में गर्मी करता हैं

  37. Sir, mera RA Factor Positive h, kya me ALSI ka sevan kar sakta hun?

    • भाई ये तो कुछ ज्यादा ही डाॅक्टरी वाली बात हो गई इसमें तो डॉक्टर से बात करें।

  38. hello sir alsi, jeera & ajwain ko mix kr ke pine se dano ki probal ho rahi plz bateye ki 3no jijo ko ek sath mix kr ke pi sakte hai

    • नहीं भाई मैं इसकी सलाह नहीं दूंगा मैंने कभी ये प्रयोग नहीं किया।

  39. this is very helpfull for me..thnx for this post

  40. राहुल जयकर

    मेरे बाल झड़ रहे है करीब 2 वर्ष से क्या इसको लेने से फायदा होगा

Leave a Reply